सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2017 मुख्य परीक्षा पेपर – 1 | simultala class 6 solutions

सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2017 मुख्य परीक्षा पेपर – 1 | simultala class 6 solutions

मुख्य परीक्षा
प्रथम प्रश्न-पत्र : PAPER- I खण्ड-क: गणित | खण्ड-ख: बौद्धिक क्षमता
                      खण्ड-क : गणित
1. (a) अंक 6, 8, 5 और 2 का उपयोग कर चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या का अन्तर निकालें।
(b) पाँच अंकों की सबसे बड़ी और चार अंकों की सबसे छोटी संख्या का अन्तर निकालें ।
2. (a) यदि भाजक 48, भागफल 403 और शेषफल 5 है, तो भाज्य निकालें ।
(b) 232 और 145 का म.स. और ल.स. निकालें—
3. (a) सरल कीजिए—
7-1/3 – 2-4/5 + 1 – 7/15
(b) संख्या 750438 को प्रसारित रूप में लिखिए।
4. (a) संख्या 7653980 के विषम अंकों का अंकित मान और स्थानीय मान लिखिए।
(b) उस वर्ग का परिमाप निकालें जिसका क्षेत्रफल उस आयत के क्षेत्रफल के बराबर है जिसकी लम्बाई 40 सेमी. और चौड़ाई 10 सेमी. है।
5. (a) सविता ने परीक्षा में 54 अंक प्राप्त किए, सीता ने सविता दोगुने अंक प्राप्त किए तथा रीता ने सविता से तीन गुणा अंक प्राप्त किए। सीता और रीता ने इस परीक्षा में कितने-कितने अंक प्राप्त किए ?
(b) 5 किग्रा नमक से 250 ग्राम नमक के कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं ?
                खण्ड-ख : बौद्धिक क्षमता
निर्देश: सही विकल्प चुनिए । 
1. निम्नलिखित में से कौन स्थल पक्षी अच्छी तैराक होती है ?
(1) ऑस्ट्रिच
(2) एमू
(3) कौवा
(4) गौरैया
2. कौन भारत का राष्ट्रीय जानवर है ?
(1) रॉयल बेंगाल टायगर
(2) लायन
(3) पैन्थर
(4) लोमड़ी
3. माजुली उपद्वीप अवस्थित है—
(1) गंगा नदी में
(2) ब्रह्मपुत्र में
(3) यमुना में
(4) कोशी में
4. गर्म और चमकीला ग्रह है—
(1) शुक्र
(2) पृथ्वी
(3) बुध
(4) बृहस्पति
5. दूरबीन का आविष्कार किया था—
(1) आइन्स्टीन
(2) गैलीलियो
(3) न्यूटन
(4) आर्कमिडीज
6. नेपाल की राजधानी है—
(1) जर्मनी
(2) काठमांडू
(3) दिल्ली
(4) गौहाटी
7. मानव मल को खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है जिसे कहते है—
(1) प्राकृतिक खाद
(2) रासायनिक खाद
(3) गोबर
(4) अपशिष्ट
8. फिलीपीन्स की राजधानी है—
(1) मनीला
(2) फिलीपीन्स
(3) रूस
(4) वाशिंगटन
9. श्वसन सम्बन्धी बीमारियाँ किस योगासन से दूर हो सकती हैं ?
(1) मत्स्यासन
(2) टिकोनासन
(3) मयूरासन
(4) सिरसासन
10. कौन-सा राज्य सबसे अधिक रबड़ का उत्पादन करता है ?
(1) यू.पी.
(2) एम.पी.
(3) बिहार
(4) केरल
11. कौन हॉलीवुड चलचित्र डायनासौर पर आधारित है ?
(1) टायटेनिक
(2) लॉयन किंग
(3) जुरासिक पार्क
(4) फैंटम
निर्देश— सही जोड़ा बनाइए ।
12. पानी : मछली : : मन्दिर : ……..
(1) पुजारी
(2) बेईमान
(3) पदाधिकारी
(4) पुलिस
13. भारत : दिल्ली : : जापान : ……..
(1) टोकियो
(2) इटली
(3) मॉस्को
(4) थाईलैण्ड
14. सहवाग : क्रिकेट : गीता फोगाट : ….
(1) रगबी
(2) फुटबॉल
(3) कुश्ती
(4) वॉलीवाल
15. पति : पत्नी : : प्रेमी : ……..
(1) पत्नी
(2) प्रेमिका
(3) माँ
(4) पिता
16. ग्रह : पृथ्वी : : चन्द्रमा ………
(1) ग्रह
(2) उपग्रह
(3) तारा
(4) ओरियोन
17. अकबर : मुस्लिम :: महाराणा प्रताप : ………
(1) हिन्दू
(2) मुस्लिम
(3) सिख
(4) ईसाई
18. विद्यालय : शिक्षक : : महाविद्यालय : ……..
(1) शिक्षक
(2) प्राध्यापक
(3) अधिवक्ता
(4) कानूनवेत्ता
19. मोटर : सड़क : : रेल : ………
(1) जल
(2) सड़क
(3) पटरी
(4) हवा
20. डॉक्टर : दवा : : खिलाड़ी : ………
(1) खेल
(2) अधिकारी
(3) अभिनेता
(4) निर्माता
निर्देश : दिए गए चित्र के (a) और (b) का अध्ययन करें, इसी प्रकार का सम्बन्ध चित्र (c) और (d) से करें ताकि प्रश्न चिह्न (?) के साथ सम्बन्ध स्थापित हो सके। इसके लिए चार विकल्प दिए गए हैं।
21.
22. प्रश्न चिह्न भरिए—
 
23. दो क्रमागत विषम संख्याओं का अंतर होता है—
(1) 3
(2) 4
(3) 1
(4) 2
24. प्राकृत संख्या शुरू होती है—
(1) 0 से
(2) 1 से
(3) 2 से
(4) 3 से
25. यदि 6 + 3 = 18, 12 – 2 = 6, 8 ÷ 2 = 10 तो 8 – 2 ÷ 3 है—
(1) 6
(2) 7
(3) 8
(4) 9
26. नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी ?
(1) 19
(2) 20
(3) 21
(4) 5
27. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर होगी ?
(1) 1
(2) 2
(3) 3
(4) 4
28. प्रश्नवाचक चिह्न की संख्या निकालिए—
(1) 6
(2) 7
(3) 8
(4) 9
29. कार्य सम्पादित होता है जब—
(1) एक वस्तु चलती है।
(2) एक बल किसी वस्तु को चलाती है ।
(3) एक वस्तु पर बल प्रसारित होता है।
(4) एक वस्तु का द्रव्यमान होता है।
30. निम्नलिखित में से कौन बल का मात्रक है ?
(1) न्यूटन
(2) डाइन
(3) kgm /sq
(4) जूल
31. किस ग्रह पर बड़ा-सा लाल धब्बा दिखाई देता है?
(1) शुक्र
(2) मंगल
(3) नेपच्यून
(4) बृहस्पति
32. निम्नलिखित में से किस ग्रह को अंगूठी की तरह का घेरा नहीं होता है ?
(1) जूपिटर
(2) शनि
(3) यूरेनस
(4) मंगल
33. जिस पदार्थ से धातु का बड़े पैमाने पर आर्थिक रूप से निस्काषय होता है, कहलाता है—
(1) खनिज
(2) अयस्क
(3) फ्लक्स
(4) धातुमल
34. NGO का पूरा नाम बताइए—
(1) Non-Government Organisation
(2) National Government Organisation
(3) National Growth Organisation
(4) New Great Organisation
35. हीरा बनता है—
(1) उच्चताप और उच्चदाब पर
(2) उच्चताप और निम्नदाब पर
(3) निम्नताप और उच्चदाब पर
(4) निम्नताप और निम्नदाब पर
36. खून की कमी होने पर किस प्रकार का भोजन मरीज को दिया जाना चाहिए ?
(1) आयोडीन युक्त नमक और समुद्री भोजन
(2) समुद्री भोजन और दूध
(3) मक्खन, मछली और मांस
(4) सेब और पालक
37. किसकी कमी से एरीथ्रोसाइट परिपक्व नहीं हो पाता है ?
(1) विटामिन K
(2) थायमीन
(3) विटामिन C
(4) सायनोकोबालामीन
38. तुरन्त ऊर्जा प्राप्त करने के लिए कोशिका को चाहिए—
(1) ग्लूकोज
(2) प्रोटीन
(3) विटामिन C
(4) खनिज
39. निम्नलिखित चित्र में कौन-सा बिन्दु कोण के अन्दर है ?
