निम्नलिखित गद्यांश का अध्ययन कीजिए और क्षमता के अनुरूप दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

निर्देश – निम्नलिखित गद्यांश का अध्ययन कीजिए और क्षमता के अनुरूप दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

बहुत से विद्वानों को इसमें सन्देह हो सकता है कि भारतीय विचारधारा का प्राचीन पश्चिम की विचारधारा पर कोई प्रभाव था, परन्तु पिछली डेढ़ शताब्दी में यूरोप तथा अमरीका की विचारधारा पर उसके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव के सम्बन्ध में कोई सन्देह नहीं हो सकता यद्यपि इसे पर्याप्त रूप से स्वीकार नहीं किया गया है. यह प्रभाव संगठित नव- हिन्दू मिशनों के द्वारा नहीं आया है. पिछले अस्सी वर्षों में थियोसोफिकल सोसाइटी, विभिन्न बौद्ध सोसाइटियों तथा यूरोप एवं अमरीका में 19वीं शताब्दी के बंगाली आध्यात्मवादी पुण्यात्मा परमहंस रामकृष्ण तथा उनके समान ही पुण्यात्मा शिष्य स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा प्राप्त करने वाली सोसाइटियों की स्थापना हुई है. कुछ अन्य भारतीय आध्यात्मिवादियों एवं उनके शिष्यों द्वारा जिनमें से कुछ तेजस्वी, गम्भीर, आध्यात्मिक तथा कुछ सन्दिग्ध चरित्र के हैं, पश्चिम में छोटे-छोटे संगठनों एवं संघों की स्थापना की गयी है. यत्रतत्र स्वयं पाश्चात्य व्यक्तियों ने भी, जिन्हें संस्कृत का काम-चलाऊ ज्ञान एवं प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त है, कभी-कभी पश्चिम का योग अथवा वेदान्त ग्रहण कराने का प्रयास किया है. हम इन शिक्षकों अथवा उनके अनुयायियों की किसी प्रकार उपेक्षा नहीं करेंगे, क्योंकि उनमें से बहुत-से महान् बुद्धिमत्तापूर्ण एवं आध्यात्मिक चरित्रबलयुक्त हैं, परन्तु हम भारतीय आध्याम विद्या के पश्चिमी प्रचारकों के विषय में चाहे कुछ भी विचार करें, हम यह दृढ़तापूर्वक नहीं कह सकते हैं कि उनका हमारी सभ्यता पर कोई महान् प्रभाव पड़ा है. पश्चिम में भारत के उन अनेक मित्रों द्वारा महात्मा गांधी का प्रभाव अधिक सूक्ष्म, परन्तु अधिक शक्तिशाली रहा है जो उनकी ज्वलन्त निष्कपटता एवं तेजस्विता तथा भारतीय स्वतन्त्रता प्राप्ति में अहिंसा की नीति की पूर्ण सफलता से प्रभावित हुए थे. इन समस्त प्रभावों से अधिक बड़ा प्रभाव दर्शनशास्त्र द्वारा प्राचीन भारतीय धार्मिक साहित्य का रहा है.
बंगाल की एशियाटिक सोसाइटी के संस्थापकों को शीघ्र ही यूरोप में थोड़े-से, परन्तु उत्साही अनुयायी प्राप्त हो गये और गेटे तथा 19वीं शताब्दी के प्रारम्भ के बहुत से अन्य लेखकों ने अनुवाद के रूप में प्राचीन भारतीय साहित्य में जो कुछ वे पढ़ सकते थे, सब पढ़ा. हम जानते हैं कि गेटे ने ‘फास्ट’ की प्रस्तावना के लिए भारतीय नाट्यशास्त्र की युक्ति का उपयोग किया और कौन कह सकता है कि उस कृति के द्वितीय भाग का सफल अन्तिम समूह गान अंशतः भारतीय विचारधारा के गेटे द्वारा समझे हुए ब्रह्मवाद से अनुप्राणित नहीं था ? गेटे के पश्चात् अधिकांशतः महान् जर्मन दार्शनिक भारतीय दर्शन के विषय में कुछ-न-कुछ जानते रहे. शोपेनहावर ने, जिसका प्रभाव साहित्य एवं मनोविज्ञान पर अत्यधिक रहा है, वस्तुतः स्पष्ट रूप से उसके ऋण को स्वीकार किया और उनका दृष्टिकोण वास्तव में बौद्ध धर्म सम्बन्धी था. फिशे और हीगल के ब्रह्मवाद का कदापि यह स्वरूप न रहा होता यदि ऐंक्विटिल ड्यूपरन के उपनिषदों के अनुवाद तथा अन्य प्रमुख भारतीय ज्ञानवेत्ताओं की रचनाएँ न हुई होतीं. अंग्रेजी भाषा-भाषी संसार में सबसे अधिक प्रभावशाली भारतीय प्रभाव का अनुभव अमरीका में हुआ जहाँ इमर्सन, थोरो तथा अन्य न्यू-इंगलैण्ड के लेखकों ने उत्सुकता से बहुत अधिक भारतीय धार्मिक साहित्य का अध्ययन अनुवाद के रूप में किया और अपने समसामयिकों एवं उत्तराधिकारियों में विशेष रूप से वाल्ट ह्विटमैन पर अत्यधिक प्रभाव डाला. कार्लायल तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा जर्मनी के दार्शनिकों ने इंगलैण्ड को प्रभावित किया जैसाकि अमरीका वालों ने रिचर्ड जेफरीज तथा एडवर्ड कारपेण्टर जैसे अनेक 19वीं शताब्दी के अन्त में लेखकों द्वारा किया.
यद्यपि यूरोप और अमरीका की समसामयिक दार्शनिक विचारधारा में अन्तिम शताब्दी के ब्रह्मवाद एवं आदर्शवाद का बहुत कम महत्व है, तथापि उनका प्रभाव अत्यधिक रहा है और वे सब किसी-न-किसी रूप में प्राचीन भारत के ऋणी हैं. वे ऋषि जिन्होंने ईसा से 600 अथवा और भी अधिक वर्ष पूर्व गंगा की घाटियों में तपस्या की थी, अब भी विश्व में प्रभावशील हैं.
1. लेखक का लक्ष्य (Objective) है—
(A) भारतीय विचारधारा का पश्चिमी जगत् की विचारधारा पर प्रभाव का वर्णन करना
(B) नव-हिन्दू मिशनों का यूरोप और अमरीका में हुए प्रभावों का वर्णन करना
(C) गांधीवादी विचार का पश्चिमी देशों पर हुए प्रभाव का वर्णन करना
(D) योग और वेदान्त का पश्चिम देशों में विस्तार का वर्णन करना
2. लेखक के अनुसार, आधुनिक युग में सर्वाधिक सूक्ष्म एवं शक्तिशाली प्रभाव किसके विचारों का था ?
(A) स्वामी विवेकानन्द
(B) थियोसोफिकल सोसाइटी
(C) महात्मा गांधी
(D) परमहंस रामकृष्ण
3. निम्नलिखित में से कौन जर्मन दार्शनिक था जिसने भारतीय विचारधारा का ऋण खुलेआम (Openly) स्वीकार किया है ?
(A) इमर्सन
(B) वाल्ट ह्विटमैन
(C) शोपेनहावर
(D) थोरो
4. अंग्रेजी भाषा-भाषी संसार में कहाँ भारतीय विचारधारा का प्रभाव सर्वाधिक अनुभव किया गया ?
(A) यूरोप
(B) इंगलैण्ड
(C) कनाडा
(D) अमरीका
5. गद्यांश के विषय को विकसित करने के लिए लेखक की विधि है –
(A) विश्लेषणात्मक (Analytical)
(B) विवरणात्मक (Descriptive)
(C) प्रशंसात्मक (Laudatory)
(D) पक्षपातपूर्ण (Biased)
6. ‘मानव सम प्राणी’, जो प्राज्ञ मानव (Homo sapiens) से प्रजाति रूप से भिन्न था, उसे कहा जाता है—
(A) नियन्डर्थल
(B) पिथेकैन्थ्रोपस
(C) सिनान्थ्रोपस
(D) होमीनिड
7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए – 
सूची-I (हड़प्पा संस्कृति का स्थल)
(a) सुत्का-कोह
(b) शोर्तुघई
(c) कोटलानिहंगखाँ
(d) देशलपुर
सूची-I (भौगोलिक स्थिति)
1. पंजाब
2. अफगानिस्तान
3. ब्लूचिस्तान
4. गुजरात
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      2           1           4          3
(B)      3           2           1          4
(C)      4           3           1          2
(D)      1           3           2          4
8. युद्ध के निम्नलिखित शस्त्रों में से कौन हड़प्पा संस्कृति में उपलब्ध नहीं हुये हैं ? नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए – 
1. धनुष और बाण (Bows and Arrows)
2. तलवार ( Swords)
3. ढाल (Shields)
4. शिरस्त्राण (Helmets)
कूट :
(A) केवल 1
(B) 2 तथा 3
(C) 1, 3 तथा 4
(D) 2, 3 तथा 4
9. हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से एक विशाल द्वार, वृत्ताकार स्तम्भ (Circular Pillar) आदि के रूप में पाषाण-स्थापत्य के उदाहरण प्राप्त हुए हैं ? 
(A) धौलावीर
(B) बणावली
(C) राखीगढ़ी
(D) भगवानपुरा
10. किन विशेषताओं के आधार पर हड़प्पा संस्कृति की मुद्राओं पर मिलने वाली आकृति की पहचान शिव से की जाती है ? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
1. इसे त्रिशूल Trident के साथ दिखाया गया है.
2. इसे योगी की मुद्रा (Yogic Posture) में दिखाया गया है.
3. इसे पशुओं से घिरा हुआ दिखाया गया
4. इसे पार्वती जैसी आकृति के साथ दिखाया गया है. कूट :
(A) 1 तथा 2
(B) 2 तथा 3
(C) 1, 2 तथा 3
(D) 2, 3 तथा 4
11. नीचे दो वक्तव्य दिए गये हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : भारतीय कृषि की परिस्थितियों के लिए सिंचाई के महत्व की पूरी मान्यता थी.
(R) : अर्थशास्त्र में एक जल कर का उल्लेख मिलता है जो उन सभी स्थानों से नियमित रूप से लिया जाता था जहाँ सिंचाई उपलब्ध कराने में राज्य की सहायता रहती थी.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है
12. निम्नलिखित ग्रीको-रोमन लेखकों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए. नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
1. टीसियस
2. प्लिनी
3. स्ट्रैबो
4. टालमी
कूट :
(A)      1           3           2          4
(B)      1           4           3          2
(C)      4           1           2          3
(D)      4           3           2          1
13. निम्नलिखित अभिलेखों को कालानुक्रम (Chronological Sequence) में व्यवस्थित कीजिए. नीचे दिए गये से सही उत्तर का चयन कीजिए
1. पृथक् कलिंग अभिलेख
2. बेसनगर गरुड़ स्तम्भ लेख
3. सोहगौरा ताम्र पत्र अभिलेख
4. नहपान का नासिक गुहालेख
कूट :
(A)      1           4           2          3
(B)      2           3           1          4
(C)      3           1           2          4
(D)      4          2           3          1
14. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(A) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख : तुशाष्फ
(B) खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख : पार्श्वनाथ
(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय का उदयगिरि : वीरसेनशाब गुहा अभिलेख
(D) कुमारगुप्त तथा बन्धुवर्मा का : वत्सभट्टि मन्दसोर पाषाण अभिलेख
15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-I (शासक)
(a) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(b) अगाथोक्लीज
(c) क्षत्रप राजुवुल
(d) कनिष्क
सूची-II (सिक्के पर अंकित आकृति)
1. पल्लस
2. अरदोक्षो
3. बलराम
4. चक्र-पुरुष
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      4           3           1          2
(B)      2           3           4          1
(C)      1           2           4          3
(D)      4           1           3          2
16. निम्नलिखित में से किस अभिलेख से शैव धर्म के पाशुपत सम्प्रदाय (Sect) पर महत्वपूर्ण प्रकाश पड़ता है ? 
(A) कुषाण नरेश का तक्षशिला रजतपत्र अभिलेख
(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय का मथुरा स्तम्भ लेख
(C) कुमारगुप्त प्रथम का करमदण्डा शिवलिंग अभिलेख
(D) मौखरि नरेश ईशानवर्मन का हरहा अभिलेख
17. पदिटुप्पत्तु निम्नलिखित में से किन राजाओं की स्तुतियों का संग्रह है ?
(A) चोल
(B) चेर
(C) पाण्ड्य
(D) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित है ?
(A) कुरल : कम्बन
(B) अहनानुरु : परनर
(C) पुरनानुरु : मामुलनर
(D) शिलप्पदिगारम : इलंगोवडिगल
19. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे का कारण (R) –
कथन (A) : नालन्दा के एक ताम्र पत्र से हमें ज्ञात होता है कि पाल नरेश देवपाल ने सुवर्ण द्वीप तथा यव-द्वीप के शासक बालपुत्रदेव के द्वारा नालन्दा में निर्मित एक बौद्धविहार के रख-रखाव के लिए पाँच ग्राम दान में दिये थे.
कारण (R) : पाल नरेश मुख्यतः बौद्ध धर्म के संरक्षण के लिए सुविदित हैं.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है
20. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची-I ( विचारक )
(a) स्पेंगूलर
(b) ट्रैवेलियन
(c) ओकशॉट
(d) कालिंगवुड
सूची-II ( इतिहास की अवधारणा )
1. “सच यह है ……… कि इतिहास में अतीत वर्तमान के साथ बदलता है “
2. “इतिहास की परिसमाप्ति वर्तमान में होती है न कि भविष्य में “
3. “इतिहास अतीत के अनुभवों का पुनर्विधायन (Re-enactment) है.”
4. इतिहास का महत्व वैज्ञानिक नहीं है. इसका वास्तविक महत्व शैक्षिक है.
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      2           4           1          3
(B)      4           1           3          2
(C)      3           4           2          1
(D)      4           2           1          3
21. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : बलबन ने राजसत्ता की प्रतिष्ठा और शक्ति बढ़ाने की चेष्टा की एवं समस्त अधिकारों को सुल्तान के हाथों में केन्द्रीकृत करना चाहा.
कारण (R) : वह मंगोलों को अमीर वर्ग में भर्ती करना चाहता था.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है
22. अलग-अलग समय पर विभिन्न सूफी सिलसिलों (Orders) का भारत में सूत्रपात हुआ – 
(A) चिश्ती –सुहरावर्दी – कादिरी–नक्शबंदी
(B) चिश्ती – सुहरावर्दी – नक्शबंदी – कादिरी
(C) सुहरावर्दी – चिश्ती – कादिरी – नक्शबंदी
(D) सुहरावर्दी – चिश्ती – नक्शबंदी – कादिरी
23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-I (महिला भक्ति संत) –
(a) अक्का महादेवी
(b) लाल देद
(c) बाहिना बाई
(d) सहजो बाई
सूची-II ( सम्प्रदाय)
1. चारणदासी सम्प्रदाय से सम्बन्धित संत कवयित्री
2. वारकरी सम्प्रदाय से सम्बन्धित
3. वीरशैव संत
4. शैव-भक्त कवयित्री
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      3           2           1          4
(B)      3           1           4          2
(C)      3           4           1          2
(D)      3           4           2          1
24. सैयदकाल का समकालीन ऐतिहासिक ग्रन्थ है
(A) तारीख-ए-मुबारकशाही
(B) वाकियात-ए-मुश्ताकी
(C) फतुह-उस-सलातीन
(D) मसालिक-अल-अबसार
25. बहमनी राज्य में तरफ से तात्पर्य है
(A) प्रान्त ( Province)
(B) भूमि अनुदान (Land grant)
(C) राहदारी ( Transit tax)
(D) स्वर्ण मुद्रा (Gold Coin)
26. निम्नलिखित लेखकों एवं उनकी रचनाओं के युग्मों में से कौनसा सुमेलित नहीं है ?
(A) शेख कुतबन  : मिरगावती
(B)  मंझन  : मधुमालती
(C) केशवदास  : रामचंद्रिका
(D) नंददास : ध्यान मंजरी
27. विजयनगर के किस मन्दिर का व्यापक रूप से कृष्णदेवराय के काल में पुनः निर्माण कराया गया ? 
(A) नागेन्द्रशयन मन्दिर
(B) विरुपाक्ष मन्दिर
(C) पट्टाभिराम मन्दिर
(D) गनिगित्ती जैन मन्दिर
28. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची-I (ऐतिहासिक घटना)
(a) मालवा विजय
(b) इबादतखाना को बंद करना
(c) इलाही संवत् का सूत्रपात
(d) उड़ीसा विजय
सूची-II ( वर्ष)
1. 1561
2. 1584
3. 1592
4. 1582
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      1           4           2          3
(B)      2           1           4          3
(C)      1           3           2          4
(D)      1           2           3          4
29. अबुल फजल के अनुसार कौनसा चित्रकार आकृति अंकन में दक्ष था ?
(A) अब्दुल समद
(B) दसवंत
(C) मीर सैयद अली
(D) बसावन
30. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : जहाँगीर ने जिस परम्परा को आरम्भ किया उसके अन्तर्गत मेवाड़ के राणा को मुगल दरबार में उपस्थित होने एवं सेवा करने के उत्तरदायित्व से मुक्त कर दिया गया.
कारण (R) : वह आमेर के राजा मानसिंह को अपमानित करना चाहता था.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है
31. किसने मुगल शहरों को शिबिर नगर कहा है ? 
(A) मनुची
(B) बर्नियर
(C) टैवर्नियर
(D) पीटर मंडी
32. निम्नलिखित में से किसने सन् 1600 में भारत की कुल जनसंख्या को दरू करोड़ के लगभग अनुमानित किया ? 
(A) मोरलैण्ड
(B) किंगस्ले डेविस
(C) इरफान हबीब
(D) अशोक वी. देसाई
33. इंग्लिश ईस्ट इंडिया कम्पनी ने सूरत में स्थायी फैक्टरी की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष में की ? 
(A) 1611
(B) 1613
(C) 1621
(D) 1626
34. निम्नांकित का सही कालक्रम (Chronological Order) क्या था ? अपने सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए—
1. मुगलों द्वारा बल्ख पर अधिकार
2. खान जहाँ लोदी का विद्रोह (Rebellion
3. गोलकुण्डा व बीजापुर से संधि
4. निजामशाही का अंत
कूट :
(A)      1           4           3          2
(B)      2           1           4          3
(C)      2           4           3          1
(D)      3           2           1          4
35. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : वर्ष 1690 में औरंगजेब ने एक फरमान द्वारा मदद-ए-माश को पूर्ण रूप से वंशानुगत (Hereditary) बना दिया.
कारण (R) : औरंगजेब मराठों को मुगलों के नियंत्रण
में लाना चाहता था.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है
36. 1858 के अधिनियम द्वारा क्या प्रमुख परिवर्तन स्थापित किया गया था ?
(A) भारतीय सेना का पुनर्गठन किया गया
(B) भारतीयों को व्यवस्थापिका परिषद् में और अधिक प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया
(C) सत्ता शक्ति ईस्ट इण्डिया कम्पनी से ब्रिटिश क्राउन को स्थानान्तरित हो गई
(D) ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत सम्बन्धी मामलों में अपना सीधा नियंत्रण कर लिया
37. कलकत्ता में बेथ्यून कॉलेज की स्थापना किसने की थी ? 
(A) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
(B) राजाराम मोहन रॉय
(C) रबीन्द्रनाथ टैगोर
(D) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
38. बंगाल के विभाजन (1905) को समाप्त कर दिया गया था – 
(A) इण्डियन कॉउन्सिल एक्ट 1909 के द्वारा
(B) चेम्सफोर्ड माँटेग्यू रिपोर्ट द्वारा
(C) 1911 की दिल्ली दरबार घोषणा द्वारा
(D) गवर्नमेन्ट ऑफ इण्डिया अधिनियम, 1935 द्वारा
39. किसने तर्क दिया कि अन-औद्योगीकरण का सिद्धान्त एक मिथक् (Myth) था ? 
(A) अमियो बागची
(B) डेनियल थार्नर
(C) मारिस डी मारिस
(D) तोरु मतसुई
40. भारत में पहला औद्योगिक आयोग का गठन कब किया गया था ?
(A) 1916
(B) 1936
(C) 1947
(D) 1950
41. 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में ब्रिटिश पूँजी का मुख्यतः निवेश किया गया—
(A) लोहा और इस्पात में
(B) कपड़ा उद्योग में
(C) पौधा रोपड़ उद्योग में
(D) रेलवे में
42. 1917 में अहमदाबाद मिल मजदूरों की हड़ताल में गांधी के हस्तक्षेप के कारण मजदूरी में वृद्धि हो गई— 
(A) 10%
(B) 15%
(C) 25%
(D) 35%
43. प्रान्तीय सरकार में द्वैध शासन (Dyarchy) की स्थापना की गयी थी –
(A) 1892 के अधिनियम द्वारा
(B) 1909 के अधिनियम द्वारा
(C) 1919 के अधिनियम द्वारा
(D) 1935 के अधिनियम द्वारा
44. चम्पारन के सत्याग्रह (1917) में कृषकों का मुख्य असन्तोष (Grievance) किस बारे में था ? 
(A) अबवाबों या गैर-कानूनी माँग के विरुद्ध
(B) भूस्वामियों के उत्पीड़न (Oppression) पर
(C) तिनकठिया व्यवस्था पर
(D) भूराजस्व (Land Revenue) की माँग पर
45. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची-I
(a) चौधरी खलीकुज्जमान
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
सूची-II
1. इण्डिया विन्स फ्रीडम
2. पाथवे टू पाकिस्तान
3. इण्डिया डिवाइडेड
4. डिस्कवरी ऑफ इण्डिया
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      4           2           1          3
(B)      3           1           4          2
(C)      1           3           4          2
(D)      2           4           1          3
46. रेशमी रुमाल तहरीक षडयन्त्र (Conspiracy) की योजना बनायी थी
(A) मौलाना अब्दुल बारी और मौलाना मुहम्मद अली
(B) मौलाना उबैदुल्ला सिन्धी और मौलाना बरकतउल्ला
(C) मौलाना अबुल कलाम आजाद और मौलाना मुहमूद हसन
(D) राजा महेन्द्र प्रताप और वॉन हेन्टिग
47. पुनर्जागरण (Renaissance) काल में ग्रीको रोमन क्लासिकों के अध्ययन को जाना जाता है – 
(A) व्यक्तिवाद (Individualism)
(B) सुखवाद (Hedonism)
(C) मानववाद (Humanism)
(D) पांडित्यवाद ( Scholasticism)
48. किसने कहा कि वाणिज्य ‘एक लगातार युद्ध (Perpetual war) है चातुर्य और क्षमता के लिए सभी राष्ट्रों के बीच में’ ?
(A) जाँ बोदाँ
(B) जाँ बैपतिस्ट कोलबेयर
(C) थॉमस मन
(D) थॉमस हाब्स
49. फ्रांस में केल्विननवादियों है ? को किस नाम से जाना जाता है ?
(A) कैथोलिक
(B) ह्यूजेनोज़
(C) प्रेसबिटेरियनस
(D) प्योरिटन्स
50. निम्नलिखित में से किसे ‘मानववादियों का राजकुमार’ (Prince of humanists) के रूप में जाना गया ? 
(A) डेसीडेरियस इरैसमस
(B) जॉन कोलेट
(C) थॉमस मोर
(D) फ्रान्सेस्कों पेट्रार्क
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *