परिवहन objective question answer | Class 10Th Biology परिवहन objective question answer | परिवहन VVI objective question answer

परिवहन objective question answer | Class 10Th Biology परिवहन objective question answer | परिवहन VVI objective question answer

परिवहन objective question answer

1. पौधों में खाद्य पदार्थ का परिवहन निम्नांकित किसके द्वारा होता है?
(क) जाइलम द्वारा
(ख) फ्लोएम द्वारा
(ग) कोशिकाझिल्ली द्वारा
(घ) कॉर्टेक्स द्वारा
2. चालनी नलिकाएँ कहाँ पाई जाती हैं?
(क) जंतुओं में
(ख) जाइलम में
(ग) फ्लोएम में
(घ) एककोशिकीय पौधों में
3. पौधों के बाहरी वायवीय भागों द्वारा जलवाष्प के निकलने की क्रिया कहलाती है 
(क) अवशोषण
(ख) उत्सर्जन
(ग) वाष्पोत्सर्जन
(घ) परिवहन
4.  जल के अवशोषण एवं परिवहन में जड़ की जाइलम वाहिकाओं में उत्पन्न होनेवाले दाव को क्या कहते हैं ?  
(क) परासरण – दाब
(ख) विसरण- दाब
(ग) स्फीति – दाब
(घ) मूलदाब
5.  खनिज लवणों का अवशोषण पौधे किस रूप में करते हैं?
(क) अणु के रूप में
(ख) यौगिक के रूप में
(ग) आयन के रूप में
(घ) इनमें सभी रूपों में
6.  औसतन एक पेड़ अपने जीवन काल में अपने भार के कितना गुना जल वाष्पोत्सर्जित करता है ? 
(क) दो गुना
(ख) चार गुना
(ग) सौ गुना
(घ) दस हजार गुना
7.  पौधों में खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण किधर-से-किधर होता है ?
(क) तना से पत्तियों की ओर
(ख) तना से जड़ की ओर
(ग) जड़ से तना की ओर
(घ) अधिक सांद्रतावाले भागों से कम सांद्रता वाले भागों की ओर
 8.  जाइलम वाहिकाएँ किस प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं ? 
(क) मृत कोशिकाएँ
(ख) जीवित कोशिकाएँ
(ग) कभी जीवित तो कभी मृत कोशिकाएँ
(घ) इनमें कोई नहीं
9.  चालनी पट्ट (sicve plate) कहाँ अवस्थित रहता है?
(क) जाइलम वाहिकाओं के बीच
(ख) मार्ग-कोशिकाओं में
(ग) चालनी नलिकाओं के बीच
(घ) मूल रोम में
10.  क्या खाद्य पदार्थों का फ्लोएम से होनेवाले स्थानांतरण में ऊर्जा का उपयोग होता है ? 
(क) नहीं
(ख) हाँ
(ग) कभी-कभी होता है
(घ) खास परिस्थितियों में होता है
11.  पौधों में जल तथा खनिज लवणों के परिवहन की दिशा क्या होती है ? 
(क) केवल ऊपर की ओर
(ख) केवल नीचे की
(ग) ऊपर और नीचे दोनों ओर
(घ) इनमें कोई नहीं
12.  रक्त है
(क) तरल संयोजी ऊतक
(ख) वास्तविक संयोजी ऊतक
(ग) कंकाल ऊतक
(घ) एडिपोज ऊतक
13.  रक्त प्लाज्मा में निम्नांकित किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है?
(क) प्रोटीन की
(ख) अकार्बनिक लवण की
(ग) ग्लूकोस एवं वसा की
(घ) जल की
14.  सीरम कहलाता है
(क) फाइब्रिनोजिनसहित प्लाज्मा
(ख) फाइब्रिनोजिनरहित प्लाज्मा
(ग) प्रोथ्रॉम्बिनरहित प्लाज्मा
(घ) प्रोथ्रॉम्बिनसहित प्लाज्मा
 15.  निम्नांकित कौन हृदय गति के दौरान हृदय और पेरीकार्डियल झिल्ली के बीच होनेवाले संभावित घर्षण से बचाता है ?
(क) पेरीकार्डियल गुहा
(ख) पेरीकार्डियम
(ग) पेरीकार्डियल द्रव
(घ) कार्डियक पेशी
16.  मैमेलिया वर्ग के जंतुओं के हृदय में कितने वेश्म होते हैं?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
17.  इनमें किसकी दीवार सबसे मोटी होती है ? 
(क) बायाँ अलिंद
(ख) दायाँ अलिंद
(ग) बायाँ निलय
(घ) दायाँ निलय
18.  त्रिदली कपाट कहाँ अवस्थित होता है ? 
(क) दायाँ अलिंद – निलय छिद्र पर
(ख) बायाँ अलिंद – निलय छिद्र पर
(ग) फुफ्फुस चाप पर
(घ) दाईं और बाईं फुफ्फुस धमनी पर
 19. अग्र महाशिराएँ तथा पश्च महाशिरा कहाँ खुलती हैं ?
(क) बायाँ निलय में
(ख) दायाँ निलय में
(ग) बायाँ अलिंद में
(घ) दायाँ अलिंद में
 20.  S- A नोड (साइनुऑरिकुलर नोड ) है 
(क) पेशी ऊतक
(ख) तंत्रिका ऊतक
(ग) संयोजी ऊतक
(घ) कंकाल ऊतक
21.  निम्नांकित किसमें शुद्ध या ऑक्सीजनित रक्त का प्रवाह होता है?
(क) फुफ्फुस शिरा में 
(ख) फुफ्फुस धमनी में
(ग) शिराएँ में
(घ) शिरिकाएँ मैं
22.  रक्तचाप का सामान्य से अधिक हो जाना क्या कहलाता है ?
(क) हृदयाघात
(ख) हाइपरटेंशन
(ग) हाइपोटेंशन
(घ) सिस्टोलिक प्रेशर
23.  उच्च श्रेणी के जंतुओं के शरीर का वह कौन तंत्र है जो ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, पोषक तत्वों तथा उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न पदार्थों को शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में ले जाता है ? 
(क) उत्सर्जी तंत्र
(ख) रक्त परिवहन तंत्र
(ग) श्वसन तंत्र
(घ) जनन तंत्र
24.  रक्त का तरल भाग प्लाज्मा आयतन के हिसाब से पूरे रक्त का करीब कितना प्रतिशत है ? 
(क) 25%
(ख) 35%
(ग) 55%
(घ) 75%
25.  इनमें कौन रक्त को थक्का बनाने में सहायक होता है?
(क) लाल रक्त कोशिकाएँ
(ख) फाइब्रिनोजिन
(ग) ऑक्सीहीमोग्लोबिन
(घ) लसिका
26.  इनमें किसके कारण रक्त लाल दिखता है ?
(क) हीमोग्लोबिन
(ख) हिपैरिन
(ग) प्रोथ्रॉम्बिन
(घ) फाइब्रिनोजिन
27.  ऑक्सीजन का वाहक कहलाता है
(क) हिपैरिन
(ख) फाइब्रिनोजिन
(ग) प्रोथ्रॉम्बिन
(घ) हीमोग्लोबिन
28.  फुफ्फुस चाप निम्नलिखित में कहाँ से निकलती है?
(क) बायाँ निलय से
(ख) दायाँ निलय से
(ग) बायाँ अलिंद से
(घ) दायाँ अलिंद से
29.   द्विदली कपाट कहाँ अवस्थित होता है ? 
(क) बायाँ अलिंद – निलय छिंद्र पर
(ख) दायाँ अलिंद – निलय छिद्र पर
(ग) फुफ्फुस चाप पर
(घ) अंतराअलिंद भित्ति पर
30.  महाधमनी चाप इनमें कहाँ से निकलता है?
(क) दायाँ अलिंद से
(ख) बायाँ अलिंद से
(ग) दायाँ निलय से
(घ) बायाँ निलय से
31.  रक्त परिवहन के दौरान हृदय में रक्त का भरना तथा फिर उसका बाहर निकलना क्या कहलाता है ?
(क) सिस्टॉल
(ख) डायस्टॉल
(ग) हृद-चक्र
(घ) द्विगुण परिवहन
32.  एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य स्थिति में रक्तचाप कितना होना चाहिए ?
(क) 80/120
(ख) 120/80
(ग) 160/100
(घ) 100/160
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *