भारतीय लोकतंत्र की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन करें।
प्रश्न – भारतीय लोकतंत्र की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर – स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना की गई। भारत का संविधान बना। संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट कहा गया है कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य होगा। भारतीय लोकतंत्र की निम्नलिखित चार विशेषताएँ हैं
(i) व्यस्क मताधिक : भारत में अप्रत्यक्ष लोकतंत्र है जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा शासन संचालित होता है। इसके लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन की व्यवस्था की गई । भारत में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के स्त्री पुरुष को बिना किसी भेदभाव के मताधिकार प्राप्त है।
(ii) संसदीय लोकतंत्र : भारतीय लोकतंत्र की दूसरी विशेषता है कि यहाँ संसदीय लोकतंत्र है। यद्यपि राष्ट्रपति कार्यपालिका का सर्वोच्च पदाधिकारी होता है, लेकिन वास्तविक कार्यपालिका शक्ति मंत्रीपरिषद् के हाथ में होता है। मंत्रीपरिषद् अपने कार्यों के लिए सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होते हैं।
(iii) नागरिकों के मौलिक अधिकार : स्वतंत्रता एवं समानता के सिद्धांत पर ही लोकतंत्र आधारित है।
(iv) स्वतंत्र न्यायपालिका : भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका की व्यवस्था है। संविधान की रक्षा का भार सर्वोच्च न्यायलय पर है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here