लोकतंत्र की सफलता के लिए कौन-सी आवश्यक शर्ते हैं ?
प्रश्न – लोकतंत्र की सफलता के लिए कौन-सी आवश्यक शर्ते हैं ?
उत्तर – लोकतंत्र की सफलता की आवश्यक शर्ते निम्नांकित हैं
(i) लोकतंत्र में विश्वास : जनता का लोकतंत्र में विश्वास लोकतंत्र की सफलता की सबसे आवश्यक शर्त है ।
(ii) शिक्षा : शिक्षा लोकतंत्र की सफलता की एक आवश्यक शर्त है। शिक्षा ही मनुष्य को अपने अधिकार और कर्तव्य का सही ज्ञान प्रदान कर सकती है। लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक है कि लोग अपने अधिकार और कर्त्तव्य के प्रति सजग रहे ।
(iii) आर्थिक समानता : आर्थिक समानता के अभाव में लोकतंत्र की सफलता संदिग्ध हो जाती है। आर्थिक समानता स्थगित कर ही लोकतंत्र की सफल बनाया जा सकता है। इसके अभाव में व्यक्ति अपने मताधिकार का सही प्रयोग नहीं कर सकते। आर्थिक समानता के अभाव में राजनीतिक स्वतंत्रता व्यर्थ है।
(iv) स्थानीय स्वशासन : लोकतंत्र की सफलता के लिए स्थानीय स्वशासन की संस्थाओं की स्थापना आवश्यक है। स्थानीय संस्थाएँ लोगों की राजनीतिक प्रशिक्षण देती है जो लोकतंत्र की सफलता के लिए बहुत आवश्यक है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here