लेनिन के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालें।
प्रश्न – लेनिन के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालें।
उत्तर – रूस में बोल्शेविक क्रांति का प्रणेता लेनिन था। उसका जन्म 10 अप्रैल 1870 को वोल्गा नदी के किनारे सिमब्रस्क नामक गाँव में हुआ था। वह जारशाही का विरोधी और मार्क्सवाद का समर्थक था। उसने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और बोल्शेविक दल का नेता बन गया। 1905 की रूसी क्रांति में उसने भाग लिया था। मार्च 1917 में स्विट्जरलैंड से रूस वापस आकर उसने बोल्शेविक दल का नेतृत्व ग्रहण किया। ‘अप्रैल थीसिस’ में उसने बोल्शेविक दल के उद्देश्य और कार्यक्रम स्पष्ट किए। लेनिन ने केरेन्सकी की सत्ता समाप्त कर बोल्शेविकों की सरकार स्थापित की। इस प्रकार, रूस में सर्वहारा वर्ग की सरकार बनी। सत्ता की बागडोर सँभालने के बाद लेनिन ने रूस के नवनिर्माण का कार्य आरंभ किया। 1924 में उसकी मृत्यु हो गई।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here