विस्थापन किसे कहते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विस्थापन किसे कहते हैं

विस्थापन

किसी गतिशील वस्तु या व्यक्ति की प्रारंभिक तथा अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं। विस्थापन एक सदिश राशि है।

विस्थापन (अंग्रेज़ी: Displacement) एक सदिश राशि है। जब कोई वस्तु एक बिन्दु P से दूसरे बिन्दु Q तक किसी भी पथ से होते हुए गति करती है तो इस विस्थापन का परिमाण उन दो बिन्दुओं के मध्य की निम्नतम दूरी होगी तथा विस्थापन की दिशा, रेखा PQ की दिशा में (P से Q की तरफ) होगी। विस्थापन को s से दर्शाते हैं।

मात्रक –

विस्थापन का एमकेएस पद्धति में मात्रक मीटर होता है

धनात्मक विस्थापन –

जब कोई कण या वस्तु प्रारंभिक बिंदु A वह अंतिम बिंदु B के मध्य जो न्यूनतम दूरी तय करती है वह वस्तु का धनात्मक विस्थापन होता है

ऋण आत्मक विस्थापन 

जब बिंदु A  से B के बीच न्यूनतम दूरी तय करने के पश्चात कण बिंदु B से बिंदु A  से आगे निकल जाती है वह वस्तु जितना बिंदु A से आगे निकलती है वह दूरी ऋण आत्मक विस्थापन होता है

शून्य विस्थापन –

जब कण बिंदु  A से B तक विस्थापन तय करने के पश्चात पुनः बिंदु A पर लौट आता है इस दशा में वस्तु का विस्थापन शून्य  होता है

दूरी और विस्थापन में अंतर

क्रमांक दूरी विस्थापन
1 इसका मान पथ पर निर्भर करता है। इसका मान वस्तु के प्रारंभिक और अंतिम बिंदुओं पर निर्भर करता है।
2 यह एक अदिश राशि है। यह सदिश राशि है।
3 दूरी सदैव अशून्य संख्या ही होती है। विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक व शून्य भी हो सकता है।
4 यदि वस्तु का विस्थापन शून्य होगा तो दूरी शून्य हो भी सकती है न भी हो सकती। दूरी शून्य होने पर उसका विस्थापन शून्य ही होता है।
5 इसका मान विस्थापन के बराबर या उससे बड़ा होता है। इसका मान दूरी के बराबर या उससे छोटा होता है।

 

FAQ –

Ques-विस्थापन का मात्रक क्या होता है?

Ans-विस्थापन का  M.K.S. पद्धति में मात्रक मीटर होता है।

Ques-विस्थापन किसे कहते है?

Ans-जब कोई वस्तु एक बिंदु से दूसरे  बिंदु की तरफ किसी पथ पर गति करती है। तो उन दोनों बिंदुओं के बीच की निम्नतम दूरी को विस्थापन कहते है।

Ques-विस्थापन कौनसी राशि है?

Ans-विस्थापन एक सदिश राशि है।

 

FAQ –

Ques-विस्थापन का मात्रक क्या होता है?

Ans-विस्थापन का  M.K.S. पद्धति में मात्रक मीटर होता है।

Ques-विस्थापन किसे कहते है?

Ans-जब कोई वस्तु एक बिंदु से दूसरे  बिंदु की तरफ किसी पथ पर गति करती है। तो उन दोनों बिंदुओं के बीच की निम्नतम दूरी को विस्थापन कहते है।

Ques-विस्थापन कौनसी राशि है?

Ans-विस्थापन एक सदिश राशि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *