सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2019 मुख्य परीक्षा पेपर – 2

सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2019 मुख्य परीक्षा पेपर – 2

2019 सिमुलतला आवासीय विद्यालय

मुख्य परीक्षा
द्वितीय प्रश्न-पत्र: PAPER-II खण्ड-अ: हिन्दी | खण्ड-ब: अंग्रेजी | खण्ड-स: विज्ञान | खण्ड-द: सामाजिक विज्ञान
           खण्ड-अ हिन्दी ( प्रश्न क्रमांक 1 से 40 )
1. “उपवास” समाप्ति पर अन्न ग्रहण कर व्रत तोड़ना कहलाता है—
(1) पारण
(2) खरना
(3) अर्ध्य
(4) अर्घ
2. “ममता की मूर्ति” कहा जाता है—
(1) लक्ष्मीबाई
(2) मदर टेरेसा को
(3) इंदिरा गांधी को
(4) प्रतिभा पाटिल को
3. “चाँद का कुर्ता ” कविता के रचनाकार कवि हैं—
(1) रामनरेश त्रिपाठी
(2) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(3) श्रीनाथ सिंह ” का अर्थ होता है
 (4) तुलसीदास
4. “संदेशा का अर्थ होता है—
(1) देश
(2) बादल
(3) समाचार
(4) संदेह
5. “पपीहा’ क्या है—
(1) पक्षी
(2) फल
(3) मछली
(4) जानवर
6. “तीर” रखा जाता है— 
(1) कवच में
(2) ढाल
(3) रथ में
(4) तरकश में
7. “तराना” का अर्थ होता है—
(1) गीत
(2) मंजिल
(3) सार
(4) तान
8. “म्यान” में रखा जाता है—
(1) कलम
(2) तीर
(3) लाठी
(4) तलवार
9. “उपवन” का शब्दार्थ है—
(1) आसमान
(2) जंगल
(3) मैदान
(4) बगीचा
10. “बजाना” शब्द है— 
(1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया
(4) विशेषण
प्रश्न संख्या 11-15 तक के उत्तर नीचे दिए गए गद्यांश के आधार पर दें—
शाहजहाँ ने ‘ताजमहल’ को अपनी बेगम मुमताजमहल की यादगार में बनवाया। वह मुमताजमहल को बहुत प्यार करता था। एक बार मुमताज बहुत बीमार पड़ गई और उसके बचने की कोई आशा नहीं रही। उस समय उसने अपने पति से कहा, “मेरे मरने पर आप ऐसा मकबरा बनवाएँ, जिसके समान संसार में और कोई न हो। ” शाहजहाँ ने उसे वचन दे दिया। यही है वह मकबरा, जिसे शाहजहाँ ने अपनी बेगम की याद में बनवाया था।
11. “उसने अपने पति से कहा ” वाक्य में पति कहा गया है—
(1) ताजमहल को
(2) मुमताजमहल को
(3) शाहजहाँ को
(4) मकबरे को
12. शाहजहाँ ने ताजमहल बनवाया—
(1) मुमताजमहल को प्यार करने के कारण
(2) मुमताजमहल के बीमार पड़ने के कारण
(3) मुमताजमहल के मरने के कारण
(4) मुमताजमहल के सुन्दर होने के कारण
13. किसके बचने की आशा न रही ?
(1) ताजमहल के
(2) मुमताज के
(3) शाहजहाँ के
(4) पति के
14. “बेगम” का अर्थ होता है—
(1) यादगार
(2) वचन
(3) पति
(4) पत्नी
15. ताजमहल नाम है—
(1) यादगार का
(2) मकबरे का
(3) वचन
(4) बेगम का
प्रश्न संख्या 16-20 तक के उत्तर नीचे दिए गए पद्यांश के आधार पर दें—
सूरज की किरणें आती हैं, सारी कलियाँ खिल जाती हैं, अंधकार सब खो जाता है, सब जग सुन्दर हो जाता है। चिड़ियाँ गाती हैं मिलजुलकर, बहते हैं उनके मीठे स्वर, ठंडी-ठंडी हवा सुहानी चलती है जैसे मस्तानी ।।
16. कविता में किसकी चर्चा है ? 
(1) सुबह
(2) दोपहर
(3) शाम
(4) रात
17. कलियाँ खिल जाती हैं जब—
(1) हवा चलती है।
(2) चिड़ियाँ गीत गाती हैं।
(3) सूरज की किरणें आती हैं।
(4) शाम होती है।
18. हवा की चाल है—
(1) मस्तानी
(2) ठंडी
(3) मीठी
(4) सुहानी
19. जग सुन्दर हो जाता है, जब—
(1) प्रकाश हो जाता है।
(2) अंधकार हो जाता है।
(3) वर्षा होती है।
(4) गर्म हवा चलती है।
20. चिड़ियाँ का स्वर होता है—
(1) सुन्दर
(2) सुहाना
(3) मस्ताना
(4) मीठा
21. ‘आत्मज” का अर्थ होता है
(1) आत्मा
(2) शरीर
(3) प्राण
(4) पुत्र
22. “दो बार जन्म लेने वाला” के लिए एक शब्द होगा-
(1) दूज
(2) द्वितीय
(3) टनुज
(4) द्विज
23. इनमें से सही रूप में लिखा गया है—
(1) आयुर्वेद
(2) आर्युवेद
(3) आयुवेर्द
(4) आयूर्वेद
24. ‘मीना लाल साड़ी पहनकर शादी में गई ।’ वाक्य में लाल है—
(1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया
(4) विशेषण
25. छठ पर्व किस महीने में मनाया जाता है –
(1) वैशाख
(2) कार्तिक
(3) आश्विन
(4) सावन
26. “गाय” की ध्वनि को कहते हैं—
(1) चुकरना
(2) रँभाना
(3) डकारना
(4) रेंकना
27. “पुत्र के पुत्र ” को कहा जाता है—
(1) पौत्र
(2) सुपुत्र
(3) पुपुत्र
(4) कुपुत्र
28. “रोजे” के महीने को कहा जाता है—
(1) ईद
(2) त्यौहार
(3) रमजान
(4) दशहरा
29. “जो किए गए उपकारों को मानता हो’ के लिए एक शब्द होगा—
(1) उपकारी
(2) परोपकारी
(3) उपकार
(4) कृतज्ञ
30. दूर की दृष्टि रखने वाले को कहा जाता है—
(1) दूरदृष्टि
(2) दूरद्रष्टा
(3) दूरदर्शन
(4) सुदूरवर्ती
31. ‘तारीफ’ का विपरीतार्थक शब्द होगा
(1) तशरीफ
(2) शिकायत
(3) तकलीफ
(4) शरीफ
32. “रास न आना” का मतलब है—
(1) स्वादिष्ट न लगना
(2) पकड़ में न आना
(3) अच्छा नहीं लगना
(4) गीत गाना न आना
33. ‘पिता के भाई के पिता’ को कहा जाता है—
(1) नाना
(2) दादा
(3) चाचा
(4) मामा
34. ‘तैयारी’ का बहुवचन रूप है—
(1) तैयारा
(2) तैयारें
(3) तैयारों
(4) तैयारियाँ
35. “नदी में कोई तैर रहा है । ” वाक्य में ‘कोई’ है—
(1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) विशेषण
(4) क्रिया
36. “निकट” का विलोम (उल्टा) शब्द होता है—
(1) विकट
(2) सकट
(3) नजदीक
(4) दूर
37. ” अपने पाँव पर खड़े होना” का अर्थ होता है—
(1) स्वावलंबी होना
(2) चलना
(3) दौड़ना
(4) लम्बा होना
38. मैं गोरा हूँ ……. मेरा भाई साँवला है। रिक्त में भरा जाएगा—
(1) क्योंकि
(2) कि
(3) परन्तु
(4) जैसे कि
39. “दुर्बल” का विलोम क्या होगा ?
(1) सर्वत्र
(2) शुक्ल
(3) सबल
(4) मधुर
40. ‘निराशा’ का विपरीतार्थक शब्द है—
(1) आशा
(2) राशा
(3) हतासा
(4) निराशाजनक
                      खण्ड-ब: अंग्रेजी
               ( प्रश्न क्रमांक 41 से 80 )
Directions (41-45): Read the passage given below carefully and answer the question no. 41-45 by choosing the correct options for each of them.
Sengai was a wise man. One day a rich man came to Sengai and said to him, “I have come to request you to bless our family. Please write something for our continued prosperity.” Sengai sent for a large sheet of paper. When it was brought to him, he wrote on it : “Father dies, son dies, and grandson dies.” The rich man became angry. Sengai smiled and explained, I am not joking. “Before you die if your son dies, this would grieve you greatly. If your grandson passes away before your son, both you and your son would be brokenhearted. But if your family, generation after generation, passes away in the order I have mentioned, it will be natural course of life. This is what I call real prosperity.” according to Sengai is the natural course
41. What of life ?
(1) The death of son before the father but after grandfather
(2) The death of grandfather followed by father and then son
(3) The death of grandson before the grandfather but after father
(4) The death of grandson before grandfather and father
42. The phrase ‘continued prosperity’ in the passage means …………………..
(1) becoming rich
(2) restoring richness
(3) prolongation of prosperity
(4) end of prosperity
43. The phrase ‘passes away’ means ……
(1) lives
(2) becomes successful
(3) overcomes failure
(4) dies
44. What is real prosperity ?
(1) wealth
(2) position
(3) natural course of life
(4) None of these
45. The rich man became angry because ………..
(1) Sengai talked about death
(2) Sengai joked with the rich man
(3) Sengai refused to bless him
(4) Sengai did not talk to him
Directions (46-50): Read the passage given below carefully. Certain words are missing. The blanks are represented by numbers from 46 to 50. Choose the correct option for each of the numbers to complete the passage.
Dussehra is one of the most important ……46….. of our country. It symbolises the ….47…. of good over evil. It is said that Goddess Durga killed …..48…. and restored peace and happiness back in the …… 49 …. People …..50…. Dussehra with pomp and gaiety all over the country.
46. (1) festival            (2) festivals
      (3) culture             (4) tradition
47. (1) victory             (2) defeat
      (3) disgrace          (4) battle
48. (1) Vritasur           (2) Tarkasur
      (3) Mahishasur     (4) Sakatasura
49. (1) Hell                  (2) earth
       (3) Universe         (4) India
50. (1) spread            (2) hail
      (3) honour            (4) celebrate
Directions (51-70): Answer by choosing the most suitable option from the alternatives given with each question :
51. The adjective form of ‘India’ is—
(1) Indies
(2) Indiana
(3) Indian
(4) None of these
52. The opposite of ‘always’ is
(1) ever
(2) again
(3) sometimes
(4) never
53. My house is …….. than yours.
(1) big
(2) bigger
(3) biggest
(4) None of these
54. Which set of words is the example of noun ?
(1) Riya, water, she
(2) fruitless, India, country
(3) mobile, village, honesty
(4) darkness, playing, nice
55. Which of the following nouns is neuter gender ?
(1) doctor
(2) nurse
(3) compounder
(4) syringe
56. The plural form of ‘thief is
(1) thief
(2) thiefs
(3) thiefes
(4) thieves
57. Which set of words puts together dissimilar words ?
(1) cow, ox, goat
(2) playing, reading, dancing
(3) paddy, wheat, maize
(4) Horse, tonga, bullockcart
58. The feminine form of ‘actor’ is …..
(1) heroine
(2) model
(3) actress
(4) None of these
59. She is lean and thin but her brother is …………
(1) slim
(2) slender
(3) fat
(4) thick
60. The root word of ‘foolishness’ is
(1) fool
(2) foolish
(3) foolishness
(4) folly
61. I have a car …….. colour is black.
(1) his
(2) her
(3) it
(4) its
62. An adjective qualifies&
(1) nouns
(2) pronouns
(3) nouns and pronouns
(4) None of these
63. I have ………. interest in classical music.
(1) little
(2) many
(3) few
(4) None of these
64. “Reena went to market to purchase a sweater.” Here ‘went’ is a—
(1) noun
(2) pronoun
(3) verb
(4) adverb
65. Which of the following is a singular noun ? 
(1) teeth
(2) women
(3) geese
(4) foot
66. Which of the following is the example of material noun ?
(1) table
(2) river
(3) darkness
(4) milk
67. Two students did not do …….. Mathematics homework. 
(1) his
(2) her
(3) their
(4) our
68. He was late by ……. hour. 
(1) a
(2) an
(3) the
(4) None of these
69. The nearest meaning of ‘region’ is ….
(1) area
(2) field
(3) landscape
(4) our
70. I am very …… to see you.
(1) happy
(2) happily
(3) happiness
(4) unhappily
Directions (71-75) Answer by choosing the correct spelling from the given options :
71. (1) saparow       (2) sparrow
       (3) spparrow     (4) sparoww
72. (1) nuisanse       (2) niusance
       (3) nuisanse       (3) nuisance
73. (1) curtan            (2) kertan
      (3) curtain           (4) kurtain
74. (1) familie           (2) familiy
      (2) phamily         (4) family
75. (1) broun            (2) braun
      (3) brounn           (4) brown
Directions (76-80): Answer by choosing the most suitable option from the alternatives given with each questions :
76. According to the story “The House Sparrow’, which statement is not correct about house sparrow ? 
(1) Their eggs are pale and greeninsh white
(2) They like to live with people
(3) They make nests in hole and niche (4) Mother bird lays six to eight eggs bo
77. Which flower is mentioned in the poem ‘Day by Day I float my Paper Boat’ ?
(1) Rose
(2) Jasmine
(3) Shiuli
(4) Marigold
78. With reference to the poem ‘Lovely Moon’ mother sings—
(1) song
(2) geet
(3) lullaby
(4) bhajan
79. According to the story The Smell of Bread and the Sound of Money’ the baker took the poor man to—
(1) his house
(2) his shop
(3) the court
(4) the king
80. Who remained finally inside the tent in the story The Arab and His Camel’ ?  
(1) both the Arab and the camel
(2) the camel only
(3) the Arab only
(4) None of these
      खण्ड-स : विज्ञान ( प्रश्न क्रमांक 81 से 120 )
81. निम्नलिखित में से कौन अल्प मात्रा में भी जल को कीटाणु रहित करता है ? 
(1) ऑक्सीजन
(2) नाइट्रोजन
(3) क्लोरीन
(4) कार्बन डाईऑक्साइड
82. निम्नलिखित में से कौन बिहार में अवस्थित नहीं है ?
(1) विक्रमशिला विश्वविद्यालय
(2) रूमटेक मॉनेस्ट्री
(3) वैशाली का स्तूप
(4) अशोक स्तम्भ
83. इनमें से कौन-सा वाक्य सही नहीं है ?
(1) गुलमेंहदी के बीज फटकर बिखरते हैं।
(2) कमल के फल पानी में बहते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचते हैं।
(3) कपास के बीज पशु के शरीर से चिपककर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचते हैं।
(4) बरगद के बीज पक्षियों के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचते हैं।
84. बिहार में अभ्यारण्य कहाँ है?
(1) पश्चिमी चम्पारण
(2) बेगूसराय
(3) पश्चिमी चम्पारण एवं बेगूसराय दोनों
(4) इनमें में से कोई नहीं
85. निम्नलिखित पदार्थों में कौन सा विद्युत का चालक है ? 
(1) काँच
(2) रबर
(3) शुद्ध जल
(4) ताँबा
86. बाढ़ का मुख्य कारण है—
(1) भारी वर्षा
(2) डैम से एकाएक पानी छोड़ना
(3) निम्न स्तरीय भूमि
(4) उपर्युक्त सभी
87. सिंचाई के आधुनिक संसाधन हैं—
(1) नदी
(2) तालाब
(3) नलकूप
(4) कुआँ
88. बीज किसकी उपस्थिति में अंकुरित होता है ?
(1) जल
(2) हवा
(3) सूर्य प्रकाश
(4) उपरोक्त सभी
89. भारत द्वारा छोड़ा गया प्रथम उपग्रह था—
(1) रोहिणी
(2) आर्यभट्ट
(3) भास्कर
(4) इनसैट
90. हिमालय पर्वतारोहण संस्थान अवस्थित है—
(1) दार्जिलिंग
(2) असम
(3) देहरादून
(4) सिक्किम
91. इनमें से कौन सा शाकाहारी जन्तु है ?
(1) शेर
(2) हाथी
(3) कौआ
(4) मनुष्य
92. इनमें से कौन लम्बाई मापन का साधन नहीं है ?
(1) हाथ
(2) पानी
(3) रस्सी
(4) मीटर स्केल
93. निम्नलिखित में किस बीज का हवा द्वारा प्रसार होता है ?
(1) कपास
(2) मटर
(3) पपीता
(4) आम
94. छाया होती है—
(1) रंगीन
(2) सफेद
(3) काली
(4) इनमें से कोई नहीं
95. मछली जब तैरती है तो किसका प्रयोग करती है?
(1) पैर
(2) पंख
(3) हाथ
(4) मछली का पर
96. मधुबनी चित्रकला किस राज्य से संबंधित है ?
(1) उत्तराखण्ड
(2) असम
(3) बिहार
(4) दिल्ली
97. पृथ्वी का उपग्रह है—
(1) चन्द्रमा
(2) उल्का पिंड
(3) क्षुद्र ग्रह
(4) इनमें से कोई नहीं
98. खाद्य तेल सरसों के किस भाग से प्राप्त होते हैं—
(1) बीज
(2) पत्ती
(3) तना
(4) जड़
99. इनमें से कौन सजीव नहीं है ?
(1) बालक
(2) गुलाब का पौधा
(3) मोटर गाड़ी
(4) ऊँट
100. मनुष्य की हड्डी की कठोर संरचना है—
(1) त्वचा
(2) कोशिका
(3) खोपड़ी
(4) इनमें में से कोई नहीं
101. जीवाणु द्वारा कौन-सा रोग होता है ?
(1) हैजा
(2) टाइफाइड
(3) क्षय रोग
(4) इनमें से सभी
102. मूली क्या है ?
(1) फल
(2) तना
(3) जड़
(4) इनमें से कोई नहीं
103. सौर कुकर की दीवारें एवं पेंदी किस रंग की होती हैं ? 
(1) सफेद रंग
(2) काला रंग
(3) भूरा रंग
(4) कोई भी रंग
104. “टाइगर हिल ” अवस्थित है—
(1) बिहार में
(2) पश्चिम बंगाल में
(3) उत्तर प्रदेश में
(4) असम में
105. जलने में सहायता करने वाली गैस है—
(1) कार्बन डाईऑक्साइड
(2) नाइट्रोजन
(3) क्लोरीन
(4) ऑक्सीजन
106. अगर आपके कपड़ों में आग पकड़ ले तो सुरक्षा की दृष्टि से इनमें से क्या सही नहीं है ? 
(1) आप जहाँ हैं वहाँ रुक जाइए
(2) फर्श पर लेट जाइए
(3) अपने हाथ से अपना चेहरा ढककर लुढ़किये
(4) चारों तरफ दौड़ना शुरू कर दीजिए ।
107. इनमें से जो बीज से नहीं उगाया जाता है
(1) गुलाब
(2) नारियल
(3) कपास
(4) मटर
108. मलेरिया की बीमारी फैलती है—
(1) मच्छर से
(2) कीटाणु से
(3) फफूंद से
(4) उपर्युक्त सभी से
109. वायु में किस गैस की मात्रा सबसे अधिक होती है ?
(1) ऑक्सीजन
(2) कार्बन डाईऑक्साइड
(3) नाइट्रोजन
(4) आर्गन
110. इनमें से कौन-सा वाक्य सही नहीं है ?
(1) गतका एक मार्शल आर्ट है।
(2) सूमो एक मार्शल आर्ट है।
(3) मार्शल आर्ट एक युद्ध कला है।
(4) सूमो चीन का एक खेल है।
111. निम्नलिखित में कौन फसल को बर्बाद नहीं करता है ?
(1) जानवर
(2) खाद
(3) पालतू पशु
(4) कीटाणु
112. खाद्य पदार्थ को संरक्षित रखने में बाधक है—
(1) नमक
(2) पानी
(3) तेल
(4) सूर्य प्रकाश
113. एवरेस्ट की चोटी पर विजय प्राप्त करने वाली बिहार की महिला हैं—
(1) निरूपमा अग्रवाल
(2) अनुपमा यादव
(3) नीता शर्मा
(4) शोभा डे
114. सूर्य प्रकाश प्राकृतिक स्रोत है—
(1) विटामिन A का
(2) विटामिन B का
(3) विटामिन C का
(4) विटामिन D का
115. ‘विश्व विकलांगता दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है—
(1) 1 दिसम्बर
(2) 2 दिसम्बर
(3) 3 दिसम्बर
(4) 4 दिसम्बर
116. बरसात में लगाई जाने वाली फसलों को कहते हैं—
(1) खरीफ फसल
(2) रबी फसल
(3) जायद फसल
(4) उपर्युक्त सभी
117. नालंदा विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे ?
(1) अशोक
(2) चन्द्रगुप्त
(3) कुमारगुप्त
(4) समुद्रगुप्त
118. कुश्ती में कितने खिलाड़ी होते हैं ?
(1) 1
(2) 2
(3) 3
(4) 11
119. कृत्रिम उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है- 
(1) मौसम भविष्यवाणी के लिए
(2) संचार के लिए
(3) खगोलिया उद्देश्यों के लिए
(4) उपर्युक्त सभी के लिए
120. कम तापक्रम पर भोजन के भण्डार से उनका पोषक तत्व—
(1) अपेक्षाकृत कम हो जाते हैं।
(2) बढ़ जाते हैं ।
(3) कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
(4) इनमें से कोई नहीं
खण्ड-द: सामाजिक विज्ञान ( प्रश्न क्रमांक 121 से 150 )
121. किस जिले की सीमा उत्तर प्रदेश से नहीं जुड़ी है? 
(1) गोपालगंज
(2) सीवान
(3) कैमूर
(4) सारण
122. चाय की खेती के लिए कौन-सा राज्य प्रसिद्ध है?
(1) राजस्थान
(2) मध्यप्रदेश
(3) असम
(4) हरियाणा
123. प्रसिद्ध दर्रा ‘नाथुला’ किन दो देशों के बीच स्थित है ?
(1) भारत और नेपाल
(2) भारत और म्यांमार
(3) भारत और चीन
(4) भारत और पाकिस्तान
124. इनमें से कौन-सा ईंधन ऊर्जा के रूप में उपयोग नहीं होता है ?
(1) लकड़ी
(2) केरोसीन
(3) पेट्रोल
(4) प्लास्टिक
125. शीत ऋतु की फसल को जाना जाता है—
(1) खरीफ
(2) गरमा
(3) जायद
(4) रबी
126. सासाराम किस जिला का मुख्यालय है ? 
(1) कैमूर
(2) रोहतास
(3) औरंगाबाद
(4) गया
127. ‘कुम्हार’ किस चीज से अलग-अलग तरह की वस्तुएँ बनाता है ?
(1) मिट्टी से
(2) लकड़ी से
(3) लोहे से
(4) कपड़े से
128. मगध की राजधानी, गिरिव्रज का संबंध वर्तमान में किस स्थल से है ?
(1) पटना
(2) भागलपुर
(3) राजगीर
(4) दरभंगा
129. हवा से प्राप्त ऊर्जा को कहा जाता है—
(1) सौर ऊर्जा
(2) थर्मल ऊर्जा
(3) पवन ऊर्जा
(4) ज्वारीय ऊर्जा
130. कौन-सा खेल दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है ?
(1) कबड्डी
(2) खो-खो
(3) कुश्ती
(4) क्रिकेट
131. ‘बैसाखी पर्व’ किस धर्म से जुड़ा है ?
(1) बौद्ध
(2) जैन
(3) ईसाई
(4) सिक्ख
132. प्रतिवर्ष 26 जनवरी को भारत में किस तरह मनाया जाता है ?
(1) गणतंत्र दिवस
(2) स्वतंत्रता दिवस
(3) योग दिवस
(4) गांधी जयंती
133. सौर मंडल का कौन एक मात्र तारा है ? 
(1) शुक्र
(2) सूर्य
(3) पृथ्वी
(4) बृहस्पति
134. शादी, जन्मदिन, पार्टियों जैसे कार्यक्रम के लिए उपयोग किए जाते हैं—
(1) सामुदायिक भवन
(2) निजी भवन
(3) होटल
(4) उपर्युक्त सभी
135. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु किस संगठन द्वारा प्रवेश परीक्षा ली जाती थी ?
(1) विद्यार्थियों के समूह द्वारा
(2) शिक्षक समूह द्वारा
(3) द्वारपंडित द्वारा
(4) इनमें से कोई नहीं
136. ब्रेल लिपि किसके द्वारा उपयोग की जाती है ? 
(1) नेत्रहीन
(2) बहरा
(3) गूंगा
(4) इनमें सभी
137. सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है—
(1) हाथी
(2) जिराफ
(3) घोड़ा
(4) चीता
138. इनमें से कौन तीव्रगामी वाहन है ?
(1) बस
(2) मोटरकार
(3) हवाई जहाज
(4) रेलगाड़ी
139. इनमें से हमें जंगल से क्या प्राप्त होता है?
(1) जलावन
(2) जड़ी-बूटी
(3) इमारती लकड़ी
(4) उपर्युक्त सभी
140. सन् 1953 ई. में कौन तेनजिंग नोरगे के साथ ‘एवरेस्ट’ पर पहुँचने वाला पर्वतारोही था ?
(1) एडमंड हिलेरी
(2) राकेश शर्मा
(3) निरूपमा अग्रवाल
(4) वाँग्डी नोरबू
141. बिहार में कौन-सा जिला केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ?
(1) वैशाली
(2) पूर्णिया
(3) बेगूसराय
(4) सीवान
142. विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है?
(1) हिन्द महासागर
(2) प्रशांत महासागर
(3) अटलांटिक महासागर
(4) इनमें से कोई नहीं
143. ट्रैफिक सिग्नल में कौन सा रंग गाड़ी के रुकने का संकेत है ?
(1) लाल
(2) हरा
(3) पीला
(4) नीला
144. चीनी यात्री हुएनसाँग ने किस प्राचीन विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था ?
(1) तक्षशिला विश्वविद्यालय
(2) विक्रमशिला विश्वविद्यालय
(3) नालंदा विश्वविद्यालय
(4) इनमें से सभी में
145. “केसरिया स्तूप” किस राज्य में अवस्थित है ?
(1) बिहार
(2) पश्चिम बंगाल
(3) उत्तर प्रदेश
(4) ओडिशा
146. सिक्खों के अन्तिम गुरु कौन थे ?
(1) गुरु गोविन्द सिंह
(2) गुरुनानक
(3) गुरु अर्जुन देव
(4) इनमें से कोई नहीं
147. माउन्ट एवरेस्ट की ऊँचाई है—
(1) 8000 मी.
(2) 8848 मी.
(3) 8056 मी.
(4) 8972 मी.
148. बहुत ठंड वाले इलाके में पाया जाने वाला जीव है—
(1) याक
(2) गैंडा
(3) हाथी
(4) जिराफ
149. बिहार के किस गाँव में बेटी के जन्म पर 10 वृक्ष लगाने की परम्परा है ?
(1) शेखोपुर
(2) धरहरा
(3) भभुआ
(4) इनमें से कोई नहीं
150. सिक्किम की राजधानी है—
(1) गंगटोक
(2) दार्जिलिंग
(3) कोहिमा
(4) ईटानगर
                       उत्तर व्याख्यासहित
1. (1) उपवास समाप्ति पर अन्न ग्रहण कर व्रत तोड़ना पारण कहलाता है।
● छठ पूजा के दूसरे दिन मनाया जाने वाला त्योहार खरना कहलाता है।
2. (2) मदर टेरेसा का जन्म 1910 ई. में अल्बानिया में हुआ था। इन्होंने मानव धर्म की सेवा, गरीबों, बेसहारों एवं अनाथों की सेवा के लिए 1950 ई. में कलकत्ता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।
● इन्हें 1979 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
3. (2) ‘चाँद का कुर्ता’ कविता के रचनाकार रामधारी सिंह दिनकर हैं।
● राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने चाँद का कुर्ता में यह बताया है कि कैसे चाँद ठंड से बचने के लिए अपनी माँ से झिंगोला (ढीला-ढीला मोटा कपड़ा) सिलवाने की विनती करता है।
4. (3) संदेशा का अर्थ समाचार होता है।
● संदेह का अर्थ शक होता है।
5. (1) पपीहा एक पक्षी है जिसका पुकार पीहु-पीहु होता है।
6. (4) तीर, तरकश में रखा जाता है।
7. (1) तराना का अर्थ गीत होता है।
8. (4) तलवार जिसमें रखा जाता है, उसे म्यान कहा जाता है।
9. (4) उपवन का शब्दार्थ बगीचा होता है।
10. (3) बजाना शब्द क्रिया है।
जिससे किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, क्रिया कहलाता है। जैसे-खाना, सोना, हंसना, रोना, पढ़ना, चलना आदि।
11. (3) “उसने पति से कहा वाक्य में” पति मुगल शासक शाहजहाँ (संसार का स्वामी) को कहा गया है। यहाँ ‘उसने’ शब्द का अर्थ शाहजहाँ की पत्नी मुमताजमहल से ।
12. (1) अपने जीवन के अंतिम क्षणों में मुमताज महल ने शाहजहाँ से कहा “मेरे मरने पर आप ऐसा मकबरा बनवाएँ जिसके समान संसार में और कोई न हो। “
● शाहजहाँ ने मुमताज महल को प्यार करने के कारण ताजमहल बनवाया।
13. (2) बीमारी के कारण मुमताज महल की बचने की आशा नहीं थी।
14. (4) इस्लाम धर्म में ‘बेगम’ का अर्थ पत्नी होता है। शाहजहाँ ने अपनी बेगम
15. (2) ताजमहल एक मकबरा है जिसे मुमताज महल की याद में बनवाया था।
16. (1) उपर्युक्त पद्यांश में सुबह या प्रातः काल की चर्चा हुई है ।
17. (3) कलियाँ खिल जाती हैं, जब सूरज की किरणें आती हैं।
18. (1) ठंडी-ठंडी हवा की चाल मस्तानी होती है।
19. (1) जब सूर्य का प्रकाश हो जाता है तब सब जग (संसार) सुंदर हो जाता है।
20. (4) चिड़िया का स्वर मीठा होता है, जब वह समूह में मिलजुलकर गाती है।
21. (4) आत्मज का अर्थ पुत्र एवं आत्मजा का अर्थ पुत्री होता है।
● समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
● आत्मज का पर्यायवाची शब्द पुत्र, तनय, सूत है।
22. (4) दो बार जन्म देने वाला के लिए एक शब्द द्विज है।
23. (1) शुद्ध वर्तनी              अशुद्ध वर्तनी
             आयुर्वेद                  आर्युवेद
              ऋग्वेद                   ऋगवेद
             अथर्ववेद                अर्थववेद
             सामवेद                  शामवेद
24. (4) संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। जैसे-लाल साड़ी, काला कोट, ईमानदार व्यक्ति, चालाक लोमड़ी आदि ।
25. (2) छठ बिहार का महापर्व है। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाता है। यह सूर्य देवता के सम्मान में मनाया जाता है। यह त्योहार चार दिनों तक होता है।
26. (2) गाय की ध्वनि / बोली को रँभाना कहते हैं।
बैल की आवाज – डकारना
भैंस की आवाज – चुकरना
गधा की आवाज / बोली- रेंकना
27. (1) पुत्र के पुत्र को पौत्र कहते हैं।
● यहाँ पौत्र का शाब्दिक अर्थ (पोता) से है।
28. (3) ‘रोजे’ के माह को रमजान का महीना कहा जाता है।
29. (4) जो किए गए उपकारों को मानता हो उसके लिए एक शब्द कृतज्ञ है।
● जो किए गए उपकारों को नहीं मानता है उसे कृतघ्न कहते हैं।
● जो दूसरे का उपकार करता है, उसे परोपकारी कहा जाता है।
30. (2) दूर की दृष्टि रखने वाला – दूरद्रष्टा
जिसकी दृष्टि दूर तक जाए – दूरदर्शी
जो सब कुछ जानता हो – सर्वज्ञ
जो बहुत कम बोलता हो – मितभाषी
31. (2) विपरीत अर्थ देने वाले शब्द को विपरीतार्थक या विलोम (उल्टा) शब्द कहते हैं। जैसे—
तारीफ – शिकायत
सुख – दुःख
अपना – पराया
शुभ – अशुभ
अमृत – विष
32. (3) ‘रास न आना’ का अर्थ- अच्छा नहीं लगना।
● यह एक मुहावरा है। मुहावरा का प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जाता है।
● इसका प्रयोग किसी वाक्य के साथ किया जाता है। मुहावरा वाक्य को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाता है। जैसे—
नौ दो ग्यारह होना – भाग जाना
घर-घाट का एक करना – कठिन परिश्रम करना
नजरबंद करना – जेल में रखना
33. (2) पिता के भाई के पिता को दादा कहा जाता है। ।
● पिता के भाई की माता दादी कहलाएगी
● पिता का भाई चाचा कहलाएगा।
● पिता के भाई की पत्नी चाची कहलाएगी।
34. (4) एकवचन से किसी एक व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है।
● बहुवचन से दो या दो से अधिक व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है।
एकवचन               बहुवचन
तैयारी                  तैयारियाँ
लता                     लताएँ
औरत                   औरतें
शाखा                   शाखाएँ
35. (2) संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है। सर्वनाम कहलाता है। जैसे- मैं, तुम, कोई, हम, वह, आप, उसका उसकी।
36. (4) विलोम शब्द
निकट – दूर
काला – गोरा
लड़का – लड़की
मोटा – पतला
आकाश – पाताल
37. (1) अपने पाँव पर खड़े होना का अर्थ स्वावलंबी होना होता है।
38. (3) मैं गोरा हूँ परन्तु मेरा भाई साँवला है।
39. (3) दुर्बल का विलोम – सबल
शुक्ल का विलोम – कृष्ण
मधुर का विलोम – कड़वा
40. (1) निराशा का विपरीतार्थक आशा होगा।
                (41-45 ) : Passage
Meaning of some important words and Phrases
1. Bless (Verb) = आशीर्वाद देना, वरदान देना
2. Prosperity (Noun) = खुशहाली, समृद्धि
3. Send for (Phrasal verb) = भेजना, मंगवाना, बुलवाना
4. Brought (Past Participle (V³) of bring) = लाना
5. Grandson (Noun) = पोता, नवासा
6. Grieve (Verb) = शोक करना, रंज करना, शोक मनाना
7. Pass away (Phrasal verb) = मर जाना, निधन होना
8. Broken-hearted (phrase) = full of sorrow
9. Generation (noun) = पीढ़ी, पुश्त
10. generation after generation = पुश्त दर पुश्त
11. in the order (Phrase) = के क्रम में
12.natural course of life = जीवन की प्राकृतिक गति
41. (2) The death of grandfather followed by father and then son
42. (3) prolongation of prosperity
43. (4) dies
44. (3) natural course of life
45. (1) Sengai talked about death
46. (2) festivals क्योंकि ‘one of the’ के बाद plural noun का प्रयोग होता है।
47. (1) victory
48 (3) Mahishasur
49. (1) Universe
50. (4) celebrate
51. (3) Proper Adjective : ऐसा Adjective जो proper noun से बनाया गया हो। जैसे—
Proper Noun          Proper Adjective
        India                         Indian
        Asia                          Asian
       China                        Chinese
52. (4) Always (Adverb) = हमेशा, सदैव
Never (Adverb) = कभी नहीं
Ever (Adverb) = कदापि, कभी, सर्वदा Sometimes (Adverb) = कभी-कभी, किसी समय, कभी भी
53. (2) जब किसी वस्तु या व्यक्ति की तुलना किसी दूसरे वस्तु या व्यक्ति से किया जाता है तो comparative degree का प्रयोग होता है। comparative degree के बाद than का प्रयोग होता है।
Positive Degree    Comparative Degree
big                           bigger (than)
Superlative Degree
(the) biggest
54. (3)
55. (4) Neuter Gender: f noun (male) और ना ही मादा (Female) जाति का बोध होता है बल्कि निर्जीव (lifeless) पदार्थ का बोध होता है। जैसे- syringe, needle, pen, table, etc.
56. (4) जब किसी noun के अंत में f या fe हो तो उस noun के –f या -fe को हटाकर तथा ves जोड़कर plural बनाया जाता है। जैसे—
Singular Noun             Plural Noun
        thief                          thieves
        knief                         knives
        wife                          wives
        wolf                          wolves
57. (4)
58. (3) Masculine Gender
             Actor
             Hero
Feminine Gender
Actress
Heroine
Model is a common gender.
59. (3) Conjunction but’ का प्रयोग ‘किन्तु, परन्तु, लेकिन ‘ के अर्थ में दो statements के बीच contrast ( भेद या अंतर) बताने के लिए किया जाता है। जैसे—
She is intelligent but her brother is dull.
अत: fat का प्रयोग उपयुक्त होगा।
60. (2) Root word + suffix = New word foolish + ness = foolishness
61. (4) Possessive adjective का प्रयोग अधिकार या संबंध बताने के लिए होता है। It का प्रयोग Pronoun के रूप में निर्जीव या छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े के लिए होता है। It का possessive adjective its होता है। वाक्य में car निर्जीव वस्तु है। इसलिए possessive adjective its का प्रयोग होगा।
62. (3) Adjective: A word that qualifies a noun or pronoun. जैसे- beautiful, tall, big, hot, clear, easy, etc.
63. (1) Little का प्रयोग singular uncountable noun के साथ होता है।
Little water (✓)      Little books (×)
 Little rice (×)   Little questions (×)
[Few Many]  + plural countable noun
few books (✓)      many books (✓)
वाक्य में Interest एक uncountable noun है। अत: little का प्रयोग होगा।
64. (3) went past simple (V²) form है verb go का।
 V¹      V²      V³       V⁴          V⁵
go    went  gone  going    goes
65. (4) Singular Noun             Plural Noun
                    tooth                           teeth
                    woman                       women                        goose                         geese
                    foot                             feet
 अतः foot एक singular noun है।
66. (4) milk = material noun
table = common noun
river=common noun
darkness = abstract noun
67. (3) वाक्य का subject ‘two students’ एक plural noun है। है। Plural noun के लिए their का प्रयोग होता है।
68. (2) अगर किसी word के पहले letter का sound vowel हो, इसके बावजूद के वह consonant letter से शुरू होता हो तो भी article an का ही प्रयोग होता है। जैसे—
an hour (✓)                                a hour (×)
an honest man (√ )     a honest man (×)
69. (1) Region (Noun) = क्षेत्र
Area (Noun) = क्षेत्र, इलाका
Field (Noun) = खेत, कार्यक्षेत्र
Landscape (Noun) = परिदृश्य, प्राकृतिक दृश्य मंजिल
Floor (Noun) = फर्श, तल,
70. (1) very के बाद positive degree adjective का प्रयोग होता है। अतः वाक्य में happy का प्रयोग होगा।
71. (2) Sparrow (Noun) = गौरैया (✓)
72. (1) Nutsance (Noun) तकलीफ देह, उपद्रव, सरदर्द (✓)
73. (3) Curtain (Noun) परदा, आवरण (✓)
74. (4) Family (Noun) परिवार कुनबा (✓)
75. (4) Brown (Adjective) भूरा, भूरे रंग का (✓)
76. (4) Statement ‘Mother bird lays six to elght eggs
सही नहीं है। कहानी “The House Sparrow के अनुसार mother bird तीन या चार अंडे देती है।
77. (3) Poem ‘Day by Day I float my Paper Boat में Shiuli फूल का उल्लेख है।
78. (3) Poem Lovely Moon’ में माँ लोरी (lullaby) गाती है।
79. (3) कहानी The Smell of Bread and the Sound of Money’ में नानबाई (baker) गरीब आदमी को कचहरी (court) में ले जाता है।
80. (2) कहानी ‘The Arab and His Camel’ के अनुसार अंत में सिर्फ ऊंट तंबू (tent) के अंदर रहता है ।
81. (3) क्लोरीन गैस जल के कीटाणुओं को नष्ट करता है।
● जल को अन्य विधियों से भी शुद्ध (पीने योग्य) बनाया जाता है। जैसे-जल को उबालकर, जल में पोटैशियम परमैंगनेट डालकर आदि ।
82. (2) रूमटेक मॉनेस्ट्री सिक्किम राज्य में स्थित है जिसे धर्मचक्र केन्द्र के नाम से भी जाना जाता है।
83. (3) कपास के बीज हवा द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचते हैं।
● कपास का रूई पौधे के फूल से प्राप्त होता है । कपास एक खरीफ फसल है, जो वर्षा या मॉनसून के समय उगाया जाता है। कपास की खेती के लिए काली मिट्टी उपयुक्त होती है।
84. (3) पश्चिम चम्पारण एवं बेगूसराय में अभ्यारण हैं:
बाल्मीकि वन्य जीव अभ्यारण्य – पश्चिम चम्पारण
कावर झील पक्षी विहार – बेगूसराय
85. (4) लोहा, सोना, चाँदी, ताँबा तथा ग्रेफाइट इत्यादि विद्युत के सुचालक हैं। इनमें चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम सुचालक होता है।
86. (4) बाढ़ के मुख्य कारण हैं- भारी वर्षा डैम से एकाएक पानी छोड़ना तथा निम्न स्तरीय भूमि है। बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। “
87. (3) सिंचाई के आधुनिक संसाधन नलकूप, ड्रिप तंत्र एवं छिड़काव तंत्र हैं।
● नलकूप या ट्यूब बेल द्वारा जमीन से जल निकाल कर सिंचाई की जाती है।
● ड्रिप सिंचाई के अंतर्गत खेतों में पाइप बिछाकर पौधों की जड़ों में पानी गिराया जाता है।
● जबकि नदी, तालाब तथा कुँआ सिंचाई के परम्परागत साधन हैं।
88. (4) बीज के अंकुरण के लिए उचित मात्रा में जल, हवा तथा सूर्य का प्रकाश आवश्यक हैं।
89. (2) भारत द्वारा छोड़ा गया प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट था। इसे रुस के सहयोग से 1975 ई. में छोड़ा गया था।
90. (1) हिमालय पर्वतारोहण संस्थान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अवस्थित है।
● यहाँ एवरेस्ट पर चढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति तेनजिंग नोरगे की आदमकद मूर्ति लगी हुई है।
91. (2) हाथी, गाय, जिराफ, बकरी इत्यादि शाकाहारी जन्तु हैं।
● शाकाहारी जंतु वह होता है जो केवल घास, फल, फूल, अनाज इत्यादि खाता है।
● शेर मांसाहारी (केवल मांस खाने वाला) तथा कौआ एवं मनुष्य सर्वाहारी ( मांस तथा अनाज दोनों खाने वाला) हैं।
92. (2) पानी लम्बाई मापन का साधन नहीं है।
लंबाई को मापने का साधन हाथ, रस्सी एवं मीटर स्केल हैं।
93. (1) हवा द्वारा प्रसार होने वाले पौधों के बीज निम्नलिखित हैं: कपास, द्विफल, सहजन, सूर्यमुखी, मदार (आक) आदि ।
94. (3) छाया का रंग काला होता है। जब अपारदर्शी वस्तु पर प्रकाश कि किरण पड़ती है तो उसके विपरीत दिशा में अंधेरा क्षेत्र बन जाता है। उस अंधेरा क्षेत्र को छाया (shadow ) कहते हैं।
95. (4) मछली जब तैरती है तो मछली का पर (फिन) का प्रयोग करती है।
● मछली एक जलीय जीव है। यह जल के अंदर गलफड़े से सांस लेती है।
96. (3) मधुबनी चित्रकला बिहार राज्य के मिथिलांचल क्षेत्र से संबंधित है।
● मधुबनी चित्रकला सर्वप्रथम महिलाओं द्वारा रंगोली के रूप में बनाया गया था। बाद में कपड़ों एवं दीवारों पर यह चित्रकला बनाया जाने लगा। सर्वप्रथम विश्व के सामने डब्ल्यू. सी. आर्चर ने मधुबनी चित्रकला को लाया।
97. (1) पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चन्द्रमा है।
● चन्द्रमा से पृथ्वी की दूरी 3,84,400 किमी. है। यह सौरमंडल का पाँचवाँ सबसे बड़ा उपग्रह है। चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का 1/6 भाग होता है।
98. (1) खाद्य तेल सरसों के बीज से प्राप्त किया जाता है।
● सरसों एक रबी फसल है जिसकी बुवाई शीतऋतु ( अक्टूबर-नवम्बर) में तथा कटाई मार्च-अप्रैल में होती है।
● सरसो के अतिरिक्त सूरजमुखी, अलसी, अरण्डी, सोयाबीन, बीज से भी तेल प्राप्त किया जाता है।
99. (3) वैसी वस्तुएँ जिसमें जान (प्राण) न हो निर्जीव कहलाता है। जैसे- टेबल, कुर्सी, मोटरगाड़ी, कार, मोबाईल, कलम इत्यादि ।
● वैसी वस्तुएँ जिसमें जान हो अर्थात् उसमें संवेदना हो (प्राण हो) सजीव कहलाता है। जैसे मनुष्य जानवर, समस्त जीव जंतु ।
100. (3) मनुष्य की हड्डी की कठोर संरचना खोपड़ी है।
● मनुष्य की खोपड़ी में कुल 29 अस्थियाँ (bones) होती हैं।
101. (4) जीवाणु द्वारा होने वाले रोग-गोनेरिया, टिटनेस, निमोनिया क्षय रोग (TB), सिफलिश, डिप्थीरिया, प्लेग, कोढ़ तथा हैजा (कॉलरा) हैं।
● जीवाणु की खोज ल्यूबेन हॉक ने किया है।
102. (3) मूली एक रूपांतरित जड़ है।
● गाजर, शलजम, मूली, चुकंदर, शकरकंद का खाया जाने वाला भाग जड़ (Root) है।
● आलू, प्याज, लहसून एवं अदरक का खाया जाने वाला भाग तना (stem) है।
103. (2) सौर-कुकर की दीवारें एवं पेंदी काले रंग की होती हैं जिससे प्रकाश अवशोषित किया जाता है।
काला रंग प्रकाश का बेहतर अवशोषक होता है।
104. (2) टाइगर हिल पश्चिम बंगाल में अवस्थित है।
● टाइगल हिल एक आकर्षक पहाड़ पर स्थित होने के कारण पर्यटन स्थल के रूप में कार्य करता है।
105. (4) जलने में सहायता करने वाली गैस ऑक्सीजन है। ऑक्सीजन के अभाव में कोई भी वस्तु नहीं जल सकती।
106. (4) अगर आपके कपड़ों में आग पकड़ ले तो सुरक्षा की दृष्टि के लिए आप चारों तरफ दौड़ना शुरू नहीं करें बल्कि आप जहाँ है वहाँ रुककर हाथ से अपना चेहरा ढककर फर्श पर लेटकर लुढ़किये। यदि कम्बल हो तो उसे लपेट लेना चाहिए ।
107 (1) गुलाब बीज से नहीं भी उगाया जाता है बल्कि इसके टहनी को काटकर मिट्टी में दबा दिया जाता है तो पुनः यह नया पौधा बन जाता है।
108. (1) मलेरिया की बीमारी मादा एनोफिलिज नामक मच्छरों के काटने से होता है। इसका वाहक प्लाजमोडियम नामक परजीवी है। मलेरिया का मच्छर दूषित पानी में पनपता है।
109. (3) वायु विभिन्न गैसों का मिश्रण है। इसमें सर्वाधिक मात्रा में नाइट्रोजन (78%), उसके बाद ऑक्सीजन (21%) तथा कार्बन डाइआक्साइड ( 0.03%) एवं अन्य गैसें पायी जाती हैं।
110. (4) सूमो (जुडो) जापान का राष्ट्रीय खेल है।
● सूमो एक मार्शल आर्ट है।
● गतका एक मार्शल आर्ट है।
● मार्शल आर्ट एक युद्ध कला है।
111. (2) खाद (Fertilizer) फसल की पैदावार को तथा मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ाता है।
● जानवर, पालतु पशु एवं कीटाणु फसलों को नष्ट करते हैं।
112. (2) खाद्य पदार्थ को सरक्षित रखने में बाधक पानी है।
● खाद्य पदार्थों में नमी की मात्रा 14% से अधिक नहीं होना चाहिए। खाद्य पदार्थों से यदि नमी निकाल दिया जाए तो वह अधिक दिनों तक सुरक्षित होगा।
143. (1) एवरेस्ट की चोटी पर विजय प्राप्त करने वाली बिहार की प्रथम महिला निरूपमा अग्रवाल है।
● एवरेस्ट हिमालय पर्वतमाला की सर्वोच्च चोटी है। इसकी ऊँचाई 8848 मीटर है।
114. (4) सूर्य का प्रकाश विटामिन D का प्रमुख प्राकृतिक स्रोत है।
● विटामिन डी को ‘सनसाइन विटामिन’ भी कहा जाता है।
● विटामिन-डी हड्डियों के लिए आवश्यक माना जाता है।
115. (3) 3 दिसम्बर – विश्व विकलांगता दिवस
1 दिसम्बर – विश्व एड्स दिवस
2 दिसम्बर – राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस
4 दिसम्बर – नौसेना दिवस
116. (1) बरसात में लगाई जाने वाली फसल को खरीफ फसल कहते हैं। जैसे- अरहर, गन्ना, धान, बाजरा, ज्वार, मक्का इत्यादि ।
117. (3) नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना पाँचवीं शताब्दी में गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम ने किया था।
● यह बौद्ध शिक्षा का एक केन्द्र था।
● धर्मगंज इस विश्वविद्यालय का एक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) था।
118. (2) कुश्ती के खेल में खिलाड़ियों की संख्या 2 होती है। कुश्ती जहाँ खेला जाता है उसे अखाड़ा कहते हैं।
● कुश्ती को ओलंपिक में 1904 ई. में शामिल किया गया।
119. (4) कृत्रिम उपग्रह मानव निर्मित एक उपकरण है, जो पृथ्वी की निश्चित कक्षा में चक्कर लगाता है।
कृत्रिम उपग्रह के कार्य निम्नलिखित हैं :
1. मौसम संबंधित भविष्यवाणी करना
2. संचार सेवा में सहायता करना
3. खगोलीय उद्देश्य के लिए कार्य करना
120. (3) कम तापक्रम पर भोजन के भंडार से उनके पोषक तत्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। अधिक तापक्रम पर भोजन बनाने से उसका पोषक तत्व नष्ट हो जाता है।
121. (*) गोपालगंज, सीवान, कैमूर एवं सारण की सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है।
● उत्तर प्रदेश बिहार का पड़ोसी राज्य है।
122. (3) चाय की खेती के लिए असम राज्य प्रसिद्ध है। भारत के कुल चाय उत्पादन का लगभग आधा असम में होता है।
123. (3) प्रसिद्ध नाथुला दर्रा सिक्किम में स्थित है।
● यह भारत एवं चीन की सीमा के बीच स्थित है।
● प्राचीन काल में इसे ‘सिल्क रूट’ के नाम से जाना जाता था।
124. (4) प्लास्टिक एक कार्बनिक ठोस पदार्थ है। जिससे कई वस्तुएँ बनाई जाती हैं। जैसे- बोतल, पंखे की पत्तियाँ, बाल्टी, मग आदि।
● प्लास्टिक का उपयोग ईंधन के रूप में नहीं होता है।
125. (4) रबी फसल की बुवाई शीत या जाड़े की ऋतु (अक्टूबर-नवम्बर में) में होती है।
● गेहूँ, सरसों, मटर, मसूर, जौ, चना, मसूर, रबी फसल का उदाहरण हैं।
126. (2) सासाराम बिहार के रोहतास जिला में स्थित है।
● सासाराम, रोहतास का जिला मुख्यालय है।
● सासाराम में अफगान शासक शेरशाह सूरी का मकबरा है।
127. (1) कुम्हार मिट्टी से चाक पर अलग-अलग तरह की वस्तुएँ बनाता है। जैसे-घड़ा, सुराही, कप, बैंक, मछली आदि।
128. (3) मगध की प्राचीनतम राजधानी गिरिव्रज या राजगृह का संबंध वर्तमान राजगीर से है।
● गिरिव्रज प्राचीनकाल में मगध की प्रारंभिक राजधानी थी।
हर्यंक वंश के शाासक अजातशत्रु के मगध की राजधानी गिरिव्रज के स्थान पर पाटलिपुत्र को बनाया।
129. (3) सौर ऊर्जा – सूर्य से प्राप्त ऊर्जा
● थर्मल ऊर्जा – गर्मी का ताप (ऊष्मा) से प्राप्त ऊर्जा
● पवन ऊर्जा- वायु से प्राप्त ऊर्जा
● ज्वारीय ऊर्जा – समुद्र से जल के उपर उठने एवं नीचे गिरने से से प्राप्त ऊर्जा
130. (3) कुश्ती खेल दो खिलाड़ियों के बीज खेला जाता है। क्रिकेट में खिलाड़ियों की कुल संख्या 11 होती है।
● कबड्डी में एक टीम में खिलाड़ियों की कुल संख्या 7 होती है। खो-खो में एक टीम में खिलाड़ियों की कुल संख्या 9 होती है।
131. (4) बैशाखी पर्व को सिक्ख धर्म के लोग बड़े ही उल्लास के साथ मनाते है। सिक्ख समुदाय के लोग अनाज की पूजा करने के साथ-साथ अच्छी फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं।
132. (1) 26 जनवरी, 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बना इसलिए 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस मनाते हैं। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं।
133. (2) सूर्य सौरमंडल का एक तारा है। यह संपूर्ण ब्रह्मांड में प्रकाश का एकमात्र स्रोत है।
● सूर्य के ऊर्जा का स्रोत नाभिकीय संलयन अभिक्रिया है।
● सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक आने में 8 मिनट 20 सेकण्ड (500 सेकण्ड) का समय लगाता है।
134. (4) शादी, जन्मदिन एवं पार्टियों जैसे कार्यक्रम सामुदायिक भवन, निजी भवन एवं होटलों में किया जाता है।
135. (3) प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु द्वारपंडित द्वारा परीक्षा ली जाती थी, जिसे ‘उपद्या परीक्षा’ कहते थे।
● नालंदा विश्वविद्यालय बौद्ध शिक्षा का केन्द्र था, जिसकी स्थापना गुप्त वंश के शासक कुमारगुप्त – प्रथम ने पाँचवीं सदी में की थी।
136. (1) ब्रेल लिपि की खोज 1821 ई. में फ्रांसीसी नेत्रहीन लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों के पढ़ने के लिए की थी ।
137. (4) चीता अपनी फुर्ती एवं रफ्तार के लिए जाना जाता है। यह पृथ्वी पर सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। यह एसिनॉनिक्स जाति का जानवर है।
138. (3) परिवहन के तीन प्रमुख साधनों में सड़क, जल एवं वायु परिवहन को रखा जाता है।
● वायु परिवहन, परिवहन का सबसे तीव्र साधन है। इसके माध्यम से कम समय में अधिक दूरी तय करते हैं। यह परिवहन का महंगा (costly) साधन है।
139. (4) घने वृक्षों से घिरे हुए क्षेत्र को जंगल कहते हैं। इसमें कई प्रकार के जानवर रहते हैं ।
● जंगल से हमें जलावन की लकड़ी, महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियाँ एवं इमारती लकड़ी प्राप्त होती है जिसका उपयोग मानव जीवन को सरल एवं सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाता है।
140. (1) सन् 1953 में तेनजिंग नोरगे के साथ न्यूजीलैंड की पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी ने संयुक्त रूप से हिमालय की सर्वोच्च चोटी एवरेस्ट को फतह किया था।
141. (1) बिहार का वैशाली जिला विभिन्न प्रकार के केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ मुख्य रूप से छोटे आकार का केला पाया जाता है। यहाँ केला के अन्य किस्मों में चीनिया, कोठिया, मालभोग, बत्तीसा आदि पाया जाता है।
142. ( 2 ) विश्व का सबसे बड़ा एवं गहरा महासागर प्रशांत महासागर है।
● विश्व की सबसे गहरी खाई मेरियाना ट्रेंच (खाई) प्रशांत में स्थित है।
● मेरियाना ट्रेंच की गहराई 110,22 मीटर है।
143. (1) लाल रंग का तरंगदैर्ध्य सर्वाधिक होने के कारण इसका बिखराव कम होता है। इसीलिए इसका उपयोग ट्रैफिक सिग्नल में गाड़ी रोकने के लिए किया जाता है।
● लाल रंग दूर से ही गाड़ी चालक को दिख जाता है।
● हरे रंग का प्रयोग ग्रीन सिग्नल जाने का संकेत के लिए किया जाता है।
144. (3) चीनी यात्री हुएनसाँग हर्षवर्द्धन के शासनकाल में भारत आया था। इसने नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन एवं अध्यापन (पढ़ाने) का कार्य किया।
● हुएनसाँग बौद्ध धर्म से अधिक प्रभावित था।
● हुएनसाँग ने अपनी यात्रा विवरण सी यू- की नामक पुस्तक में लिखा।
145. (1) केसरिया स्तूप पूर्वी चंपारण में है। यह बौद्ध धर्म से संबंधि त है। इस स्तूप का निर्माण मौर्य शासक अशोक ने करवाया था।
● केसरिया बौद्ध स्तूप विश्व का सबसे ऊँचा (104 फीट) बौद्ध स्तूप है।
146. (1) सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु, गुरु गोविन्द सिंह का जन्म 1666 ई. में बिहार के पटना सिटी में हुआ था।
● इनके पिता का नाम गुरु तेगबहादुर था जो सिक्खों के नौवें गुरु थे। इनकी माता का नाम गुजरी था।
● इन्होंने 1699 ई. में खालसा पंथ की स्थापना की।
● इनकी मृत्यु 1708 ई. में ‘नांदेड़’, महाराष्ट्र में हुई।
147. (2) माउन्ट एवरेस्ट हिमालय की सर्वोच्च चोटी है। इसका नाम माउन्ट एवरेस्ट भारत के सर्वेयर जनरल सर माउन्ट एवरेस्ट के नाम पर रखा गया है।
● इसकी ऊँचाई 8848 मीटर (29028 फीट) है।
148. (1) बहुत ठंडे स्थानों पर याक नामक जानवर पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम बोस गुनिर्यस (Bos grunniens) है। इसके शरीर पर घने एवं लंबे बाल पाए जाते हैं, जो इन्हें अधिक ठंड से बचाता है। यह एक शाकाहारी जीव है। समान ढोने के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है।
149. (2) बिहार के मुंगेर जिला के धरहरा गाँव में बेटी के जन्म लेने पर 10 वृक्ष लगाया जाता है। यहाँ बेटियों एवं वृक्षों को संरक्षण दिया जाता है। अधिक-से-अधिक पेड़ लगाने से यह गाँव काफी हरा-भरा हो गया है, जिसका सकारात्मक असर पड़ोस के गाँव पर भी पड़ रहा है।
150. (1) सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। यह एक पर्वतीय राज्य है। इसकी राजधानी गंगटोक है। यह भारत का न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य है। विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी कंचनजंघा (8598 मीटर) सिक्किम में स्थित है।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *