निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए।
प्रश्न – निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए। ( शब्द सीमा लगभग 100 अंक)
(क) बिरजू महाराज के गुरु कौन थे ? संक्षिप्त परिचय दें।
(ख) निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ लिखें –
भारतमाता ग्रामवासिनी
खेतों में फैला है श्यामल
धूल भरा मैला-सा आँचल |
उत्तर –
(क) बिरजू महाराज के गुरु उनके पिता थे। वे कत्थक नृत्य में पारंगत थे । वे बहुत ही खुशमिजाज किस्म के आदमी थे। वे अपना दुःख किसी से नहीं बताते थे। वे अपने मित्रों से बहुत प्रेम करते थे। वे बहुत विनोदप्रिय थे। पाँच सौ रुपए नजरानास्वरूप प्राप्त कर उन्होंने अपने पुत्र (बिरजू महाराज) को गंडा बाँधा। वे जातिगत भेदभाव से ऊपर थे। उन्होंने लखनऊ में अपने पुत्र और जगत कहार को एक साथ गंडा बाँधकर इसका प्रमाण प्रस्तुत किया। वे हनुमानजी के भक्त थे। उन्हें किसी प्रकार का बंधन पसंद नहीं था। चौवन साल की उम्र में लू लगने से उनकी मृत्यु हो गई।
(ख) ग्रामवासिनी भारतमाता का धूल से भरा हुआ मैला-सा श्यामल आँचल खेतों में फैला हुआ है। गंगा-यमुना मानो ग्रामवासिनी भारतमाता की दो आँखें हैं, जिनमें उसकी वेदना से निस्सृत आँसू का जल भरा हुआ है। वह मिट्टी की प्रतिमा-सी उदास दिखाई पड़ती है। दीनता (गरीबी) के चलते वह चेतनाहीन-सी (जड़ित) हो गई है। वह झुकी हुई चितवन से न जाने किसे एकदम निहार रही है। उसके अधरों पर चिरका ‘निःशब्द रोदन का राग है। युग-युग के अंधकार से उसका मन विषादमय है। वह अपने ही घर में विदेशिनी बनी हुई है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here