निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके पश्चात् दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए जो इस परिच्छेद पर आधारित हैं –

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके पश्चात् दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए जो इस परिच्छेद पर आधारित हैं – 
अनेक भारतीय तथा यूरोपीय महात्मा गांधी को भारतीय परम्पराओं का संक्षिप्त संग्रह मानते थे, परन्तु यह एक असंगत निर्णय है, क्योंकि वे पाश्चात्य विचारों से अत्यधिक प्रभावित थे. गांधीजी अपनी प्राचीन संस्कृति के सिद्धान्तों में विश्वास करते थे, परन्तु उनका दलितों के प्रति अत्यधिक प्रेम तथा जातिवाद के प्रति उनकी घृणा तथापि इनमें हठधर्मी न थी और ये किसी भी भारतीय तत्व की अपेक्षा यूरोप की 19वीं शताब्दी की उदारता के अधिक निकट थे. उनका अहिंसा में विश्वास जैसा कि हम देख चुके हैं किसी प्रकार भी हिन्दू धर्म का कट्टर रूप नहीं था. गांधीजी की शान्तिप्रियता के लिए हमें, ‘सरमन आन दी माउन्ट’ तथा टालस्टाय की ओर देखना चाहिए. स्त्रियों के अधिकारों के लिए उनका प्रयास भी पाश्चात्य प्रभाव का ही परिणाम है. अपने सामाजिक प्रसंगों में वे सदैव नवीन रीति चलाने वाले ही थे, अनुदार न थे. यद्यपि उनके कुछ साथी उनके सीमित समाज-सुधार के कार्यक्रम की गति अत्यन्त मन्द समझते थे, तथापि गांधीजी हिन्दू विचारधारा के सम्पूर्ण बल को जाति एवं वर्ग के प्रभुत्व के स्थान पर एक लोकप्रिय एवं समानतापूर्ण समाज के रूप में परिवर्तित करने में सफल हुए. गांधीजी और उनके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुयायियों ने शताब्दियों की स्थिरता के पश्चात् हिन्दू सभ्यता को नवीन रूप एवं नव जीवन प्रदान किया है. आज राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से भारत के समक्ष अनेक कठिन समस्याएं हैं और कोई भी उनके भविष्य के सम्बन्ध में निश्चित भविष्यवाणी नहीं कर सकता है, परन्तु यह भविष्यवाणी तो की जा सकती है कि वह भविष्य कुछ भी हो, आने वाली पीढ़ियों के भारतीय अनिर्णयात्मक एवं आत्मज्ञानी यूरोपीय लोगों की प्रतिमूर्ति होंगे, अपितु वे अपनी परम्पराओं से पुष्ट एवं अपनी संस्कृति की अविच्छिन्नता से पूर्णतः परिचित व्यक्ति होंगे. इसी समय स्वतन्त्रता प्राप्ति के केवल सात वर्ष पश्चात् ही (जब यह पुस्तक लिखी गई थी) राष्ट्रीय चरित्र को कलंकित करने तथा चरम सीमा की सांस्कृतिक देशभक्ति के लिए लड़ने की भावना अदृश्य होती जा रही है. हमारा विश्वास है कि हिन्दू सभ्यता संश्लेषण के अत्यन्त चमत्कारिक कार्यक्रम का प्रदर्शन करने जा रही है. अतीत में उसने इण्डोयूरोपीय, मेसोपोटेनियम, ईरानी, यूनानी, रोमन, सिथियन, तुर्की, फारसी और अरबी अनेक विभिन्न संस्कृतियों के तत्वों को प्राप्त किया, ग्रहण किया एवं उन्हें पचा लिया है. प्रत्येक नवीन प्रभाव से वह कुछ-न-कुछ परिवर्तित हुई है. अब वह पाश्चात्य संस्कृति को आत्मसात करने जा रही है. हमारा विश्वास है कि हिन्दू सभ्यता अपनी अविच्छिन्नता को बनाए रखेगी. भगवद्गीता क्रियाशील व्यक्तियों को तथा उपनिषद् विचारवान व्यक्तियों को प्रेरणा देना बन्द न करेंगे. भारतीय जीवन का आकर्षण तथा उसकी विनम्रता चलती ही रहेगी, भले ही उन पर पाश्चात्य श्रम बचाने वाले आविष्कारों का कितना ही प्रभाव क्यों न पड़े. जन समुदाय अब भी रामायण और महाभारत के वीरों की कहानियाँ पढ़ना पसन्द करेगा शान्त एवं मृदुल प्रसन्नता, जो भारतीय जीवन में सदैव व्याप्त रही है तथा जिसे अत्याचार, रोग एवं निर्धनता आच्छादित न कर सके, निश्चय ही वह पश्चिम से अधिक उत्तेजनात्मक माँगों के समक्ष अदृश्य न हो सकेगी. प्राचीन भारतीय संस्कृति में जो कुछ अनुपयोगी था, उसका अधिकांश इस समय तक नष्ट हो चुका है. विधवाओं का अपने पतियों की चिताओं पर जलाया जाना, बहुत दिन हुए, समाप्त हो चुका है. नियमानुसार बालिकाओं के विवाह बाल्यावस्था में नहीं हो सकता है. सारे भारत में बसों और रेलगाड़ियों पर ब्राह्मण बिना धर्म भ्रष्ट होने के भय से निम्न जाति के लोगों के कन्धे से कन्धा मिलाकर चलते हैं और मन्दिरों के द्वार सबके लिए वैधानिक रूप में उन्मुक्त हैं. जातिवाद समाप्त हो रहा है. इस समाप्ति को प्रारम्भ हुए बहुत समय हो गया, परन्तु अब तो उसकी गति इतनी तीव्र है कि जातिवाद के अधिक आपत्तिजनक अंग एक- दो पीढ़ियों में ही समाप्त हो जाएंगे. प्राचीन परिवार प्रणाली वर्तमान स्थितियों के अनुरूप परिवर्तित हो रही हैं. वस्तुतः भारत का पूर्णरूप ही परिवर्तित हो रहा है, परन्तु उसकी सांस्कृतिक परम्परा अविच्छिन्न बनी है तथा वह कदापि विनिष्ट न होगी.
1. वह क्या कारक थे जिसने सबसे ज्यादा भारतीय संस्कृति पर गांधी के विचारों को प्रभावित किया ?
(A) प्राचीन संस्कृति के मूल सिद्धान्तों में विश्वास
(B) पाश्चात्य विचारों का प्रभाव
(C) ‘सरमन ऑन दी माउन्ट’
(D) टॉलस्टॉय के विचार
2. वह कौनसा सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा था जिसे गांधी ने सुधार के लिए चुना था ? 
(A) धर्म
(B) जाति
(C) महिलाओं की स्थिति
(D) हिन्दू धर्म में परम्परानिष्ठा
3. भारतीय संस्कृति का भविष्य सबसे ज्यादा निर्भर है
(A) वर्तमान समाज की प्रासंगिकता
(B) समाज में समानभाव
(C) भारतीय समाज में रूढ़िवादी प्रवृत्तियों का बहिष्करण
(D) यूरोपियन प्रभावों का विलोपन करना
4. प्राचीन काल के किस धार्मिक ग्रंथ ने भारतीय विचारधारा को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है ? 
(A) भगवद्गीता
(B) पुराण
(C) महाकाव्य
(D) उपनिषद्
5. वह कौनसा कारक था जिसने भारत में जाति प्रथा को मिटाने में सबसे ज्यादा प्रभावित किया ? 
(A) तर्कवाद
(B) नौकरी के अवसर
(C) विधि-निर्माण
(D) उदारवादी शिक्षा
6. हड़प्पा संस्कृति का दक्षिणेतर स्थल है
(A) लोथल
(B) कोटदीजी
(C) दाइमाबाद
(D) रंगपुर
7. निम्नलिखित में कौनसा तमिल व्याकरण सम्बन्धी ग्रन्थ है ?
(A) मणिमेखलै
(B) कुरल
(C) शिलप्पदिगारम्
(D) तोल्काप्पियम्
8. निम्नलिखित में से कौनसा उत्तर वैदिककाल से सम्बन्धित है ?
(A) दशराज्ञ युद्ध
(B) इन्द्र, वरुण एवं सूर्य की उपासना
(C) जातियों की स्थापना
(D) दास्यु एवं पणियों में आपसी संघर्ष
9. निम्नलिखित में से किस बौद्ध ग्रंथ में सोडष महाजनपदों का उल्लेख है ?
(A) अंगुत्तर निकाय
(B) दीघ निकाय
(C) दीपवंश
(D) महावंश
10. निम्नलिखित किस अभिलेख में अशोक के बाह्य जगत् सम्बन्धों का उल्लेख प्राप्त होता है ?
(A) शिला अभिलेख I
(B) शिला अभिलेख XIII
(C) रुमिन्दाई अभिलेख
(D) साँची अभिलेख
11. ‘मिलिन्दपन्हो’ में मीनाण्डर तथा …….के बीच वार्तालाप का उल्लेख है.
(A) अश्वघोष
(B) दिंगनाग
(C) नागसेन
(D) नागार्जुन
12. निम्नलिखित किस ग्रंथ में राज्य की उत्पत्ति सम्बन्धी अनुबंध सिद्धान्त का विस्तारपूर्वक वर्णन प्राप्त होता है ? 
(A) दीघ निकाय
(B) दीपवंश
(C) कामंदकीय
(D) महावंश
13. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए
सूची-I
(a) गुणाढ्य
(b) वाग्भट्ट
(c) भास्कराचार्य
(d) मेरुतुंग
सूची-II
1. लीलावती
2. प्रबन्ध- चिंतामणि
3. बृहत्कथा
4. अष्टांगहृदय
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      1           2           3          4
(B)      4           1           2          3
(C)      2           3           1          4
(D)      3           4           1          2
14. निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थाओं में कौनसा व्यवस्थित कालानुक्रम के अनुसार है ? 
(A) तक्षशिला, काँचीपुरम, वलभी तथा नालंदा
(B) काँचीपुरम, तक्षशिला, नालंदा तथा वलभी
(C) वलभी, तक्षशिला, काँचीपुरम तथा नालंदा
(D) तक्षशिक्षा, वलभी, काँचीपुरम तथा नालंदा
15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए – 
सूची-I
(a) दशावतार मन्दिर
(b) गुप्तकालीन ईंट मन्दिर
(c) मेगुति मन्दिर
(d) पार्वती  मन्दि
सूची-II
1. एहोल
2. भीतरगाँव
3. नाचना कुठार
4. देवगढ़
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      2           1           3          4
(B)      1            2          3          4
(C)      4           2           1          3
(D)      4           1           2          3
16. शैलेन्द्रो द्वारा निर्मित सर्वप्रसिद्ध स्तूप ……स्थान पर स्थित है. 
(A) अनुराधापुर
(B) बोरोबुडूर
(C) अंगकोर वाट
(D) अंगकोर थोम
17. ऐलोरा स्थित सुप्रसिद्ध कैलाश मन्दिर किस राजवंश के संरक्षण में निर्मित हुआ था ? 
(A) वाकाटक
(B) गुप्त
(C) आद्य चालुक्य
(D) राष्ट्रकूट
18. नीचे दो व्यक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : प्रथम राजेन्द्र ने कडारम का विजय अभियान किया था.
कारण (R) : उसकी अभिलाषा थी दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय संस्कृति का प्रसार करना.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
कूट :
(A) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं
(C) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(D) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं
19. निम्नलिखित में कौनसा कालानुक्रम के अनुसार सही है ?
(A) गोंडोफरनेस, वीम कडफिसस तथा कनिष्क
(B) सिमुक, सातकर्णी तथा कृष्णा
(C) महेन्द्रवर्मन, दंतिवर्मन तथा नरसिंहवर्मन
(D) राजराज, परांतक तथा आदित्य
20. नीचे दो व्यक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : बुद्ध ने प्राकृत भाषा के माध्यम से अपने उपदेश दिए.
कारण (R) : समाज के प्रत्येक वर्ग तक वे पहुँचना चाहते थे.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
कूट :
(A) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं
(C) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(D) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं
21. निम्नलिखित में से कौनसा मामलूक काल के लिए उपयुक्त नहीं है ?
(A) खजाइन -उल-फुतुह
(B) ताज-उल-माआसीर
(C) तारीख-ए-फिरोजशाही
(D) तबकात-ए-नासिरी
22. निम्नलिखित में से किसके कथनानुसार समस्त इस्लामिक पूर्व में दिल्ली सबसे बड़ा नगर है ?
(A) अलबेरुनी
(B) अमीर खुसरो
(C) इब्नबतूता
(D) शम्स सिराज अफीफ
23. नीचे दो व्यक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : बलबन ने राज्य की प्रतिष्ठा और शक्ति को बढ़ाने के लिए और सत्ता को अपने हाथों में केन्द्रित करने के लिए कदम उठाए.
कारण (R) : उसने सार्वभौमिकता के इस्लामिक सिद्धान्त का पालन किया.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है.
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है.
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है.
24. अलाउद्दीन खिलजी ने कौनसा कर नहीं  लगाया ? 
(A) खराज
(B) घरी
(C) किस्मत-ए-खोती
(D) चराई
25. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए
सूची-I
(a) निजामुद्दीन ओलिया
(b) शेख नूरुद्दीन
(c) बहाउद्दीन गंजबक्श
(d) दादु
सूची-II
1. नक्सबंदिया
2. भक्ति
3. चिश्तीया
4. रिशी
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      3           2           1          4
(B)      3           4           1          2
(C)      3           1           2          4
(D)      1           4           3         2
26. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए – 
सूची-I
(a) वकील-ए-दर
(b) अमीर-ए-हाजिब
(c) मुशरिफ-ए-मुमालिक
(d) बरीद-ए-मुमालिक
सूची-II
1. राज्य की समाचार एजेंसी का अध्यक्ष
2. शाही महल का अधिशासी अधिकारी
3. दरबार की आचार विधि की देखरेख करने वाला अधिकारी
4. सल्तनत का प्रमुख लेखा – अधिकारी
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      2           3           4          1
(B)      1            2          3          4
(C)      3           2           4          1
(D)      4           1           2          3
27. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : आदि ग्रन्थ में कबीर, रैदास, नामदेव और बाबा फरीद के श्लोकों को भी शामिल किया गया है.
कारण (R) : सिखधर्म का उद्भव ठोस भक्ति परम्परा के काल में हुआ.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है
28. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R).
कथन (A) : बहमनी राज्य की आरम्भिक काल से ही राज्य की राजनीति में विदेशियों का व्यापक प्रभाव था.
कारण (R) : बहमन शाह ने कभी भी दकनी अमीरों पर विश्वास नहीं किया.
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है
29. निम्नलिखित में से किसने यह कहा कि विजयनगर राज्य में नायकों की संख्या लगभग दो सौ (200) है ?
(A) डोमिन्गो पीज
(B) निकोलो दे कोन्टी
(C) वारथीमा
(D) फरनोनुनीज
30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-I
(a) भीम सेन
(b) अमीर खुसरो
(c) अलबेरूनी
(d) निजामुद्दीन अहमद
सूची-II
1. किरान-उस-सादिन
2. किताब फी तहकीक मालिल हिन्द
3. नुसखा-ए-दिलकुशा
4. तबकास-ए-अकबरी
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      1           3           4          2
(B)      3           2           4          1
(C)      4           1           2          3
(D)      3           1           2          4
31. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है ?
(A) चौथ – शिवाजी द्वारा युद्ध खर्च के रूप में माँगा गया भूमि लगान का चौथा भाग
(B) टंका– ताँबे का एक सिक्का
(C) इजारा राजस्व को ठेके पर देने की प्रथा
(D) हस्तत- ओ-बुद – भूराजस्व निर्धारण की एक विधि –
32. सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुबशाह किस का समकालीन 38 था ?
(A) अकबर
(B) औरंगजेब
(C) शाहजहाँ
(D) मुहम्मद शाह
33. निम्नलिखित में से कौनसा / कौनसे कथन सत्य नहीं हैं ?
1. मुगलकालीन भारत में टकसालें मुक्त सिक्के के आधार पर कार्य करती थीं.
2. प्रत्येक सिक्के पर टकसाल का नाम और जारी करने का वर्ष दिया जाता था.
3. अकबर के शासनकाल में रुपए की टकसालों की संख्या 14 थी.
4. पूर्व शासनकाल में निर्मित सिक्कों को खजाना कहते थे.
सही उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट में से करें
कूट :
(A) 1 और 2
(B) 1, 3 और 4
(C) 2 और 3
(D) केवल 4
34. निम्नलिखित में से किसने वर्ष 1600 में भारत की जनसंख्या का अनुमान लगभग 100 मिलियन लगाया ? 
(A) किंग्सले डेविस
(B) मोरलैंड
(C) इरफान हबीब
(D) अशोक वी. देसाई
35. निम्नलिखित में से कौनसा इतिहासकार मुगल साम्राज्य के पतन की “मुगल केन्द्रित” अभिगम से सहमत नहीं है ?
(A) इरफान हबीब
(B) सतीश चन्द्र
(C) मुजफ्फर आलम
(D) अतहर अली
36. भारत में दस्तकार संघटनों के पतन का प्रमुख कारण था –
(A) औद्योगिक क्रान्ति
(B) विदेशी माल का आयात करना
(C) प्रान्तीय एवं स्थानीय बाजारों का विकास
(D) आंग्ल व्यापार का दबदबा
37. किसकी अध्यक्षता में 1882 के भारतीय शिक्षा आयोग हुई थी ? 
(A) सर चार्ल्स वुड
(B) लॉर्ड कर्जन
(C) डब्लू. डब्लू. हन्टर
(D) लॉर्ड लिटन की स्थापना
38. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) –
 कथन (A) : आधुनिक प्रसार के लागू होने से परम्परागत स्वावलम्बी गाँव, स्थानीय बाजार, जाति और व्यापार प्रभावित हुए.
कारण (R) : भारत में स्वदेशी ग्रामीण जीवन, स्थानीय बाजार, जाति तथा व्यापार का विनाश करने हेतु आधुनिक प्रसार का परिचय नहीं किया गया. उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (R) सही है, किन्तु (A) गलत है
39. निम्नलिखित में से एक राष्ट्रवादी विचारधारा का मुसलमान नहीं था पर अपनी साम्प्रदायिकता के लिए जाना जाता था – 
(A) मिर्जा इस्माइल
(B) कासिम रजवि
(C) सर अली ईमाम
(D) बदरुद्दीन तैयबजी
40. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए.
सूची-I
(a) भवानी मन्दिर
(b) आनन्द मठ’
(c) फिलॉसॉफी ऑफ बॉम्ब
(d) गीतांजली
सूची-II
1. रबीन्द्रनाथ ठाकुर
2. भगवति चरण
3. बंकिमचन्द्र चटर्जी
4. बीरेन्द्रकुमार घोष
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      2           1           3          4
(B)      3           2           4          1
(C)      4           3           2          1
(D)      1           4           3          2
41. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए – 
सूची-I
(a) लॉर्ड रिपन
(b) लॉर्ड एलफिन्सटन
(c) लॉर्ड कर्जन
(d) लॉर्ड डलहौजी
सूची-II
1. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम
2. शिक्षा सम्बन्धी सुधार
3. स्थानीय स्वयं-शासन
4. राज्यपाल
कूट :
(a)        (b)        (c)       (d)
(A)      3           4           2          1
(B)      4           3           1          2
(C)      2           4           3          1
(D)      1           2           4          3
42. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) –
कथन (A) : रामकृष्ण के धार्मिक नीतिवचन का प्रमुख लक्षण था उनका सभी धर्मों की सत्यता में विश्वास.
कारण (R) : रामकृष्ण का किसी भी धर्म में अविश्वास. उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है
(D) (R) सही है, किन्तु (A) गलत है
43. निम्नलिखित को सही तिथिक्रम में लिखिए. कूट नीचे दिया गया है
1. व्यक्तिगत सत्याग्रह
2. नमक सत्याग्रह
3. स्वराज पार्टी
4. रचनात्मक कार्यक्रम
कूट :
(A) 3, 4, 2 और 1
(B) 4, 3, 2 और 1
(C) 1, 3, 4 और 2
(D) 2, 1, 4 और 3
44. निम्नलिखित में से किस नेता ने गांधी का विरोध किया जब उन्होंने 1922 में असहयोग आन्दोलन को वापस लिया ?
(A) सी. राजगोपालाचारी
(B) वल्लभभाई पटेल
(C) सी. आर. दास
(D) मौलाना आजाद
45. निम्नलिखित में से एक ‘केबिनेट मिशन’ का सदस्य नहीं था ?
(A) सर स्टफोर्ड क्रिप्स
(B) लॉर्ड वेवल
(C) सर पैथिक लॉरेन्स
(D) ए. वी. अलेक्जेण्डर
46. निम्नलिखित में से कौनसा ‘अनाल्स स्कूल’ का प्रभावी लक्षण नहीं है ?
(A) अन्तरविषयक अवधारणा
(B) नए स्रोतों की खोज
(C) लाँग डुर्रे (दीर्घकालीन)
(D) क्षेत्र केन्द्रित अवधारणा
47. निम्नलिखित में से किसने विचार रखा था कि इतिहास में कोई वस्तुपरकता नहीं हो सकती ?
(A) उत्तर आधुनिकवादी
(B) मार्क्सवादी
(C) नव-उपनिवेषवादी
(D) उपाश्रितवादी
48. निम्नलिखित में से कौन गुटनिरपेक्ष आन्दोलन से जुड़ा नहीं था ?
(A) मार्शल टीटो
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) नेल्सन मन्डेला
(D) राष्ट्रपति सुका
49. प्रोटेस्टेण्ट धर्म को कानूनन मान्यता दी गई थी
(A) वर्म्स की डाईट 1521 में
(B) औगूस बर्ग की डाईट 1555 में
(C) स्पीयर्स की डाईट 1526 में
(D) औगूस बर्ग की डाईट 1592 में
50. निम्नलिखित शासकों में से एक उदारवादी तानाशाही से जुड़ा नहीं था – 
(A) प्रशिया के फ्रेडरिक द्वितीय
(B) रूस के पीटर महान्
(C) फ्रांस के लुई XIV
(D) आस्ट्रिया के जोसेफ II
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *