भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रश्न – भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।

उत्तर – भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
(i) भारतीय कृषि की प्राकृतिक शक्तियों पर निर्भरता : भारतीय कृषि प्राकृतिक शक्तियों पर निर्भर है। देश में सिंचाई के साधनों की कमी के कारण कृषि मानसून पर निर्भर करती है। यदि वर्षा समय पर तथा पर्याप्त मात्रा में हुई तो फसल अच्छी है अन्यथा नहीं ।
(ii) भूमि पर जनसंख्या की अत्यधिक निर्भरता : भारत में कुल जनसंख्या के करीब 70 प्रतिशत लोग कृषि पर आश्रित हैं। इससे कृषि पर जनसंख्या का बोझ बढ़ गया है और कृषि-उत्पादन में जितनी वृद्धि होनी चाहिए थी उतनी नहीं होती।
(iii) भारतीय कृषि की कम उत्पादकता : कृषि पर अत्यधिक निर्भरता, पुरानी पद्धति का प्रयोग, पूँजी की कमी, निम्न स्तर की तकनीक आदि के कारण अन्य देशों की तुलना में भारत की उत्पादकता बहुत कम है।
(iv) कृषि उत्पादन में खाद्यान्नों की प्रमुखता : चूँकि देश में जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, अतः बढ़ती हुई जनसंख्या को खिलाने के लिए भारतीय कृषि में खाद्यान्नों के उत्पादन को ही प्रमुखता दी जाती है।
(v) व्यावसायिक फसलों का कम उत्पादन: भारत में खाद्यान्नों के उत्पादन के साथ कुछ व्यावसायिक फसलों, जैसे- कपास, गन्ना, तम्बाकू, तेलहन आदि का भी उत्पादन किया जाता है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *