simultala class 6 solutions | सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2018 प्रारंभिक परीक्षा

simultala class 6 solutions | सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2018 प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा
खण्ड-क: गणित | खण्ड-ख: विज्ञान | खण्ड-ग: समाज विज्ञान | खण्ड-घ: हिन्दी | खण्ड-ङ: अंग्रेजी
        खण्ड-क: गणित (प्रश्न क्रमांक 1 से 40)
1. 10 संख्याओं का औसत 7 है। अगर प्रत्येक संख्या को 12 से गुणा किया जाए तो नई संख्याओं का औसत मान क्या होगा ?
(1) 19
(2) 7
(3) 82
(4) 84
2. आठ संख्याओं का औसत मान 14 है। अगर छः संख्याओं का औसत मान 16 है, तो शेष दो संख्याओं का औसत मान क्या होगा ?
(1) 8
(2) 4
(3) 16
(4) इनमें से कोई नहीं
3. पति-पत्नी एवं उसके बच्चे की औसत आयु तीन साल पहले 27 साल थी, तथा पत्नी एवं बच्चे की औसत आयु 20 साल थी। पति की वर्तमान आयु क्या होगी ?
(1) 35 साल
(2) 40 साल
(3) 50 साल
(4) इनमें से कोई नहीं
4. छ: संख्याओं का औसत मान 3.95 है। उनमें से दो संख्याओं का औसत मान 3.4 है, जबकि अन्य दो संख्याओं का औसत मान 3.85 है तो शेष दो संख्याओं का औसत मान क्या होगा ?
(1) 4.8
(2) 4.7
(3) 4.9
(4) 4.6
5. एक पुस्तकालय में रविवार के दिन आने वाले लोगों की औसत संख्या 510 है और किसी अन्य दिनों में आने वाले लोगों की औसत संख्या 240 है तो 30 दिनों के महीने में आने वाले लोगों की औसत संख्या क्या होगी, यदि महीना का प्रथम दिन रविवार हो ?
(1) 289
(2) 290
(3) 285
(4) 295
6. यदि कुल आमों में 20% आम सड़े हुए हैं और अगर सड़े हुए आमों की संख्या 35 है, तो कुल आमों की संख्या है—
(1) 150
(2) 175
(3) 185
(4) 180
7. 6144 का कितना प्रतिशत 5/2 × 245.76 के बराबर है ?
(1) 5
(2) 16
(3) 10
(4) 20
8. एक छात्र को उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंकों की आवश्यकता है। अगर वह 178 अंक प्राप्त करते हुए 22 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो अधिकतम अंकों की संख्या है—
(1) 1000
(2) 800
(3) 500
(4) 200
9. अगर y का x%, 80 के 4/5 भाग के बराबर है तो xy का मान होगा—
(1) 400
(2) 320
(3) 640
(4) इनमें से कोई नहीं
10. यदि ? का 45% + 90 का 30% = 210 का 30%, तो अज्ञात संख्या होगी—
(1) 80
(2) 120
(3) 90
(4) 60
11. एक आयताकार मैदान की एक भुजा की माप 4 मीटर है तथा उसके विकर्ण की लम्बाई 5 मीटर है। मैदान का क्षेत्रफल क्या होगा ?
(1) 12 वर्ग मीटर
(2) 20 वर्ग मीटर
(3) 15 वर्ग मीटर
(4) √5 वर्ग मीटर
12. एक आयत की लम्बाई को 60% बढ़ाया गया, उसकी चौड़ाई को कितना घटाया जाए कि आयत का क्षेत्रफल अपरिवर्तित रहे—
(1) 37-1/2 %
(2) 60%
(3) 75%
(4) 120%
13. किसी आयत का परिमाप 82 मी. है और उसका क्षेत्रफल 400 वर्ग मी. है, तो उस आयत की चौड़ाई क्या होगी ?
(1) 14 मीटर
(2) 16 मीटर
(3) 18 मीटर
(4) 12 मीटर
14. एक आयताकार कमरे की चौड़ाई, उसकी लम्बाई का 3/4 भाग है। अगर कमरे का क्षेत्रफल 300 वर्ग मीटर है तो कमरे की लम्बाई तथा चौड़ाई का अंतर क्या होगा ?
(1) 3 मीटर
(2) 4 मीटर
(3) 5 मीटर
(4) 15 मीटर
15. एक आयताकार भूखण्ड जिसकी माप 80 मीटर × 40 मीटर है, उसके बाहरी किनारे पर चारों तरफ 5 मीटर चौड़ा रास्ता तैयार किया गया है। रास्ते का क्षेत्रफल क्या होगा ?
(1) 1200 वर्ग मीटर
(2) 1300 वर्ग मीटर
(3) 1350 वर्ग मीटर
(4) 4800 वर्ग मीटर
16. 23, 56 और 49 का लघुत्तम समापवर्त्य क्या होगा ?
(1) 310
(2) 103
(3) 320
(4) 203
17. 252 का अभाज्य गुणनखण्ड है—
(1) 2 × 2 × 3 × 3 × 7
(2) 2 × 3 × 3 × 3 × 7
(3) 3 × 3 × 3 × 3 × 7
(4) 2 × 2 × 2 × 3 × 7
18. निम्नलिखित में से सबसे अधिक भाजक किसका है ?
(1) 101
(2) 176
(3) 99
(4) 182
19. दो संख्याओं का अनुपात 3 : 4 है तथा उसका महत्तम समापवर्त्तक 4 है। उनका लघुत्तम समापवर्त्य क्या है ?
(1) 12
(2) 24
(3) 16
(4) 48
20. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवयं 48 है। संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है, तो संख्याओं का योगफल होगा—
(1) 32
(2) 28
(3) 40
(4) 62
21. दो लगातार पूर्ण संख्याओं का योग 53 है। छोटी संख्या होगी—
(1) 25
(2) 26
(3) 29
(4) 23
22. अगर 2x – 1/3 = x – 2/3 + 1, तब x = ?
(1) 2
(2) 4
(3) 6
(4) 8
23. किसी संख्या को 5 से गुणा करने पर 80 बढ़ जाता है। संख्या होगी—
(1) 15
(2) 20
(3) 25
(4) 30
24. किसी संख्या का 2/3 भाग उस संख्या से 10 कम है, तो संख्या होंगी—
(1) 30
(2) 36
(3) 45
(4) 60
25. दो सम्पूरक कोणों का अन्तर 20° है। छोटे कोण की माप होंगी—
(1) 60°
(2) 80°
(3) 100°
(4) 120°
26. 2 : 5 के अनुपात का प्रतिशत दर है—
(1) 4%
(2) 0.4%
(3) 40%
(4) 14%
27. एक विद्यालय में 70% छात्र लड़के हैं। अगर लड़कियों की संख्या 240 है तो लड़कों की संख्या क्या होगी ?
(1) 420
(2) 560
(3) 630
(4) 480
28. 36 मिनट, 1 दिन का कितना प्रतिशत है ?
(1) 25%
(2) 2.5%
(3) 3.6%
(4) 0.25%
29. एक फल विक्रेता के पास कुछ सेब हैं। 40% सेब बिक्री करने के बाद उसके पास 420 सेब हैं। विक्रेता के पास कुल सेब की संख्या क्या थी ?
(1) 588
(2) 600
(3) 700
(4) 725
30. कोई संख्या 20% बढ़कर 42 हो जाती है। वह संख्या है—
(1) 35
(2) 28
(3) 36
(4) 30
31. वह न्यूनतम संख्या क्या होगी जिसे दोगुनी करने पर वह 12, 18, 21 एवं 30 से पूर्णत: विभाजित हो जाए ?
(1) 2520
(2) 630
(3) 196
(4) 1260
32. सबसे बड़ी संभावित लम्बाई जिससे 7 मीटर, 3 मीटर 85 सेमी., 12 मीटर 95 सेमी. की लम्बाई को पूर्णतः मापा जा सके—
(1) 25 सेमी.
(2) 15 सेमी.
(3) 35 सेमी.
(4) 42 सेमी.
33. तीन संख्याओं का अनुपात 3 : 4 : 5 है तथा लघुत्तम समापवर्त्य 2400 है तो उसका महत्तम समापवर्तक क्या होगा ?
(1) 80
(2) 40
(3) 200
(4) 120
34. वह छोटी से छोटी संख्या जिसमें 7 घटाने पर 12, 16, 18, 21 एवं 28 से विभाजित हो जाए, वह संख्या है—
(1) 1015
(2) 1008
(3) 11022
(4) 1032
35. वह छोटी से छोटी संख्या जिसे 12, 15, 20 और 54 से विभाजित करने पर शेषफल 8 प्राप्त होता है, वह संख्या है—
(1) 504
(2) 544
(3) 536
(4) 548
36. दो पूर्णांकों का योग- 25 है, यदि एक पूर्णांक 30 है तो दूसरा पूर्णांक होगा—
(1) 55
(2) 5
(3) -55
(4) इनमें से कोई नहीं
37. शून्य से – 8 घटाने पर हमें प्राप्त होगा—
(1) -8
(2) 8
(3) 0
(4) इनमें से कोई नहीं
38. (-6) + 4 – (-3) = ?
(1) -5
(2) -1
(3) 1
(4) इनमें से कोई नहीं
39. कौन-सा भिन्न 4/5 के बराबर नहीं है ?
(1) 40/50
(2) 12/15
(3) 16/20
(4) 9/15
40. वह संख्या क्या होगी, जिसका हर 1/4 है और अंश 12 है ?
(1) 3
(2) 48
(3) 24
(4) 12
खण्ड-ख : विज्ञान  ( प्रश्न क्रमांक 41 से 65 )
41. चींटी को अपना रास्ता कैसे पता होता है ?
(1) अपने दोस्तों को देखकर
(2) दोस्तों की गंध से
(3) दोस्तों की पूँछ पकड़ने से
(4) रास्ते को महसूस करके
42. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है ?
(1) उत्तर प्रदेश
(2) मध्य प्रदेश
(3) असम
(4) राजस्थान
43. बाघ अपना क्षेत्र कैसे निर्धारित करते हैं ?
(1) पैर से निशान लगाकर
(2) अपना शरीर रगड़ कर
(3) अपने बाल आदि छोड़कर
(4) अपने मूत्र की गंध छोड़कर
44. मुंह में जीभ का क्या कार्य है ?
(1) लार बनाना
(2) भोजन का स्वाद बताना
(3) भोजन को चबाना
(4) भोजन को पचाना
45. निम्नलिखित में से कौन बारिश का पानी जमा करने का साधन नहीं है ?
(1) बावड़ी
(2) आहर
(3) बोरिंग
(4) तालाब
46. गुरुत्व बल का उदाहरण है—
(1) रेलगाड़ी का धीरे-धीरे तेज होना
(2) सूखी पत्ती का नीचे गिरना
(3) बंदूक से गोली चलना
(4) घोड़ा गाड़ी का चलना
47. गति की दिशा कैसे बदल सकते हैं ?
(1) घर्षण कम करके
(2) बल बढ़ाकर
(3) बल की दिशा बदलकर
(4) घर्षण बढ़ाकर
48. वायु में है—
(1) केवल ऑक्सीजन
(2) केवल नाइट्रोजन
(3) केवल कार्बन डाईऑक्साइड
(4) उपर्युक्त सभी
49. मशीन कार्य को बना देती है—
(1) आसान
(2) तेज
(3) सुविधाजनक
(4) उपर्युक्त सभी
50. डिब्बा के ढक्कन को चम्मच से खोलते हैं तो यह–
(1) पच्चड़ है
(2) उत्तोलक है
(3) आनत है
(4) टेक है
51. निम्न में से कौन-सा प्रजनन का तरीका नहीं है ?
