रूसी क्रांति के किन्हीं दो कारणों को लिखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रश्न – रूसी क्रांति के किन्हीं दो कारणों को लिखें।

उत्तर – रूसी क्रांति के दो प्रमुख कारण निम्नलिखित थे –
 (i) निरंकुश राजतंत्र एवं भ्रष्ट शासन : 1917 की क्रांति के पूर्व रूस में रोमानोव वंश का शासन था। इस समय रूस के सम्राट को ‘जार’ कहा जाता था। जार ने जो अफसरशाही बनायी थी वह अस्थिर, जड़ और अकुशल थी। वह दुर्बल और हठी स्वभाव का मन्द बुद्धि था। उसमें घटनाओं और व्यक्तियों के चरित्र को समझने की शक्ति नहीं थी। प्रशासन में भ्रष्टचार का बोलबाला था । फलस्वरूप जनता में असंतोष बढ़ता गया। प्रतिक्रियास्वरूप 1917 की क्रांति हुई।
(ii) किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति : रूस की अधिकतर जनता कृषक थी, परन्तु उनकी स्थिति अत्यन्त दयनीय थी। किसानों की स्थिति अर्द्धदासों की तरह थी और उनपर अनेक प्रतिबन्ध लगे हुए थे। यद्यपि जार एलेक्जेंडर द्वितीय ने 1861 में कृषि दासता समाप्त कर दी थी, परन्तु इससे किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ था। अधिकांश किसान गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे थे।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *