यूरोपियन समाजवादियों के विचारों का वर्णन करें।
प्रश्न – यूरोपियन समाजवादियों के विचारों का वर्णन करें।
उत्तर – प्रथम यूटोपियन समाजवादी फ्रांस का सेंट साइमन था। उसका मानना था कि राज्य और समाज का पुनर्गठन इस प्रकार होना चाहिए कि प्रत्येक को उसकी क्षमता के अनुसार कार्य तथा प्रत्येक को उसके कार्य के अनुसार पारिश्रमिक मिले। यह कथन समाजवाद का मूलभूत नारा बन गया। चार्ल्स फूरिए औद्योगिकीकरण का विरोधी था। वह चाहता था कि श्रमिकों को बड़े कारखानों की अपेक्षा छोटी औद्योगिक इकाइयों में काम करना चाहिए जिससे उनका शोषण नहीं हो सके। वह किसानों की स्थिति में भी सुधार लाना चाहता था। लुई ब्लाँ का मानना था कि आर्थिक सुधारों को प्रभावशाली बनाने के लिए पहले राजनीतिक सुधार आवश्यक थे। उसके सुधारों की योजना अधिक व्यावहारिक थी। इंगलैंड में रॉबर्ट ओवेन ने समाजवादी विचारधारा का प्रचार किया। उसने श्रमिकों के लिए अनेक सुधार कार्यक्रम चलाए। उसका मानना था कि संतुष्ट श्रमिक ही वास्तविक श्रमिक हैं। इन समाजवादियों ने वर्गसंघर्ष के स्थान पर वर्गसमन्वय की विचारधारा पर बल दिया।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here