(1) दाब
(2) रोपन
(3) साटा बाँधना
(4) कलम लगाना
52. निम्न में से कौन-सा जन्तु बच्चे को जन्म नहीं देता है ?
(1) चूहा
(2) चमगादड़
(3) तितली
(4) हिरण
53. कौन-सा लक्षण जन्तुओं में नहीं पाया जाता है ?
(1) प्रजनन
(2) प्रकाश संश्लेषण
(3) श्वसन
(4) उद्दीपन
54. हाथी और मेंढक किस बात में समान है ?
(1) दोनों जंगल में रहते हैं।
(2) दोनों पानी में रहते हैं।
(3) दोनों के पैर समान हैं।
(4) दोनों सजीव हैं।
55. अनाज की क्षति को कम करने के लिए निम्नलिखित में से कौन उपयुक्त है ?
(1) उच्च ताप
(2) ज्यादा नमी
(3) हवा रहित डिब्बा
(4) हवादार डिब्बा
56. निम्नलिखित में से कौन बीज प्रकीर्णन का साधन नहीं है ?
(1) हवा
(2) छिड़काव
(3) जल
(4) जन्तु
57. हम गर्म चार्य को फूँक कर ठंडा करते हैं क्योंकि—
(1) फूँक ठंडी होती है।
(2) फूँक गर्म होती है।
(3) ज्यादा हवा जाती है।
(4) CO2 से चाय ठंडी होती है।
58. बीज अंकुरने हेतु क्या चाहिए ?
(1) हवा
(2) पानी
(3) ताप
(4) उपर्युक्त सभी
59. जो हम पानी पीते हैं, उसका अधिकतम भाग—
(1) पसीना से निकल जाता है
(2) पाचन के काम आता है
(3) मूत्र के रूप में निकलता है।
(4) रक्त में चला जाता है
60. हरी पत्तियों वाली सब्जी में क्या भरपूर मात्रा में पाया जाता है ?
(1) प्रोटीन
(2) कार्बोहाइड्रेट
(3) वसा
(4) विटामिन
61. दिन-रात होने का कारण है—
(1) पृथ्वी का घूर्णन
(2) पृथ्वी का परिक्रमण
(3) पृथ्वी का घूर्णन एवं परिक्रमण दोनों
(4) उपर्युक्त कोई नहीं
62. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है—
(1) 5 जून
(2) 5 जुलाई
(3) 5 जनवरी
(4) 5 दिसम्बर
63. वायु प्रदूषण किससे होता है ?
(1) जीव-जन्तुओं द्वारा कार्बन डाईआक्साइड छोड़ने से
(2) ईंधन के जलने पर निकलने वाले धुएँ से
(3) कारखानों और गाड़ियों से निकलने वाले धुएँ से
(4) उपर्युक्त सभी से
64. एक वस्तु किसी सरल रेखा पर समरूप चाल से चल रही है इस पर हमें बल आरोपित करने की आवश्यकता नहीं होती है—
(1) इसके संवेग को कम करने के लिए
(2) दिशा बदलने के लिए
(3) चाल बढ़ाने के लिए
(4) समरूप वेग से गतिशील रखने के लिए
65. पौधों में गैस विनिमय होता है—
(1) जड़ द्वारा
(2) फूल द्वारा
(3) बीज द्वारा
(4) स्टोमाटा (रंध्र) द्वारा
  खण्ड- ग: समाज विज्ञान ( प्रश्न क्रमांक 66 से 90)
66. ‘यंग इंडिया’ नामक पत्रिका की शुरुआत किसने की ?
