काल किसे कहते हैं? काल के कितने भेद हैं। काल की परिभाषा

काल किसे कहते हैं? काल के कितने भेद हैं। काल की परिभाषा

काल किसे कहते हैं ?

क्रिया के जिस रूप से किसी काम के होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं।
काल- काल का अर्थ है ‘समय’।

काल की परिभाषा

क्रिया के जिस रूप में कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है, उसे kaal in Hindi कहा जाता है। क्रिया के उस रूपांतर को काल कहा जाता है जिससे उसके कार्य व्यापार का समय और उसके पूर्ण अथवा अपूर्ण आस्था का बोध होता हो। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो काल का अर्थ होता है ‘समय

उदाहरण

  • टीना पढ़ाई कर रही है
  • मोनिका ने अच्छा चित्र बनाया था
  • मुकुल मित्रों के साथ अमृतसर जाएगा

दिए गए वाक्यों में रंगीन शब्द अलग-अलग समय पर क्रिया के होने का बोध करा रहे हैं। पहले वाक्य में कार्य उसी समय हो रहा है। दूसरे वाक्य में, कार्य बीते समय में हो चुका है। तीसरे वाक्य में, कार्य को आने वाले समय में किए जाने की सूचना मिल रही है।

काल के भेद :- काल के तीन भेद होते है।

  1. वर्तमान काल
  2. भूतकाल
  3. भविष्यत् काल

वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम अभी चल रहा है उसे वर्तमान काल कहते हैं।
जैसे-
  • वह खेल रहा है।
  • राधा सो रही है।
  • मैं लिखती हूँ।
वर्तमान काल के पांच उपभेद होते हैं-
  1. सामान्य वर्तमान
  2. अपूर्ण वर्तमान
  3. तत्कालिक वर्तमान
  4. पूर्ण वर्तमानकाल
  5. संदिग्ध वर्तमान

सामान्य वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से उसका वर्तमान में होना ज्ञात हो वह सामान्य वर्तमान होता है

जैसे-

  • वह अच्छा गाना गाती है।
  • मोहन खेलता है।

अपूर्ण वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि काम अभी चल रहा है उसे अपूर्ण वर्तमान कहते हैं।

जैसे-

  • मैं गा रही हूँ।
  • तुम नहा रहे हो।

संदिग्ध वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से बीत रहे समय में किसी काम के होने में संदेह प्रकट हो उसे संदिग्ध वर्तमान कहते हैं।

जैसे-

  • राधा नाच रही होगी।
  • मोहन पढ़ रहा होगा।

2. भूतकाल- क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं।

जैसे-

  • राम ने पत्र लिखा।
  • वह चली गई।

भूतकाल के छह भेद होते हैं-

सामान्य भूतकाल- क्रिया के जिस रूप से साधारणतः क्रिया का बीते समय में होना पाया जाये उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।

जैसे –

  • राधा ने खाना खाया।

आसन्न भूतकाल- आसन्न भूतकाल से यह जाना जाता है कि काम भूतकाल से शुरू होकर अभी-अभी समाप्त हुआ है।

जैसे –

  • मैं खाना खा चुका हूँ।

पूर्ण भूतकाल- क्रिया के जिस रूप में काम का बहुत समय पहले बीत जाने का बोध होता है उसे पूर्णभूत काल कहते हैं।

जैसे –

  • डॉ. रोगी को देख चुका था।
  • रोगी ठीक हो चुका था।

अपूर्ण भूतकाल- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि काम बीते समय शुरू हुआ था किंतु समाप्त भूतकाल में सूचित न हो उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।

जैसे –

  • अरुण झूठ बोल रहा था।
  • पक्षी वृक्षों पर चहचहा रहे थे।

संदिग्ध भूतकाल- क्रिया के जिस रूप से बीते समय में काम होने में संदेह पाया जाए उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।

जैसे-

  • राधा ने पुस्तक पढ़ ली होगी।
  • वह चला गया होगा।

हेतुहेतुमद् भूतकाल – जहाँ भूतकाल की एक क्रिया दूसरे पर आश्रित हो वहाँ हेतुहेतुमद् भूतकाल होता है।

जैसे-

  • यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती।
  • वह परिश्रम करता तो जरूर पास हो जाता।

3. भविष्यत् काल – क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय का पता चले उसे भविष्यत् काल कहते हैं।

जैसे-

  • वह पटना नहीं जाएगा।
  • कल मोहन बाजार जाएगा।
  • हम मैच देखेंगे।

भविष्यत् काल के दो भेद होते हैं-

सामान्य भविष्यत् – क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में काम करना या होना पाया जाए उसे सामान्य भविष्यत् कहते हैं।

जैसे-

  • आज वर्षा होगी।
  • हम खेलने जाएंगे।

संभाव्य भविष्यत – वैसी क्रिया जिसमें किसी काम के करने या होने की संभावना पाई जाए उसे संभाव्य भविष्यत कहते हैं।

जैसे-

  • हो सकता है आज वर्षा हो।
  • शायद वह पास हो जाए।
प्रश्न-
(i) ……. के जिस रूप से किसी काम के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं।
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) क्रिया
(घ) विशेषण
(ii) काल के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
(iii) क्रिया के जिस रूप से काम के ……… होने का पता चले उसे वर्तमान काल कहते हैं।
(क) मौजूदा समय में
(ख) बीते समय में
(ग) आने वाले समय में
(घ) इनमें से कोई नहीं
(iv) क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम अभी हो रहा है, उसे …….. कहते हैं।
(क) सामान्य वर्तमान काल
(ख) अपूर्ण वर्तमान काल
(ग) पूर्ण वर्तमान काल
(घ) संदिग्ध वर्तमान काल
(v) संदिग्ध वर्तमान काल का उदाहरण है ……..।
(क) राम पढ़ता है
(ख) राम पढ़ रहा होगा
(ग) राम पढ़ रहा है
(घ) राम ने पढ़ा
(vi) मोहन पत्र लिख रहा है। यह ……… काल का उदाहरण है।
(क) पूर्ण वर्तमान
(ख) सामान्य वर्तमान
(ग) अपूर्ण वर्तमान
(घ) संदिग्ध वर्तमान
(vii) जब क्रिया का बीते समय में होना पाया जाए तो उसे ……… कहते हैं।
(क) वर्तमान काल
(ख) भूतकाल
(ग) भविष्यत् काल
(घ) अपूर्ण वर्तमान काल
(viii) तालाब में बत्तखें तैर रही होंगी। यह किस काल का उदाहरण है?
(क) संदिग्ध भूतकाल
(ख) पूर्ण भूतकाल
(ग) आसन्न भूतकाल
(घ) अपूर्ण भूतकाल
(ix) आसन्न भूतकाल का उदाहरण इनमें से कौन-सा है?
(क) रमा ने खाना खाया
(ख) सुमन अभी-अभी गई है
(ग) प्रतिमा खाना खा चुकी है
(घ) संभावना चित्र बना रही है
(x) ‘शायद आज वर्षा हो।’ यह किस काल का उदाहरण है?
(क) भूतकाल
(ख) सामान्य भविष्यत्
(ग) वर्तमान काल
(घ) संभाव्य भविष्यत्

MCQs

प्रश्न 1: भूतकाल के कुल भेद होते हैं –
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) सात
(घ) छह

उत्तर: (घ)

प्रश्न 2: ‘कल्याण अभी आया है।’ वाक्‍य में क्रिया किस काल की है ?
(क) सामान्‍य भूतकाल
(ख) आसन्‍न भूतकाल
(ग) पूर्ण भूतकाल
(घ) अपूर्ण भूतकाल

उत्तर: (ख)

प्रश्न 3: ‘वह पढ़ता तो उत्तीर्ण हो जाता।’ वाक्‍य किस काल का है ?
(क) पूर्ण भूतकाल
(ख) अपूर्ण भूतकाल
(ग) संदिग्‍ध भूतकाल
(घ) हेतुहेतुमद् भूतकाल

उत्तर: (घ)

प्रश्न 4: ‘लगता हे, वह चला जाएगा।’ वाक्‍य किस काल का है ?
(क) सामान्‍य भविष्‍यत् काल
(ख) सम्‍भाव्‍य भविष्‍यत् काल
(ग) हेतुहेतुमद् भविष्‍यत् काल
(घ) संदिग्‍ध भूतकाल

उत्तर: (ख)

प्रश्न 5: ‘मैं जीवनी पढूँगा।’ वाकय किस काल का है ?
(क) सामान्‍य भविष्‍यत् काल
(ख) सम्‍भाव्‍य भविष्‍यत् काल
(ग) हेतुहेतुमद् भविष्‍यत् काल
(घ) संदिग्‍ध भूतकाल

उत्तर: (क)

प्रश्न 6: काल के कुल भेद होते है –
(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) छह

उत्तर: (क)

प्रश्न 7: ‘वह बाजार जाता है।’ वाक्‍य की क्रिया किस काल की है ?
(क) सामान्‍य वर्तमान काल
(ख) पूर्ण वर्तमान काल
(ग) संदिग्‍ध वर्तमान काल
(घ) सम्‍भाव्‍य वर्तमान काल

उत्तर: (क)

प्रश्न 8: ‘ममता सो रही थी।’ वाक्‍य की क्रिया किस काल की है ?
(क) पूर्ण भूतकाल
(ख) अपूर्ण भूतकाल
(ग) संदिग्‍ध भूतकाल
(घ) आसन्‍न भूतकाल

उत्तर: (ख)

प्रश्न 9: ‘अजय पढ़ रहा है।’ वाक्‍य की क्रिया किस काल की है ?
(क) सामान्‍य वर्तमान काल
(ख) पूर्ण वर्तमान काल
(ग) अपूर्ण वर्तमान काल
(घ) संदिग्‍ध वर्तमान काल

उत्तर: (ग)

प्रश्न 10: ‘मनमोहन गया।’ वाक्‍य की क्रिया किस काल की है ?
(क) सामान्‍य भूतकाल
(ख) आसन्‍न भूतकाल
(ग) पूर्ण भूतकाल
(घ) अपूर्ण भूतकाल

उत्तर: (क)

प्रश्न 11: ‘शायद तुमने देखा होगा।’ वाक्‍य की क्रिया किस काल की है ?
(क) असन्‍न भूतकाल
(ख) पूर्ण भूतकाल
(ग) अपूर्ण भूतकाल
(घ) संदिग्‍ध भूतकाल

उत्तर:(घ)

प्रश्न 12: ‘मिनाक्षी खाती होगी।’ वाक्‍य में काल है –
(क) पूर्ण वर्तमान काल
(ख) अपूर्ण वर्तमान काल
(ग) संदिग्‍ध वर्तमान काल
(घ) सम्‍भाव्‍य वर्तमान काल

उत्तर: (ग)

प्रश्न 13: हेतुहेतुमद्भूत का उदाहरण है –
(क) तुम आते तो मेरा काम बन जाता
(ख) लड़के थक गए थे
(ग) इस साल बारिश होने की संभावना कम है
(घ) घोड़े के चार पैर और दो कान होते है

उत्तर: (क)

प्रश्न 14: सामान्‍य वर्तमान काल का उदाहरण है –
(क) सीता बाजार जाती होगी
(ख) मनीष ने समाचार पत्र पढ़ा
(ग) वर्षा हो रही थी
(घ) वह पंजाब जाता है

उत्तर: (घ)

प्रश्न 15: ‘मधुर गया होगा’ – वाक्‍य किस काल को संकेतित करता है ?
(क) संदिग्‍ध भूत
(ख) आसन्‍न भूत
(ग) अपूर्ण भूत
(घ) सामान्‍य भूत

उत्तर: (क)

FAQs

हिंदी व्याकरण में काल कितने प्रकार के होते हैं? 

काल के प्रकार नीचे दिए गए हैं-

1. वर्तमान काल
2. भूतकाल
3. भविष्य काल

 

वर्तमान काल के कितने प्रकार होते हैं? 

वर्तमान काल के प्रकार नीचे दिए गए हैं-

1. सामान्य वर्तमान काल
2. अपूर्ण वर्तमान काल
3. पूर्ण वर्तमान काल
4. संदिग्ध वर्तमान काल
5. तात्कालिक वर्तमान काल
6. संभाव्य वर्तमान काल

 

सरल भविष्य काल के लिए पहचान करने वाले शब्द क्या हैं? 

सामान्य भविष्य काल (Simple Past Tense) के वाक्यों से यह बोध होता है कि कोई कार्य या घटना भविष्य में होगी। पहचान : भविष्य काल (Future Tense) के वाक्यों के अन्त मे ‘गा’, ‘गी’, ‘गे’ आदि आते हैं।

 

संस्कृत में काल कितने प्रकार के होते हैं? 

संस्कृत में लट् , लिट् , लुट् , लृट् , लेट् , लोट् , लङ् , लिङ् , लुङ् , लृङ् – ये दस लकार होते हैं।

 

वर्तमान काल में कौन सा लकार है? 

वर्तमान काल में लट् लकार का प्रयोग होता है। क्रिया के जिस रूप से कार्य का वर्तमान समय में होना पाया जाता है, उसे वर्तमान काल कहते हैं, जैसे- राम घर जाता है- रामः गृहं गच्छति।

 

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *