सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2022 मुख्य परीक्षा पेपर – 1

सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2022 मुख्य परीक्षा पेपर – 1

2022 सिमुलतला आवासीय विद्यालय

मुख्य परीक्षा
प्रथम प्रश्न-पत्र : PAPER-I खण्ड-क: गणित | खण्ड-ख: बौद्धिक क्षमता
                     खण्ड-क : गणित
1. (a) 9, 0 और 1 से बनने वाली तीन अंकों की सभी संख्याएँ लिखें। इन तीन अंकों से बनने वाली तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या तथा तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या का दुगुना का योगफल ज्ञात करें।
(b) निम्नलिखित को विस्तारित रूप में लिखें :
(1) 2030          (2) 9009
2. (a) दो संख्याओं का अंतर 409873 है। यदि बड़ी संख्या 6900879 है तो छोटी संख्या ज्ञात करें।
(b) बिरेन्द्र की मासिक आय 68,000 रु. है। वह इसका 1/8 भाग अपने मकान के किराये पर, 1/5 भाग अपने बच्चों की शिक्षा पर तथा 1/10 भाग अपनी माँ के उपचार पर खर्च करता है। उसके पास बची हुई धनराशि ज्ञात करें।
3. (a) 7 मजदूरों की कुल मजदूरी 3,920 रु. प्रतिदिन है। 19 मजदूरों के 21 दिन की कुल मजदूरी ज्ञात करें।
(b) एक लकड़ी के बक्से की लम्बाई चौडाई तथा ऊँचाई क्रमश: 60 से.मी., 8 से.मी. तथा 10 से.मी. है। उस बक्से में 25 घन सेमी. आयतन वाले कितने रबर रखे जा सकते हैं ?
4. (a) एक आयताकार मैदान की लम्बाई 35 मीटर है तथा चौड़ाई 25 मी. है। फर्श को ढकने के लिए आवश्यक 1 मीटर भुजा वाले वर्गाकार टाइलों की संख्या ज्ञात करें। यदि एक टाइल की कीमत 45 रु. है तो कुल कीमत ज्ञात करें।
(b) मीनू ने 3 कि.ग्रा. आम 2 कि.ग्रा. अंगूर, 4 कि.ग्रा. सेब तथा 5 कि.ग्रा. संतरे खरीदे। यदि आम, अंगूर, सेब तथा संतरा के दर प्रति किग्रा. क्रमशः 65रु. 90रु. 80रु. तथा 36 रु. हैं तो मीनू द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि निकालें । “
5. (a) एक दुकानदार के पास 256 लीटर 75 मिलीलीटर किरासन तेल था। उसने चार विभिन्न ग्राहकों को 7 लीटर 250 मिलीलीटर, 18 लीटर 30 मिलीलीटर, 11.350 लीटर तथा 20 लीटर तेल बेचा। अब उसके पास कितना तेल बचा है ?
(b) रमण ने 800 ग्राम वजन वाले दालों की 10 थैलियाँ खरीदीं। इस दाल से 250 ग्राम वजन वाले कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं ?
               खण्ड-ख : बौद्धिक क्षमता
निर्देश : प्रश्न संख्या 1-2 में पैटर्न को विचार कर अगला पद चुनें। 
1.  Z26, Y25, X24, W ………
(1) 21
(2) 22
(3) 23
(4) 20
2. A, E, I, ……… 
(1) H
(2) K
(3) L
(4) M
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनें। 
3.  2 + 2 ÷ 2 का मान है।
(1) 4
(2) 2
(3) 3
(4) 1
4. एक सीधा कोण होता है।
(1) 60°
(2) 90°
(3) 180°
(4) 360°
5. 10 + 2 (5 + 4) : =
(1) 24
(2) 28
(3) 30
(4) 108
6. एक वर्ग के सभी कोणों का जोड़ होता है।
(1) 90°
(2) 180°
(3) 270°
(4) 360°
7. 50 पैसे बराबर है।
(1) 05 रु.
(2) 0.5 रु.
(3) 0.05 रु.
(4) इनमें से कोई नहीं
8. नीचे दिए गए चित्र में कितने त्रिभुज हैं :
(1) 4
(2) 6
(3) 8
(4) इनमें से कोई नहीं
निर्देश : प्रश्न संख्या 9 से 24 तक के लिए निम्नलिखित में से कौन बाकी तीनों से भिन्न है ?
9. (1) अमृतसर (2) जगन्नाथ पुरी
(3) अजमेर       (4) नवादा
10. (1) राँची    (2) पटना
(3) गया           (4) भागलपुर
11. (1) लाल किला    (2) ताजमहल
(3) लोटस टेंपल         (4) गाँधी सेतु
12. (1) जवाहरलाल नेहरू  (2) इंदिरा गांधी
(3) नरेन्द्र मोदी                   (4) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
13. (1) बाज            (2) तोता
(3) गौरैया                (4) गाय
14. (1) बस            (2) ट्रक
(3) बैलगाड़ी            (4) कार
15. (1) पृथ्वी          (2) चन्द्रमा
(3) बृहस्पति            (4) बुध
16. (1) बाघ           (2) चीता
(3) बिल्ली              (4) गाय
17. (1) पंचतंत्र       (2) गीता
(3) कुरान               (4) बाइबिल
18. (1) जैतून का तेल       (2) दूध
(3) दही                           (4) घी
19. (1) मिलीमीटर           (2) सेंटीमीटर
(3) मीटर                         (4) वाट
20. (1) तिस्ता नदी           (2) गंगा नदी
(3) सोन नदी                    (4) कोशी नदी
21. (1) स्वर्ण पदक          (2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक               (4) लौह पदक
22. (1) गाजर                 (2) मूली
(3) शलजम                     (4) अनार
23. (1) साइकिल            (2) मोटर साइकिल
(3) स्कूटर                       (4) मोटर कार
24. (1) कागज               (2) कलम
(3) उत्तर पुस्तिका            (4) कॉपी
25. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
(1) प्रतिभा पाटिल
(2) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(3) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(4) इनमें से कोई नहीं
26. भारत ने चंद्रयान-2 मिशन किस लिए भेजा था ? 
(1) चाँद की जानकारी हासिल करने के लिए
(2) पृथ्वी के दूसरे चाँद की खोज करने के लिए
(3) सूर्य पर उतरने के लिए
(4) इनमें से कोई नहीं
27. वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री कौन हैं ? 
(1) सुशील मोदी
(2) नीतीश कुमार
(3) नरेन्द्र मोदी
(4) अशोक चौधरी
28. थर्मोमीटर में भरा हुआ पारा क्या है ?
(1) धातु
(2) अधातु
(3) मिश्र धातु
(4) इनमें से कोई नहीं
29. क्षेत्रफल का मात्रक क्या है ?
(1) एम्पियर
(2) घन मीटर
(3) वर्ग मीटर
(4) सेंटीमीटर
30. एम. एस. धोनी किस खेल से संबंधित हैं ? 
(1) बैडमिंटन
(2) लॉन टेनिस
(3) क्रिकेट
(4) शतरंज
31. “स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है।” यह किसने कहा था ? 
(1) जवाहरलाल नेहरू
(2) बाल गंगाधर तिलक
(3) सुभाष चंद्र बोस
(4) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
32. वैद्युत बल्ब के आविष्कारक कौन थे ?
(1) एल्बर्ट आइंस्टाइन
(2) थॉमस एडिसन
(3) आइजक न्यूटन
(4) निकोला टेस्ला
33. वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन हैं ?
(1) एम एस धोनी
(2) राहुल द्रविड़
(3) विराट कोहली
(4) इनमें से कोई नहीं
34. आधुनिक आवर्त सारणी को किसने विकसित किया ? 
(1) आइजक न्यूटन
(2) मैण्डलीफ
(3) जोहांसन
(4) निकोला टेस्ला
निर्देश : प्रश्न संख्या 35 से 40 में सही युग्म बनाएँ।
35. अस्पताल : रोगी : : विद्यालय : ……… 
(1) डॉक्टर
(2) दवा
(3) छात्र
(4) पुस्तक
36. मेसी : फुटबॉल : : धोनी : ………..
(1) क्रिकेट
(2) हॉकी
(3) वॉलीबॉल
(4) कैरम बोर्ड
37. टेलीफोन : ग्राहम बेल : एडिसन:
(1) बैट्री
(2) बल्ब
(3) पंखा
(4) जेनरेटर
38. रुपया : पैसा : : मीटर : 
(1) किलोमीटर
(2) लीटर
(3) सेंटीमीटर
(4) सिक्का
39. श्वास : नाक :: खाना : ……..
(1) मुँह
(2) पेट
(3) छोटी आँत
(4) फेफड़ा
40. भारत : रुपया : : जापान : …….
(1) यूरो
(2) टका
(3) येन
(4) दिनार
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों 41 से 50 तक में कौन-सी संख्या अगले स्थान पर आएगी ?
41. 10, 8, 6, 4, ………..
(1) 0
(2) 1
(3) 2
(4) 3
42. 20, 15, 10, 5, ………
(1) 1
(2) 2
(3) 3
(4) 0
43. 18, 14, 10, 6, ……….
(1) 1
(2) 2
(3) 3
(4) 4
44. 25, 16, 9, 4, ………….
(1) 0
(2) 1
(3) 2
(4) 3
45. 26, 17, 10, 5, ………..
(1) 0
(2) 3
(3) 2
(4) 1
46. 2, 5, 10, 17, ………..
(1) 24
(2) 25
(3) 26
(4) 30
47. 3, 6, 9, 12, ………….
(1) 13
(2) 15
(3) 16
(4) 17
48. 4, 9, 25, 49, …………
(1) 81
(2) 121
(3) 144
(4) 169
49. 8, 16, 32, 64 , ……….
(1) 81
(2) 121
(3) 125
(4) 128
50. 9, 36, 144, 576, ……….
(1) 324
(2) 325
(3) 326
(4) 2304
                     उत्तर व्याख्यासहित 
                      खण्ड-क : गणित
1. (a) ज्ञात करना है—
9,0 और 1 अंकों से बनने वाली सभी संख्याएँ और बनने वाली तीन अंकों की बड़ी संख्या तथा तीन अंकों की छोटी संख्या के दुगुने का योगफल
अब,
दिया गया अंक = 9, 0 और 1
इन अंकों से बनने वाली सभी संख्याएँ निम्नलिखित है।
901, 910, 109, 190
तीन अंकों की बड़ी संख्या = 910
तथा तीन अंकों की छोटी संख्या = 109
छोटी संख्या का दुगुना = 109 × 2
                               = 218
योगफल = तीन अंकों की बनने वाली बड़ी संख्या + बनने वाली (तीन अंकों की छोटी संख्या का दुगुना)
= 910 + (109 × 2)
= 910 + 218
= 1128
अतः अंक 9, 0 और 1 से बनने वाली सभी संख्याएँ 109, 190, 901, 910 है तथा बनने वाली तीन अंकों की बड़ी संख्या तथा तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या के दुगुने का योगफल 1128 है ।
1. (b) (i) दिया हुआ है— संख्या 2030
ज्ञात करना है— विस्तारित रूप
अब,
संख्या = 2030 का विस्तारित रूप :
= 2 x 10³ + 0 × 10² + 3 × 10 + 0 × 10⁰
= 2 × 1000 + 0 × 100 + 3 × 10 + 0 × 1
= 2000 + 0 + 30 + 0
= 2000 + 30
अतः 2030 का विस्तारित रूप 2000 + 30 है।
1. (b) (ii) दिया हुआ है— संख्या 9009
ज्ञात करना है— विस्तारित रूप
अब,
संख्या = 9009 का विस्तारित रूप :
= 9 × 103 + 0 × 10² + 0 ×10¹ + 9 × 10⁰
= 9 × 1000 + 0 × 100 + 0 × 10 + 9 × 1
= 9000 + 0 + 0 + 9
= 9000 + 9
अतः 9009 का विस्तारित रूप 9000 + 9 है ।
2. (a) दिया हुआ है। 
दो संख्याओं का अंतर 409873 है।
बड़ी संख्या = 6900879
ज्ञात करना है : छोटी संख्या
अब,
सूत्र से,
छोटी संख्या = बड़ी संख्या – दो संख्याओं का अंतर
= 6900879 – 409873 = 6491006
अतः दो संख्याओं में से छोटी संख्या 6491006 है।  .:. छोटी संख्या = 6491006
2. (b) दिया हुआ है— 
बीरेन्द्र की मासिक आय = 68,000 रु
खर्च = मकान के किराये पर 1/8 भाग + बच्चों पर
1/5 भाग + उपचार पर 1/10 भाग
ज्ञात करना है : बिरेन्द्र के पास बची धनराशि
अब,
कुल मासिक आय = 68,000 रुपये
मकान के किराये पर किया गया खर्च
= मासिक आय का 1/8 भाग
= 68,000 × 1/8 = 8,500 रुपये
बच्चों की शिक्षा पर किया गया खर्च
= मासिक आय का 1/5 = 68,000 × 1/5
= 13,600 रुपये
माँ के उपचार पर किया गया खर्च
= मासिक आय का 1/10
= 68,000 × 1/10 = 6,800 रुपये
कुल खर्च = किराया + शिक्षा + उपचार
= 8500 + 13,600 + 6800
= 28,000 रुपये
बची हुई धनराशि = मासिक आय – कुल खर्च
= 68,000 – 28,900 = 39,100 रुपये
अतः विरेन्द्र के पास बची धनराशि 38,100 रुपये है।
3. (a) दिया हुआ है— 
7 मजदूरों की कुल मजदूरी 3,920 रुपये प्रतिदिन है। ज्ञात करना है : 19 मजदूरों के 21 दिन की कुल मजदूरी
अब,
ऐकिक नियम से,
.:. 7 मजदूरों की 1 दिन की कुल मजदूरी 3920 रु. है।
.:. 1 मजदूर की 1 दिन की कुल मजदूरी (3920 ÷ 7 ) रुपये प्रति दिन होगी।
= 3920/7 = 560 रुपये
पुनः ऐकिक नियम से,
.:. 1 मजदूर की 1 दिन की मजदूरी 560रु. है।
.:. 19 मजदूरों की 1 दिन की मजदूरी (560 × 19) रुपये है।
.:. 19 मजदूरों की 21 दिनों की मजदूरी
(560 × 19 × 21) रु. है।
= 560 × 19 × 21
= 223440 रुपये
अतः 19 मजदूरों की 21 दिनों की मजदूरी 223440 रुपये है।
.:. कुल मजदूरी = 223440 रुपये
3. (b) दिया हुआ है—
बक्से की लम्बाई 60 सेंटीमीटर
चौड़ाई 8 सेंटीमीटर ऊँचाई 10 सेंटीमीटर
रबर का आयतन = 25 घन सेंटीमीटर
ज्ञात करना है: रबर की संख्या
अब,
लंबाई = 60 सेंटीमीटर, चौड़ाई = 8 सेंटीमीटर
ऊँचाई = 10 सेंटीमीटर
बक्सा का आयतन = लंबाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 60 × 8 × 10
= 4800 घन सेंटीमीटर
रबर का आयतन = 25 घन सेंटीमीटर
रबर की संख्या = बक्सा का आयतन/रबर का आयतन
= 4800/25 = 192 रबर
अतः बक्से में 25 घन सेंटीमीटर वाले 192 रबर रखे जा सकते हैं।
.:. अभीष्ट रबर की संख्या = 192
4. (a) दिया हुआ है—
मैदान की लम्बाई 35 मीटर
चौड़ाई 25 मीटर
1 वर्गाकार टाइल की कीमत 45 रु. है।
वर्गाकार टाइल की भुजा 1 मी.
ज्ञात करना हैं : टाईल की संख्या तथा टाइल लगाने पर कुल खर्च / कीमत
अब,
आयताकार मैदान का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 35 × 25 = 875 वर्गमीटर
सूत्र से,
वर्गाकार टाइल का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 1 × 1 = वर्गमीटर
टाईल की संख्या
= मैदान का क्षेत्रफल/टाईल का क्षेत्रफल = 875/1 = 875
1 टाइल की कीमत 45 रुपये है।
ऐकिक नियम से,
.:. 1 टाइल की कीमत 45 रुपये है।
.:. 875 टाइल की कीमत 45 × 875 रुपये है।
= 875 × 45 = 39375 रुपये
अतः मैदान में 1 मीटर भुजा वाले 875 वर्गाकार टॉइल लगायी जा सकती है तथा उसे लगाने में 39375 रुपये लगा।
4. (b) दिया हुआ है : आम का मूल्य 65 रु./ कि.ग्रा. है।
अंगूर का मूल्य 890रु./ कि.ग्रा. है।
सेब का मूल्य 80 रु./ कि.ग्रा. है।
संतरे का मूल्य 36 रु./ कि.ग्रा. है ।
ज्ञात करना है: मीनू द्वारा खर्च की गई धन राशि,
अब,
ऐकिक नियम से,
.:. 1 किलोग्राम आम का मूल्य 65 रुपये है ।
.:. 3 किलोग्राम आम का मूल्य (65 × 3 ) रुपये है।
= 185 रुपये
.:. 1 किलोग्राम अंगूर का मूल्य 90 रुपये है।
.:. 2 किलोग्राम अंगूर का मूल्य (90 × 2 ) रुपये है।
= 180 रुपये
.:. 1 किलोग्राम सेब का मूल्य 80 रुपये है।
.:. 4 किलोग्राम सेब का मूल्य (80 × 4) रुपये होगा
= 320 रुपये
.:. 1 किलोग्राम संतरा का मूल्य 36 रुपये है।
.:. 5 किलोग्राम संतरा का मूल्य (36 × 5) रुपये होगा = 180 रुपये
कुल धनराशि = 195 + 180 + 320 + 180
= 875 रुपये
अतः मीनू द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि 875 रुपये है।
.:. अभीष्ट धनराशि = 875 रुपये
5. (a) दिया हुआ है—
कुल किरासन तेल 256 लीटर 75 मिलीलीटर पहले ग्राहक को 7 लीटर 250 मि.ली. दूसरे ग्राहक को 18 लीटर 80 मि.ली. तीसरे ग्राहक को 11.350 लीटर चौथे ग्राहक को 20 लीटर
ज्ञात करना है : दुकानदार के पास बचा तेल
अब,
कुल तेल = 256 लीटर 75 मि.ली.
.:. 1 लीटर = 1000 मि.ली.
.:. 256 लीटर = 1000 × 256 मि.ली.
= 256000 मि.ली.
कुल तेल = 256000 + 75
= 256075 मि.ली.
पहले ग्राहक = 7 लीटर 250 मि.ली.
.:. 1 लीटर = 1000 मिली.
.:. 7 लीटर = 1000 × 7 = 7000 मि.ली.
कुल = 7000 + 250 = 7250 मि.ली.
दूसरे ग्राहक = 18 लीटर 30 मि.ली.
.:. 1 लीटर = 1000 मिली.
.:. 18 लीटर = ( 1000 × 18) मि.ली.
= 18000
कुल = 18000 + 30
= 18030 मि.ली.
तीसरे ग्राहक = 11.350 लीटर –
.:. 1 लीटर = 1000 मिली.
.:. 11.350 लीटर = ( 1000 × 11.350) मिलीलीटर
= 1000 × 11.350
= 11350 मि.ली.
चौथे ग्राहक = 20 लीटर
.:. 1 लीटर = 1000 मिली.
.:. 20 लीटर = (1000 × 20) मिलीलीटर
= 20000 मि.ली.
कुल बेचा गया तेल = 7250 + 18030 + 11350 + 20000 = 56630 मि.ली.
बचा हुआ शेष तेल = कुल तेल बेचा गया तेल –
= 256075 – 56630 = 199445 मि.ली.
.:. 1000 मि.ली. = 1 लीटर
.:. 1 मि.ली. = 1/1000 लीटर
.:. 199445 मि.ली.
= 1/1000 × 199445
= 199.445 लीटर
5. (b) दिया हुआ है :-  800 ग्राम वजन वाले दालों की 10 पैकेट बनायी जाती है।
ज्ञात करना है : 250 ग्राम वजन वाले बनाये जाने वाले पैकेट की संख्या ।
अब,
ऐकिक नियम से,
.:. 800 ग्राम वजन वाले दालों की 10 पैकेट बनायी जाती है।
.:. 1 ग्राम वजन वाले दालों की (10 × 800) पैकेट बनायी जाती है।
.:. 250 ग्राम वजन वाले दालों की (10 × 800 + 250) पैकेट बनायी जाती है।
= 10 × 800 ÷ 250
= 10 × 800 × 1/25
= 32 पैकेट
अतः 250 ग्राम वजन वाले दालों की 32 पैकेट बनायी जाती है।
.:. अभीष्ट पैकेट = 32
                  खण्ड-ख : बौद्धिक क्षमता
                      उत्तर व्याख्यासहित
1. (3) श्रृंखला में अंग्रेजी के वर्ण विपरीत क्रम में हैं तथा वर्ण के साथ उसकी स्थान संख्या दी गयी है ।
2. (4)
3. (3) 2 + 2 ÷ 2
= 2 + 2 × 1/2
= 2 + 1 = 3
4. (3)
.:. एक सीधा कोण 180° का होता है।
5. (2) 10 + 2 (5 + 4)
= 10 + 2 × 9
= 10 + 18 = 28
6. (4) एक वर्ग के सभी कोण बराबर और 90° के होते हैं और वर्ग में चार कोण होते हैं। अतः सभी कोणों का जोड़
= 90° + 90° + 90° + 90° = 360°
7. (2) :: 100 पैसे 1 रुपया
= .:. 1 पैसा = 1/100 रुपया
.:. 50 पैसे = 1/100 × 50 = 0.5 रुपया
8. (3)
= AED, BEC, CED, AEB, DCB, चित्र में त्रिभुजों हैं DBA, ADC, ABC
.:. चित्र में त्रिभुज की संख्या = 8
9. (4) नवादा को छोड़कर अन्य सभी बिहार के बाहर के क्षेत्र हैं। ‘अमृतसर’ पंजाब राज्य का एक पर्यटक / धार्मिक स्थल है। जहाँ सिखों का धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर है। जगन्नाथ पुरी में हिंदुओं का महत्वपूर्ण मंदिर है जो उड़ीसा राज्य में हैं जबकि अजमेर मुसलमानों का तीर्थस्थल है जो राजस्थान राज्य में हैं।
10. (1) राँची को छोड़कर अन्य सभी बिहार के जिले हैं। ‘राँची’, ‘झारखंड’ राज्य की राजधानी है।
11. (4) गाँधी सेतु को छोड़कर अन्य सभी बिहार में नहीं है। लाल किला, लोट्स टेंपल भारत की राजधानी दिल्ली में हैं जबकि ‘ताजमहल’ उत्तरप्रदेश के आगरा शहर में है।
12. (4) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को छोड़कर अन्य सभी भारत के प्रधानमंत्री थे।
♦ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद : भारत के प्रथम राष्ट्रपति और वर्तमान में नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं।
13. (4) गाय को छोड़कर अन्य सभी पक्षी हैं।
♦ गाय एक पशु है।
14. (3) बैलगाड़ी को छोड़कर अन्य सभी ईंधन से चलते हैं।
♦ बैलगाड़ी पशु द्वारा चलता है।
15. (2) चन्द्रमा को छोड़कर अन्य सभी ग्रह हैं।
♦ चन्द्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है।
16. (4) गाय को छोड़कर अन्य सभी मांसाहारी जन्तु हैं ।
♦ गाय एक शाकाहारी जन्तु है।
17. (1) पंचतंत्र को छोड़कर अन्य सभी धार्मिक ग्रंथ हैं।
♦ पंचतंत्र एक शिक्षाप्रद पुस्तक है।
18. (1) जैतून के तेल को छोड़कर अन्य सभी दूध से बनते हैं।
19. (4) वाट को छोड़कर अन्य सभी दूरी को मापने वाली ईकाइयाँ हैं।
♦ वाट से शक्ति को मापा जाता ।
20. (1) तिस्ता नदी को छोड़कर अन्य सभी गंगा की सहायक नदियाँ है।
♦ तिस्ता नदी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।
21. (4) लौह पदक को छोड़कर अन्य सभी पदक के प्रकार हैं जिन्हें विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रदान किया जाता है।
♦ लौह पदक किसी भी प्रकार का पदक नहीं है।
22. (4) अनार को छोड़कर अन्य सभी रूपांतरित जड़ें हैं। अनार एक प्रकार का फल है।
23. (*) मोटर कार को छोड़कर अन्य तीन दोपहिया वाहन हैं। इस प्रकार विकल्प (4) उत्तर होगा।
एक अन्य तर्क के अनुसार विकल्प (1) उत्तर होगा। साइकिल को छोड़कर अन्य तीन ईंधन चालित वाहन हैं जिनमें ईंजन हैं।
24. (2) कलम को छोड़कर अन्य सभी पर लिखा जाता है।
♦ कलम से लिखा जाता है।
25. (2) भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। जबकि प्रतिभा पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति थीं।
26. (1) भारत ने चंद्रयान-2 मिशन चाँद की जानकारी हासिल करने के लिए भेजा था, ताकि यह पता लगाया जा सके की चन्द्रमा पर पानी है या नहीं है जिससे भविष्य में वहाँ जीवन की सम्भावना की तलाश की जा सके।
27. (2) वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार हैं।
28. (1) थर्मामीटर में भरा हुआ पारा एक धातु है।
29. (3) क्षेत्रफल का मात्रक वर्ग मीटर है।
30. (3) एम. एस. धोनी क्रिकेट से संबंधित हैं।
31. (2) “स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है” बाल गंगाधर तिलक ने कहा था।
32. (2) वैद्युत बल्ब के आविष्कारक थॉमस एडिसन थे।
33. (4) वर्तमान में T-20 और वनडे फॉर्मेट का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है।
34. (2) आधुनिक आवर्त सारणी को मैण्डलीफ ने विकसित किया था।
35. (3) जिस प्रकार अस्पताल में रोगी रहता है उसी प्रकार विद्यालय में छात्र रहते हैं।
36. (1) जिस प्रकार मेसी फुटबॉल खेलता है, उसी प्रकार धोनी क्रिकेट खेलता है।
37. (2) जिस प्रकार टेलीफोन का आविष्कार ग्राहम बेल ने किया, उसी प्रकार एडिसन ने बल्ब का खोज किया था।
38. (3) जिस प्रकार रुपया का सौवाँ भाग पैसा होता है उसी प्रकार मीटर का सौवाँ भाग सेंटीमीटर है।
39. (1) जिस प्रकार नाक से श्वसन क्रिया सम्पन्न होती है, उसी प्रकार मुँह से खाया जाता है।
40. (3) जिस प्रकार भारत की मुद्रा रुपया है, उसी प्रकार जापान की मुद्रा येन है।
41. (3) 10 – 2 = 8
8 – 2 = 6
6 – 2 = 4
4 – 2 = 2
42. (4) 20 – 5 = 15
15 – 5 = 10
10 – 5 = 5
5 – 5 = 0
43. (2) 18 – 4 = 14
14 – 4 = 10
10 – 4 = 6
6 – 4 = 2
44. (2) (5)² = 25
(4)² = 16
(3)² = 9
(2)² = 4
(1)² = 1
45. (3) 26 – 9 = 17
17 – 7 = 10
10 – 5 = 5
5 – 3 = 2
46. (3) 2 + 3 = 5
5 + 5 = 10
10 + 7 = 17
17 + 9 = 26
47. (2) 3 + 3 = 6
6 + 3 = 9
9 + 3 = 12
12 + 3 = 15
48. (2) (2)² = 4
(3)² = 9
(5)² = 25
(7)² = 49
(11)² = 121
श्रृंखला में सतत् अभाज्य संख्यओं के पूर्ण वर्ग दिए गए हैं।
49. (4) 8 × 2 = 16
16 × 2 = 32
32 × 2 = 64
64 × 2 = 128
50. (4) 9 × 4 = 36
36 × 4 = 144
144 × 4 = 576
576 × 4 = 2304

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *