रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण | Class 10Th Chemistry Chapter – 1 Notes | Model Question Paper | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Solutions

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण | Class 10Th Chemistry Chapter – 1 Notes | Model Question Paper | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Solutions

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (Chemical Reactions and Equation)

स्मरणीय तथ्य: एक दृष्टिकोणं
(MEMORABLE FACTS : AT A GLANCE)
  • ऐसी प्रक्रिया जिसमें रासायनिक परिवर्तन होता है उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं।
  • जो पदार्थ अभिक्रिया में भाग लेकर नए पदार्थ बनाते हैं, वे अभिकारक कहलाते हैं।
  • जब कोई पदार्थ अकेले या किसी पदार्थ के साथ क्रिया करके एक या अधिक भिन्न गुण वाले नए पदार्थों का निर्माण करता है तो यह प्रक्रिया रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है।
  •  किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेनेवाले पदार्थों के संकेतों एवं सूत्रों की सहायता से उस अभिक्रिया का संक्षिप्त निरूपण रायनिक समीकरण कहलाता है।
  • अभिकारकों के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप  बने नए पदार्थ प्रतिफल कहलाते
  • रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक के परमाणुओं के बीच के बंधन टूटते हैं और प्रतिफल के परमाणुओं के बीच के बंधन बनते हैं।
  • जब समीकरण में तीर चिन्ह के बायीं ओर (अभिकारक) ए एवं दायीं ओर (प्रतिफल) के प्रत्येक प्रकार के परमाणुओं की संख्या समान होती है तब वह समीकरण तुलित समीकरण कहलाता है।
  • एक पूर्ण रासायनिक समीकरण में अभिकारकों, प्रतिफलों और उनकी भौतिक अवस्थाओं का उल्लेख संकेतों द्वारा किया जाता है।
  • अवक्षेपण अभिक्रिया में प्रतिफल ठोस के रूप में विलयन से पृथक हो जाता है।
  • वह अपघटन अभिक्रिया जो विद्युत प्रवाह के कारण होती है उसे वैद्युत अपघटन अभिक्रिया कहते हैं।
  • जिस रासायनिक अभिक्रिया में दो या अधिक पदार्थ (तत्व या यौगिक) परस्पर संयोग कर नए पदार्थ बनाते हैं, उसे संयोजन या संश्लेषण अभिक्रिया कहते हैं।
  • किसी अधिक क्रियाशील धातु द्वारा कम क्रियाशील धातु का उसके लवण से विस्थापन, एकल विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।
  • असंतुलित समीकरण वह है जिसमें समीकरण के दोनों ओर तत्वों के परमाणुओं की संख्याएँ समान नहीं होती हैं।
  • मानव शरीर में भोजन का पाचन अपघटन अभिक्रिया है।
  • जिस रासायनिक अभिक्रिया में किसी यौगिक के टूटने से दो या अधिक सरल यौगिक बनते हैं, उसे वियोजन या अपघटन अभिक्रिया कहते हैं।
  • जिस रासायनिक अभिक्रिया में दो यौगिक अपने आयनों का विनिमय या आदान-प्रदान करते हैं वह उभय-विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।
  • जिस अभिक्रिया में किसी पदार्थ का ऑक्सीजन के साथ सीधे संयोग होता है, वह ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहलाती है।
  • जिस पदार्थ का ऑक्सीकरण होता है, वह अवकारक कहलाता है।
  • जिस अभिक्रिया में प्रतिफल के साथ-साथ ऊष्मा-ऊर्जा भी निकलती है, उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
  • किसी यौगिक से हाइड्रोजन का निष्कासन ऑक्सीकरण कहलाता है।
  • जिस रासायनिक अभिक्रिया में ऊष्मा-ऊर्जा का अवशोषण होता है, वह अभिक्रिया कहलाता है।
  • जिस पदार्थ का अवकरण होता है, वह ऑक्सीकारक कहलाता है।
  • ऑक्सीकरण एवं अवकरण अभिक्रियाएँ सदैव साथ-साथ होती हैं।
  • ऑक्सीकरण-अवकरण अभिक्रिया को रेडॉक्स अभिक्रिया भी कहते हैं।
  • प्रकाश- रासायनिक अभिक्रिया प्रकाश की उपस्थिति में होती है।
  • किसी पदार्थ के जलने में वायु की उपस्थिति आवश्यक है।
  • खाद्य पदार्थों में उपस्थित वसा या तेल ऑक्सीकृत होकर खाद्य पदार्थ को दूषित बना देते हैं।
  • कोई भी पदार्थ अपने ज्वलन ताप से कम ताप पर नहीं जल सकता है।
  • द्रवित पेट्रोलियम गैस के सिलिंडर में एक विशेष गंधयुक्त तीक्ष्ण पदार्थ एथिल मरकैप्टन (C2H5SH) मिला दिया जाता है।

अभ्यासार्थ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घं) लिखें।

1. रासायनिक अभिक्रियाओं को व्यक्त किया जाता है-
(क) संकेतों के रूप में
(ख) अणुसूत्रों के रूप में
(ग) समीकरणों के द्वारा
(घ) सरल सूत्रों के द्वारा
उत्तर – (ग)
2. समीकरण के बायें एवं दायें, दोनों ओर, प्रत्येक प्रकार के परमाणुओं की संख्या समान है। समीकरण है – 
(क) असंतुलित
(ख) संतुलित
(ग) द्रव्यमान संरक्षण के नियम के प्रतिकूल
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (ख)
3. निलिखित में कौन समीकरण असंतुलित है ? 
(क) H2 + Cl2 → 2HCl
(ख) 2KClO3 → 2KCl + 3O2
(ग) Pb(NO3)2 → PbO + NO2 + O2
(घ) 2H2 + O2 → 2H2O
उत्तर – (ग)
4. निम्नलिखित में कौन समीकरण संतुलित है ?
(क) Fe + Cl2 → FeCl3
(ख) NH4NO2 → N2 + 2H2O
(ग) Fe + O2 → Fe2O3
(घ) KBr + Cl2 → KCl + Br2
उत्तर – (ख)
5. कैल्सियम कार्बोनेट को गर्म करने पर कैल्सियम ऑक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड बनते हैं। यह किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है ? 
(क) विस्थापन
(ख) उभय विस्थापन
(ग) उदासीनीकरण
(घ) अपघटन
उत्तर – (घ)
6. क्लोरोफिल और सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में पौधे वायु से कार्बन डाइऑक्साइड एवं पृथ्वी से जल ग्रहण करके अपना भोजन तैयार करते हैं। यह किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
 (क) संयोजन
(ख) प्रकाश – रासायनिक
(ग) विस्थापन
(घ) अवक्षेपण
उत्तर – (ख)
7. सिल्वर नाइट्रेट के जलीय विलयन में सोडियम क्लोराइड का जलीय विलयन डालने पर अविलेय सिल्वर क्लोराइड विलयन से पृथक हो जाता है। इस अभिक्रिया को कहते हैं
(क) उदासीनीकरण
(ख) अपघटन
(ग) अवक्षेपण
(घ) ऊष्माक्षेपी
उत्तर – (ग)
8. सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के बीच अभिक्रिया होने पर क्लोराइड एवं जल बनते हैं। यह अभिक्रिया कहलाती है –
(क) अवक्षेपण
(ख) उदासीनीकरण
(ग) विस्थापन सोडियम
(घ) अपघटन
उत्तर – (ख)
9. निम्नांकित में रेडॉक्स अभिक्रिया कौन-सी है ? 
(क) CaCO3 → CaO + CO2
(ख) ZnO + C → Zn + CO
(ग) CaO + 2HCl → CaCl2 + H2O
(घ) NaOH + HCl → NaCl + H2O
उत्तर – (ख)
10. निम्नलिखित में ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कौन-सी है ? 
(क) N2 + O2 → 2NO – Q जूल
(ख) C + O2 → CO2 + 94.45 kcal
(ग) H2 + I2 + 11.82 kcal → 2HI
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (ख)
11. निम्नलिखित में कौन ऑक्सीकारक है ?
(क) H2
(ख) CO
(ग) H2S
(घ) O2
उत्तर – (घ)
 12. निम्नलिखित में कौन अवकारक गुण प्रदर्शित करता है ? 
(क) H2SO4
(ख) O2
(ग) H2S
(घ) HNO3
उत्तर – (ग)
13. समीकरण 2Cu +O2 → 2CuO किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
(क) अपघटन
(ख) ऑक्सीकरण
(ग) उदासीनीकरण
(घ) अवक्षेपण
उत्तर – (ख)
14. शरीर में भोजन का पचना किस प्रकार की अभिक्रिया है ? 
(क) अवकरण
(ख) ऑक्सीकरण
(ग) उदासीनीकरण
(घ) वैद्युत अपघटन
उत्तर – (ख)
15. निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ बिना ज्वाला के जलता है ?
(क) मोमबत्ती
(ख) किरोसिन
(ग) कोयला
(घ) मेथेन गैस
उत्तर – (ग)
16. निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ सूर्य की किरणों के प्रभाव से अपघटित हो जाता है ?
(क) KClO3
(ख) HCl
(ग) NaCl
(घ) AgCl
उत्तर – (ग)

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। 

1. अभिकारकों की अभिक्रिया को समीकरण के ……… ‘ओर लिखा जाता है।
उत्तर – बायीं
2. समीकरण में प्रयुक्त तीर-चिह्न अभिक्रिया की अभिक्रिया की ……….. बताता है। 
उत्तर – दिशा
3. अभिक्रिया CaCO3 → CaO + CO2 ……….. अभिक्रिया है।
उत्तर – अपघटन
4. अभिक्रिया AgNO3 + NaCl → AgCl ↓ + NaNO3 ……….. अभिक्रिया का उदाहरण है। 
उत्तर – अवक्षेपण
5. अभिक्रिया 2H2 + O2 → 2H2O ……….. अभिक्रिया है।
उत्तर – संयोजन
6. गर्म करने पर …… ‘अपघटित होकर पोटैशियम क्लोराइड एवं ऑक्सीजन बनाता है। 
उत्तर – KClO3
7. जिस अभिक्रिया में हाइड्रोजन की प्राप्ति होती है वह …….. अभिक्रिया कहलाती है।
उत्तर – अवकरण
8. जिस अभिक्रिया में किसी तत्त्व के साथ ऑक्सीजन जुटता है वह …………. अभिक्रिया कहलाती है।
उत्तर – ऑक्सीकरण
9. सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में कॉपर डालने पर ……….. धातु की प्राप्ति होती है।
उत्तर – सिल्वर
10. अम्ल एवं भस्म के बीच होनेवाली रासायनिक अभिक्रिया ………… कहलाती है।
उत्तर – उदासीनीकरण

III सही/गलत का चयन करें।

1. जिस रासायनिक समीकरण के दोनों ओर प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओं की संख्या असमान होती है, उसे संतुलित समीकरण कहते हैं।
उत्तर – गलत
2. Mg + HCl → MgCl2 +H2, यह एक असंतुलित समीकरण है।
उत्तर – सही
3. संयोजन अभिक्रिया में दो तत्त्व परस्पर संयोग करके यौगिक का निर्माण करते हैं। 
उत्तर – सही
4. जब ताँबे की प्लेट को जिंक सल्फेट के विलयन में डालते हैं तो जिंक अवक्षेपित हो जाता है। 
उत्तर – गलत
4 . अमोनिया और हाइड्रोजन परस्पर संयोग करके अमोनियम हाइड्रॉक्साइड बनाते हैं । 
उत्तर – गलत
5. रासायनिक अभिक्रियाओं के फलस्वरूप बने नए पदार्थ अभिकारक कहलाते हैं । 
उत्तर – गलत
6. रासायनिक अभिक्रियाओं के फलस्वरूप बने नए पदार्थ अभिकारक कहलाते हैं। 
उत्तर – गलत
7. पोटैशियम क्लोरेट को गर्म करने पर पोटैशियम क्लोराइड और ऑक्सीजन बनते हैं। यह अभिक्रिया अपघटन कहलाती है।
उत्तर – सही
8. किसी पदार्थ का ऑक्सीजन के साथ संयोग की क्रिया अवकरण कहलाती है। 
उत्तर – गलत
9. सिल्वर क्लोराइड को सूर्य के प्रकाश में रखने पर वह काला हो जाता है। यह अभिक्रिया प्रकाश – रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है।
उत्तर – सही

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. रासायनिक समीकरण लिखने में अभिकारकों और प्रतिफलों को किन रूपों में व्यक्त किया जाता है ? 
उत्तर – रासायनिक समीकरण में → के बायीं ओर अभिकारकों को तथा दायीं ओर उत्पादों या प्रतिफलों को दर्शाया जाता है।
2. रासायनिक समीकरण में अधिकारकों एवं प्रतिफलों के बीच तीर-चिन्ह का प्रयोग क्यों किया जाता है ?
उत्तर – क्योंकि अभिकारकों एवं प्रतिफलों के परमाणुओं की संख्या का स्पष्ट पता चल सके।
3. क्या समीकरण, H2 + Cl2 → 2HCl संतुलित है ?
उत्तर – हाँ, यह समीकरण संतुलित है।
4. उस अभिक्रिया को क्या कहते हैं, जिसमें अभिकारक सरल प्रतिफलों में परिवर्तित हो जाता है ?
उत्तर – अपघटन अभिक्रिया।
5. उस अभिक्रिया का नाम बताएँ जिसमें दो या अधिक अधिकारक परस्पर संयोग करके एक प्रतिफल बनाते हैं ?
उत्तर – रासायनिक अभिक्रिया।
6. किस प्रकार की अभिक्रिया में अभिकारक अपने मूलकों का विनिमय करते हैं ?
उत्तर – उभय-विस्थापन अभिक्रिया में अभिकारक अपने मूलकों का विनिमय करते हैं।
7. उभय विस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण सिर्फ समीकरण के रूप में लिखें।
उत्तर – Na+Cl + Ag+NO3 → AgCl ↓ + Na+NO3
8. क्या कॉपर आइरन से अधिक क्रियाशील है ?
उत्तर – हाँ, कॉपर आइरन से अधिक क्रियाशील है।
9. क्या संयोजन अभिक्रिया ऑक्सीकरण-अवकरण अभिक्रिया है ?
उत्तर – हाँ, संयोजन अभिक्रिया ऑक्सीकरण-अवकरण अभिक्रिया के समान है।
10. क्या उभय-विस्थापन अभिक्रिया ऑक्सीकरण-अवकरण अभिक्रिया है ?
उत्तर – नहीं।
11. हमारे शरीर में भोजन का पाचन किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
उत्तर – हमारे शरीर में भोजन का पाचन अपघटन अभिक्रिया है।
12. प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया के दो उदाहरण दें।
उत्तर – (i)
(ii)
13. दुर्गंधयुक्त खाद्य पदार्थ (rancid food) क्या है ?
उत्तर – जब भोजन खुली वायु में लम्बे समय तक छोड़ दिया जाता है, तो उसमें दुर्गंध आने लगती है। इसे दुर्गंधयुक्त खाद्य पदार्थ कहते हैं।
14. ताजा खाद्य पदार्थ को सड़ने से बचाने के लिए कोई एक उपाय बताएँ।
उत्तर – ताजा खाद्य पदार्थ को सड़ने से बचाने के लिए उसे रेफ्रीजरेटर में रखना चाहिए ।
15. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित करें।
उत्तर –
16. एक ऐसी अभिक्रिया का उदाहरण दें जिसमें दो यौगिक परस्पर संयोग करके एक एकल यौगिक का निर्माण करता है ?
उत्तर – CaO + CO2 → CaCO3
17. समीकरण NaOH + HCl → NaCl + H2O द्वारा निरूपित अभिक्रिया एक उदासीनीकरण अभिक्रिया है। इस अभिक्रिया का दूसरा नाम क्या हो ?
उत्तर – ऑक्सीकरण अभिक्रिया (क्योंकि यहाँ हाइड्रोजन का निष्कासन होता है । )
18. अभिक्रिया H2O + F2 → HF + HOF में कौन पदार्थ ऑक्सीकारक है ?
उत्तर – हाइड्रोजन ऑक्सीकारक है। क्योंकि ऑक्सीजन का त्याग करता है।
19. जस्ता के साथ तनुं हाइड्रोक्लोरीक अम्ल की अभिक्रिया होने पर हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है, किन्तु कॉपर (ताँबा) के साथ अभिक्रिया नहीं होती है क्यों ?
उत्तर – क्योंकि ताँबा जिंक की अपेक्षा कम क्रियाशील धातु है।
20. पेट्रोलियम गैस का प्रमुख अवयव कौन-सा है ?
उत्तर – ब्यूटेन पेट्रोलियम गैस का प्रमुख अवयव है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. रासायनिक समीकरण क्या है ? एक उदाहरण देकर समझाएँ।
उत्तर – जब कोई पदार्थ अकेले या किसी अल्प पदार्थ के साथ क्रिया करके एक या अधिक भिन्न गुणवाले नये पदार्थों का निर्माण करते हैं तो उस क्रिया को रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। जब इस रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों के संकेतों एवं सूत्रों की सहायता से इसका निरूपण करना रासायनिक समीकरण कहलाता है। जैसे—
2KClO3 → 2KCl + 3O2
2H2 + O2 → 2H2O
2. संतुलित समीकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर – जब समीकरण में तीर (→) चिन्ह के बायीं ओर (अभिकारक) एवं दायीं ओर (प्रतिफल) के प्रत्येक प्रकार के परमाणुओं की संख्या समान होती है तो वैसे समीकरण संतुलित समीकरण कहलाते हैं ।
3. रासायनिक समीकरणों को संतुलित क्यों किया जाता है ?
उत्तर – किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो निर्माण होता है और न ही विनाश । रासायनिक अभिक्रिया के पहले एवं उसके बाद प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान रहती है। इस कारण हमें समीकरण को संतुलित करना आवश्यक होता है।
4. रासायनिक समीकरण से प्राप्त होने वाली तीन सूचनाओं को लिखें।
उत्तर – रासायनिक समीकरण से प्राप्त होने वाली तीन सूचनाएँ निम्नलिखित हैं
  1. आण्विक सूचनारासायनिक समीकरण से इस बात की सूचना मिलती है कि अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों के कितने-कितने अणु आपस में संयोग कर उत्पाद के कितने-कितने अणु का निर्माण करते हैं।
  2. गुणात्मक सूचना– रासायनिक समीकरण के द्वारा अभिकारकों एवं उत्पादों के नाम का पता चलता है।
  3. आयतनिक सूचना – इससे अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारकों एवं उत्पादों के आयतन का पता चलता है।
5. रासायनिक समीकरण के क्या फायदे हैं ?
उत्तर – रासायनिक समीकरण के निम्न फायदे हैं-
  1. इससे समय एवं कागज की बचत होती है।
  2. रासायनिक समीकरण की सहायता से प्रतिफल की एक निश्चित मात्रा के निर्माण के लिए आवश्यक अभिकारकों के द्रव्यमानों की गणना ठीक-ठीक से की जाती है।
  3. सभी जगह एक ही रासायनिक संकेतों का प्रयोग होता है। अतः रासायनिक समीकरणों की जानकारी प्राप्त करने में किसी को कोई कठिनाई नहीं होती है।
6. अभिक्रिया के फलस्वरूप उत्सर्जित गैस और अवक्षेप की जानकारी किस प्रकार की जाती है ?
उत्तर – यदि अभिक्रिया के फलस्वरूप कोई गैस निकलती है तो समीकरण में गैस के के ठीक बाद चिन्ह ↑ दिया जाता है। यदि अभिक्रिया के फलस्वरूप जो प्रतिफल अवक्षेप के रूप में पृथक होता है तो उस प्रतिफल के संकेत या सूत्र के बाद चिन्ह ↓ दिया जाता है।
7. निम्नांकित समीकरण किस प्रकार की अभिक्रियाओं का निरूपण करते हैं ?
(i) NH4NO2 → N2 + 2H2O
(ii) AgNO3 + NaCl → AgCl ↓ + NaNO3
उत्तर – (i) NH4NO2 → N2 + 2H2O
यह अभिक्रिया वियोजन या अपघटन अभिक्रिया को दर्शाता है। इसमें किसी यौगिक के बड़े अणु टूटकर दो या अधिक सरल यौगिक बनाते हैं जिनका गुण मूल यौगिक के गुण से बिल्कुल भिन्न होता है।
(ii) AgNO3 + NaCl → AgCl ↓ + NaNO3
यह अभिक्रिया उभय विस्थापन अभिक्रिया को दर्शाते हैं। जिसमें दो यौगिक अपने आयनों का विनिमय या आदान-प्रदान करके दो नये यौगिक का निर्माण करते हैं।
8. संयोजन अभिक्रिया क्या है ?
उत्तर – वैसी अभिक्रिया जिसमें दो या अधिक पदार्थ परस्पर संयोग करके (तत्त्व या यौगिक) का निर्माण करते हैं। नये पदार्थ का गुण मूल पदार्थ के गुण से भिन्न होता है, उसे संयोजन या संश्लेषण अभिक्रिया कहते हैं। एक नये पदार्थ
9. आप कैसे प्रदर्शित करेंगे कि कॉपर सिल्वर से अधिक क्रियाशील होता है ?
उत्तर – जब कॉपर की एक प्लेट को सिल्वर नाइट्रेट के जलीय विलयन में डाला जाता है, तो सिल्वर कॉपर द्वारा विस्थापित हो जाता है।
Cu + 2AgNO3 → Cu(NO3)2 + 2Ag
इस अभिक्रिया के कारण कॉपर प्लेट की सतह पर चमकीले सिल्वर की परत बैठ जाती है। इससे पता चलता है कि कॉपर सिल्वर से अधिक क्रियाशील होता है।
10. ऑक्सीकरण अवकरण अभिक्रियाएँ क्या हैं ?
उत्तर – यह एक विशेष प्रकार की अभिक्रियाएँ हैं जो हमेशा साथ-साथ होती है। इसे रेडॉक्स अभिक्रिया भी कहते हैं। ऑक्सीकरण अभिक्रिया में किसी तत्त्व या न्यौगिक से ऑक्सीजन का संयोजन अथवा किसी यौगिक से हाइड्रोजन का निष्कासन होता है। जबकि अवकरण अभिक्रिया में किसी तत्त्व या यौगिक के साथ हाइड्रोजन का संयोग या किसी यौगिक से ऑक्सीजन का निष्कासन होता है।
11. निम्न अभिक्रियाओं में कौन संयोजन और कौन विस्थापन अभिक्रिया है ? अपने उत्तर के लिए कारण दें।
(i) KBr(aq) + Cl2(g) → 2KCl(aq) + Br2(g)
(ii) Fe(s) + S (s) → FeS(s)
उत्तर – (i) KBr(aq) + Cl2(g) → 2KCl(aq) + Br2(g) रासायनिक अभिक्रिया विस्थापन अभिक्रिया है। पोटैशियम ब्रामाइड के विलयन में क्लोरीन गैस प्रवाहित किया जाता है, तो पोटैशियम विस्थापित होकर पोटैशियम क्लोराइड बनाता है और ब्रोमीन बनते हैं।
उत्तर – (ii) Fe(s) + S (s) → FeS(s)
यह अभिक्रिया संयोजन अभिक्रिया है। जिसमें आयरन और सल्फर परस्पर संयोग करके नये पदार्थ फेरस सल्फाइड का निर्माण करते हैं।
12. उदाहरण सहित किसी अवक्षेपण अभिक्रिया का वर्णन करें।
उत्तर – वैसी रासायनिक अभिक्रियाएँ जिसमें कोई प्रतिफल ठोस के रूप में विलयन से पृथक हो जाता है। ऐसी अभिक्रियाएँ अवक्षेपण अभिक्रिया कहलाते हैं। पृथक होने वाले ठोस पदार्थ अवक्षेप कहलाते हैं।
NaCl + AgNO3 → AgNO3 ↓ + NaNO3
सोडियम क्लोराइड के विलयन और सिल्वर नाइट्रेट के विलयन के बीच होने वाली अभिक्रिया में सिल्वर क्लोराइड अवक्षेप के रूप में प्राप्त होता है।
13. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखें:
(i) पोटैशियम क्लोरेट को गर्म करने पर पोटैशियम क्लोराइड और ऑक्सीजन बनते हैं।
(ii) सोडियम हाइड्रॉक्साइड और सल्फ्यूरिक अम्ल परस्पर अभिक्रिया करके सोडियम सल्फेट और जल बनाते हैं।
(iii) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच अभिक्रिया होने पर कैल्सियम कार्बोनेट और जल बनते हैं।
उत्तर – (i) KClO3 → 2KCl + 3O2
(ii) 2NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + 2H2O
(iii) Ca(OH)2 + CO2 → CaCO3 + H2O
14. ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं से क्या समझते हैं
उत्तर – ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया – जिस रासायनिक अभिक्रिया में ऊष्मा उत्पन्न होती है उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं। इसमें अभिक्रिया मिश्रण का ताप बहुत बढ़ है।
ऊष्माशोषी अभिक्रिया– जिस रासायनिक अभिक्रिया ऊष्मा का अवशोषण होता है। उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं। इस अभिक्रिया में अभिक्रिया मिश्रण का ताप घट जाता है।
15. निम्नलिखित पदों की व्याख्या करें
(i) ऑक्सीकरण
(ii) अवकरण
(iii) खाद्य पदार्थ का दूषित होना ।
उत्तर – (i) ऑक्सीकरण– वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें किसी तत्त्व या यौगिक से ऑक्सीजन का संयोग या किसी यौगिक से हाइड्रोजन का निष्कासन होता है, ऑक्सीकरण कहलाता है ।
(ii) अवकरण– अवकरणअभिक्रियाएँ ऑक्सीकरण के ठीक उल्टा होती हैं। अवकरण वैसी रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें किसी तत्त्व या यौगिक के साथ हाइड्रोजन का संयोग या किसी यौगिक से ऑक्सीजन का निष्कासन होता है।
2H2 + O2 → 2H2O
(iii) खाद्य पदार्थ का दूषित होना- खाद्य पदार्थ को लंबे समय तक खुली वायु में छोड़ दिया जाता है, तो उसमें उपस्थित वसा और तेल वायु के ऑक्सीजन द्वारा ऑक्सीकृत हो जाते हैं जिससे उनका गंध और स्वाद अप्रिय हो जाता है। इसे दूषित कहा जाता है।
16. कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे का टुकड़ा डाल देने पर विलयन का रंग क्यों बदल जाता है ?
उत्तर – लोहा कॉपर की अपेक्षा अधिक क्रियाशील होता है। इस कारण कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहा डालने पर लोहा कॉपर सल्फेट से कॉपर को विस्थापित कर देता है। विलयन का नीला रंग समाप्त हो जाता है और फेरस सल्फेट बनने के कारण विलयन का रंग हल्का हरा हो जाता है। इसके अतिरिक्त लोहे की सतह पर हल्के लाल – भूरे रंग के कॉपर की परत जमा हो जाती है।
17. निम्नलिखित अभिक्रियाओं को संतुलित रूप में लिखें –
(i) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + ऐलुमिनियम क्लोराइड
(ii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन |
उत्तर – (i) 3BaCl2 + Al2 (SO4)3 → 3BaSO4 + 2AlCl3
(ii) 2Na+2H2O → 2NaOH+H2
18. वियोजन (अपघटन ) अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखें। गर्म करने पर ऐसी किसी अभिक्रिया को दर्शाने के लिए कोई एक क्रियाकलाप का वर्णन करें।
उत्तर – वियोजन वह अभिक्रिया है, जिसमें किसी यौगिक के बड़े अणु के टूटने से दो या अधिक सरल यौगिक का निर्माण होता है जिसके गुण मूल यौगिक के गुणं से बिल्कुल भिन्न होते हैं।
उदाहरण: कैल्सियम कार्बोनेट का अपघटन – कैल्सियम कार्बोनेट को गर्म करने पर यह अपघटित होकर कैल्सियम ऑक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड देता है।
CaCO3 → CaO + CO2
19. (i) एक परखनली में रखे लेड नाइट्रेट के विलयन में पोटैशियम आयोडाइड का विलयन मिलाने पर आप क्या प्रेक्षण करेंगे ?
(ii) यह अभिक्रिया किस प्रकार की है ?
(iii) उपर्युक्त अभिक्रिया को प्रदर्शित करने के लिए एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखें।
उत्तर – (i) लेड नाइट्रेट के विलयन में पोटैशियम आयोडाइड का विलयन मिलाने पर PbI2 अवक्षेप प्राप्त होता है।
(ii) यह उभय – विस्थापन अभिक्रिया है।
(iii) Pb(NO3)2 + 2KI → PbI2 + 2KNO3
20. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में ऑक्सीकारक की पहचान करें
(i)  Pb3O4 + 8HCl → 3PbCl2 + Cl2 + 4H2O
(ii) 3Fe + 4H2O → Fe3O4 + 4H2
(iii) 2Mg + O2 → 2MgO
उत्तर – (i) HCl (ii) Fe (iii) Mg
21. वायु की अनुपस्थिति में कोई पदार्थ क्यों नहीं जलता है ?
उत्तर – दहॅन की क्रिया के लिए हवा आवश्यक है। हवा दहन का पोषक होता है। किसी पदार्थ को जलाने के लिए दहन के पोषक पदार्थ की उपस्थिति आवश्यक है। चूँकि हवा दहन का पोषक है इस कारण इसकी अनुपस्थिति में कोई पदार्थ नहीं जलता है।
22. क्या बिना ज्वाला उत्पन्न किए भी पदार्थ जल सकता है ?
उत्तर – बिना ज्वाला उत्पन्न किये हुए भी पदार्थ जल सकता है। किन्तु इसमें ईंधन का पूर्ण दहन संभव नहीं है। इसमें उत्पन्न ज्वाला का रंग पीला होता है। इस कारण ईंधन के अपूर्ण दहन से उसके वाष्प में बिना जले हुए कार्बन के कण मिश्रित हो जाते हैं। जो तप्त होकर चमकने लगते हैं।
23. ज्वाला क्या है ?
उत्तर – ज्वाला वह क्षेत्र है जिसमें कोई गैसीय पदार्थ जलता है। सभी दहनशील गैसें जलने पर ज्वाला उत्पन्न करती हैं। किंतु वे ही ठोस और द्रव ईंधन जलने पर ज्वाला उत्पन्न कर सकते हैं जो गर्म किये जाने पर वाष्प बनाते हैं। जैसे किरोसीन एक द्रव है जो गर्म करने पर वाष्प देता है। इसी तरह मोमबत्ती एक ठोस ईंधन है जो गर्म करने पर वाष्प बनाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. रासायनिक समीकरण क्या है ? निम्नांकित समीकरण से कौन-सी सूचनाएँ प्राप्त होती है ?
2SO2 + O2 → 2SO3
उत्तर – किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेनेवाले पदार्थों के संकेतों एवं सूत्रों की सहायता से उस अभिक्रिया का संक्षिप्त निरूपण या प्रदर्शन रासायनिक समीकरण कहलाता है। रासायनिक अभिक्रिया के अभिकर्मकों एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए पदार्थों के संकेतों एवं सूत्रों को व्यवस्थित करना पड़ता है।
2SO2 + O2 → 2SO3
इस रासायनिक समीकरण में सल्फर डाइऑक्साइड के दो अणु ऑक्सीजन के एक अणु से अभिक्रिया करके सल्फर ट्राइऑक्साइड के दो अणु का निर्माण करता है। इसमें अभिकर्मकों को →’ चिन्ह के बायीं ओर तथा दायीं ओर दर्शाया गया है।
2. निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित करें—
(i) Ca(OH)2 + HNO3 → Ca(NO3)2 + H2O
(ii) 2Al + CuCl2 → AlCl3 + Cu
उत्तर – (i) Ca(OH)2 + 2HNO3 → Ca(NO3)2 + 2H2O
(ii) Al + 3CuCl2 → 2AlCl3 + 3Cu
3. विस्थापन एवं उभय विस्थापन अभिक्रियाओं में अंतर बताएँ।
उत्तर – विस्थापन अथवा एकल विस्थापन अभिक्रिया वह अभिक्रिया जिसमें किसी अणु में उपस्थित किसी परमाणु या परमाणुओं के समूह को किसी दूसरे परमाणु द्वारा विस्थापित कर दिया जाता है, एकल विस्थापन अभिक्रिया कहलाता है।
उदाहरण :
एक परखनली में सिल्वर नाइट्रेट का विलयन लें। इसमें साफ़ कॉपर का तार डालते समय के पश्चात् कॉपर के तार पर चमकीले सिल्वर की परत जमा हो जाती है। इस अभिक्रिया में कॉपर नाइट्रेट बनने के कारण विलयन का रंग हल्का नीला हो जाता है।
अभिक्रिया उभय अभिक्रिया – वैसी अभिक्रिया जिसमें दो यौगिक अपने आयनों को विनिमय या आदान-प्रदान करके दो नये यौगिक का निर्माण करते हैं, उभय विस्थापन  कहलाता है। ऐसी अभिक्रियाएँ आयनिक यौगिक के साथ होती है।
उदाहरण :
जब फेरस सल्फाइड को सल्फ्यूरिक अम्ल से अभिक्रिया कराई जाती है तब हाइड्रोजन सल्फाइड गैस निकलती है और फेरस सल्फेट बनता है।
4. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के लाभ हानि के संदर्भ में ऑक्सीकरण एवं अवकरण अभिक्रियाओं को समझाएँ ।
उत्तर – उपचयन अभिक्रिया- वे अभिक्रियाएँ जिनमें किसी तत्त्व या यौगिक से ऑक्सीजन का संयोग होता है, उपचयन अभिक्रिया कहलाती हैं। कार्बन को वायु या ऑक्सीजन में जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड बनता है।
उदाहरण — (i) C + O2 → CO2
इसमें कार्बन का ऑक्सीजन से संयोग होता है, अर्थात कार्बन उपचयित होता है। अतः यह उपचयन अभिक्रिया है।
(ii) सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को मैंगनीज डाइऑक्साइड के साथ गर्म करने पर क्लोरीन गैस निकलती है।
इसमें HCl से H का निष्कासन होता है, अर्थात HCl उपचयित होता है। अतः यह भी उपचयन अभिक्रिया है।
अपचयन अभिक्रिया— वे अभिक्रियाएँ जिनमें किसी तत्त्व या यौगिक का हाइड्रोजन से संयोग होता है या किसी यौगिक से ऑक्सीजन का विस्थापन होता है, अपचयन अभिक्रिया कहलाती है।
उदाहरण — (i) हाइड्रोजन एवं क्लोरीन के बीच संयोग होने पर हाइड्रोजन क्लोराइड बनता है।
H2 + Cl2 → 2HCl
इसमें क्लोरीन का हाइड्रोजन से संयोग होता है अर्थात क्लोरीन अपचयित होता है। अत: यह अपचयन अभिक्रिया है।
(ii) तप्त क्युप्रिक ऑक्साइड के ऊपर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करने पर कॉपर धातु मुक्त होती है।
CuO + H2 → Cu + H2O
इसमें CuO से ऑक्सीजन का विस्थापन होता है, अर्थात CuO अपचयित होता है। अतः यह अपचयन अभिक्रिया है।
5. निम्नलिखित किस प्रकार की अभिक्रियाएँ हैं ?
(i) शरीर में भोजन का पचना।
(ii) Fe + CuSO4Cu + FeSO4
(iii) Ca(OH)2 + 2HClCaCl2 + 2H2O
(iv) CuO + H2Cu + H2O
उत्तर – (i) मंद ऑक्सीकरण अभिक्रिया
(ii) एकल विस्थापन अभिक्रिया।
(iii)  संयोजन अभिक्रिया
(iv) ऑक्सीकरण अवकरण अभिक्रियाएँ ।
6. क्या होता है जब –
(i)  जिंक धातु कॉपर सल्फेट के विलयन में डाली जाती है ?
(ii)  सिल्वर धातु कॉपर सल्फेट के विलयन में डाली जाती है ?
(iii) पोटैशियम आयोडाइड का विलयन लेड ऐसीटेट के विलयन में डाला जाता है ?
उत्तर – (i) जब जिंक धातु को कॉपर सल्फेट विलयन में डाला जाता है। तो जिंक सल्फेट तथा कॉपर बनता है।
Zn + CuSO4ZnSO4 + Cu
(ii) सिल्वर धातु को जब कॉपर सल्फेट के विलयन में डाला जाता है तो सिल्वर सल्फेट तथा कॉपर बनता है
Ag + CuSO4AgSO4 + Cu
(iii) जब पोटेशियम आयोडाइड का विलयन लेड एसीटेट के विलयन में डाला जाता है तो पोटैशियम एसीटेट तथा लेड आयोडाइड बनता है।
2KI + (CH3COOH)2 Pb → 2CH3COOH + Pb
7. उदाहरण सहित ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं की व्याख्या करें।
उत्तर – ऊष्पाक्षेपी अभिक्रिया – वैसी रासायनिक अभिक्रियाएँ जिसमें अभिक्रिया के दौरान ऊष्मा उत्पन्न होती है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है। ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के लिए समीकरण के दायीं ओर ‘+ ऊष्मा’ लिख दिया जाता है।
CaO + H2O → Ca(OH)2 + ऊष्मा
कैल्सियम ऑक्साइड (कली- चूना) के ऊपर जल गिराया जाता है, तो कली – चूना जल के साथ अभिक्रिया करके कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (भखरा चूना) का निर्माण करता है। इसमें ऊष्मा उत्पन्न होती है जिससे अभिक्रिया मिश्रण का ताप बहुत बढ़ जाता है।
ऊष्माशाषी अभिक्रिया –  जिस रासायनिक अभिक्रिया में अभिक्रिया के पश्चात् अभिक्रिया मिश्रण का ताप घट जाता है अर्थात् अभिक्रिया के दौरान ऊष्मा का अवशोषण होता है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं। ऊष्माशोषी अभिक्रिया के लिए समीकरण के बायीं ओर ‘+ ऊष्मा’ लिखा जाता है।
N2 + O2 + ऊष्मा → 2NO
नाइट्रोजन और ऑक्सीजन का अभिक्रिया कराया जाता है तो नाइट्रोजन ऑक्साइड का निर्माण होता है। इसमें अभिक्रिया मिश्रण का ताप घट जाता है।
8. उपयुक्त उदाहरण देकर किन्हीं चार रासायनिक अभिक्रियाओं का उल्लेख करें।
उत्तर – 1. संयोजन या संश्लेषण अभिक्रिया– वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ परस्पर संयोग करके एक नये पदार्थ का निर्माण करते हैं। नये पदार्थ का गुण मूल पदार्थ के गुण से बिल्कुल भिन्न होता है।
उदाहरण :
2Mg      +         O2          →              2MgO
     मैग्नीशियम          ऑक्सीजन            मैग्नीशियम ऑक्साइड
मैग्नीशियम को वायु या ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड का सफेद चूर्ण प्राप्त होता है।
2. वियोजन का अपघटन अभिक्रिया वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें किसी यौगिक के बड़े अणु टूटकर दो या दो से अधिक सरल यौगिक बनाते हैं जिनके गुण मूल यौगिक के गुण से बिल्कुल भिन्न होते हैं वियोजन अभिक्रिया कहलाती है।
उदाहरण:
2KClO2 → 2KCl + 3O2
पोटैशियम क्लोरेट को गर्म करने पर वह अपघटित या वियोजित होकर पोटैशियम क्लोराइड बनाता हैं तथा ऑक्सीजन गैस निकलती है।
3. वैद्युत अपघटन अभिक्रिया-कुछ धातुओं के द्रवित ऑक्साइड एवं क्लोराइड से होकर विद्युतधारा प्रवाहित करने पर वे अपघटित हो जाते हैं। इस अभिक्रिया में धातु कैथोड पर और ऑक्सीजन या क्लोरीन गैस ऐनोड पर मुक्त होती है।
उदाहरण:
द्रवित सोडियम क्लोराइड से होकर विद्युतधारा प्रवाहित करने पर सोडियम क्लोराइड अपघटित होकर सोडियम धातु कैथोड पर और क्लोरीन गैस एनोड पर मुक्त होती है।
4. उदासीनीकरण अभिक्रिया – वह प्रक्रिया जिसमें कोई अम्ल किसी भस्म के साथ अभिक्रिया करके लवण और जल बनाता है, उदासीनीकरण अभिक्रिया कहलाती है। इन अभिक्रियाओं में अम्ल और भस्म एक-दूसरे के गुणों को नष्ट कर देते हैं।
उदाहरण:
HCl        +   NaOH     →      NaCl          +      H2O
हाइड्रोक्लोरिक       सोडियम            सोडियम                 जल
      अम्ल              हाइड्रॉक्साइड      क्लोराइड
     (अम्ल)                (भस्म)              (लवण)
9. संतुलित एवं असंतुलित समीकरणों में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर – संतुलित समीकरण – संतुलित रासायनिक समीकरण वह है जिसमें समीकरण के दोनों ओर प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है।
उदाहरण:  H2 + Cl2 → 2HCl
इस समीकरण में हाइड्रोजन और क्लोरीन के परमाणुओं की संख्या दोनों ओर दो-दो है अर्थात् हाइड्रोजन और क्लोरीन के परमाणुओं की संख्या दोन ओर समान है। अतः यह संतुलित समीकरण है।
असंतुलित समीकरण असंतुलित रासायनिक समीकरण वह है जिसमें समीकरण के दोनों ओर तत्त्वों के परमाणुओं की संख्याएँ समान नहीं होती हैं। असंतुलित समीकरण कहलाती है।
उदाहरण :  H2 + O2 → H2O
उपर्युक्त समीकरण में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के परमाणुओं की संख्या बायीं ओर दो-दो है किन्तु दायीं ओर क्रमश: दो और एक है अर्थात् दोनों ओर परमाणुओं की संख्याएँ समान नहीं है है। अतः यह असंतुलित समीकरण है।
10. रासायनिक समीकरण की क्या सीमाएँ हैं ?
उत्तर – रासायनिक समीकरण की निम्न सीमाएँ हैं
  1. रासायनिक समीकरण से अभिकारकों और प्रतिफलों की भौतिक अवस्था की जानकारी नहीं हो पाती है।
  2. रासायनिक समीकरण से पता नहीं चलता है कि अभिक्रिया किन दशाओं में संभव है।
  3. रासायनिक समीकरण अभिक्रिया के वेग के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं देता है।
  4. अभिक्रिया के फलस्वरूप उत्सर्जित या अवशोषित ऊष्मा की जानकारी रासायनिक समीकरण से नहीं हो पाती है अर्थात् समीकरण यह जानकारी नहीं देता है कि अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी है या ऊष्माशोषी |
  5. रासायनिक समीकरण से इस बात की जानकारी नहीं मिलती है कि अभिक्रियाएँ विस्फोट के साथ हुई या सामान्य रूप से ।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. सही उत्तर का संकेताक्षर ( क, ख, ग या घ) लिखें।

1. कोई विलयन अंडे के पिसे हुए कवच से अभिक्रिया कर एक गैस उत्पन्न करता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देती है। इस विलयन में क्या होगा ?
(क) CaO
(ख) Ca2CO3
(ग) Ca(OH)2
(घ) HCl
उत्तर – (घ)
2. अम्ल और क्षार के बीच अभिक्रिण होने पर लवण एवं जल बनते हैं। यह अभिक्रिया कहलाती है
(क) संयोजन
(ख) अपघटन
(ग) उदासीनीकरण
(घ) अवक्षेपण
उत्तर – (ग)
3. वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य सामग्री को जब लंबे समय तक रख दिया जाता है वह विकृतगंधी हो जाता है। इसका कारण है उसका –
(क) उपचयित हो जाना
(ख) अपचयित हो जाना
(ग) उदासीन हो जाना
(घ) अपघटित हो जाना
उत्तर – (क)
4. NO2 का धुआँ किस रंग का होता है ?
(क) भूरे रंग का
(ख) हरे रंग का
(ग) लाल रंग का
(घ) काले रंग का
उत्तर – (क)
5. लोहे पर चढ़ने वाली जंग की परत किस रंग की होती है ?
(क) भूरे रंग का
(ख) हरे रंग का
(ग) लाल रंग का
(घ) काले रंग का
उत्तर – (क)
6. उपचयन रोकने वाले पदार्थों को क्या कहते हैं ?
(क) अवकारक
(ख) प्रति ऑक्सीकारक
(ग) प्रति अवकारक
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख)
7. चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में क्या कुछ कर देते हैं ताकि उनमें उपचयन न हो सके ?
(क) ऑक्सीजन गैस
(ख) हाइड्रोजन गैस
(ग) नाइट्रोजन गैस
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग)
8. उपचयित- अपचयित अभिक्रिया का दूसरा नाम क्या है ?
(क) रेडॉक्स अभिक्रिया
(ख) हाइड्रोजन अभिक्रिया
(ग) सांद्र अभिक्रिया
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क)
9. बुझे हुए चूने का रासायनिक सूत्र लिखिए।
(क) CaOH2
(ख) Ca2CO3
(ग) CaCO4
(घ) CaCO3
उत्तर – (क)
10. कौन-सा यौगिक क्लोरीन से अभिक्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता है ?
(क) CaCO4
(ख) Ca2CO3
(ग) Ca(OH)2
(घ) CaCO3
उत्तर – (ग)
11. अभिक्रिया, जिसमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है, कहलाती है –
(क) अपघटन अभिक्रिया
(ख) अवक्षेपण अभिक्रिया
(ग) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(घ) संयोजन अभिक्रिया
उत्तर – (ग)
12. कॉपर चूर्ण को वायु या ऑक्सीजन में गर्म करने पर क्यूप्रिक ऑक्साइड बनता है। यह किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
(क) संयोजन
(ख) उपचयन
(ग) विस्थापन
(घ) अपचयन
उत्तर – (क)
13. नम वायु की उपस्थिति में लोहे की बनी नयी वस्तुओं पर कुछ समय पश्चात जंग लग है जिससे काफी क्षति होती है। इस क्रिया को कहते हैं
(क) जंग लगना
(ख) संक्षारण
(ग) अपघटन
(घ) अपचयन
उत्तर – (ख)
14. निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ सूर्य प्रकाश के प्रभाव से अपघटित हो जाता है ?
(क) KCl
(ख) HCl
(ग) NaCl
(घ) AgBr
उत्तर – (घ)
15. लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है ?
(क) हाइड्रोजन गैस और फेरस क्लोराइड बनते हैं
(ख) क्लोरीन गैस और फेरस हाइड्रॉक्साइड बनते हैं
(ग) आइरन लवण और जल बनते हैं
(घ) जल और फेरिक क्लोराइड बनते
उत्तर – (क)
16. निम्नांकित में कौन उपचायक है ?
(क) H2
(ख) CO
(ग) O2
(घ) H2S
उत्तर – (ग)
17. निम्नांकित में कौन अपचायक है ?
(क) O2
(ख) H2SO4
(ग) H2S
(घ) HNO3
उत्तर – (ग)
18. रासायनिक अभिक्रिया में नए पदार्थों के बनने का कारण है –
(क) किसी तत्त्व के परमाणु का दूसरे तत्त्व के परमाणु में बदलना
(ख) किसी तत्त्व के परमाणु का अभिक्रिया मिश्रण से बाहर जाना
(ग) किसी तत्त्व के परमाणु का बाहर से अभिक्रिया मिश्रण में आना
(घ) परमाणुओं के बीच के पुराने बंधनों का टूटना और नए बंधनों का बनना
उत्तर – (घ)
19. कैल्सियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्रता अभिक्रिया करके कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है। यह किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है ?
(क) संयोजन
(ख) अपघटन
(ग) विस्थापन
(घ) अवक्षेपण
उत्तर – (क)
20. कैल्सियम कार्बोनेट को गर्म करने पर कैल्सियम ऑक्साइड एवं जल बनते हैं। यह किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है ?
(क) अपघटन
(ख) संयोजन
(ग) उदासीनीकरण
(घ) विस्थापन
उत्तर – (क)
21. अम्लीकृत जल से होकर विद्युत धारा प्रवाहित करने पर कैथोड पर H2, गैस एवं ऐनोड पर O2, गैस मुक्त होती है। यह किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
(क) प्रकाश – रासायनिक
(ख) उदासीनीकरण
(ग) विस्थापन
(घ) वैद्युत अपघटन
उत्तर – (घ)

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

1. अभिकारकों के बीच अभिक्रिया के फलस्वरूप भिन्न गुण वाले नए पदार्थों (उत्पादों) के बनने की प्रक्रिया …………. अभिक्रिया कहलाती है।
उत्तर – रासायनिक
2. मैग्नीशियम वायु या ऑक्सीजन में तीव्र ……….के साथ जलकर बनता है।
उत्तर – प्रकाश मैग्नीशियम ऑक्साइड
3. वे पदार्थ जिनमें अभिक्रिया के फलस्वरूप रासायनिक परिवर्तन होता है ………. कहलाते
उत्तर – अभिकारक
4. अभिकारकों के बीच अभिक्रिया के फलस्वरूप बने नए पदार्थ ………… कहलाते हैं।
उत्तर – उत्पाद
5. रासायनिक समीकरण संकेतों एवं सूत्रों के माध्यम से किसी ………. अभिक्रिया का सरल एवं संक्षिप्त निरूपण है।
उत्तर – रासायनिक
6. समीकरण में प्रयुक्त तीर-चिह्न अभिक्रिया की ……….. बताता है
उत्तर – दिशा
7. रासायनिक अभिक्रिया के उत्पाद तत्त्वों का कुल द्रव्यमान अभिकारक तत्त्वों के ………के बराबर होता है ।
उत्तर – द्रव्यमान
8. Zn+ …………… → ZnSO4  + ………….
उत्तर – H2SO4, H2
9. 3Fe + ……….. → Fe3O4 +  ………….
उत्तर – 4H2O, 4H2
10. अभिक्रिया, CaO + H2O → Ca(OH)2 ……… अभिक्रिया कहलाती है।
उत्तर – संयोजन
11. वे अभिक्रियाएँ जिनमें उत्पाद के बनने के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है ………… रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है।
उत्तर – ऊष्माक्षेपी
12. श्वसन एक ……… रासायनिक अभिक्रिया से
उत्तर – ऊष्माक्षेपी
13. वे अभिक्रियाएँ जिनमें ऊर्जा अवशोषित होती है, ………… अभिक्रिया कहलाती है।
उत्तर – ऊष्माशोषी
14. वैसी अभिक्रियाएँ जो सूर्य के प्रकाश का अवशोषण करके घटित होती हैं, ……… अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
उत्तर – प्रकाश- रासायनिक
15. अम्ल एवं क्षारक के बीच होनेवाली रासायनिक अभिक्रिया ……….. अभिक्रिया कहलाती है।
उत्तर – उदासीनीकरण
16. खाद्य पदार्थों में उपस्थित वसा/तेल उपचयित होकर खाद्य पदार्थ को ………. बना देते हैं।
उत्तर – दूषित
17. वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य सामग्री के उपचयन को रोकने के लिए उसमें ………. मिलाए जाते हैं।
उत्तर – ऐंटिऑक्सीडेन्ट
18. वह अभिक्रिया जिसमें किसी यौगिक से हाइड्रोजन का विस्थापन होता है ………… अभिक्रिया कहलाती
उत्तर – उपचयन
19. कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की एक कील डालने पर ………. धातु विस्थापित हो जाती है।
उत्तर – कॉपर

III. सही/गलत का चयन करें।

 1. H2S ऑक्सीकारक है।
उत्तर – सही
2. अणुसूत्रों के रूप में रासायनिक अभिक्रियाओं को व्यक्त किया जाता है।
उत्तर – गलत
3. पेट्रोलियम गैस ब्यूटेन, प्रोपेन और एथेन का मिश्रण है।
उत्तर – सही
4. ऑक्सीकरण और अवकरण अभिक्रियायें अलग-अलग होती हैं।
उत्तर – गलत
5. जिस पदार्थ का ऑक्सीकरण होता है वह अवकरक कहलाता है।
उत्तर – सही

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. अभिकारकों एवं उत्पादों के सूत्रों के रूप में किसी अभिक्रिया के व्यंजक को क्या नाम दिया जाता है ?
उत्तर – रासायनिक समीकरण।
2. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन एक-दूसरे से अभिक्रिया के द्वारा जल का निर्माण करते हैं। इस अभिक्रिया में अभिकरणों एवं उत्पादों के नाम बताएँ।
उत्तर – अभिकारक – हाइड्रोजन, ऑक्सीजन एवं उत्पाद – जल ।
3. हमारे शरीर में भोजन के पाचन द्वारा किस प्रकार अभिक्रिया प्रदर्शित होती है ?
उत्तर – वियोजन अभिक्रिया।
4. किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया होती है, जब मैग्नीशियम तार को वायु में जलाया जाता है ?
उत्तर – संयोजन अभिक्रिया।
5. आयनों के बीच अभिक्रिया को प्रदर्शित करनेवाले समीकरण को आप क्या कहते हैं ?
उत्तर – आयनिक समीकरण ।
6. किसी धनायन X के क्लोराइड का आणविक सूत्र XCI है। X के नाइट्रेट का सूत्र क्या होगा ?
उत्तर – XNO3
7. ऊष्माशोषी अभिक्रिया का एक उदाहरण दें।
उत्तर – 
8. ऊष्माक्षेपी अभिक्रियों का एक उदाहरण दें।
उत्तर –  C + O2 → CO2 +ऊष्मा
9. विस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर –  Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu
10. भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेड के टूटने पर क्या मिलता है ?
उत्तर – ग्लूकोज (C6H12O6)
11. NO2 का धुआँ किस रंग का होता है ?
उत्तर –  भूरे रंग काँ।
12. लोहे पर चढ़ने वाली जंग की परत किस रंग की होती है ?
उत्तर –  भूरे रंग का।
13. संक्षारण के कारण चाँदी पर चढ़ने वाली परत का रंग क्या होता है ?
उत्तर –  काली परत ।
14. कुछ समय पश्चात् लौह वस्तुएँ क्यों भूरे रंग की हो जाती हैं ?
उत्तर –  संक्षारण के कारण।
15. संक्षारण का एक उदाहरण दें। जंग लगना।
उत्तर –  लोहे में
16. संक्षारण के कारण ताँबे पर चढ़ने वाली परत का रंग क्या होता है ?
उत्तर –  हरी परत ।
17. उपचयन को रोकने वाले पदार्थों को क्या कहते  हैं ?
उत्तर –  प्रति ऑक्सीकारक ।
18. चिप्स की थैली में कौन-सी गैस भरी रहती है ?
उत्तर –  नाइट्रोजन।
19. उपचयन-अपचयन अभिक्रिया का दूसरा नाम क्या है ?
उत्तर –  रेडॉक्स।
20. फेरस सल्फेट को गर्म करने पर इसका रंग कैसा हो जाता है ?
उत्तर –  हरा रंग समाप्त हो जाता है।
21. फेरस सल्फेट को गर्म करने पर क्या होता है ? समीकरण दें।
उत्तर –
22. सिल्वर के शोधन में, सिल्वर, नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखें।
उत्तर – 2AgNO3 + Cu → Cu(NO3)2 + Ag
23. द्रव्यमान के संरक्षण नियम का वर्णन कीजिए।
उत्तर –  किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो निर्माण होता है और न ही विनाश ।
24. अभिकारकों तथा उत्पादों के ठोस तथा द्रव अवस्थाओं को क्रमश: कैसे दर्शाते हैं ?
उत्तर –  ठोस – (S)
द्रव – (l)
25. अभिकारकों तथा उत्पादों की गैस तथा जलीय अवस्थाओं को क्रमशः कैसे दर्शाते हैं ?
उत्तर –  गैस  – (g)
जलीय – (aq)
26. यदि जल के साथ (g) हो तो वह किस रूप में उपयोग किया जाता है ?
उत्तर –  भाप के रूप में।
27. कभी-कभी अभिक्रिया की परिस्थिति जैसे तापमान, दाब, उत्प्रेरक आदि को कहाँ पर दर्शाया जाता है ?
उत्तर –  तीर के ऊपर या नीचे ।
28. संयुक्त अभिक्रिया की परिभाषा दीजिए।
उत्तर –  वह अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं, संयुक्त अभिक्रिया कहलाती है।
29. प्राकृतिक गैस का दहन करने पर क्या प्राप्त होता है ?
उत्तर –  CO2, H2O और ऊर्जा ।
30. एक ऊष्पाक्षेपी अभिक्रिया का उदाहरण दीजिए।
उत्तर –  श्वसन ।
31. सूर्य के प्रकाश में सिल्वर क्लोराइड धूसर रंग का होकर क्या बनाता है ?
उत्तर –  सिल्वर धातु ।
32.. तैलीय तथा वसायुक्त खाद्य सामग्री जब लंबे समय तक रखी रह जाती है तो उसमें स्वाद और गंध किस क्रिया के कारण बदल जाते हैं ?
उत्तर –  उपचयन के कारण।
33. उपचयन रोकने वाले पदार्थों को क्या कहते हैं ?
उत्तर –  प्रति ऑक्सीकारक।
34. उपचयन को रोकने के लिए खाद्य पदार्थों को कहाँ रखा जाता है ?
उत्तर –  वायुरोधी बर्तनों में।
35. कॉपर ऑक्साइड (II) की परत किस रंग की होती है ?
उत्तर –  काले रंग की।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. रासायनिक अभिक्रिया क्या है ? इसका एक उदाहरण दें।
उत्तर –  वह प्रक्रिया जिसमें कोई पदार्थ अकेले या किसी अन्य पदार्थ से क्रिया करके एक या अधिक नए पदार्थों का निर्माण करता है, रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है।
उदाहरण- सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में हाइड्रोजन क्लोरीन से संयोग करके हाइड्रोजन क्लोराइड बनाता है।
     H2   +   Cl2     →      2HCl
हाइड्रोजन क्लोरीन      हाइड्रोजन क्लोराइड
2. निम्नांकित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखें :
(i) जिंक + सल्फ्यूरिक अम्ल → जिंक सल्फेट + हाइड्रोजन
(ii) लोहा + कॉपर सल्फेट → फेरस सल्फेट + कॉपर
(iii) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन + क्लोराइड
उत्तर – (i) Zn + H2SO4 → ZnSO4 + H2
(ii) Fe + CuSO4 → FeSO4 + Cu
(iii) H2 + Cl2 → HCl
3. निम्नांकित अभिक्रियाओं के लिए पदार्थों की अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखें :
(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अविलेय बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।
(ii) सोडियम हाइड्रॉक्साइड का जलीय विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के जलीय विलयन से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन और जल बनाते हैं।
उत्तर – (i) BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) → BaSO4 (s) ↓ + 2NaCl (aq)
(ii) NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + H2O (l)
4. जल के वैद्युत अपघटन के फलस्वरूप एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा से दो गुनी क्यों होती है ? पहली परखनली में एकत्रित गैस का नाम बताएँ।
उत्तर – जल का अणुसूत्र H2O है। इसके एक अणु में हाइड्रोजन के दो परमाणु तथा ऑक्सीजन का एक परमाणु है। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन द्विपरमाणुक गैस है। जल के वैद्युत अपघटन के फलस्वरूप जल के एक अणु से हाइड्रोजन के दो और ऑक्सीजन के एक परमाणु प्राप्त होते हैं। हाइड्रोजन के दोनों परमाणु परस्पर संयोग कर एक अणु बना लेते हैं जबकि ऑक्सीजन के परमाणु के संयोग के लिए जल के दूसरे अणु से प्राप्त ऑक्सीजन परमाणु की आवश्यकता होती है। इस प्रकार जल के दो अणु से हाइड्रोजन के दो अणु और ऑक्सीजन का एक अणु बनता है। इसी प्रकार से हाइड्रोजन की मात्रा ऑक्सीजन से दोगुनी होती है।
2H2O   →      2H2       +     O2
     2 आयतन         2 आयतन        1 आयतन
प्रथम परखनली में एकत्रित गैस हाइड्रोजन है।
5. एकल विस्थापन अभिक्रिया क्या है ?
उत्तर – एकल विस्थापन अभिक्रिया वह है जिसमें किसी अणु में उपस्थित परमाणु या परमाणुओं के समूह को किसी दूसरे परमाणु द्वारा विस्थापित कर दिया जाता है।
उदाहरण – लोहे के एक टुकड़े को कॉपर (II) सल्फेट के जलीय विलयन में डालने पर लोहा कॉपर सल्फेट से कॉपर (ताँबा) को विस्थापित कर देता है ।
  Fe    +    CuSO4      →    FeSO4         +     Cu
लोहा     कॉपर सल्फेट       फेरस सल्फेट          ताँबा
6. अपघटन (वियोजन) अभिक्रिया से क्या समझते हैं ?
उत्तर – अपघटन या वियोजन वह अभिक्रिया है, जिसमें किसी यौगिक के बड़े अणु के टूटने से दो या अधिक सरल पदार्थ ( तत्त्व या यौगिक) बनते हैं जिनके गुण मूल यौगिक के गुण बिलकुल भिन्न होते हैं।
उदाहरण — (i) कैल्सियम कार्बोनेट को गर्म करने पर वह कैल्सियम ऑक्साइड एवं डाइऑक्साइड में अपघटित हो जाता है।
(ii) पोटैशियम क्लोरेट को गर्म करने पर वह पोटैशियम क्लोराइड एवं ऑक्सीजन गैस में अपघटित होता है।
7. अपघटन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखें।
उत्तर – संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ परस्पर संयोग कर एकल उत्पादन बनाते हैं, जबकि अपघटन अभिक्रिया में एकल पदार्थ के अणु के टूटने से दो या अधिक सरल पदार्थ बनते हैं। इसी कारण से अपघटन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया की विपरीत अभिक्रिया कहा जाता है।
8. उन अपघटन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखें जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर – (i) ऊष्मा द्वारा अपघटन
9. द्विविस्थापन अभिक्रिया क्या है ? एक उदाहरण देकर समझाएँ ।
उत्तर – द्विविस्थापन या उभय-विस्थापन अभिक्रिया वह है जिसमें दो यौगिक अपने आयनों का आदान-प्रदान या विनिमय (exchange) करके दो नए यौगिक का निर्माण करते हैं।
उदाहरण- सोडियम क्लोराइड के विलयन में सिल्वर नाइट्रेट का विलयन डालने पर Ag+ और Cl की अभिक्रिया से AgCl के अवक्षेप का निर्माण होता है। Na+ और NO3 की अभिक्रिया से एक अन्य उत्पाद सोडियम नाइट्रेट भी बनता है जो विलयन में ही रहता है।
NaCl + AgNO3 → AgCl ↓ + NaNO3
Na+ Cl + Ag+ NO3+ → AgCl ↓ + NaNO3
10. उन वियोजन अभिक्रियाओं का एक-एक समीकरण लिखे जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर –
11. ऑक्सीजन के योग या ह्रास के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या करें।
उत्तर – (i) उपचयन अभिक्रिया वे अभिक्रियाएँ जिनमें ऑक्सीजन का योग होता है उन्हें उपचयन कहते हैं।
जैसे — (a) 2Cu + O2 → 2Cu
(b) 2H2 + O2 → 2H2O
(ii) अपचयन अभिक्रिया वे अभिक्रियाएँ जिनमें ऑक्सीजन का ह्रास होता है उसे अपचयन कहते हैं।
जैसे — (a) ZnO + C → Zn + CO
(b) CuO + H2 → Cu + H2O
12. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं ? वर्णन करें।
उत्तर – श्वसन के दौरान अंदर लिए गए ऑक्सीजन द्वारा भोजन विघटित होता है अर्थात् वह उपचयित होता है। इस प्रक्रिया में ऊर्जा मुक्त होती है। अतः श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
C6H12O6 + 6O2 → 6CO2 + 6H2O + ऊर्जा
13. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखें।
उत्तर – वियोजन अभिक्रियाएँ वे अभिक्रियाएँ हैं जिनमें कोई यौगिक दो या अधिक नये यौगिकों में विघटित हो जाता है।
संयोजन अभिक्रियाएँ वे अभिक्रियाएँ हैं जिनमें दो पदार्थ आपस में संयोग करके एक नए पदार्थ का निर्माण करते हैं।
CaO + CO2 → CaCO3
उपर्युक्त उदाहरणों में दोनों अभिक्रियाएँ समान हैं किन्तु विपरीत स्थितियाँ दिखा रही हैं। अतः वियोजन अभिक्रियाओं को संयोजन अभिक्रियाओं के विपरीत कहा जाता है।
14. उन वियोजन अभिक्रियाओं का एक-एक समीकरण लिखें जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर –
15. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है ? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
उत्तर – विस्थापन अभिक्रिया में किसी लवण से उसका एक तत्व किसी अपेक्षाकृत अधिक क्रियाशील तत्व द्वारा विस्थापित हो जाता है। उदाहरण के लिए निम्नलिखित अभिक्रिया में CuSO4 से Cu, Zn द्वारा विस्थापित हो जाता है क्योंकि Zn अपेक्षाकृत अधिक अभिक्रियाशील है।
CuSO4 + Zn → ZnSO4 + Cu
द्विविस्थापन अभिक्रिया में एक नए उत्पादों के निर्माण के लिए दो अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है ।
Na2SO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (s) + 2NaCl (aq)
16. एक भूरे रंग का चमकदार तत्व ‘X’ को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व ‘X एवं उस काले रंग के यौगिक के नाम बताइए।
उत्तर – चमकदार भूरे रंग का तत्व ‘X’ कॉपर है। जब इसे हवा में गर्म किया जाता है या कॉपर ऑक्साइड के जमा होने के कारण काला पड़ जाता है ।
17. लोहे की वस्तुओं को हम क्यों पेन्ट करते हैं ?
उत्तर – लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए हम पेन्ट करते हैं। पेन्ट, वस्तु की सतह तथा हवा या नमी के बीच प्रत्यक्ष संपर्क को समाप्त कर देता है।
18. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ को नाइट्रोजन से युक्त क्यों किया जाता है ?
उत्तर – तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए उन्हें नाइट्रोजन से युक्त किया जाता है। जब ऐसे पदार्थ हवा के संपर्क में आते हैं तो उपचयित होकर विकृत गंधित हो जाते हैं। उनके गंध तथा स्वाद बदल जाते हैं |
19 निम्न पदों का वर्णन करें तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए :
(a) संक्षारण
(b) विकृत गंधिता।
उत्तर – (a) संक्षारण– जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल, नमी आदि के संपर्क में आती है तब यह संक्षारित होती है और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।
संक्षारण के लिए परिस्थितियाँ – (i) नमी (जल) की उपस्थिति । (ii) वायु की उपस्थिति ।
उदाहरण- लोहे में जंग लगना संक्षारण का एक सामान्य उदाहरण है।
(b) विकृत गंधिता- वसा एवं तेल से युक्त पदार्थ लंबी अवधि तक रखने पर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं तथा उनके स्वाद एवं गंध बदल जाते हैं।
20. एक संतुलित रासायनिक समीकरण प्राप्त करना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर – यहाँ मात्रा या द्रव्यमान संरक्षण का नियम प्रयुक्त होता है। इसके अनुसार, न तो पदार्थ को उत्पन्न किया जा सकता है और न ही उसका क्षय। इस तरह किसी रासायनिक अभिक्रिया के दौरान अभिकारकों एवं उत्पादों का कुल द्रव्यमान समान होता है। अतः एक संपूर्ण रासायनिक समीकरण के लिए, समीकरण के दोनों ओर विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की संख्या को संतुलित किया जाता है, अर्थात्, एक संतुलित रासायनिक समीकरण प्राप्त किया जाता है।
21. कंकाली तथा संतुलित रासायनिक समीकरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – यदि किसी रासायनिक समीकरण में किसी तत्व के परमाणुओं की संख्या दोनों तरफ बराबर नहीं है तो उसे कंकाली रासायनिक समीकरण कहा जाता है। उदाहरण के लिए,
Mg + HCl → MgCl2 + H2
एक संतुलित रासायनिक समीकरण में दोनों तरफ विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है। उदाहरण के लिए,
Mg + 2HCl → MgCl2 + H2
22. एक रासायनविद् को किसी संतुलित रासायनिक समीकरण से क्या जानकारी मिलती है ?
उत्तर – संतुलित रासायनिक समीकरण से निम्नलिखित जानकारियाँ मिलती हैं –
(i) अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों अर्थात् अभिकारकों के सूत्र ।
(ii) अभिक्रिया के फलस्वरूप निर्मित उत्पादों के सूत्र।
(iii) अभिकारकों एवं उत्पादों के अणुओं की सापेक्षिक संख्या।
23. निम्नलिखित समीकरण से क्या जानकारियाँ प्राप्त होती हैं ?
CaCO3 + 2HCl → CaCl2 + H2O + CO2
उत्तर – दिए गए समीकरण से निम्नलिखित जानकारियाँ प्राप्त होती हैं—
(i) कैल्सियम कार्बोनेट तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल अभिकारक हैं जबकि कैल्सियम क्लोराइड, जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड उत्पाद हैं।
(ii) कैल्सियम कार्बोनेट का 1 अणु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के 2 अणुओं के साथ अभिक्रिया करके कैल्सियम क्लोराइड, जल तथा कार्बन डाइऑक्साइड प्रत्येक के एक-एक अणु का निर्माण करता है।
(iii) 1 ग्राम अणु अर्थात् 100 ग्राम CaCO3 2 ग्राम अणु अर्थात् 73 ग्राम HCl के साथ अभिक्रिया द्वारा 111 ग्राम CaCl2, 18 ग्राम H2O तथा 44 ग्राम CO2 बनाता है।
(iv) स्थिर तापक्रम एवं दबाव पर 22.4 लीटर CO2 निर्मित होती है।
24.. विस्थापन अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ? एक उदाहरण की सहायता से व्याख्या कीजिए।
उत्तर – वह अभिक्रिया जिसमें एक अपेक्षाकृत अधिक अभिक्रियाशील तत्व, अणु या आयन अपने से कम अभिक्रियाशील तत्व, अणु या आयन को विस्थापित कर देता है उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं ।
उदाहरण- (i) CuSO4 + Zn→ ZnSO4 + Cu
उपर्युक्त उदाहरण में, जिंक अधिक क्रियाशील है जो कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित कर देता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र क्या प्रदर्शित करता है ?
उत्तर – किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र से गुणात्मक तथा परिमाणात्मक दोनों प्रकार की जानकारी मिलती है।
गुणात्मक प्रदर्शन  –
(क) यह हमें यौगिक का नाम बताता है। उदाहरण — H2O जल का प्रतीक है।
(ख) यह हमें यौगिक में उपस्थित विभिन्न तत्वों के नाम बताता है।
परिमाणात्मक प्रदर्शन –
(क) यह पदार्थ के एक अणु का वर्णन करता है।
(ख) यह पदार्थ के एक मोल को व्यक्त करता है।
(ग) यह पदार्थ के एक अणु में उपस्थित विभिन्न प्रकार के परमाणुओं की संख्या को व्यक्त करता है।
2. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर – वैसे रासायनिक समीकरण जिसमें अभिकारकों और उत्पादों के प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।
जैसे – Na + H2O → NaOH + H2 (असंतुलित)
2Na + 2H2O → 2NaOH + H2 (संतुलित)
समीकरण का संतुलित किया जाना जरूरी है क्योंकि द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार रासायनिक अभिक्रियाओं में अभिकारकों एवं उत्पादों के द्रव्यमान समान होते हैं। इसलिए अभिकारकों एवं उत्पादों के द्रव्यमान को समान करने के लिए समीकरण को संतुलित करना आवश्यक होता है।
3. संयोजन एवं वियोजन प्रतिक्रियाओं में क्या फर्क है ? प्रत्येक प्रकार के लिए एक समीकरण दें।
उत्तर – संयोजन एवं वियोजन प्रतिक्रियाएँ एक-दूसरे की विपरीत अभिक्रियाएँ हैं-
4. अपोपचय अभिक्रियाओं में ऑक्सीकरण और ऑक्सीकारक में क्या सम्बन्ध है ? उपरोक्त संबंध को दर्शाते हुए एक-एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर – वैसा पदार्थ जो दूसरे पदार्थों को ऑक्सीकृत करता है, ऑक्सीकारक अभिकर्ता उत्तर कहलाता है। ऑक्सीकारक अभिकर्त्ता जिस पदार्थ को ऑक्सीकृत करता है उसके इलेक्ट्रॉन की संख्या में कमी लाता है। अर्थात् वह पदार्थ जो दूसरे पदार्थ से इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर सकता है एवं स्वयं अवकृत हो जाता है, ऑक्सीकारक अभिकर्त्ता कहलाता है।
उदाहरण –
5. रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ? इसकी सीमाओं को लिखें।
उत्तर – जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक एवं उत्पाद की जगह उनके रासायनिक सूत्रों का उपयोग करते हैं तब उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं।
जैसे— जिंक (Zn) तथा तनु गंधकाम्ल (H2SO4) के बीच प्रतिक्रिया करने पर सल्फेट तथा हाइड्रोजन गैस का निर्माण होता है। इस अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण के रूप में अग्रांकित प्रकार से व्यक्त किया जाता है –
Zn + H2SO4 → ZnSO4 + H2
    अभिकारक        उत्पाद
रासायनिक समीकरण की निम्नांकित सीमाएँ हैं –
  1. अभिकारकों तथा प्रतिफलों की भौतिक अवस्था (ठोस, द्रव और गैस) की जानकारी नहीं होती है।
  2. रासायनिक समीकरण से अभिकारकों तथा प्रतिफलों के सान्द्रण का पता नहीं चलता है।
  3. रासायनिक समीकरण यह नहीं बतलाता है कि अभिक्रिया को आरम्भ कराने या उसे चालू रखने के लिए आवश्यक शर्त ( उत्तेजक का उपयोग, दाब, ताप आदि)
  4. अभिकारकों के अभिक्रिया करने का दर तथा प्रतिफल बनने के दूर की जानकारी रासायनिक समीकरण से नहीं होती है ।
  5. रासायनिक समीकरण से पता नहीं चलता है कि अभिक्रिया किस ताप पर हो रही है।
  6. रासायनिक समीकरण यह बतलाने में असमर्थ है कि अभिक्रिया पूरा होने में कितना समय लगेगा तथा अभिक्रिया उत्क्रमणीय है या अनुत्क्रमणीय।
6. रासायनिक समीकरण से हमें क्या क्या सूचनाएँ प्राप्त होती है ?
उत्तर – रासायनिक समीकरण से अभिकारकों तथा उत्पादों के विषय में गुणात्मक तथा परिमाणात्मक दोनों प्रकार का ज्ञान होता है। रासायनिक समीकरण से हमें निम्न सूचनाएँ प्राप्त होती हैं–
  1. रासायनिक अभिक्रिया में प्रारम्भिक पदार्थ ( भाग लेने वाले पदार्थ) जिन्हें अभिकारक कहते हैं।
  2. रासायनिक क्रिया में बनने वाले पदार्थ जिन्हें उत्पाद कहते हैं ।
  3. अभिकारकों और उत्पादों के अणुओं की आपेक्षिक (तुलनात्मक) संख्या।
  4. अभिकारकों अभिकारकों और उत्पादों के आपेक्षिक द्रव्यमान ।
  5. गैसीय अभिकारकों तथा उत्पादों के आपेक्षिक आयतन ।
  6. समीकरण के दोनों तरफ प्रत्येक अणु में उपस्थित परमाणुओं की संख्या समान है।
7. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण से आप क्या-क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं ?
2Na + 2H2O → NaOH + H2
उत्तर – 2Na + 2H2O → 2NaOH + H2
2 × 23  2(2 + 16)  2(23 + 16 + 1)  1 × 2
= 46       = 46            = 80                 = 2
उक्त समीकरण से हम निम्नलिखित निष्कर्ष पर पहुँचते हैं
(i) सोडियम जल के साथ क्रिया करता है अर्थात् सोडियम तथा जल अभिकारक है।
(ii) क्रिया के फलस्वरूप सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) तथा हाइड्रोजन (H2) बनते हैं अर्थात् NaOH तथा H2 उत्पाद है।
(iii) सोडियम धातु के दो परमाणु जल के दो अणुओं से क्रिया करके दो अणु सोडियम हाइड्रोक्साइड तथा एक अणु हाइड्रोजन गैस बनाते हैं।
अभिक्रिया में भार की दृष्टि से 46 भाग (ग्राम) सोडियम, 36 भाग (ग्राम) जल से क्रिया करता है तथा क्रिया के फलस्वरूप 80 भाग (ग्राम) सोडियम हाइड्रोक्साइड एवं 2 भाग हाइड्रोजन गैस बनती है।
46 ग्राम सोडियम 36 ग्राम जल से क्रिया करके सामान्य ताप व दाब पर 22.4 लीटर हाइड्रोजन गैस बनाता है।
8. आयनिक समीकरण को कैसे संतुलित किया जाता है ?
उत्तर – आयनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या के साथ-साथ आवेशों की संख्या भी समीकरण में दोनों तरफ बराबर होनी चाहिए।
उदाहरण- निम्न समीकरण पर विचार करें।
Al + H+→ Al+3 +H2
इस समीकरण में पहले H+ को 2 से गुणा करके परमाणुओं के हिसाब से संतुलित करते हैं।
Al + 2H+ → Al+3 +H2
समीकरण के बांयी ओर 2 धन आवेश (2H+) हैं तथा दायीं ओर 3 धन आवेश (Al+3) हैं। अतः दोनों ओर समान आवेश रखने के लिए 2H+ को 3 से तथा Al+3 को 2 से गुणा करते हैं।
2Al + 6H+ → 2Al+3 + 3H2
उक्त समीकरण आवेश के हिसाब से संतुलित है।
अब हाइड्रोजन तथा एल्युमिनियम को क्रमशः 3 तथा 2 से गुणा करने पर समीकरण परमाणुओं तथा आवेशों के सदर्भ में पूर्ण रूप से संतुलित हो जाता है।
2Al + 6H+ → 2Al+3 + 3H2
9. रासायनिक समीकरण किस प्रकार लिखा जाता  है ?
उत्तर – शब्दों की अपेक्षा रासायनिक सूत्र का उपयोग करके रासायनिक समीकरणों को अधिक संक्षिप्त तथा उपयोगी बनाया जा सकता है। रासायनिक समीकरण किसी रासायनिक अभिक्रिया को दर्शाता है। मैग्नीशियम, ऑक्सीजन तथा मैग्नीशियम ऑक्साइड के शब्द सूत्रों को समीकरण द्वारा इस प्रकार लिखा जा सकता है।
Mg         +       O2          →           MgO
    मैग्नीशियम         ऑक्सीजन            मैग्नीशियम ऑक्साइड
तीर के निशान के बायीं और दाईं ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या की गिनती कर उनकी तुलना करें।
यदि तीर के निशान के दोनों ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या बराबर हो तो समीकरण संतुलित है। यदि ऐसा नहीं है तो समीकरण असंतुलित है। क्योंकि दोनों ओर का द्रव्यमान नहीं है। किसी अभिक्रिया का ऐसा रासायनिक समीकरण कंकाली रासायनिक समीकरण कहलाता है।
रासायनिक समीकरण के विभिन्न उदाहरण
2Na + Cl → 2NaCl
Cu + 2AgNO2 → Cu (NO3)2 + 2Ag
Fe2O3 + 3CO → 2Fe + 3CO2
MgO(g) + C(s) → CO(g) + Mg(s)
10. रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार उदाहरण सहित लिखें ।
उत्तर – रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी एक तत्व का परमाणु दूसरे तत्व के परमाणु में नहीं बदलता है। न ही कोई परमाणु मिश्रण से बाहर जाता है या बाहर से मिश्रण में आता है।
वास्तव में, किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंध के टूटने और जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता है।
1. संयुक्त अभिक्रिया – ऐसी अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं उसे संयुक्त अभिक्रिया कहते हैं।
जैसे – कैल्सियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके बुझे हुए चूने (कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड) का निर्माण करके अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता है।
इस अभिक्रिया में कैल्सियम ऑक्साइड तथा जल मिलकर एकल उत्पाद, कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड बनाते हैं।
2. वियोजन अभिक्रिया –  वह अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ प्रदान करता है।
वियोजन अभिक्रिया के उदाहरण –
3. विस्थापन अभिक्रिया  – जब कोई तत्व दूसरे तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है तो वह विस्थापन अभिक्रिया होती है।
4. द्विविस्थापन अभिक्रिया-द्विविस्थापन अभिक्रिया में दो अलग-अलग परमाणु या परमाणुओं के समूह का आपस में आदान-प्रदान होता है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *