निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
प्रश्न – निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए।
( शब्द सीमा लगभग 100 अंक)
(क) लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है? ऐसा कहना क्या उचित है? लेखक का अभिप्राय  स्पष्ट कीजिए।
(ख) ‘मानव का रचा सूरज/ मानव को भाप बनाकर सोख गया।’ व्याख्या करें ।
उत्तर –
(क) लेखक ने भारतीय सिविल सेवा हेतु चयनित युवा अँगरेज अधिकारियों को ‘नया सिकंदर’ कहा है। लेखक का ऐसा कहना उचित है, क्योंकि उनकी नौकरी यहाँ भारत में पक्की थी। सिकंदर राजनीतिक जीत के लिए भारत आया था। वह विश्वविजेता बनाना चाहता था और उसी क्रम में वह भारत आया था। नए अँगरेज अधिकारी ‘सिकंदर’ नहीं, ‘नए सिकंदर’ के रूप में लेखक द्वारा संबोधित किए गए हैं। अर्थात्, लेखक राजनीतिक विजय के स्थान पर सांस्कृतिक विजय को महत्त्व दे रहा है । लेखक कहता है कि जिस तरह सर विलियम जोन्स ने भारत आकर प्राच्य देशों के इतिहास और साहित्य के क्षेत्र में अनेक महत्त्वपूर्ण विजय प्राप्त की है, उसी तरह भारतीय सिविल सेवा हेतु चयनित युवा अँगरेज अधिकारियों को भी भारतीय इतिहास और साहित्य के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण सफलताएँ अर्जित करनी चाहिए। इन क्षेत्रों में शोध और अनुसंधान के अनगिनत अवसर हैं।
(ख) प्रस्तुत पद्यांश हिंदी साहित्य के प्रयोगवादी कवि तथा बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न कवि ‘अज्ञेय’ के द्वारा लिखित ‘हिरोशिमा’ नामक शीर्षक से उद्धृत है। प्रस्तुत व्याख्या अंश में कहा जा रहा है कि मानव जो अपने आपको प्रबुद्ध वर्ग की संज्ञा देता है। वह कभी-कभी दूसरों के लिए बनाए गए जाल में स्वयं उलझकर रह जाता है। प्रकृति पर नियंत्रण करने का होड़ मानव की बचपना स्पष्ट दिखाई पड़ने लगती है। यही स्थिति हिरोशिमा पर बम विस्फोट के बाद देखने को मिली। मानव बम रूप सूरज का निर्माण कर अपने आपको ब्रह्माण्ड का नियामक समझ लिया था लेकिन वही विस्फोट मानव को ही भाप बनाकर सोख लिया। अर्थात् वही विस्फोट मानव के लिए अभिशाप बन गया।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *