Gujarat Board | Class 9Th | Hindi | Model Question Paper & Solution | Grammar – Chapter – 4 समास

Gujarat Board | Class 9Th | Hindi | Model Question Paper & Solution | Grammar – Chapter – 4 समास

स्वाध्याय

भाषा में समास का बहुत महत्त्व है। समास के प्रयोग से भाषा चुस्त और सुंदर बनती है।
निम्नलिखित अव्ययीभाव समास का विग्रह कीजिए :
निर्भय – भय के बिना
निर्विवाद – विवाद के बिना
अनुरूप रूप के अनुसार
बेरहम – बिना रहम के
बेकायदा – बिना कायदा के
अनजाने – बिना जाने
यथारुचि – रुचि के अनुसार
प्रत्येक – एक-एक करके
घड़ी-घड़ी – हर घड़ी
प्रतिमास – प्रत्येक मास
यथार्थ – अर्थ के अनुसार
बेफायदा – बिना फायदा के
अकारण – कारण के बिना
निर्विकार – विकार के बिना
ध्यात्म – आत्मा से संबंधित
यावज्जीवन – जीवन तक
निम्नलिखित कर्मधारय समास का विग्रह कीजिए :
दुरात्मा – दुष्ट आत्मा
क्रोधाग्नि – क्रोध रूपी अग्नि
नीलकमल – नीला कमल
नीलांबर- नीला अंबर
कापुरुष – कायर पुरुष
नीलकंठ – नीला कंठ
नीलगगन – नीला गगन
चंद्रमुख – चंद्र जैसा मुख
चरणकमल – कमल जैसा चरण
मीनाक्षी – मीन जैसी आँखें
वज्रांग – वज्र जैसा अंग
मधुमादन – मधु जैसा मादन
निम्नलिखित द्विगु समास का विग्रह कीजिए :
नवरत्न – नव रत्नों का समूह
पंचवटी – पाँच वटों का समूह
पंचप्रमाण- पाँच प्रमाणों का समूह
त्रिभुवन – तीन भुवनों का समूह
नवरस – नव रसों का समूह
दोपहर – दो पहरों का समूह
अठवाड़ा – आठ वाड़ा (वारों) का समूह
त्रिलोकी – तीन लोकों का स्वामी अठन्नी – आठ आनों का समूह
द्विगु – दो गायों का समूह
अठलोना – आठ लोनों का समूह
छमाही – छ: मासों का समूह
त्रिकोना – तीन कोनों का समूह
अष्टधातु – आठ धातुओं का समूह
षड्स – छ: रसों का समूह
पंचवदन – पाँच वदनों का समूह
निम्नलिखित द्वंद्व समास का विग्रह कीजिए :
अपना-पराया – अपना या पराया – वैकल्पिक द्वंद्व
गंगा-यमुना – गंगा और यमुना – इतरेतर द्वंद्व
स्त्री- पुरुष – स्त्री और पुरुष – इतरेतर द्वंद्व
स्वर्ग-नरक – स्वर्ग और नरक – इतरेतर द्वंद्व
हानि-लाभ – हानि या लाभ – वैकल्पिक द्वंद्व
कर्तव्या – कर्तव्य – कर्तव्य या अकर्तव्य – वैकल्पिक द्वंद्व
जीव-जन्तु – जीव, जन्तु आदि- समाहार द्वंद्व
अमीर-गरीब – अमीर या गरीब – वैकल्पिक द्वंद्व
लव – कुश – लव और कुश – इतरेतर द्वंद्व
यश-अपयश – यश और अपयश – वैकल्पिक द्वंद्व
मान-सम्मान – मान, सम्मान आदि- समाहार द्वंद्व
रुपया-पैसा – रुपया, पैसा आदि- समाहार द्वंद्व
देश – विदेश – देश और विदेश – इतरेतर द्वंद्व
देवासुर – देव और असुर – इतरेतर द्वंद्व
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *