निम्नलिखित में से किन्हीं छः वाक्यों का अनुवाद संस्कृत में करें।
प्रश्न- निम्नलिखित में से किन्हीं छः वाक्यों का अनुवाद संस्कृत में करें।
(क) पटना बिहार की राजधानी है।
(ख) यह गङ्गा के किनारे अवस्थित है।
(ग) गङ्गा हिमालय से निकलती है।
(घ) यह नदियों में सबसे पवित्र है।
(ङ) मै पटना में पढ़ता हूँ।
(च) अपने मित्रों के साथ प्रतिदिन गङ्गा स्नान करता हूँ।
(छ) मेरे सभी मित्र सुशील हैं।
(ज) लेकिन सुनील पैर से लंगड़ा है।
(झ) तुम्हें मिठाई अच्छी लगती है।
(ञ) उसको सत्य बोलना चाहिए।
उत्तर –
(क) पाटलिपुत्रं बिहारस्य राजधानी अस्ति।
(ख) इदं गंगाया: तटे अवस्थितम् अस्ति।
(ग) गङ्गा हिमालयात् निःसरति ।
(घ) इयं नदीषु पवित्रतमा अस्ति ।
(ङ) अहं पाटलिपुत्रे पठामि ।
(च) स्व मित्रैः सह प्रतिदिनम् गंगास्नानम् करोमि।
(छ) मम सर्वाणि मित्राणि सुशीलानि सन्ति ।
(ज) अपितु सुनीलः पादेन खञ्जः अस्ति ।
(झ) तुभ्यम् मिष्टान्नं रोचते।
(ञ) सः सत्यम् वदेत् ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here