(1) P
(2) Q
(3) R
(4) दोनों P और Q
40. माचिस की तीन तीलियों को बिना तोड़े कौन-सा आकार दिया जा सकता है ?
(1) वर्ग
(2) आयत
(3) त्रिभुज
(4) वृत्त
41. हल कीजिए—
92-7/8 – 49.326 = ?
(1) 40.152
(2) 43.454
(3) 43.549
(4) 57.551
42. कोण C का मान बताइए—
(1) 50°
(2) 65°
(3) 90°
(4) 180°
43. सरल कीजिए—
2 + 9/10 + 9/100 + 9/1000 + 1/1000 = ….
(1) 3
(2) 2
(3) 2.99
(4) 2.991
44. निम्नलिखित में से किसका क्षेत्रफल अधिक है ?
(1) (i)
(2) (ii)
(3) दोनों बराबर
(4) इनमें से कोई नहीं
45. निम्नलिखित में से भिन्न अंक पहचानिए—
(1) 8
(2) 13
(3) 16
(4) 20
46. भारत-चीन युद्ध किस वर्ष हुआ था ?
(1) 1961
(2) 1962
(3) 1965
(4) 1971
47. रेड इंडियन मूल निवासी थे—
(1) भारत के
(2) अमेरिका के
(3) चीन के
(4) रूस के
48. झूठ पकड़ने वाली मशीन को कहते हैं—
(1) पौलीग्राफ
(2) सीस्मोग्राफ
(3) थर्मोग्राफ
(4) कोई नहीं
49. 1991 में ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड में क्रिकेट विश्वकप का आयोजन हुआ था, विजेता देश था—
(1) पाकिस्तान
(2) भारत
(3) ऑस्ट्रेलिया
(4) न्यूजीलैंड
50. 2018 का महिला हॉकी विश्व कप होगा
(1) इंग्लैण्ड में
(2) भारत में
(3) पाकिस्तान में
(4) अमेरिका में
                       उत्तर व्याख्यासहित
                         खण्ड-क : गणित
1. (a) दिया हुआ है—
अंक 6, 8, 5 और 2
ज्ञात करना है – इन अंकों का उपयोग कर चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या का अंतर
प्रश्न से.
अंक 6, 8, 5 और 2 से, चार अंकों की सबसे बड़ी = संख्या 8652 है ।
चार अंकों की सबसे छोटी संख्या
= 2568
अब,
अन्तर = चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या चार अंकों की सबसे छोटी संख्या
= 8652 – 2568 = 6084
अतः अंक 6, 8, 5 और 2 का उपयोग कर चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या का अंतर 6084 है।
:: अभीष्ट अंतर = 6084
1. (b) दिया हुआ है—
पाँच अंकों की सबसे बड़ी और चार अंकों की सबसे छोटी संख्या
ज्ञात करना है- इन दोनों संख्याओं का अंतर
प्रश्न से,
5 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 99999
4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1000
अब,
अन्तर = 5 अंकों की सबसे बड़ी संख्या – 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या
= 99999 – 1000 = 98999
अतः पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या और चार अंकों की सबसे छोटी संख्या का अंतर 98999 होगा।
.:. अभीष्ट अंतर = 98999
2. (a) दिया हुआ है—
भाजक 48, भागफल 403 और शेषफल 5 है।
ज्ञात करना है- भाज्य
प्रश्न से,
भाजक = 48
भागफल = 403
शेषफल = 5
सूत्र से,
भाज्य = (भाजक × भागफल) + शेष
= (48 × 403) + 5
= 19344 + 5
= 19349
403 × 48 = 3224 + 1612 = 19344
अतः भाज्य 19349 है।
.:. अभीष्ट भाज्य = 19349
2. (b) दिया हुआ है—
संख्याएँ 232 और 145
ज्ञात करना है- महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य
प्रश्न से,
संख्या = 232 और 145
232 और 145 का महत्तम समापवर्तक
महत्तम समापवर्त्य = 29
232 और 145 का लघुत्तम समापवर्त्य
लघुत्तम समापवर्त्य = 29 × 8 × 5 = 1160
अतः 232 और 145 का महत्तम समापवर्तक 29 तथा लघुत्तम समापवर्त्य 1160 होगा।
.:. अभीष्ट म. स. एवं ल. स. क्रमश: 29 तथा 1160
3. (a) दिया हुआ है— 
भिन्न 7-1/3 – 2-4/5 + 1-7/15
= 22/3 – 14/5 + 22/15
= 110 – 42 + 22/15
= 132 – 42/15 = 90/15
= 6/1 = 6
अतः 7-1/3 – 2-4/5 + 1-7/15 को सरल करने पर 6 परिणाम प्राप्त होगा।
3. (b) दिया हुआ है—
संख्या 750438
इस संख्या को प्रसारित रूप में लिखना है।
प्रश्न से,
संख्या = 750438
750438 का विस्तारित रूप इस प्रकार है।
= 7 × 100000 + 5 × 10000 + 0 × 1000 + 4 × 100 + 3 × 10 + 8 × 1
= 700000 + 50000 + 1000 + 400 + 30+8
अतः 750438 का विस्तारित रूप
700000 + 50000 + 1000 + 400 + 30 + 8  .:. अभीष्ट प्रसारित रूप
= 700000 + 50000 + 1000 + 400 + 30 + 8
4. (a) दिया हुआ है—
संख्या 7653980
ज्ञात करना है- संख्या 7653980 में विषम अंकों का अंकित मान और स्थानीय मान लिखना है।
प्रश्न से,
7653980 में विषम अंकों का स्थानीय मान
अतः 7653980 में विषम अंकों का अंकितमान 9, 3. 5 तथा 7 एवं स्थानीय मान क्रमश: 900, 3000, 50000 तथा 7000000 होगा।
4. (b) दिया हुआ है—
वर्ग का क्षेत्रफल आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। जिसकी लम्बाई 40 सेंटीमीटर और चौड़ाई 10 से.मी.
है।
ज्ञात करना है- वर्ग का परिमाप
प्रश्न से,
आयत की लम्बाई = 40 सेंटीमीटर
चौड़ाई = 10 सेंटीमीटर
आयत का क्षेत्रफल = वर्ग का क्षेत्रफल
सूत्र से,
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
40 × 10 = 400 वर्ग सेंटीमीटर
वर्ग का क्षेत्रफल = 400 वर्ग सेंटीमीटर
वर्ग की भुजा = √क्षेत्रफल
√400
= 20 सेंटीमीटर
वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 20 = 80 सेंटीमीटर
अतः वर्ग का परिमाप 80 सेंटीमीटर होगा।
.:. अभीष्ट परिमाप = 80 सेंटीमीटर
5. (a) दिया हुआ है—
सविता ने परीक्षा में 54 अंक प्राप्त किए। सीता ने सविता से दोगुने अंक प्राप्त किए तथा रीता ने सविता से तीन गुना अंक प्राप्त किए।
ज्ञात करना है- सीता और रीता ने इस परीक्षा में कितने-कितने अंक प्राप्त किए ?
प्रश्न से,
सविता ने परीक्षा में अंक प्राप्त किए = 54
सीता को परीक्षा में प्राप्त अंक = सविता से दोगुने
= 54 × 2 = 108 अंक
रीता ने परीक्षा में प्राप्त किए अंक = सविता से तीन गुना
= 54 × 3 = 162 अंक
अतः सीता ने परीक्षा में 108 अंक तथा रीता ने परीक्षा में 162 अंक प्राप्त किए।
.:. सीता तथा रीता के अभीष्ट अंक क्रमश: 108 तथा 162 हैं।
5. (b) दिया हुआ है – 
5 किलोग्राम नमक
ज्ञात करना है- इस मात्रा से 250 ग्राम नमक के कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं ?
प्रश्न से,
नमक की मात्रा = 5 किलोग्राम
1 नमक पैकेट का वजन = 250 ग्राम
सूत्र से,
.:. 1 किलोग्राम = 1000 ग्राम
.:. 5 किलोग्राम = 5 × 1000
= 5000 ग्राम
.:. 250 ग्राम नमक से 1 पैकेट बनता है।
.:. 1 ग्राम नमक से 1/250 पैकेट बनता है।
.:. 5000 ग्राम नमक से 1/250 × 5000 पैकेट बनता है।
= 20 पैकेट
अतः 5 किलोग्राम नमक से 250 ग्राम के 20 पैकेट बनाए जा सकते हैं।
.:. अभीष्ट पैकेट = 20
               खण्ड-ख: बौद्धिक क्षमता
                     उत्तर व्याख्यासहित 
1. (2) एमू पक्षी अच्छी तैराक होती है। यह 50 किमी / घंटा की है। यह चाल से तैर सकती है।
2. (1) भारत का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टायगर है।
3. (2) माजुली उपद्वीप ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित है।
4. (1) शुक्र गर्म और चमकीला ग्रह है।
5. (2) दूरबीन का आविष्कार गैलीलियो ने किया था।
♦ सर्वप्रथम दूरबीन का आविष्कार हेंस लिपरशी ने किया था बाद में गैलीलियो ने अपना दूरबीन बनाया था।
6. (2) नेपाल की राजधानी काठमांडू है।
♦ दिल्ली भारत की राजधानी है।
♦ जर्मनी की राजधानी बर्लिन है।
7. (1) मानव मल को खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है जिसे प्राकृतिक खाद कहते हैं।
8. (1) फिलीपीन्स की राजधानी मनीला है।
♦ रूस की राजधानी मास्को ओर वाशिंगटन अमेरिका देश की राजधानी है।
9. (1) श्वसन संबंधी बीमारियाँ मत्यासन से दूर हो सकती हैं।
10. (4) केरल राज्य सबसे अधिक रबड़ उत्पादन करता है। जबकि त्रिपुरा दूसरा सबसे अधिक रबड़ उत्पादन करने वाला राज्य है।
11. (3) जुरासिक पार्क फिल्म डायनासौर पर आधारित है।
12. (1) जिस प्रकार पानी में मछली रहती है उसी प्रकार मंदिर में पुजारी रहता है।
13. (1) जिस प्रकार भारत की राजधानी दिल्ली है उसी प्रकार जापान की राजधानी टोक्यो है।
14. (3) जिस प्रकार वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट खेलते हैं, उसी प्रकार गीता फोगाट कुश्ती लड़ती है।
15. (2) जिस प्रकार पति-पत्नी सहचर शब्द हैं, उसी प्रकार प्रेमी-प्रेमिका सहचर शब्द हैं ।
16. (2) जिस प्रकार पृथ्वी एक ग्रह है उसी प्रकार चन्द्रमा एक उपग्रह है। चन्द्रमा, पृथ्वी का एक उपग्रह है।
17. (1) जिस प्रकार अकबर मुस्लिम धर्म से संबंधित थे उसी प्रकार महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म से संबंधित थे।
18. (2) जिस प्रकार विद्यालय में शिक्षक रहते हैं उसी प्रकार महाविद्यालय में प्राध्यापक रहते हैं।
19. (3) जिस प्रकार मोटर सड़क पर चलती है उसी प्रकार रेल पटरी पर चलती है।
20. (1) जिस प्रकार डॉक्टर रोगों के निवारण के लिए दवा की सलाह देते हैं, उसी प्रकार खिलाड़ी खेल खेलते हैं।
21. (2) जिस प्रकार,
22. (1) आकृति ‘a’ में स्थित काली बिंदु चार खण्ड घड़ी की सुई की दिशा में आगे बढ़ आकृति ‘b’ प्राप्त होती है। इसी प्रकार आकृति ‘c’ में स्थित काली बिंदु जब चार खण्ड आगे बढ़ती है तो आकृति ‘व’ प्राप्त होती है।
23. (4) माना पहली विषम संख्या = x
दूसरी क्रमागत विषम संख्या = ( x + 2)
.:. अभीष्ट अंतर = (x + 2) – x = 2
24. (2) प्राकृति संख्या ‘1’ से शुरू होती है जबकि पूर्ण संख्या शून्य ‘O’ से शुरू होती है।
25. (2) 6 + 3 = 18
= 6 × 3 = 18
12 – 2=6
= 12 ÷ 2 = 6
8 ÷ 2 = 10
= 8 + 2 = 10
+ ⇒ × –  ⇒  ÷ ⇒  +
8 – 2 ÷ 3
⇒ 8 ÷ 2 + 3
⇒4 + 3 = 7
26. (1) पहली आकृति में, 6 × 4 + 5
= 24 + 5 = 29
दूसरी आकृति में, 8 × 6 + 7
= 48 + 7 = 55
इसी प्रकार
तीसरी आकृति में, 5 × 3 + 4
= 15 + 4 = 19
.:. ? = 19
27. (1) प्रत्येक कॉलम में पहली और दूसरी संख्याओं के योग में से तीसरी संख्या घटाने पर चौथी (अर्थात् सबसे निचली) संख्या प्राप्त होती है।
पहला कॉलम
8 + 7 – 2 = 15 – 2 = 13
दूसरा कॉलम
3 + 6 – 4 – 9 – 4 = 5
तीसरा कॉलम
4 + 1 -? = 4 = 5 – ? = 4
= ? = 5 – 4 = 1
28. (1) प्रत्येक कॉलम में पहली और दूसरी संख्याओं के योग को 2 से भाग देने पर तीसरी (अर्थात् सबसे निचली) संख्या प्राप्त होती है।
पहला कॉलम
3 + 5/2 = 8/2 = 4
दूसरा कॉलम
6 + 8/2 = 14/2 = 7
तीसरा कॉलम
8 + 4/2 = 12/2 = 6
29. (2) कार्य का सूत्र है : बल × विस्थापन ।
अत:, जब बल किसी वस्तु के विस्थापन की दिशा में लगता है और वस्तु में विस्थापन होता है तो कार्य सम्पादित होता है। कार्य की इकाई है न्यूटन मीटर या जूल ।
30. (1) न्यूटन बल का मात्रक है।
31. (4) बृहस्पति ग्रह पर बड़ा लाल धब्बा दिखाई देता है।
32. (4) मंगल ग्रह का अगूँठी की तरह का घेरा नहीं होता है।
33. (2) अयस्क।
34. (1) Non-Government Organisation
35. (1) हीरा उच्चताप और उच्चदाब पर बना होता है।
36. (3) मक्खन, मछली और मांस ।
37. (4) सायनोकोबालामीन की कमी से एरीथ्रोसाइट परिपक्व नहीं हो पाता है।
38. (1) तुरन्त ऊर्जा प्राप्त करने के लिए कोशिका को ग्लूकोज चाहिए।
39. (1) P बिंदु दिए गए कोण के अंदर है।
40. (3) माचिस की तीन तीलियों को बिना तोड़े त्रिभुज बनाया जा सकता है।
41. (3) 92-7/8 – 49.326
(92 × 8) + 7 / 8 – 49.326
743/8 – 49.326
= 92.875 – 49.326
= 43.549
42. (1)
.:. त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता है।
ZA + ZB + ZC = 180°
65° + 65° + ZC = 180°
ZC = 180 – (65 + 65)
= 180 -130-50°
43. (1) 2 + 9/10 + 9/100 + 9/1000 + 1/1000
= 2 + 0.9 + 0.09 + 0.009 + 0.001 = 3
44. (3) आयत का क्षेत्रफल = 8 × 2 = 16m²
वर्ग का क्षेत्रफल = (4)² = 16m²
अतः दोनों चित्रों का क्षेत्रफल बराबर है।
45. (2) 8, 16, 20 ये सभी सम संख्याएँ हैं जबकि 13 एक विषम अभाज्य संख्या है।
46. (1) भारत-चीन युद्ध 1962 ई. में हुआ था।
47. (2) रेड इंडियन अमेरिका के मूल निवासी थे।
48. (1) झूठ पकड़ने वाली मशीन को पौलीग्राफ कहते हैं।
49. (1) 1991 क्रिकेट विश्वकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 22 फरवरी से 25 मार्च, 1992 तक किया गया था। विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान, इंग्लैंण्ड को 22 रन से हराकर पहली बार विजेता बना।
50. (1) 2018 के महिला हॉकी विश्वकप के फाइनल में नीदरलैंड ने आयरलैंड को हराकर खिताब जीता। वर्ष 2022 में भी नीदरलैंड ने अर्जेन्टीना को हराकर नौंवी बार खिताब जीता। वर्ष 2018 के महिला हॉकी विश्वकप का आयोजन इंग्लैण्ड में किया गया था।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *