गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 17 | JNV Class 6th Hindi solutions

गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 17 | JNV Class 6th Hindi solutions

अनुच्छेद – 17

सन् 1975 के 19 अप्रैल को भारतीय अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित 360 किलोग्राम वजन वाले प्रथम भारतीय उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ ने अन्तरिक्ष में कदम रखा । इसे सोवियत (रूस) रॉकेट प्रक्षेपण-स्थल ‘कॉस्मोड्रोम’ से अन्तरिक्ष में भेजा गया । इसे मात्र छह माह तक अन्तरिक्ष में रहना था । परन्तु यह छः वर्षों यानी मार्च, 1981 ई० तक अन्तरिक्ष में कार्यरत रहा। इस उपग्रह का नाम पाँचवीं शताब्दी ( 1,500 वर्ष पहले ) के महान भारतीय गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट के सम्मान में रखा गया ।

1. भारत ने अन्तरिक्ष के क्षेत्र में कब प्रवेश किया ?
(1) 19 अप्रैल, 1950 ई० को
(2) 19 अप्रैल, 1955 ई० को
(3) 19 अप्रैल, 1965 ई० को
(4) 19 अप्रैल, 1975 ई० को 
2. प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम किसके नाम पर रखा गया ?
(1) भास्कराचार्य के नाम पर
(2) आर्यभट्ट के नाम पर 
(3) इन्दिरा गाँधी के नाम पर
(4) ब्रह्मा के नाम पर
3. आर्यभट्ट कौन थे ?
(1) खगोलशास्त्री 
(2) इंजीनियर
(3) भारतीय वैज्ञानिक
(4) गणितज्ञ और खगोलशास्त्री
4. आर्यभट्ट का समय कब है ?
(1) आज से 1000 वर्ष पूर्व
(2) आज से 1200 वर्ष पूर्व
(3) आज से 1500 वर्ष पूर्व 
(4) आज से 2000 वर्ष पूर्व
5. आर्यभट्ट उपग्रह का कार्यकाल कब तक रहा ?
(1) 1965 से 1971 ई० तक
(2) 1975 से 1981 ई० तक 
(3) 1985 से 1991 ई० तक
(4) 1995 से 2001 ई० तक
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *