महत्तम समापवर्तक (H.C.F.) किसे कहते है | JNV Class 6th Maths solutions

महत्तम समापवर्तक (H.C.F.) किसे कहते है | JNV Class 6th Maths solutions

महत्तम समापवर्तक (H.C.F.)

वह बड़ी से बड़ी संख्या जिसका दी गई संख्याओं से भाग लग जाता है, महत्तम समापवर्तक कहलाता है।
भाग विधि – इस विधि में निम्नलिखित चरणों में दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करके अभीष्ट महत्तम समापवर्तक प्राप्त करते हैं।
चरण 1: दी गई संख्याओं में से बड़ी संख्या को छोटी संख्या से भाग दें।
चरण 2: प्राप्त शेषफल को भाजक मानकर चरण 1 के भाजक को भाग दें।
चरण 3: पुनः प्राप्त शेषफल चरण 2 की तरह भाजक मानकर, चरण 2 के भाजक को भाग दें।
चरण 4: यह क्रिया तब तक दोहरायें जब तक शेषफल शून्य प्राप्त न हो जाए। सबसे अंतिम भाजक ही अभीष्ट म.स.प. होता है।
समझें इस प्रकार : 12, 18, 24 का म.स.प.
उदाहरण – 12, 18, 24 का म.स.प.
इस प्रकार 12, 18, 24 का म.स. प. = 6
गुणनखण्ड विधि – इस विधि में निम्नलिखित चरणों में दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करके अभीष्ट महत्तम समापवर्तक प्राप्त करते हैं।
चरण 1: दी गई संख्याओं के गुणनखण्ड प्राप्त करके उन्हें घातीय रूप में लिख लेते हैं ।
चरण 2: वह गुणनखण्ड जो सभी संख्याओं में उभयनिष्ठ होता है, वही पद दी संख्याओं का अभीष्ट म.स.प होता है।
12 = 2 × 2 × 3
18 = 2 × 3 × 3
24 = 2 × 2 × 2 x 3
गुणनखण्ड के बाद अभाज्य संख्याओं की सबसे कम घात वाला अंक लिया जाता है।
म.स.प = 2 x 3 = 6

प्रश्नों के प्रकार (Types of Questions)

भिन्नों के ल.स.प एवं म.स.प पर आधारित प्रश्न – इस प्रकार के प्रश्नों में एक भिन्न संख्याओं का समूह देकर ल.स.प. या म.स.प. ज्ञात करने के लिए कहा जाता है। इसके लिए निम्न सूत्रों का ध्यान रखें।
 संख्याओं एवं म.स.प. व ल.स.प. पर आधारित प्रश्न – इस प्रकार के प्रश्न संख्याओं के गुणन व उनके म.स. प. व ल.स.प पर आधारित होते हैं। इसके लिए आवश्यक सूत्र इस प्रकार हैं।
यदि दो संख्याएँ x व y  हैं और उनका LCM व HCF क्रमशः a और b है,
तो उनके मध्य सम्बन्ध इस प्रकार होगा :
x x y = a x b
पहली संख्या × दूसरी संख्या = म.स.प. x  ल.स.प.
 म.स. और ल.स. पर कुछ उदाहरण – अनेक स्थितियों में म. स. और ल. स. की संकल्पनाओं का प्रयोग हम कुछ उदाहरणों की सहायता से समझेंगे।
उदाहरण 1.: दो टैंकरों में क्रमश: 850 लीटर और 680 लीटर मिट्टी का तेल आता है। उस बर्तन की अधिकतम धारिता ज्ञात कीजिए, जो इन दोनों टैंकरों के तेल को पूरा-पूरा माप देगा।
हल : वांछित बर्तन को दोनों टैंकरों के तेल को पूरा-पूरा मापना है। अतः इसकी धारिता दोनों टैंकरों की धारिताओं का एक पूरा-पूरा विभाजक होगा। साथ ही, इसकी धारिता अधिकतम भी होनी चाहिए। अतः ऐसे बर्तन की अधिकतम धारिता 850 और 680 का म. स. होगी ।
अतः,
850 और 680 के सार्व गुणनखंड 2, 5 और 17 है।
अतः, 850 और 680 का म. स. 2 × 5 × 17 = 170 है।
अतः वांछित बर्तन की अधिकतम धारिता 170 लीटर है।
उदाहरण 2.: प्रातःकालीन सैर में तीन व्यक्ति एक साथ कदम उठाकर चलना प्रारम्भ करते हैं। उनके कदमों की लम्बाइयाँ क्रमश: 80 सेमी, 85 सेमी. और 90 सेमी हैं। इनमें से प्रत्येक न्यूनतम कितनी दूरी चले कि वे उसे पूरे-पूरे कदमों में तय करें ?
हल : वांछित न्यूनतम दूरी, जो प्रत्येक व्यक्ति को चलनी है, उनके कदमों की मापों का लघुतम समापवर्त्य (ल. स.) होगी। इसलिए, हम 80, 85 और 90 का ल. स. ज्ञात करते हैं ।
ल. स. = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 5 ×17
= 12240
अतः वांछित न्यूनतम दूरी 12240 सेमी है।
उदाहरण 3. : वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 12, 16, 24 और 36 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 7 शेष रहता है ।
हलः    हम 12, 16, 24 और 36 का ल. स. निम्न प्रकार ज्ञात करते हैं:
ल. स. = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3 = 144
144 वह सबसे छोटी संख्या है जिसे 12, 16, 24 और 36 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 0 रहेगा ।
परन्तु हमें ऐसी सबसे छोटी संख्या चाहिए जिसमें प्रत्येक दशा में 7 शेष रहे। अतः वांछित संख्या 144 से 7 अधिक होगी।
अतः वांछित सबसे छोटी संख्या = 144 +7=151 है।

महत्तम समापवर्तक पर आधारित प्रश्न

Q.16 18, 42, 102 का महत्तम समापवर्तक निकालिए?
A. 12
B. 2
C. 6
D. 8

हल:- प्रश्नानुसार,
18 = 2 × 3 × 3
42 = 2 × 3 × 7
102 = 2 × 3 × 17
उभयनिष्ठ अभाज्य गुणनखंड 2 और 3 हैं।
अभीष्ट महत्तम समापवर्तक = 2 × 3
HCF = 6
Ans. 6

Q.17 60, 45, 180, 24, का HCF निकालिये?
A. 2
B. 3
C. 5
D. 8

हल:- प्रश्नानुसार,
60 = 2 × 2 × 3 × 5
45 = 3 × 3 × 5
180 = 2 × 2 × 3 × 3 × 5
24 = 2 × 2 × 2 × 3
उभयनिष्ठ अभाज्य गुणनखंड 3 हैं।
अभीष्ट महत्तम समापवर्तक = 3
Ans. 3

Q.18 923, 949 का HCF निकालिए?
A. 12
B. 13
C. 16
D. 18

हल:- प्रश्नानुसार,
923 = 13 × 71
949 = 13 × 73
उभयनिष्ठ अभाज्य गुणनखंड 13 हैं।
अभीष्ट महत्तम समापवर्तक = 13
Ans. 13

Q.19 36 और 84 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
A. 4
B. 6
C. 12
D. 18

हल:- प्रश्नानुसार,
36 और 84 का महत्तम समापवर्तक
36 = 2 × 2 × 3 × 3
84 = 2 × 2 × 3 × 7
उभयनिष्ठ अभाज्य गुणनखंड 2 तथा 3 हैं।
अभीष्ट म.स. = 2 × 2 × 3
अभीष्ट म.स. = 12
Ans. 12

Q.20 216, 288 और 720 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
A. 120
B. 280
C. 360
D. 480

हल:- प्रश्नानुसार,
216 = 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 3
288 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3
720 = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 5
उभयनिष्ठ अभाज्य गुणनखंड 2 और 3 हैं।
अभीष्ट महत्तम समापवर्तक = (2 × 2 × 2 × 3 × 3)
महत्तम समापवर्तक = 72
Ans. 72

Q.21 9/10, 12/25, 18/35, 21/40 का महत्तम समापवर्तक निकालिए?
A. 12/700
B. 28/3200
C. 6/1400
D. 48/4800

हल:- HCF = 9, 12, 18, 21
= 2 × 3
= 6
LCM = 2 × 2 × 2 × 5 × 5 × 7
LCM = 1400
HCF = अंश का महत्तम समावतर्क / हर का लघुत्तम समावतर्क
HCF = 6/1400
Ans. 6/1400

Q.22 x² – 9 और x² – 6x + 9 का महत्तम समापवर्तक हैं?
A. x – 3
B. x + 3
C. x + 2
D. x – 2

हल:- प्रश्नानुसार,
x² – 9 = (x – 3)(x – 3)
x² – 6x + 9 = x² – 3x – 3x + 9
x(x – 3) – 3(x- 3)
(x – 3)(x – 3)
अभीष्ट महत्तम समापवर्तक = (x – 3)
Ans. (x – 3)

Q.23 2.4, 0.36 और 7.2 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
A. 12
B. 120
C. 1.2
D. 0.12

हल:- प्रश्नानुसार,
2.4, 0.36, 7.2
दशमलव के बाद अधिकतम दो अंक हैं।
इसलिए सभी संख्याओं को 100 से गुणा करने पर प्राप्त
संख्या = 240, 36, तथा 720
इन संख्याओं का ल. स. = 12
अभीष्ट ल. स. = 12/100
लघुत्तम समापवर्तक = 0.12
Ans. 0.12

Q.24 7⁸, 7⁶, 7⁵, 7¹⁰ महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
A. 7⁸
B. 7⁷
C. 7⁵
D. 7¹⁰

हल:- सभी संख्याओं का आधार 7 हैं। तथा सबसे छोटी घात 7⁵ का हैं।
लघुत्तम समापवर्त्य = 7⁵
Ans. 7⁵

Q.25 2.4, 0.36 तथा 7.2 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
A. 12
B. 120
C. 12.9
D. 15.7

हल:- प्रश्नानुसार,
चूंकि दशमलव के बाद अधिकतम दो अंक हैं,
इसलिए सभी संख्याओं को 100 से गुणा करने पर प्राप्त संख्या = 240, 36 तथा 720 होंगे।
240 = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 5
36 = 2 × 2 × 3 × 3
720 = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 5
240, 36, 720 का म.स. = 2 × 2 3
240, 36, 720 का म.स. = 12
अभीष्ट म.स. = 12/100
अभीष्ट म.स. = 0.12
Ans. 0.12

Q.26 यदि (x – a), (x² – x – 6) और (x² + 3x – 18) का महत्तम समापवर्तक हैं, तो a का मान होगा?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8

हल:- प्रश्नानुसार,
(x² – x – 6) = (x² – x – 6)
(x² – x – 6) = x² – 3x + 2x – 6
(x² – x – 6) = x(x – 3) + 2(x – 3)
(x² – x – 6) = (x – 3)(x + 3)
(x² + 3x – 18) = (x² + 3x – 18)
(x² + 3x – 18) = x² + 6x – 3x – 18
(x² + 3x – 18) = x (x + 6) – 3(x + 6)
(x² + 3x – 18) = (x – 3)(x + 6)
म.स. = 1 = (x – 3)
म.स. = 1 = (x – a)
x – 3 = x – a
x – x – a = – 3
– a = – 3
a = 3
Ans. 3

Q.27 1295/1591 को जब निम्नतम पद में से घटाया जाए तो संख्या प्राप्त होगी?
A. 35/37
B. 37/43
C. 35/43
D. 43/35

हल:- प्रश्नानुसार,
1295 और 1591 महत्तम समापवर्तक = 37
(1295÷37)/(1591÷37)
Ans. 35/43

Q.28 a²−1, a³−1 और 8a³−8a का महत्तम समापवर्तक हैं?
A. a + 1
B. a – 1
C. a² + 1
D. a² – 1

हल:- प्रश्नानुसार,
a²−1 = (a + 1)(a – 1)
a³−1 = (a – 1)(a² + a +1)
8a³−8a = 8a (a -1)(a² + a +1)
महत्तम समापवर्तक = (a – 1)
Ans. a – 1

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *