सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2018 मुख्य परीक्षा पेपर – 1 | simultala class 6 Notes

सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2018 मुख्य परीक्षा पेपर – 1 | simultala class 6 Notes

सिमुलतला आवासीय विद्यालय - inp24

मुख्य परीक्षा
प्रथम प्रश्न-पत्र: PAPER-I खण्ड-क: गणित | खण्ड-ख: बौद्धिक क्षमता
                        खण्ड-क : गणित
1. (क) 50 से 80 के बीच कितनी पूर्ण संख्याएँ है ? उन्हें लिखें।
(ख) एक मशीन औसतन प्रतिदिन 2825 पेंसिल बनाती है। फरवरी 2008 में उस मशीन ने कितनी पेंसिल बनाई ?
2. (क) 36/48 के तुल्य वह भिन्न ज्ञात करें जिनका—
1. अंश 9 है।         2. हर 4 है।
(ख) वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात करें जिससे 389, 436 और 542 को भाग देने पर क्रमशः 4, 7 और 3 शेष बचें।
3. (क) मोहन ने 45.25 रु. खर्च किये और शेष 30.85 रु. बचे तो उनके पास कुल कितने रुपये थे ?
(ख) एक दर्जन पेन का मूल्य 180 रु. है और 8 बॉल पेन का मूल्य 56 रु. है। पेन के मूल्य का बॉल पेन के मूल्य से अनुपात ज्ञात करें।
4. (क) एक आयताकार हॉल की लम्बाई उसकी चौड़ाई के दोगुने से 5 मीटर अधिक है। यदि चौड़ाई 6 मीटर है, तो हॉल की लम्बाई ज्ञात करें।
(ख) 60 मीटर भुजा वाले वर्गाकार बगीचे की चारों ओर तार लगाने का व्यय 25 रुपये प्रति मीटर की दर से ज्ञात करें।
5. (क) निम्नलिखित को दशमलव का प्रयोग कर से.मी. में व्यक्त करें—
(1) 9 से.मी. 5 मि.मी.
(2) 154 मि.मी.
(ख) निम्नलिखित को आरोही और अवरोही क्रम में लिखें—
(1) 1/10, 6/10, 9/10, 5/10, 8/10, 2/10
(2) 1/7, 2/7, 5/7, 3/7, 11/7, 4/7
               खण्ड-ख :  बौद्धिक क्षमता
निर्देश (1-20): दिए गए प्रश्नों में सही जोड़े बनाएँ
1. बिहार पटना : : झारखण्ड : ……… 
(1) पटना
(2) राँची
(3) मुम्बई
(4) कोलकाता
2. केला : फल : : कद्दू : ……….. 
(1) पल
(2) सब्जी
(3) विटामिन
(4) दवा
3. शिक्षक विद्यार्थी : : चिकित्सक : ………… 
(1) नर्स
(2) रोगी
(3) प्रोफेसर
(4) पंडित
4. मछली : जल : : बंदर : ……… 
(1) जल
(2) वृक्ष
(3) पहाड़ी
(4) जंगल
5. फुटबॉल : खेल : : गणित : ………
(1) विषय
(2) खेल
(3) जानवर
(4) राज्य
6. शेर : जानवर : : तोता : ……….
(1) जानवर
(2) पक्षी
(3) मकड़ा
(4) मछली
7. पिता : माता : : दिन : ……….
(1) रात
(2) सूर्य
(3) चांद
(4) पृथ्वी
8. नर मादा : : लड़का : ………..
(1) लड़की
(2) मादा
(3) विद्यार्थी
(4) खिलाड़ी
9. गंगा : नदी : : अटलांटिक : ……….
(1) नदी
(2) महासागर
(3) नाला
(4) झील
10. वृक्ष : फल : : गुलाब : ……….
(1) सब्जी
(2) फूल
(3) खनिज
(4) सुगंध
निर्देश निम्न में कौन बाकी तीनों से भिन्न है ? 
11. (1) किसान
(2) कृषि विज्ञान
(3) उद्यान विज्ञान
(4) सिल्क विज्ञान
12. (1) रेलगाड़ी          (2) मोटर
      (3) टेम्पू                (4) बैलगाड़ी
13. (1) हॉकी              (2) बैडमिंटन
       (3) टेबल टेनिस     (4) कैरम
14. (1) कलम             (2) कागज
       (3) पेंसिल            (4) लकड़ी
15. (1) अभिनेता        (2) निर्देशक
       (3) निर्माता          (4) खिलाड़ी
16. (1) पटना             (2) राँची
       (3) मुंबई             (4) पूर्णिया
17. (1) लड़का          (2) लड़की
       (3) विद्यार्थी        (4) नारियल
18. (1) आम             (2) लीची
      (3) अमरूद         (4) चीनी
19. (1) पंखा            (2) बल्ब
       (3) कार            (4) ट्यूबलाइट
20. (1) मुख्यमंत्री     (2) प्रधानमंत्री
       (3) मंत्री            (4) जिलाधिकारी
निर्देश (21-25): निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या अगले स्थान पर आएगी ?
21. 5, 10, 15, 20, 25 …………
(1) 10
(2) 30
(3) 35
(4) 40
22. 1, 2, 6, 24 ………….
(1) 100
(2) 120
(3) 20
(4) 130
23. 2, 4, 6, 8 …………
(1) 10
(2) 13
(3) 15
(4) 7
24. 1, 4, 9, 16 
(1) 17
(2) 25
(3) 19
(4) 20
25. 20, 23, 22, 25 ………..
(1) 21
(2) 24
(3) 20
(4) 23
निर्देश : सही विकल्प चुनें—
26. नीचे के चित्र में कुल कितने वर्ग हैं ?
(1) 7
(2) 5
(3) 4
(4) 8
27. उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है ?
(1) योगी आदित्य नाथ
(2) नीतीश कुमार
(3) अखिलेश यादव
(4) राजनाथ सिंह
28. खाली स्थान भरो—
AB, CD, EF, ………..
(1) LM
(2) GH
(3) MO
(4) BC
29. रायपुर किस राज्य की राजधानी है ?
(1) पंजाब
(2) गुजरात
(3) छत्तीसगढ़
(4) उत्तरप्रदेश
30. प्रेमचंद संबंधित है—
(1) सिनेमा से
(2) संगीत से
(3) साहित्य से
(4) खेल से
31. सौर ग्रह का सबसे बड़ा ग्रह है—
(1) मंगल
(2) शुक्र
(3) बृहस्पति
(4) बुद्ध
32. 3² तथा 1² का अंतर है—
(1) 8
(2) 7
(3) 6
(4) 2
33. 2 × 2 × 2 = ………..
(1) 2⁴
(2) 2³
(3) 2²
(4) 2⁰
34. 5² ÷ 5 = …….
(1) 1
(2) 10
(3) 5
(4) ∞ (अनंन्त)
35. दिए गए चित्र में कितने त्रिभुज हैं ?
(1) 4
(2) 2
(3) 3
(4) 5
36. यदि a = 2 ; b = 3, तो 2³ ÷ 3b = ……….
(1) 4/27
(2) 27/4
(3) 5/8
(4) 1/9
37. 6 × 6 × 6⁰ = ………..
(1) 37
(2) 216
(3) 36
(4) 18
38. निर्देश : प्रश्नचिह्न के स्थान पर कौन-सी संख्या आयेगी ?
(1) 10
(2) 15
(3) 20
(4) 12
39. वर्गाकार खाली स्थान को भरें—
(1) 9
(2) 8
(3) 3
(4) 4
40. 2 + 2 + 2 = …….. 
(1) 3
(2) 2
(3) 6
(4) 0
41. निम्नलिखित में से कौन विश्व की सबसे बड़ी चिड़िया है ? 
(1) कंडोर
(2) ऑस्ट्रिच
(3) अल्बाट्रॉस
(4) पेंगूइन
42. निम्नलिखित में से किसने हार्ट पेस मेकर का निर्माण किया ?
(1) डब्लू. ग्रेटबैच
(2) सी. बर्नार्ड
(3) ए. फ्लेमिंग
(4) डब्ल्यू रोएंटजन
43. निम्नलिखित में से कौन माँसभक्षी पौधा है ?
(1) सनडयू
(2) कमल
(3) बाँस
(4) गुलाब
44. मधुमक्खी, तिलचट्टा और मक्खियाँ किस ग्रुप में आती हैं ? 
(1) पक्षी
(2) कीट
(3) स्तनपायी
(4) सरीसृप
45. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन है ? 
(1) एम.एस.धोनी
(2) विराट कोहली
(3) सुरेश रैना
(4) अश्विन
46. वर्गाकार खाली स्थान भरें—
(1) 3
(2) 4
(3) 5
(4) 2
47. B, C की माता है तथा A, B का पिता है, तो C
(1) A का नाती है।
(2) A का दादा है।
(3) A का भाई है।
(4) A की बहन है।
48. निम्नलिखित में से कौन स्तनपायी है ? 
(1) शार्क
(2) ऑक्टोपस
(3) डॉल्फिन
(4) रोहू
49. किसी विषमबाहु त्रिभुज में—
(1) तीनों भुजाएँ बराबर होती हैं।
(2) कोई दो भुजाएँ बराबर होती हैं।
(3) कोई भी भुजा बराबर नहीं होती है।
(4) प्रत्येक कोण 60 डिग्री का होता है।
50. निम्नलिखित में से किस राज्य का नृत्य चेराव है ? 
(1) केरल
(2) मिजोरम
(3) पंजाब
(4) बिहार
                     उत्तर व्याख्यासहित 
                      खण्ड-क : गणित
1. (क) दिया हुआ है—
संख्या 50 से 80 से बीच
ज्ञात करना है: 50 से 80 के बीच की पूर्ण संख्याएँ
प्रश्न से,
50 से 80 के बीच पूर्ण संख्याएँ निम्नलिखित हैं :
51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58 59, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 68, 69, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79
कुल संख्याएँ = 29
अतः 50 से 80 के बीच कुल पूर्ण संख्याएँ 29 है और संख्याएँ ये हैं— 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 68, 69, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79
1. (ख) दिया हुआ है—
एक मशीन औसतन प्रतिदिन 2825 पेंसिल बनाती है।
ज्ञात करना है : फरवरी 2008 में मशीन के द्वारा बनायी गयी पेंसिलों की संख्या
प्रश्न से,
1 मशीन 1 दिन में 2825 पेंसिल बनाती है।
ऐकिक नियम से,
.:. फरवरी 2008 में 29 दिन था।
.:. 1 दिन में 1 मशीन 2825 पेंसिल बनाती है।
.:. 29 दिन में 1 मशीन 2825 × 29 पेंसिल बनायेगी = 81925 पेंसिल
अतः एक मशीन फरवरी 2008 में 81925 पेंसिल बनाती है।
.:. अभीष्ट पेंसिल की संख्या = 81925
2. (क) दिया हुआ है—
भिन्न 36/48 है।
ज्ञात करना है : भिन्न
(i) अंश 9 है   (ii) हर 4 है
प्रश्न से,
(i) अंश 9 करने पर,
36/48 ÷ 4/4
36/48 × 4/4 = 9/12
2. (ii) हर 4 करने पर,
36/48 ÷ 12/12
36/48 × 12/12 = 3/4
अतः 36/48 के तुल्य भिन्न
अंश 9 = 9/12
हर 4 = 3/4
.:. अभीष्ट तुल्य भिन्न = 9/12, 3/4
2. (ख) दिया हुआ है—
संख्या 389, 436 और 542 से भाग देने पर क्रमशः शेष 4, 7 और 3 बचे।
ज्ञात करना है : बड़ी से बड़ी संख्या
प्रश्न से,
संख्या = 389, 436 और 542
शेष = 4, 7 और 3
नयी संख्याएँ = 389 – 4 = 385
436 – 7 = 429
542 – 3 = 539
385,429 और 539 का महत्तम समापवर्तक
महत्तम समापवर्तक = 11
अत: बड़ी से बड़ी संख्या 11 है।
.:. अभीष्ट संख्या = 11
3. (क) दिया हुआ है— 
मोहन ने 45.25 रुपये खर्च किए
शेष 30.85 रुपये बचे।
ज्ञात करना है : मोहन की कुल धनराशि
प्रश्न से,
खर्च = 45.25 रुपये
शेष बची राशि = 30.85 रुपये
मोहन की कुल धनराशि खर्च + शेष
= 45.25 + 30.85
= 76.10 रुपये
अतः मोहन के पास कुल धनराशि 76.10 रुपये है।
3. (ख) दिया हुआ है—
1 दर्जन पेन का मूल्य 180 रु. है।
8 बॉल पेन का मूल्य 56 रु. है।
ज्ञात करना है: पेन के मूल्य का बॉल पेन के मूल्य से
अनुपात
प्रश्न से,
1 दर्जन पेन का मूल्य 180 रुपये है।
सूत्र से,
.:. 1 दर्जन = 12 पेन
ऐकिक नियम से,
.:. 12 पेन का मूल्य 180 रुपये है।
.:. 1 पेन का मूल्य 180/12 रुपये है।
= 15 रुपये
.:. 8 बॉल पेन का मूल्य 56 रुपये है।
.:. 1 बॉल पेन का मूल्य 56/8 रुपये है।
= 7 रुपये
अनुपात = 1 पेन का मूल्य : 1 बॉल पेन का मूल्य
= 15 : 7
अतः पेन के मूल्य का बॉल पेन के मूल्य से अनुपात
= 15 : 7 है।
.:. अभीष्ट उत्तर =15 : 7
4. (क) दिया हुआ है—
आयताकार हॉल की लम्बाई उसकी चौड़ाई के 2 गुने
से 5 अधिक है।
चौड़ाई = 6 मीटर
ज्ञात करना है : हॉल की लम्बाई
प्रश्न से,
हॉल की चौड़ाई = 6 मीटर
हॉल की लम्बाई = हॉल की चौड़ाई × 2 + 5
= 6 × 2 + 5
= 12 + 5 = 17 मीटर
अतः हॉल की लम्बाई 17 मीटर है।
.:. अभीष्ट लम्बाई = 17 मीटर
4.(ख) दिया हुआ है—
वर्गाकार बगीचे की भुजा = 60 मीटर
तार लगाने का खर्च 25 रुपये प्रतिमीटर है।
ज्ञात करना है: बगीचे के चारों ओर तार लगाने का व्यय।
प्रश्न से,
वर्गाकार बगीचे की भुजा = 60 मीटर
सूत्र से,
वर्गाकार बगीचे का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 60
= 240 मीटर
ऐकिक नियम से,
.:. बगीचे में 1 मीटर तार लगाने का व्यय 25 रुपये है। .:. बगीचे में 240 मीटर तार लगाने का व्यय
25 × 240 रुपये है।
= 6000 रुपये
.:. अतः बगीचे के चारों ओर तार लगाने का व्यय 6000 रुपये है।
.:. अभीष्ट व्यय = 6000 रुपये
-60 मीटर
5. (क) दिया हुआ है—
(1) 9 सेंटीमीटर 5 मिलीमीटर
इसे दशमलव का प्रयोग कर सेंटीमीटर में लिखना है।
प्रश्न से,
9 सेंटीमीटर 5 मिलीमीटर
सूत्र से,
.:. 1 सेंटीमीटर = 10 मिलीमीटर
.:. 9 सेंटीमीटर = 10 × 9 मिलीमीटर
= 90 मिलीमीटर
कुल मिलीमीटर = 90 + 5
= 95 मिलीमीटर
.:. 10 मिलीमीटर = 1 सेंटीमीटर
.:. 1 मिलीमीटर = 1/10 सेंटीमीटर
.:. 95 मिलीमीटर = 1/10 × 95 सेंटीमीटर
= 9.5 सेंटीमीटर
अतः 9 सेंटीमीटर 5 मिलीमीटर = 9.5 सेंटीमीटर
.:. अभीष्ट उत्तर 9.5 सेंटीमीटर
(2) दिया हुआ है—
154 मिलीमीटर
इसे दशमलव का प्रयोग कर सेंटीमीटर में लिखना है। प्रश्न से.
154 मिलीमीटर
सूत्र से,
.:. 10 मिलीमीटर = 1 सेंटीमीटर
.:. 1 मिलीमीटर = 1/10 सेंटीमीटर
.:. 154 मिलीमीटर = 1/10 × 15.4 सेंटीमीटर
= 15.4 सेंटीमीटर
अतः 154 मिलीमीटर = 15.4 सेंटीमीटर
.:. अभीष्ट उत्तर 15.4 सेंटीमीटर
5. (ख) दिया हुआ है— 
(1) भिन्न 1/10, 6/10, 9/10, 5/10, 8/10, 2/10
ज्ञात करना है : आरोही एवं अवरोही क्रम
प्रश्न से,
भिन्न = 1/10, 6/10, 9/10, 5/10, 8/10, 2/10
यदि दिए गए सभी भिन्न का ‘हर’ समान हो तो जिसका अंश सबसे सबसे छोटा होगा वह सबसे छोटा भिन्न और जिसका अंश सबसे बड़ा होगा वह सबसे बड़ा भिन्न होता है।
भिन्न का आरोही एवं अवरोही क्रम निम्नलिखित है। आरोही क्रम (बढ़ते क्रम)
1/10 < 2/10 < 5/10 < 6/10 < 8/10 < 9/10
अवरोही क्रम (घटते क्रम)
9/10 > 8/10 > 6/10 > 5/10 > 2/10 > 1/10
अतः आरोही क्रम = 1/10 < 2/10 < 5/10 < 6/10 < 8/10 < 9/10
अवरोही क्रम = 9/10 > 8/10 > 6/10 > 5/10 > 2/10 > 1/10
(2) दिया हुआ है—
भिन्न = 1/7, 2/7, 5/7, 3/7, 11/7, 4/7
ज्ञात करना है : आरोही एवं अवरोही क्रम में
प्रश्न से,
भिन्न = 1/7, 2/7, 5/7, 3/7, 11/7, 4/7
भिन्न का आरोही एवं अवरोही क्रम निम्नलिखित है: आरोही क्रम (बढ़ते क्रम)
1/7 < 2/7 < 3/7 < 4/7 < 5/7 < 11/7
अवरोही क्रम (घटते क्रम)
11/7 > 5/7 > 4/7 > 3/7 > 2/7 > 1/7
                 खण्ड-ख : बौद्धिक क्षमता
                     उत्तर व्याख्यासहित
1. (2) जिस प्रकार बिहार की राजधानी पटना है, उसी प्रकार झारखंड की राजधानी राँची है।
2. (2) जिस प्रकार केला फल का उदाहरण है, उसी प्रकार कद्दू सब्जी का उदाहरण है।
3. (2) जिस प्रकार शिक्षक विद्यार्थी को पढ़ाता है उसी प्रकार चिकित्सक रोगी का उपचार करता है।
4. (2) जिस प्रकार मछली जल में रहती है उसी प्रकार बंदर वृक्ष पर रहता है।
5. (1) जिस प्रकार फुटबॉल एक खेल है उसी प्रकार गणित एक विषय का नाम है।
6. (2) जिस प्रकार शेर एक जानवर है उसी प्रकार तोता एक पक्षी है।
7. (1) जिस प्रकार पिता का विलोम माता होता है उसी प्रकार दिन का विलोम रात होता है।
8. (1) जिस प्रकार नर का विलोम मादा होता है उसी प्रकार लड़का का विलोम लड़की होता है।
9. (2) जिस प्रकार गंगा एक नदी का नाम है उसी प्रकार अटलांटिक महासागर का एक उदाहरण है।
10. (4) जिस प्रकार वृक्ष से फल प्राप्त होता है उसी प्रकार गुलाब से सुगंध प्राप्त होता है।
11. (1) किसान को छोड़कर अन्य सभी विज्ञान की विभिन्न शाखाएँ हैं। कृषि विज्ञान के अंतर्गत कृषि का अध्ययन किया जाता है। उद्यान विज्ञान के अंतर्गत उद्यान के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। सिल्क विज्ञान के अंतर्गत सिल्क के उत्पादन और रेशम कीट का अध्ययन किया जाता है।
12. (2) मोटर को छोड़कर अन्य तीन यातायात के विभिन्न साधन हैं। मोटर एक वैद्युत उपकरण है जो वैद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
13. (4) कैरम के अतिरिक्त अन्य सभी आउटडोर (बाह्य कक्ष) खेल हैं। कैरम एक इनडोर (अंतः कक्ष) खेल है।
14. (4) लकड़ी को छोड़कर अन्य सभी लेखन सामग्री हैं।
15. (4) खिलाड़ी को छोड़कर अन्य सभी फिल्म और नाटक क्षेत्र से संबंधित हैं।
16. (4) पूर्णिया को छोड़कर अन्य सभी विभिन्न राज्यों की राजधनियाँ हैं। बिहार की राजधानी पटना है। झारखण्ड की राजधानी राँची है। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई है। पूर्णिया, बिहार का एक शहर है।
17. (4) नारियल को छोड़कर अन्य सभी मनुष्य हैं। नारियल एक फल है।
18. (4) चीनी को छोड़कर अन्य सभी फल हैं।
चीनी यौगिक का एक उदाहरण है।
19. (3) कार को छोड़कर अन्य सभी विद्युत से चलने वाले यंत्र हैं।
कार ईंधन से चलती है।
20 (4) जिलाधिकारी को छोड़कर अन्य सभी राजनीति एवं सरकार से सम्बद्ध हैं। जिलाधिकारी प्रशासनिक अधिकारी है।
21. (2)
बाएँ से दाएँ, प्रत्येक अगली संख्या में ‘5’ की वृद्धि हो रही है।
22. (2)
23. (1)
24. (2)
25. (2)
26. (4)
वर्ग इस प्रकार हैं : ABFD, CEJI, EGKJ, HINM,
IJON, JKPO, KLOP, CGPN
अतः, वर्गों की कुल संख्या = 8
27. (1) उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।
नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। राजनाथ सिंह और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
28. (2)
29. (3) रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है।
गुजरात की राजधानी गांधीनगर है।
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
30. (3) प्रेमचंद साहित्य से संबंधित हैं।
प्रेमचंद्र द्वारा लिखित गोदान, ईदगाह, कफन, प्रसिद्ध पुस्तकें हैं।
31. (3) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है। ग्रहों का आकार के अनुसार क्रमः
बृहस्पति > शनि > अरुण > वरूण > पृथ्वी > शुक्र > मंगल > बुध
32. (1) अंतर = 3² – 1² = 9 – 1 = 8
33. (2) 2 × 2 × 2 = 2³
34. (3) 5² ÷ 5 = 25 ÷ 5 = 25 × 1/5 = 5
35. (4)
त्रिभुज इस प्रकार हैं: ABF, BDF, BCD, FDE, ACE
चित्र में त्रिभुजों की संख्या = 5
36. (1) 2a ÷ 3b
a = 2,  b = 3
= 2² ÷ 3³
= 4 ÷ 27 = 4/27
37. (3) 6 × 6 × 6°
= 6 × 6 × 1 = 36
38. (3) प्रत्येक पंक्ति में तीन संख्याओं का योग 30 है।
पहली पंक्ति
15 + 10 + 5 = 30
दूसरी पंक्ति
10 + 8 + 12 = 30
तीसरी पंक्ति
7 + 3 + ? = 30
⇒? = 30 -10 = 20
39. (1) 98 – 29 = 69
40. (1) 2 + 2 ÷ 2
= 2 + 2 × 1/2
= 2 + 1= 3
41. (2) विश्व की सबसे बड़ी चिड़िया ऑस्ट्रिच है।
42. (1) डब्ल्यू ग्रेटबैच ने हार्ट पेस मेकर का निर्माण किया था।
43. (1) सनड्यू एक माँसभक्षी पौधा है।
44. (2) मधुमक्खी, तिलचट्टा और मक्खियाँ कीट श्रेणी में आती हैं।
45. (*) भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा हैं। वर्ष 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे।
46. (2)
47. (1) B माता है C की । B एक महिला है।
A पिता है B का। A एक पुरुष है।
अतः, C नाती है A का या नतिनी है A की ।
C का लिंग ज्ञात नहीं है।
48. (3) डॉल्फिन एक स्तनपायी है।
49. (3) किसी विषमबाहु त्रिभुज में कोई भी भुजा बराबर नहीं होती है।
50. (2) चेराव मिजोरम राज्य का लोकनृत्य है।
जबकि कथकली, भांगड़ा, जट ज़टिन, क्रमश: केरल, पंजाब और बिहार के लोकप्रिय नृत्य हैं।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *