लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M) क्या है | JNV Class 6th Maths solutions

लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M) क्या है | JNV Class 6th Maths solutions

परिचय (Introduction)

 गुणज – किसी संख्या को 1, 2, 3….. इत्यादि से गुणा करने पर जो गुणनफल प्राप्त होते हैं, उन्हें उस संख्या के गुणज कहते हैं।
उदाहरण:
●  2 के गुणज 2, 4, 6, 8, 10……इत्यादि ।
●  3 के गुणज 3, 6, 9, 12, 15……इत्यादि ।
●  5 के गुणज 5, 10, 15, 20, 25….इत्यादि ।
नोट : प्रत्येक संख्या का उसके सभी गुणजों में पूर्णतः भाग जाता है।
गुणनखण्ड – किसी संख्या में जिन-जिन संख्याओं का पूरा-पूरा भाग चला जाता है, वे संख्याएँ उस संख्या के गुणनखण्ड कहलाते हैं। इन्हें अपवर्तक भी कहा जाता है ।
उदाहरण:
●  32 संख्या 1, 2, 4, 8, 16, 32 से पूर्णतः विभाजित है। अतः ये सभी संख्याएँ, 32 के गुणनखण्ड कहलाते है।
●  35 संख्या 1, 5, 7, 35, से पूर्णतः विभाजित है। अतः ये सभी संख्याएँ, 35 के गुणनखण्ड कहलाते हैं।
गुणज तथा गुणनखंड से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिंदु – 
●  1 प्रत्येक संख्या का गुणनखंड है।
●  प्रत्येक संख्या स्वयं का गुणनखंड होती है।
●  किसी संख्या का प्रत्येक गुणनखंड उस संख्या को पूर्ण विभाजित करता है ।
●  प्रत्येक गुणनखंड दी गयी संख्या से कम या बराबर होता है।
●  किसी दी गयी संख्या के गुणनखंडों की संख्या परिमित होती है।
● किसी संख्या का प्रत्येक गुणक उस संख्या से बड़ा या बराबर होता है।
●  किसी दी गयी संख्या के गुणकों की संख्या अपरिमित होती है। प्रत्येक संख्या स्वयं का गुणक होती है।
भाज्य और अभाज्य संख्याएँ – दो या दो से अधिक गुणनखण्डों वाली संख्याएँ “भाज्य अथवा संयुक्त संख्याएँ कहलाती हैं। जैसे- 4, 6, 8, 10,20 .. इत्यादि संख्याएँ भाज्य अथवा संयुक्त संख्याएँ हैं।
ऐसी संख्याएँ जो या तो । या स्वयं से पूर्णतः विभाजित होती हैं, अभाज्य संख्याएँ कहलाती हैं। जैसे- 2, 3, 5, 7, 11, …. इत्यादि संख्याएँ अभाज्य संख्याएँ हैं।
नोट : सबसे छोटी अभाज्य संख्या 2 होती है ।
 सह-अभाज्य संख्याएँ – ऐसी संख्याओं के जोड़े जिनके गुणनखण्डों में 1 के अतिरिक्त कोई भी उभयनिष्ठ गुणनखण्ड न हो उन्हें सह-अभाज्य संख्याएँ’ कहते हैं। जैसे -13, 21 में 1 के अतिरिक्त अन्य कोई उभयनिष्ठ गुणनखण्ड नहीं है।
अभाज्य गुणनखण्ड – भाजकता के नियमानुसार, यदि किसी संख्या के सभी गुणनखण्ड एक अभाज्य संख्या हो, तो उन्हें उस संख्या के अभाज्य गुणनखण्ड कहते हैं ।
उदाहरण: 48 के अभाज्य गुणनखण्ड ज्ञात कीजिए
हल: 48 = 2 × 2 × 2 × 2 × 3

 लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.)

वह सबसे छोटी संख्या होती है, जिसमें दी गई संख्याओं से भाग लग जाता है, लघुत्तम समापवर्त्य कहलाता है।
 भाग विधि – इस विधि में निम्नलिखित चरणों में दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करके अभीष्ट लघुत्तम समापवर्त्य प्राप्त करते हैं।
चरण 1: जिन संख्याओं का ल.स. प. ज्ञात करना होता है, उन्हें एक पंक्ति में लिख लेते हैं ।
चरण 2: सभी संख्याओं को ऐसी छोटी-से-छोटी संख्या से भाग देते हैं जो कम से कम दो संख्याओं को विभाजित करती हो ।
चरण 3: जिन संख्याओं में पूरा-पूरा भाग चला जाता है, उसका भागफल तथा जो अभाज्य रह जाती है, उन्हें नीचे वाली पंक्ति में लिख लेते हैं ।
चरण 4: यह प्रक्रिया निरन्तर जब तक चलती है जब तक दो या दो से अधिक संख्या में किसी भी संख्या का भाग नहीं जाता हो ।
चरण 5: सभी प्राप्त भाजकों तथा अंतिम पंक्ति की संख्याओं को गुणा करके अभीष्ट ल. स. प. प्राप्त करते हैं ।
परिभाषा को इस प्रकार समझें :
14, 18, 20 का ल.स.प. होगा।
उदाहरण- भाग विधि द्वारा ल.स.प. ज्ञात करना ।
L.C.M. = 2 × 2× 3 × 3 × 5 × 7 = 1260
गुणनखण्ड विधि – इस विधि में निम्नलिखित चरणों में दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करके अभीष्ट लघुत्तम समापवर्त्य प्राप्त करते हैं।
चरण 1: सर्वप्रथम दी गई सभी संख्याओं के अभाज्य गुणनखण्ड प्राप्त करें।
चरण 2: सभी प्राप्त गुणनखण्डों को घात रूप में लिखें।
चरण 3: प्राप्त परिणाम में से प्रत्येक अंक की अधिकतम घात वाला पद चुनें।
चरण 4: प्राप्त पदों को गुणा करके अभीष्ट ल.स. प. प्राप्त करते हैं।
इस विधि द्वारा तेजी से ल.स.प. ज्ञात किया जा सकता है।
14,18,20 ल.स.प.
14 = 2 × 7
18 = 3 × 3 × 2
20 = 2 × 2 × 5
इस प्रकार हुए गुणनखण्डों में से अभाज्य संख्याओं की सर्वाधिक घात को लिया जाता है।
       = 2 × 2 × 3 × 3 × 7 × 5 = 1260

लघुत्तम समापवर्त्य पर आधारित प्रश्न

Q.1 12, 24, 48 का गुणनखण्ड विधि से लघुत्तम समापवर्त्य निकालिए?
A. 12
B. 28
C. 36
D. 48

हल:- प्रश्नानुसार,
12 = 2 × 2 × 3
24 = 2 × 2 × 2 × 3
48 = 2 × 2 × 2 × 2 × 3
L.C.M. = 2 × 2 × 2 × 2 × 3
L.C.M. = 48
Ans. 48

Q.2 15, 30, 60 का गुणनखण्ड विधि से लघुत्तम समापवर्त्य निकालिए?
A. 12
B. 28
C. 36
D. 60

हल:- प्रश्नानुसार,
15 = 3 × 5
30 = 2 × 3 × 5
60 = 2 × 2 × 3 × 5
L.C.M. = 2 × 2 × 3 × 5
L.C.M. = 15 × 4
L.C.M. = 60
Ans. 60

Q.3 16, 64, 128 का गुणनखण्ड विधि से लघुत्तम समापवर्त्य निकालिए?
A. 16
B. 32
C. 64
D. 128

हल:- प्रश्नानुसार,
16 = 2 × 2 × 2 × 2
64 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2
128 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2
L.C.M. = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2
L.C.M. = 128
Ans. 128

Q.4 24, 36, 40 का LCM निकालिए?
A. 430
B. 360
C. 420
D. 520

हल:- प्रश्ननानुसार,
24, 36, 40 का महत्तम समापवर्तक
24 = 2 × 2 × 2 × 3
36 = 2 × 2 × 3 × 3
40 = 2 × 2 × 2 × 5
LCM = 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 5
LCM = 360
Ans. 360

Q.5 66, 75, 130 का लघुत्तम समापवर्तक निकालिए?
A. 20450
B. 21450
C. 22450
D. 23450

हल:- प्रश्नानुसार,
66, 75, 130 का लघुत्तम समापवर्तक
66 = 2 × 3 × 11
75 = 3 × 5 × 5
130 = 2 × 5 × 13
लघुत्तम समापवर्तक = 2 × 3 × 5 × 5 × 11 × 13
लघुत्तम समापवर्तक = 21450
Ans. 21450

Q.6 9, 30, 27, 15 का लघुत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
A. 270
B. 240
C. 320
D. 120

हल:- प्रश्नानुसार,
9, 30, 27, 15 का लघुत्तम समापवर्तक
9 = 3 × 3
30 = 2 × 3 × 5
27 = 3 × 3 × 3
15 = 3 × 5
अभीष्ट लघुत्तम समापवर्तक = 2 × 3 × 3 × 3 × 5
लघुत्तम समापवर्तक = 270
Ans. 270

Q.7 36 और 84 का लघुत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
A. 270
B. 242
C. 252
D. 320

36 = 2 × 2 × 3 × 3
84 = 2 × 2 × 3 × 3 × 7
अभीष्ट लघुत्तम समापवर्तक = 2 × 2 × 3 × 3 × 7
लघुत्तम समापवर्तक = 252
Ans. 252

Q.8 3/4, 6/7, 8/9 का लघुत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
A. 24
B. 3
C. 3/56
D. 8

हल:- प्रश्नानुसार,
3/4, 6/7, 8/9 का लघुत्तम समापवर्तक
भिन्नों का लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M.) = अंशों का लघुत्तम समावतर्क / हर का महत्तम समावतर्क
लघुत्तम समापवर्तक = (3, 6, और 8 का ल. स.)/(4, 6, और 7 का म. स.)
लघुत्तम समापवर्तक = 24/1
लघुत्तम समापवर्तक = 24
Ans. 24

Q.8 5/7, 7/8 एवं 8/9 का लघुत्तम समापवर्तक हैं?
A. 120
B. 280
C. 360
D. 480

हल:- प्रश्नानुसार,
5/7, 7/8 एवं 8/9 का लघुत्तम समापवर्तक
भिन्नों का लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M.) = अंशों का लघुत्तम समावतर्क / हर का महत्तम समावतर्क
लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M.) = (5, 7, 8 का ल. स.)/(7,8,9 का म.स.)
लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M.) = 280
Ans. 280

Q.9 1/3, 5/6, 2/9, 4/27 का लघुत्तम समापवर्तक हैं?
A. 10/27
B. 20/3
C. 20/27
D. 1/54

हल:- प्रश्नानुसार,
1/3, 5/6, 2/9, 4/27 का लघुत्तम समापवर्तक
भिन्नों का लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M.) = अंशों का लघुत्तम समावतर्क / हर का महत्तम समावतर्क
अभीष्ट ल.स. = 1, 5, 2 तथा 4 का ल.स./3, 6, 9 तथा 27 का म.स.
अभीष्ट ल.स. = 20/3
Ans. 20/3

Q.10 छोटे से छोटा वह भिन्न जो 6/7, 5/14, 10/21 से पुर्णतः विभक्त हो जाए हैं?
A. 30/98
B. 60/90
C. 30/7
D. 60/147

हल:- प्रश्नानुसार,
भिन्नों का लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M.) = अंशों का लघुत्तम समावतर्क / हर का महत्तम समावतर्क
अभीष्ट ल. स. = (6,5,10 का ल. स.)/(7,14,21 का म.स.)
30/7
Ans. 30/7

Q.11 0.9, 0.18, 3.6, 7.2, 0.144 का लघुत्तम समापवर्तक क्या हैं?
A. 1.44
B. 7.2
C. 12.96
D. 18.32

हल:- प्रश्नानुसार,
0.9, 0.18, 3.6, 7.2, 0.144
दशमलव के बाद अधिकतम तीन अंक हैं।
इसलिए सभी संख्याओं को 1000 से गुणा करने पर प्राप्त संख्या
= 900, 180, 3600, 7200 तथा 144
इन संख्याओं का ल. स. = 7200
अभीष्ट ल. स. = 7200/100
लघुत्तम समापवर्तक = 7.2
Ans. 7.2

Q.12 x² + xy + y² और x³ – y³ का L.C. M. होगा?
A. x – y
B. x² – y²
C. x³ – y³
D. x² + xy + y²

हल:- प्रश्नानुसार,
x² + xy + y² =
x³ – y³ = (x – y)(x² + xy + y²)
अभीष्ट L.C.M. = (x – y) (x² + xy + y² )
Ans. x³ – y³

Q.13 4⁷, 4⁵, 4⁶, 4⁴, L.C.M. ज्ञात कीजिए?
A. 4⁵
B. 4⁷
C. 4⁶
D. 4⁴

हल:- सभी संख्याओं का आधार 4 हैं। तथा अधिकतम घात 4⁷ का हैं।
लघुत्तम समापवर्त्य = 5¹²
Ans. 4⁷

Q.14 10 a²bc, 15 abc², 20 a²b²c का लघुत्तम समापवर्तक क्या हैं?
A. 60a²b²c²
B. 40ab²c²
C. 70a²b²c
D. 90abc²

हल:- प्रश्नानुसार,
10 a²bc = 5×2×a²×b×c
15 abc²= 5×3×a×b×c²
20 a²b²c = 5×2²×a²×b²×c
L.C.M. = 5×2²×3×a²×b×c
L.C.M. = 60a²b²c²
Ans. 60a²b²c²

Q.15 8(x³−x) और 4(x³ −1) का लघुत्तम समापवर्तक होगा?
A. 4 (x²−1)(x+1)
B. 8x (x²−1)(x²+x+1)
C. 4 (x²−1)
D. 8(x²−1)(x²+x+3)

हल:- प्रश्नानुसार,
8(x³−x) = 2³ × x × (x – 1)(x + 1)
4(x³ −1) = 2² × (x – 1)(x² + x + 1)
लघुत्तम समापवर्तक = 2³ × x × (x – 1)(x + 1) (x² + x + 1)
लघुत्तम समापवर्तक = 8x (x – 1)(x² + x + 1)

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *