सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2021 मुख्य परीक्षा पेपर – 1
सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2021 मुख्य परीक्षा पेपर – 1
2021 सिमुलतला आवासीय विद्यालय
मुख्य परीक्षा
प्रथम प्रश्न-पत्र: PAPER-I खण्ड-क: गणित | खण्ड-ख : बौद्धिक क्षमता
खण्ड-क : गणित
1. (क) 4, 6 और 9 से बनने वाली तीन अंकों की सभी संख्याएँ लिखें। इन तीन अंकों से बनने वाली तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या और सबसे छोटी संख्या का योगफल ज्ञात करें।
(ख) निम्नलिखित को विस्तारित रूप में लिखें :
(i) 2089 (ii) 6701
2. (क) दो संख्याओं का अंतर 679089 है। यदि बड़ी संख्या 4081379 है, तो छोटी संख्या ज्ञात करें।
(ख) राकेश की मासिक आय 48,000 रु. है। वह इसका 1/8 भाग अपने मकान के किराये पर, 1/6 भाग अपने बच्चों की शिक्षा पर तथा 1/10 भाग अपने पिता की दवाइयों पर खर्च करता है। उसके पास बची हुई धनराशि ज्ञात करें।
3. (क) 9 श्रमिकों की कुल मजदूरी 4,680 रु. प्रतिदिन है। 25 श्रमिकों के 17 दिनों की कुल मजदूरी ज्ञात करें।
(ख) एक लकड़ी के बक्से की लम्बाई, चौडाई तथा ऊँचाई क्रमश: 50 से.मी., 8 से.मी. तथा 12 से.मी. है। उस बक्से में 15 घन से.मी. आयतन वाले कितने रबर रखे जा सकते हैं ?
4. (क) एक आयताकार हॉल के फर्श की लंबाई 60 मीटर है तथा इसकी चौड़ाई 24 मीटर है। इसे 1 मीटर भुजा वाले वर्गाकार टाइल से ढकना है। हॉल के फर्श को ढकने के लिए आवश्यक टाइलों की संख्या ज्ञात करें। यदि एक टाइल की कीमत 75 रु. है, तो कुल खर्च ज्ञात करें।
(ख) प्रज्ञा ने 2 कि.ग्रा. आम, 1 किग्रा. अंगूर, 1/2 किग्रा. अनार तथा 3 किग्रा. सेब खरीदा। आम की कीमत 75 रु. प्रति कि.ग्रा. है जबकि अंगूर की कीमत आम की कीमत का तीन गुना है। अनार 250 रु. प्रति कि.ग्रा. है जबकि सेब 80 रु. प्रति कि.ग्रा. है। प्रज्ञा द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि ज्ञात करें।
5. (क) एक दुकानदार के पास 421 लीटर 340 मिलीलीटर किरासन तेल था। उसने विभिन्न ग्राहकों को 86 लीटर, 23.650 लीटर, 130 लीटर 75 मिलीलीटर तथा 49 लीटर 490 मिलीलीटर तेल बेचा। अब उसके पास कितना तेल बचा है ?
(ख) राजू ने 500 ग्राम वजन वाले चीनी की 32 थैलियाँ खरीदी। इस चीनी से 400 ग्राम वजन वाले कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं ?
खण्ड-ख : बौद्धिक क्षमता
निर्देश : प्रश्न संख्या 1 से 16 तक के लिए। निम्नलिखित में से कौन बाकी तीनों से भिन्न है ?
1. (1) दूध (2) दही
(3) मक्खन (4) सब्जी
2. (1) मेसी (2) अन्सू फाति
(3) रोनाल्डो (4) एम. एस. धोनी
3. (1) गाजर (2) मूली
(3) नाशपाती (4) शलगम
4. (1) भौतिक विज्ञान (2) रसायन विज्ञान
(3) जीव विज्ञान (4) इतिहास
5. (1) लाल किला (2) ताजमहल
(3) प्लास्टर ऑफ पेरिस (4) इजिप्ट का पिरामिड
6. (1) बुध (2) बृहस्पति
(3) चंद्रमा (4) शनि
7. (1) सी.पी.यू. (2) मॉनीटर
(3) यू. पी. एस. (4) रीसाइकल बिन
8. (1) व्हेल (2) कतला
(3) रोहू (4) पामफ्रेट
9. (1) मोटर कार (2) जीप
(3) वैन (4) साइकिल
10. (1) गाय (2) बकरी
(3) बाघ (4) भैंस
11. (1) अरुणाचल प्रदेश (2) मध्य प्रदेश
(3) गया (4) उत्तर प्रदेश
12. (1) गंगा (2) कोशी
(3) मन्दार पर्वत (4) सोन
13. (1) सेकेण्ड (2) घड़ी
(3) मिनट (4) घंटा
14. (1) बाइट (2) मिलीमीटर
(3) सेंटीमीटर (4) मीटर
15. (1) बाह्य दलपुंज (2) दलपुंज
(3) पत्ती (4) केसर
16. (1) किताब (2) विद्यालय
(3) कॉपी (4) उत्तरपुस्तिका
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनें।
17. 4 + 4 + 4 का मान है।
(1) 2
(2) 1
(3) 5
(4) 4
18. नीचे दिए गए चित्र में कितने त्रिभुज हैं ?

(1) 12
(2) 16
(3) 18
(4) इनमें से कोई नहीं
19. 10 पैसा बराबर है।
(1) रु.0.1
(2) रु.0.01
(3) रु.0.001
(4) इनमें से कोई नहीं
20. एक हेक्टेयर बराबर होता है ।
(1) 1000 मीटर से
(2) 10000 मीटर से
(3) 1000 वर्ग मीटर से
(4) 10000 वर्ग मीटर से
21. एक पूरा कोण बराबर होता है—
(1) 90°
(2) 180°
(3) 270°
(4) 360°
22. 5 × 10 ÷ (4 + 6) = ?
(1) 3
(2) 5
(3) 20
(4) 50
23. श्री रामनाथ कोविंद कौन हैं ?
(1) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
(2) भारत के पहले राष्ट्रपति
(3) भारत के वर्तमान राष्ट्रपति
(4) इनमें से कोई नहीं
24. श्री फागु चौहान कौन हैं ?
(1) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष
(2) बिहार के राज्यपाल
(3) भारत के उप राष्ट्रपति
(4) इनमें से कोई नहीं
25. 2018 में ISRO ने किस मिशन पर काम किया ?
(1) चंद्रयान-1
(2) चंद्रयान – 2
(3) चंद्रयान – 3
(4) अपोलो-11
26. कोविड – 19 नामक वैश्विक महामारी का प्रारंभ किस देश से हुआ ?
(1) चीन
(2) अमेरीका
(3) रूस
(4) इटली
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों 27 से 36 तक में कौन-सी संख्या अगले स्थान पर आएगी ?
27. 2, 4, 6, 8, ………
(1) 1
(2) 10
(3) 11
(4) 12
28. 3, 6, 12, 24, ………
(1) 46
(2) 48
(3) 18
(4) 36
29. 2, 6, 10, 14, ………..
(1) 16
(2) 18
(3) 20
(4) 21
30. 1, 4, 9, 16, …………
(1) 25
(2) 35
(3) 20
(4) 30
31. 2, 4, 8, 16, ………..
(1) 25
(2) 26
(3) 32
(4) 30
32. 18, 14, 10, 6, ……….
(1) 3
(2) 2
(3) 1
(4) 4
33. 26, 17, 10, 5, ……….
(1) 2
(2) 1
(3) 3
(4) 4
34. 8, 15, 24, 35, ………
(1) 48
(2) 45
(3) 64
(4) 55
35. 1, 3, 7, 13, …………
(1) 16
(2) 18
(3) 20
(4) 21
36. 5, 20, 80, 320, ……..
(1) 960
(2) 1600
(3) 640
(4) 1280
37. IPL 2020 कप की विजेता कौन-सी टीम थी ?
(1) किंग्स XI पंजाब
(2) चेन्नई सुपर किंग्स
(3) मुम्बई इंडियंस
(4) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू
38. बिहार विधान सभा के अध्यक्ष कौन हैं ?
(1) श्री सुशील मोदी
(2) श्री विजय कुमार चौधरी
(3) श्री अशोक चौधरी
(4) श्री विजय कुमार सिन्हा
39. बिहार के ईशान किशन किस खेल से संबंधित हैं?
(1) हॉकी
(2) क्रिकेट
(3) बैडमिंटन
(4) तैराकी
40. कोण का मात्रक क्या है ?
(1) सेंटीमीटर
(2) रेडियन प्रति सेकण्ड
(3) ईंच
(4) इनमें से कोई नहीं
41. क्रेस्कोग्राफ यंत्र के आविष्कारक कौन थे ?
(1) जे. सी. बोस
(2) जॉन हैरिसन
(3) जी. डैमलर
(4) जॉन वाकर
42. भारतीय संविधान के मुख्य रचयिता कौन थे ?
(1) शरत् चंद्र बोस
(2) बी. आर. अम्बेडकर
(3) जे. बी. कृपलानी
(4) वल्लभभाई पटेल
निर्देश : प्रश्न संख्या 43 से 48 में सही युग्म बनाएँ।
43. पेन्सिल : लेड :: कलम : ………..
(1) इस्पात
(2) चाँदी
(3) स्याही
(4) रंग
44. येन : जापान : : यूरो : ………..
(1) भारत
(2) स्पेन
(3) अमेरिका
(4) चीन
45. वर्ग : 4 भुजाएँ : : त्रिभुज : ………
(1) 2 भुजाएँ
(2) 3 भुजाएँ
(3) 4 भुजाएँ
(4) 1 भुजा
46. पानी : H2O : : कार्बन डाइऑक्साइड : ……..
(1) NO2
(2) CO
(3) CO2
(4) CO3
47. दिन रात : : युद्ध : ………..
(1) सैनिक
(2) शांति
(3) कार्य
(4) तारें
48. चिड़िया : घोंसला : : घोड़ा : ………
(1) तोता
(2) पेड़
(3) अस्तबल
(4) घुड़सवारी
निर्देश : प्रश्न संख्या 49 50 में पैटर्न को विचार कर अगला पद चुनें।
49. A1B, B4C, C9D, ………
(1) D10E
(2) D12E
(3) E12D
(4) D16E
50. A, E, I, ………..
(1) L
(2) M
(3) N
(4) O
उत्तर व्याख्यासहित
खण्ड-क : गणित
1. (क) दिया हुआ है—
अंक 4, 6 और 9
ज्ञात करना है : इन अंकों से बनने वाली तीन अंकों की सभी संख्याएँ तथा तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या और सबसे छोटी संख्या का योगफल
प्रश्न से,
अंक 4, 6 और 9
4, 6 और 9 से बनने वाली तीन अंक की संख्या
= 469, 496, 694, 649, 964, 946
तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 964
तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या = 469 योगफल = तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या + तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या
= 964 + 469 = 1433
अतः 4, 6 और 9 से बनने वाली तीन अंक की संख्याएँ 469, 496, 694, 649, 964, 946 हैं तथा सबसे बड़ी संख्या एवं सबसे छोटी संख्या का योगफल 1433 होगा।
1. (ख) दिया हुआ है—
संख्या (i) 2089 (ii) 6701
ज्ञात करना है : विस्तारित रूप
प्रश्न से,
संख्या – (i) 2089
2089 का विस्तारित रूप
= 2 × हजार + 0 × सैकड़ा + 8 × दहाई + 9 × इकाई
= 2 × 1000 + 0 × 100 + 8 × 10 + 9 × 1
= 2000 + 000 + 80 + 9
संख्या – (ii) 6701
6701 का विस्तारित रूप
= 6 × हजार + 7 × सैकड़ा + 0 × दहाई + 1 × इकाई
= 6 × 1000 + 7 × 100 + 0 × 10 + 1 × 1
= 6000 + 700 + 00 + 1
अतः 2089 का विस्तारित रूप 2000 + 000+ 80 + 9 तथा 6701 का विस्तारित रूप 6000 + 700 + 00 + 1 होगा।
2. (क) दिया हुआ है—
दो संख्याओं का अंतर 679089 है।
बड़ी संख्या 4081379 है ।
ज्ञात करना है : छोटी संख्या
प्रश्न से,
दो संख्याओं का अन्तर = 679089
सूत्र से,
बड़ी संख्या = 4081379 –
छोटी संख्या = बड़ी संख्या – दो संख्याओं का अंतर
= 4081379 – 679089
= 3402290
अतः छोटी संख्या 3402290 होगा।
.:. अभीष्ट संख्या = 3402290
2. (ख) दिया हुआ है—
राकेश की मासिक आय 48,000 रुपये है।
मकान के किराए पर खर्च = आय का 1/8 भाग
बच्चों की शिक्षा पर खर्च = आय का 1/6 भाग
पिता की दवाई पर खर्च = आय का 1/10 भाग
ज्ञात करना है: राकेश के पास बची शेष धनराशि
प्रश्न से,
राकेश की मासिक आय = 48,000 रुपये
मकान के किराए पर खर्च = आय का 1/8 भाग
= 48000 × 1/8 = 6000 रुपये
बच्चों की शिक्षा पर खर्च = आय का 1/6 भाग
= 48000 × 1/6
= 8000 रुपये
अब,
कुल खर्च = मकान के किराए पर खर्च
+ बच्चों की पढ़ाई पर खर्च
+ पिता की दवाई पर खर्च
6000 रुपये + 8000 रुपये + 4800 रुपये
= 18,800 रुपये
शेष बची हुई धनराशि = कुल आय – कुल खर्च
48000 रुपये + 18800 रुपये = 29,200 रुपये
अतः राकेश के पास 29200 रुपये शेष बचा।
.:. अभीष्ट शेष धनराशि = 29200 रुपये
3. (क) दिया हुआ है—
9 श्रमिकों की कुल मजदूरी 4,680 रुपये प्रतिदिन है। कुल श्रमिक = 25
कुल दिन = 17
ज्ञात करना है: 25 श्रमिकों के 17 दिन की मजदूरी
प्रश्न से,
.:. 9 श्रमिकों की 1 दिन की मजदूरी = 4680 रुपये
.:. 1 श्रमिक की 1 दिन की मजदूरी = 4680/9 रुपये
25 श्रमिक की 17 दिन की मजदूरी
= 4680/9 × 25 × 17
= 520 × 25 × 17
= 221000 रुपये
अतः 25 श्रमिकों की 17 दिन की मजदूरी 221000 रुपये होगा।
.:. अभीष्ट मजदूरी = 221000 रुपये
3. (ख) दिया हुआ है—
एक लकड़ी की बक्से की लम्बाई = 50 सेंटीमीटर
चौड़ाई = 8 सेंटीमीटर
ऊँचाई = 12 सेंटीमीटर
1 रबर का आयतन = 15 घनसेंटीमीटर
ज्ञात करना है : बक्से में रखे जाने वाले रबर की संख्या
प्रश्न से,
बक्से की लम्बाई = 50 सेंटीमीटर
चौड़ाई = 8 सेंटीमीटर
उफँचाई = 12 सेंटीमीटर

1 रबर का आयतन = 15 घन सेंटीमीटर
सूत्र से.
बक्से का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 50 × 8 × 12
= 4800 घन सेंटीमीटर
रबर की संख्या = बक्से का आयतन/1 रबर का आयतन
= 4800/15 = 320 रबर
अतः बक्से में 15 घनसेंटीमीटर वाला 320 रबर रखे जाएँगे।
.:. अभीष्ट रबर की संख्या = 320
4. (क) दिया हुआ है—
आयताकार हॉल के फर्श की लम्बाई = 60 मीटर
चौड़ाई = 24 मीटर
1 वर्गाकार टाइल की भुजा = 1 मीटर
1 टाइल की कीमत 75 रुपये है।
ज्ञात करना है- हॉल के फर्श को ढकने के लिए आवश्यक टाइलों की संख्या तथा कुल खर्च
सूत्र से,

हॉल का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 60 × 24 = 1440 वर्गमीटर
1 वर्गाकार टाइल का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 1 × 1 = 1 वर्गमीटर
टाइल की संख्या = हॉल का क्षेत्रफल/1 टाइल का क्षेत्रफल
= 1440/1
= 1440 टाइल
अब,
.:. 1 टाइल की कीमत 75 रुपये है।
.:. 1440 टाइल की कीमत 75 × 1440 रुपये होगा = 1,08,000 रुपये
अतः फर्श को ढकने के लिए 1440 टाइल की आवश्यकता होगी तथा कुल खर्च 108000 रुपये होगा।
.:. अभीष्ट टाइल तथा खर्च क्रमशः 1440 तथा 10,8000 रुपये
4. (ख) दिया गया है—
प्रज्ञा ने 2 किलोग्राम आम, 1 किलोग्राम अंगूर,
1/2 किलोग्राम अनार तथा 3 किलोग्राम सेब खरीदा।
1 किलोग्राम आम की कीमत = 75 रुपये
1 किलोग्राम अंगूर की कीमत = आम का तीन गुना
1 किलोग्राम अनार की कीमत = 250 रुपये
1 किलोग्राम सेब की कीमत = 80 रुपये
ज्ञात करना है : प्रज्ञा द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि
प्रश्न से,
.:. 1 किलोग्राम आम की कीमत = 75 रुपये
.:. 2 किलोग्राम आम की कीमत = 75 × 2
= 150 रुपये
.:. 1 किलोग्राम अंगूर की कीमत = आम की कीमत का तीन गुना
= 75 × 3 = 225 रुपये
.:. 1 किलोग्राम अनार की कीमत = 250 रुपये
.:. 1/2 किलोग्राम अनार की कीमत = 250 × 1/2
= 125 रुपये
.:. 1 किलोग्राम सेब की कीमत = 80 रुपये
.:. 3 किलोग्राम सेब की कीमत = 80 × 3
= 240 रुपये
अब, प्रज्ञा द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि
= 2 किलोग्राम आम की कीमत
+ 1 किलोग्राम अंगूर की कीमत + 1/2 किलोग्राम
अनार की कीमत + 3 किलोग्राम सेब की कीमत
= 150 रुपये + 225 रुपये + 125 रुपये + 240 रुपये = 740 रुपये
अतः प्रज्ञा ने 740 रुपये की कुल धनराशि खर्च की।
.:. अभीष्ट खर्च = 740 रुपये
5. (क) दिया गया है—
एक दुकानदार के पास 421 लीटर 340 मिलीलीटर किरासन तेल था।
विभिन्न ग्राहकों को बेचा गया तेल 86 लीटर, 23. 650 लीटर, 130 लीटर 75 मिलीलीटर तथा 49 लीटर 490 मिलीलीटर तेल
ज्ञात करना है : दुकानदार के पास बचा शेष तेल
प्रश्न से,
बेचा गया कुल तेल = 86 लीटर
23 लीटर 650 मिलीलीटर + 130 लीटर 75 मिलीलीटर + 49 लीटर 490 मिलीलीटर = 289 लीटर 215 मिलीलीटर
शेष बचा तेल = कुल तेल बेचा गया कुल तेल
421 लीटर 340 मिलीलीटर – 289 लीटर 215 मिलीलीटर = 132 लीटर 125 मिलीलीटर
अतः दुकानदार के पास 132 लीटर 125 मिलीमीटर तेल बचा।
.:. अभीष्ट बचा तेल = 132 लीटर 125 मिलीलीटर
5. (ख) दिया गया है—
राजू ने 500 ग्राम वजन वाले चीनी की 32 थैलियाँ खरीदी
ज्ञात करना है : 400 ग्राम चीनी वाले पैकेट की संख्या
प्रश्न से,
.:. 1 थैली का वजन = 500 ग्राम
.:. 32 थैली का वजन = 500 × 32
= 16000 ग्राम
अब,
.:. 400 ग्राम चीनी से 1 पैकेट भरा जाएगा।
.:. 1 ग्राम चीनी से 1/400 पैकेट भरा जाता है।
.:. 16000 ग्राम चीनी से 1/400 × 16000 पैकेट
बनाए जायेंगे।
= 40 पैकेट
अतः चीनी से 400 ग्राम वजन वाले 40 पैकेट बनाए जा सकते हैं।
.:. अभीष्ट पैकेट की संख्या = 40
खण्ड ख : बौद्धिक क्षमता
उत्तर व्याख्यासहित
1. (4) सब्जी को छोड़कर शेष सभी दूध से बनते हैं।
2. (2) एम. एस. धोनी को छोड़कर अन्य सभी फुटबॉल से संबंधित हैं।
● एम. एस. धोनी क्रिकेट से संबंधित है।
3. (3) नाशपाती को छोड़कर अन्य सभी रूपांतरित जड़ें हैं।
● नाशपाती फल का एक उदाहरण है।
4. (4) इतिहास को छोड़कर अन्य सभी विज्ञान की शाखाएँ हैं।
5. (3) प्लास्टर ऑफ पेरिस को छोड़कर अन्य सभी स्मारक हैं।
● प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग मूर्ति के ढाँचा बनाने में किया जाता है।
6. (3) चंद्रमा को छोड़कर अन्य सभी ग्रह हैं।
● चंद्रमा, पृथ्वी का एक उपग्रह है।
7. (4) रीसायकल बिन को छोड़कर अन्य सभी कम्प्यूटर के भाग
● सी.पी.यू. (C.P.U.) केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई (सेंटरल प्रोसेसिंग यूनिट) को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है।
● मॉनीटर (Monitor ) – यह कंप्यूटर का एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर के रिजल्ट को स्क्रीन पर दिखाता है।
● यू.पी.एस. (UPS) – ‘अनइंटरैप्टेड पावर सप्लाई’। यह कंप्यूटर ताकि बिजली जाने पर कंप्यूटर तुरंत बंद न हो ।
8. (1) व्हेल को छोड़कर अन्य सभी मछलियाँ हैं।
● व्हेल एक प्रकार का स्तनधारी जीव है।
9. (4) साइकिल को छोड़कर अन्य तीन चार पहिया वाहन हैं। साइकिल दोपहिया वाहन है। फिर, साइकिल को छोड़कर अन्य तीन ईंधन युक्त वाहन हैं जो ईंधन से चलते हैं।
10. (3) बाघ को छोड़कर अन्य सभी शाकाहारी पशु हैं।
● बाघ एक माँसाहारी जंतु है ।
फिर बाघ को छोड़कर अन्य तीन पालतू जानवर हैं।
11. (3) गया को छोड़कर अन्य सभी विभिन्न राज्य हैं।
● गया बिहार का एक जिला है।
12. (3) मंदार पर्वत को छोड़कर अन्य सभी नदियाँ हैं। मन्दार पर्वत बिहार के बांका जिला में स्थित एक छोटा पर्वत है। इस पर्वत के ऊपर हिन्दु, बौद्ध और जैन धर्म के तीर्थ स्थल हैं।
13. (2) घड़ी को छोड़कर अन्य सभी समय के मात्रक है। की इकाई है।
14. (1) बाइट को छोड़कर अन्य सभी दूरी मापने कंप्यूटर में डेटा को ‘0’ या ‘1’ में स्टोर किया जाता है। डेटा को स्टोर करने की सबसे छोटी इकाई ‘बिट’ है।
1 बाइट = 8 बिट्स
15. (3) पत्ती को छोड़कर अन्य सभी फूल के भाग हैं।
● पत्ती पेड़ का एक भाग है।
16. (2) विद्यालय को छोड़कर अन्य सभी लेखन सामग्री हैं।
17. (3) 4 + 4 ÷ 4 = 4 + 4 × 1/4
4 + 1 = 5
18. (2)

चित्र में त्रिभुजों हैं AOB, BOC, COD, EOD, FOE, GOF, HOG, HOA, COA, EOC, EOG, GOA, ACE, GEC, EGA, GAC
चित्र में त्रिभुज की संख्या = 16
19. (1) .:. 100 पैसा = 1 रुपया
.:. 1 पैसा = 1/100 रुपया
.:. 10 पैसा = 1/100 × 10 = 1/10
= 0.1 रुपया
20. ( 4 ) 1 हेक्टेयर = 10000 वर्ग मीटर
21. (4)

22. (2) 5 × 10 ÷ (4 + 6)
= 5 × 10 ÷ 10 = 5 × 10 × 1/10
= 5 × 1
23. (3) श्री रामनाथ कोविंद भारत के वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
● भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
वर्ष 2022 में द्रौपदी मुर्मु भारत की राष्ट्रपति बनी।
24. (2) श्री फागु चौहान बिहार के वर्तमान राज्यपाल हैं।
● बिहार विधान सभा के वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा है ।
25. (2) 2018 में ISRO ने चंद्रयान-2 मिशन पर काम किया था. ताकि चंद्रमा पर पानी की उपस्थिति का पता लगाया जा सके।
26. (1) कोविड- 19 नामक वैश्विक महामारी का प्रारंभ चीन देश से हुआ था।
27. (2) 2 + 2 = 4
4 + 2 = 6
6 + 2 = 8
8 + 2 = 10
28. (2) 3 × 2 = 6
6 × 2 = 12
12 × 2 = 24
24 × 2 = 48
29. (2) 2 + 4 = 6
6 + 4 = 10
10 + 4 = 14
14 + 4 = 18
30. (1) (1)² = 1
(2)² = 4
(3)² = 9
(4)² = 16
(5)² = 25
31. (3) 2 × 2 = 4
4 × 2 = 8
8 × 2 = 16
16 × 2 = 32
32. (2) 18 – 4 = 14
14 – 4 = 10
10 – 4 = 6
6 – 4 = 2
33. (1) 26 – 9 = 17
17 – 7 = 10
10 – 5 = 5
5 – 3 = 2
34. (1) 8 + 7 = 15
15 + 9 = 24
24 + 11 = 35
35 + 13 = 48
35. (4) 1 + 2 = 3
3 + 4 = 7
7 + 6 = 13
13 + 8 = 21
36. (4) 5 × 4 = 20
20 × 4 = 80
80 × 4 = 320
320 × 4 = 1280
37. (3) IPL 2020 कप को मुंबई इंडियंस ने जीता था। उसने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर यह खिताब 5वीं बार जीता।
38. (4) श्री विजय कुमार सिन्हा बिहार विधान सभा के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
39. (2) बिहार के ईशान किशन क्रिकेट से संबंधित हैं।
40. (4) कोण का मात्रक रेडियन होता है। सेंटीमीटर, ईंच ये दोनों लंबाई मापने की इकाई हैं जबकि रेडियन प्रति सेकण्ड कोणीय वेग की इकाई है।
41. (1) क्रेस्कोग्राफ यंत्र का आविष्कार जे. सी. बोस ने किया था।
42. (2) भारतीय संविधान के मुख्य रचयिता बी. आर. अम्बेदकर है। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे, जबकि बी. आर. अम्बेदकर संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
43. (3) जिस प्रकार पेंसिल में लिखने के लिए लेड होता है उसी प्रकार कलम के अंदर लिखने के लिए स्याही होता है।
44. (2) जिस प्रकार येन जापान की मुद्रा है उसी प्रकार यूरो स्पेन की मुद्रा है।
45. (2) वर्ग चार भुजा वाली एक ज्यामितीय आकृति है जिसमें चारों भुजाएँ बराबर होती हैं। उसी प्रकार त्रिभुज तीन भुजा वाली एक ज्यामितीय आकृति है।

46. (3) जिस प्रकार पानी का सूत्र H2O होता है उसी प्रकार कार्बनडाइऑक्साइड का सूत्र CO2 होता है।
47. (2) जिस प्रकार दिन का विलोम रात है उसी प्रकार युद्ध का विलोम शांति होता है।
48. (3) जिस प्रकार चिड़ियाँ के रहने के स्थान को घोंसला कहते हैं उसी प्रकार घोड़े के रहने के स्थान को अस्तबल कहते हैं ।
49. (4)

50. (4)

अंग्रेजी वर्णमाला के स्वरों से श्रृंखला बनी है।2

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here