विश्व के लिए भारत सेवा प्रदाता के रूप में किस तरह जाना जाता है? उदाहरण सहित लिखें।
प्रश्न – विश्व के लिए भारत सेवा प्रदाता के रूप में किस तरह जाना जाता है? उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर – हमारे देश के निवासी बहुत पहले से उत्तरी अमेरिका ब्रिटेन आदि विकसित देशों में जाकर अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। अपने देश में अवसरों की कमी तथा इन देशों का उच्च जीवन स्तर भी भारतवासियों को विकसित देशों में जाने के लिए प्रेरित करता है। विकासशील देशों की तुलना में विकसित देशों की जन्म दर अपेक्षाकृत बहुत कम है। इसके फलस्वरूप इन देशों में युवा श्रमशक्ति का अभाव है। भारत जैसे— विकासशील देशों के श्रम का प्रयोग करने के लिए बाध्य होते हैं। कुछ समय पूर्व तक विश्व के सेवा प्रदाता के रूप में भारत की भूमिका सीमित थी परंतु विगत वर्षों के अंतर्गत सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का बहुत तेजी से विकास हुआ। हम अपने देश में रहकर भी विश्व के अन्य देशों को अपनी सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं। इससे सेवा क्षेत्र का विस्तार हुआ है। तथा भारत से अन्य वस्तुओं के समान ही इस क्षेत्र के उत्पादन का भी निर्यात होने लगा है।
हमारे देश में श्रम की बहुलता है। इसके फलस्वरूप यहाँ कई प्रकार की सेवाएँ अपेक्षाकृत बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है। इसका लाभ उठाने के लिए विकसित देशों की कंपनियाँ अब अपनी सेवाओं का भारत से आउटसोर्सिंग करने लगी है। इसी प्रकार श्रम, लागत कम होने के कारण विभिन्न देशों के बहुराष्ट्रीय निगमों ने अपने उपभोक्ताओं को ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने के लिए अपने सूचना केन्द्रों की स्थापना भारत में भी है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here