भूखमरी की समस्या के निवारण के लिए सरकार द्वारा अपनाई गई खाद्य सुरक्षा प्रणाली की विवेचना कीजिए।

प्रश्न – भूखमरी की समस्या के निवारण के लिए सरकार द्वारा अपनाई गई खाद्य सुरक्षा प्रणाली की विवेचना कीजिए।

उत्तर – रोटी, कपड़ा और मकान यह हमारी मूलभूत आवश्यकता है। भोजन के साथ-साथ पोषण प्राप्त करना यह सभी नागरिकों के लिए अत्यंत आवश्यक है। हमारे देश के उन क्षेत्रों में जहाँ निर्धनता अधिक व्याप्त है वहाँ भुखमरी की समस्या है। इसके निवारण के लिए सरकार ने खाद्य सुरक्षा प्रणाली बनाई गई है। इसके मुख्यतः दो अंग हैं –
(i) बफर स्टॉक एवं
(ii) जन वितरण प्रणाली (P.D.S.)
इसके अंतर्गत सस्ती दरों पर आवश्यक सामग्री एवम् अनाज शहरों एवम् ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को मुहैया कराई जाती है। इससे गरीब लोगों को भोजन सुलभ हो गया है। बफर स्टॉक बनाने में (FCI) फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया सक्रिय है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर यह किसानों से अनाज खरीद कर उसका भंडारण करती है ।
उपभोक्ताओं को दो वर्गों में बाँटा गया है – गरीबी रेखा से नीचे (Below Poverty Line, B.P.L.) और गरीबी रेखा से ऊपर (Above Poverty Line, A.P.L.) इन वर्गों में आने वाले लोगों के लिए चीजों की कीमतों से भिन्नता है। यह वर्गीकरण अपने आप में पूर्ण नहीं है। इसमें अनेक हकदार गरीब लोग BPL वर्ग में शामिल नहीं हो पाएँ हैं। और बहुत से लोग जो APL वर्ग के एकदम अंतिम छोर पर हैं एक फसल बर्बाद होने पर BPL की श्रेणी में आ जाते हैं। किन्तु उनकी गिनती BPL श्रेणी में नहीं हुई है। प्रशासकीय दृष्टि से एकदम सही वर्गीकरण करने में कई व्यवहारिक कठिनाइयाँ हैं।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *