निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।
प्रश्न – निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।
(क) हमारे देश में प्रौढ़ समुदाय का एक बहुत बड़ा भाग निरक्षर एवं अशिक्षित है। उनकी यह अवस्था एक बहुत बड़ी समस्या प्रस्तुत करती है। प्रौढ़ शिक्षा के लिए हमारे यहाँ शिक्षकों का अभाव है। उम्र बढ़ जाने पर प्रौढ़ों में सीखने की इच्छा में कमी आ जाती है। कक्षा में बैठकर पढ़ने में संकोच होता है। समय के अभाव के कारण भी प्रौढ़ शिक्षा लेने में कष्ट अनुभव करते हैं। हमारे किसान एवं कामगारों का जीवन बहुत ही कठिन एवं श्रम साध्य है। उन्हें भी आराम एवं मनोरंजन की आवश्यकता होती है, जो प्राय: गाँवों में उपलब्ध नहीं है। प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों पर जो कुछ सिखाया तथा पढ़ाया जाता है, उसका उनके जीवन में बहुत उपयोग है। प्रौढ़ शिक्षा का नवीनीकरण तथा उसकी उपयोगिता को सामाजिक बनाना आवश्यक है।
(i) हमारे देश का प्रौढ़ समुदाय कैसा है
(ii) कैसी शिक्षा के लिए शिक्षकों का अभाव है?
(iii) किन्हें कक्षा में बैठकर पढ़ने में संकोच होता है?
(iv) हमारे देश के किसानों का जीवन कैसा है?
(v) किस शिक्षा का नवीनीकरण आवश्यक है ?
(ख) देशभक्ति के गीतों की परम्परा में महेन्द्र कपूर का नाम महत्त्वपूर्ण है। जब भी हम महेन्द्र कपुर का जिक्र करते हैं, तो हमारे मन में उनकी छवि देशराग के एक अहम् गायक के रूप में उभरती है। यह सच है कि देशभक्ति और परम्परागत मूल्यों के जितने लोकप्रिय अनूठे गाने महेन्द्र कपूर ने गाए हैं उतनी संख्या में उतने श्रेष्ठ गाने दूसरे गायकों ने नहीं गाए होंगे। महेन्द्र कपूर के नाम का स्मरण करते ही हमारे जेहन में एक ऐसे गायक की छवि कौंध जाती है जो मद्धिम स्वरों में भी उतनी ही खूबसूरती से गाता है जितना ऊँचे सुरों में एक ऐसा गायक जिनकी छवि बेहद सहज और शालीन इंसान की है। वे बेहद अनुशासन के साथ अपने सुरों को साधते हैं।
(i) देशभक्ति गीतों के लिए किनका नाम महत्त्वपूर्ण है? ?
(ii) महेन्द्र कपूर ने कैसे गीत गाए हैं
(iii) महेन्द्र कपूर कैसे इंसान थे?
(iv) मद्धिम और ऊँचे सुरों में खूबसूरती से कौन गाता था ?
(v) महेन्द्र कपूर अपने सुरों को कैसे साधते थे?
उत्तर –
(क) (i) हमारे देश में प्रौढ़ समुदाय का एक बहुत बड़ा भाग निरक्षर एवं अशिक्षित है।
(ii) प्रौढ़ शिक्षा के लिए हमारे यहाँ शिक्षकों का अभाव है।
(iii) उम्र बढ़ जाने पर प्रौढ़ों को कक्षा में बैठकर पढ़ने में संकोच होता है।
(iv) हमारे देश के किसानो का जीवन बहुत ही कठिन एवं श्रम साध्य है।
(v) प्रौढ़ शिक्षा का नवीनीकरण आवश्यक है।
(ख) (i) देशभक्ति के गीतों की परम्परा में महेन्द कपूर का नाम महत्त्वपूर्ण है। हैं।
(ii) महेन्द्र कपूर ने देशभक्ति और परम्परागत मूल्यों के लोकप्रिय अनूठे गीत गाए है।
(iii) महेन्द्र कपूर सहज और शालीन इंसान थे।
(iv) मद्धिम और ऊँचे सुरों में खूबसूरती से महेन्द्र कपूर गाते थे।
(v) महेन्द्र कपूर अपने सुरों को अनुशासन के साथ साधते थे।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here