(1) जवाहरलाल नेहरू
(2) रास बिहारी बोस
(3) अरविन्द घोष
(4) महात्मा गाँधी
67. “स्थानीय सरकार” किसे कहा जाता है ? “
(1) राज्य सरकार
(2) ग्राम पंचायत एवं नगर निगम
(3) केन्द्र सरकार
(4) इनमें से कोई नहीं
68. पटना नगर निगम की स्थापना कब की गई थी ?
(1) 1947
(2) 1950
(3) 1952
(4) 1960
69. वह ग्रह जिसे ‘ पृथ्वी की जुड़वा बहन’ के रूप में जाना जाता है ?
(1) बृहस्पति
(2) शनि
(3) शुक्र
(4) बुध
70. सूर्य से ‘तीसरा सबसे नजदीक वाला ग्रह’ कौन है?
(1) बृहस्पति
(2) पृथ्वी
(3) शनि
(4) बुध
71. देशान्तर रेखाओं की कुल संख्याएँ हैं—
(1) 360
(2) 180
(3) 90
(4) 120
72. जिस दिन चन्द्रमा पूर्ण आकार में दिखाई देता है, उसे क्या कहा जाता है ?
(1) पूर्णिमा
(2) अमावस्या
(3) पौष
(4) इनमें से कोई नहीं
73. सूर्य का एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को लगभग कितना समय लगता है ?
(1) 320 दिन
(2) 365 दिन
(3) 730 दिन
(4) 180 दिन
74. सौर मण्डल का सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है ?
(1) मंगल ग्रह
(2) बृहस्पति ग्रह
(3) शनि ग्रह
(4) बुध ग्रह
75. बिहार दिवस कब मनाया जाता है ?
(1) 1 मार्च
(2) 22 मार्च
(3) 10 अप्रैल
(4) 22 अप्रैल
76. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
(1) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(2) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(3) नीलम संजीव रेड्डी
(4) आर वेंकट रमण
77. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला कहाँ लगता है ?
(1) सोनपुर
(2) हाजीपुर
(3) बक्सर
(4) इनमें से कोई नहीं
78. बिहार की राजभाषा क्या है ?
(1) अंग्रेजी
(2) हिन्दी
(3) उड़िया
(4) बिहारी
79. बिहार का राजकीय पक्षी क्या है ?
(1) कबूतर
(2) तोता
(3) गौरैया
(4) बुलबुल
80. कुँवर सिंह कहाँ के राजा थे ?
(1) हमीरपुर
(2) सारण
(3) जगदीशपुर
(4) हाजीपुर
81. मगध की प्रारम्भिक राजधानी कहाँ थी ?
(1) पाटलिपुत्र
(2) वैशाली
(3) राजगृह
(4) चम्पा
82. बिहार विधान सभा में सदस्यों की कुल संख्या है
(1) 183
(2) 220
(3) 243
(4) 250
83. बिहार में प्रमण्डलों की संख्या कितनी है ?
(1) 7
(2) 8
(3) 9
(4) 10
84. बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी ?
(1) श्रीमती सुचेता कृपलानी
(2) मायावती
(3) राबड़ी देवी
(4) इनमें से कोई नहीं
85. संसार का प्रथम आवासीय विश्वविद्यालय कौन था ?
(1) नालंदा विश्वविद्यालय
(2) विक्रमशिला विश्वविद्यालय
(3) मिथिला विश्वविद्यालय
(4) मगध विश्वविद्यालय
86. भगवान महावीर’ की जन्मस्थली किस जिले में अवस्थित है ?
(1) सारण
(2) सीवान
(3) वैशाली
(4) गया
87. बिहार में किस सिक्ख गुरु का जन्म स्थान है ?
(1) गुरु गोविन्द सिंह
(2) गुरु नानक
(3) गुरु अर्जुन देव
(4) गुरु तेग बहादुर
88. विश्व का सबसे ऊँचा तथा बड़ा बौद्ध स्तूप कहाँ अवस्थित है ?
(1) सारनाथ
(2) बोधगया
(3) वाराणसी
(4) केसरिया
89. ‘जल मंदिर’ कहाँ अवस्थित है ?
(1) पावापुरी
(2) मोतिहारी मार
(3) समस्तीपुर
(4) नवादा
90. जिस प्रदेश पर केन्द्र सरकार का सीधा शासन एवं नियंत्रण होता है, उसे कहते हैं—
(1) केन्द्र शासित प्रदेश
(2) राज्य
(3) महानगर
(4) ग्राम पंचायत
       खण्ड-घ: हिन्दी ( प्रश्न क्रमांक 91 से 120)
91. ‘अंधकूप’ किस समास का उदाहरण है ?
(1) बहुव्रीहि
(2) कर्मधारय
(3) अव्ययी भाव
(4) तत्पुरुष
92. बाघ किसके घर के बाहर खूँटे से बँधा था ?
(1) भोला
(2) पंडित जी
(3) भुवन
(4) दादी
93. मधुबनी चित्रकला कितने प्रकार की होती है ?
(1) दो
(2) चार
(3) तीन
(4) छः
94. मिथिला चित्रकला को पहली बार दुनिया के सामने कौन ले आया ?
(1) डब्ल्यू जी. आर्चर
(2) प्रो. डेविड सेण्टन
(3) संतोष कुमार दास
(4) सीता देवी
95. ‘ईद’ किस धर्म का पर्व है ?
(1) हिन्दू
(2) मुसलमान
(3) सिख
(4) ईसाई
96. असलम की माँ ने रात-दिन एक करके कितने रुपये इकट्ठे किये थे ?
(1) दो सौ
(2) चार सौ
(3) पाँच सौ
(4) तीन सौ
97. असलम ने किसे ढाढ़स बँधाया था ?
(1) सोहन
(2) मोहन
(3) रोहन
(4) गणेश
98. निम्नलिखित किसकी रचना है ?
परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
(1) तुलसीदास
(2) कबीर दास
(3) सूरदास
(4) रैदास
99. हुमायूँ को किसने हराया ?
(1) जहाँगीर
(2) शेरशाह
(3) गजनवी
(4) अकबर
100. डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म कब हुआ था?
(1) 14 अप्रैल 1891
(2) 11 अप्रैल 1891
(3) 15 अप्रैल 1891
(4) 19 अप्रैल 1891
101. ‘बहिष्कृत भारत’ नामक समाचार पत्र का प्रकाशन कब किया गया था ?
(1) 1928
(2) 1927
(3) 1930
(4) 1925
102. कौन-स -सा युग्म ठीक है ?
(1) कवि – नेता
(2) राजा – गवैया
(3) अपना – तुम्हारा
(4) नायक – नायिका
103. कौन- सा बहुवचन रूप वाक्य में प्रयुक्त हो सकता है ?
(1) चाचा
(2) चाचे
(3) चाचाओं
(4) चाचाओ
104. रेखांकित शब्दों के कारक बताइए—
चोर सिपाही से डरता है ।
(1) अपादान
(2) कर्ता
(3) संप्रदान
(4) करण
105. प्रयोग के अनुसार सर्वनाम के कितने भेद हैं ?
(1) चार
(2) सात
(3) छ:
(4) आठ
106. ‘जिसको-उसको’ जैसे युग्म किस सर्वनाम के भेद हैं ?
(1) संबंधवाचक
(2) निश्चय वाचक
(3) प्रश्नवाचक
(4) व्यक्तिवाचक
107. निम्नलिखित में कौन निजवाचक सर्वनाम नहीं है—
(1) मैं
(2) खुद
(3) स्वयं
(4) आप
108. समास का अर्थ है—
(1) संक्षेप
(2) विस्तार
(3) नवीनता
(4) निर्माण
109. अव्ययी भाव समास में कौन – सा पद प्रधान होता है ?
(1) पूर्वपद
(2) उत्तरपद
(3) तीसरा पद
(4) दोनों पद
110. कृष्ण सर्प का समास विग्रह है—
(1) काला साँप
(2) काला है जो साँप
(3) साँप है जो काला
(4) काला है साँप जिसका
111. अर्थ की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद हैं?
(1) छ:
(2) पाँच
(3) सात
(4) आठ
112. निम्नलिखित में से कौन भविष्यत् काल का वाक्य है—
(1) मोहन आया
(2) राम खाता होगा
(3) मैंने रोटी खायी है
(4) मैं पढूँगा
113. बहुव्रीहि समास का उदाहरण है—
(1) पंचवटी
(2) यथासंभव
(3) लम्बोदर
(4) नील कमल
114. ‘ससुराल’ में प्रत्यय बताएँ—
(1) अल
(2) आलि
(3) आल
(4) ल
115. इनमें से कौन-सा वाक्य शुद्ध है ?
(1) हमारे शिक्षक प्रश्न पूछते हैं
(2) हम अवश्य ही जायेंगे।
(3) यह कविता अनेक भाव प्रकट करते हैं।
(4) मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ।
116. शुद्ध शब्द है—
(1) उच्छास
(2) उच्छ्वास
(3) उच्छ्वास
(4) उछ्वास
117. ‘हस्ताक्षर’ कौन-सा वचन है ?
(1) एकवचन
(2) द्विवचन
(3) बहुवचन
(4) कोई नहीं
118. धातुओं का बोध कराने वाली जातिवाचक संज्ञाएँ हमेशा किस वचन में प्रयोग की जाती है ?
(1) बहुवचन
(2) एकवचन
(3) द्विवचन
(4) एकवचन बहुवचन
119. जिसके लिए क्रिया की जाती है, उसे क्या कहते हैं ?
(1) कर्म
(2) करण
(3) कर्ता
(4) संप्रदान
120. निम्नलिखित में से कौन अनिश्चय वाचक सर्वनाम नहीं है ?
(1) कोई
(2) किसी
(3) कुछ
(4) हर
    खण्ड-ङ : अंग्रेजी ( प्रश्न क्रमांक 121 से 150 )
121. Complete the collocation for ‘hue and ________
(1) laugh
(2) weep
(3) cry
(4) sing
122. ‘Irritation’ means-
(1) happiness
(2) laughter
(3) sadness
(4) annoyance
123. Tattered’ means-
(1) old and fine
(2) old and useful
(3) old and torn
(4) old and shining
Directions (124-128): Read the passage carefully and answer the questions :
Bees live in a house that is called hive. There are three kinds of bees: workers, drones, and queens. Only one queen bee can live in each hive. If she is lost or dead, the other bees will stop their work. Bees are very wise and busy little creatures. They all join together to build cells of wax for their honey. Each bee takes its proper place and does its own work inside the hive. It is not safe for children to handle bees. Bees have a painful sting that they use in their defense.
124. When queen bee is lost the other bees—
(1) go to search their queen bee
(2) stop their work
(3) get very busy
(4) get very angry
125. Bees build ______ for their honey.
(1) house
(2) cells
(3) hive
(4) wax
126. Bees are generally—
(1) very angry
(2) very clever
(3) very lazy
(4) very crazy
127. Bees use _______ in their defense.
(1) sweet honey
(2) painful sting
(3) worker bees
(4) queen bee
128. Worker bees are usually—
(1) lazy
(2) crazy
(3) busy
(4) easy
129. In the story ‘Day Dream ‘ the husband was plan—
(1) A Horse
(2) A Goat
(3) A Sheep
(4) A Cow
130. In ‘Three Little Pigs’ the second little pig built his house out of—
(1) bricks
(2) mud
(3) straw
(4) sticks
131. In ‘Three Little Pigs’ the first little pig built his house out of—
(1) bricks
(2) mud
(3) straw
(4) sticks
132. In ‘Three Little Pigs’ the third little pig built his house out of—
(1) bricks
(2) mud
(3) straw
(4) sticks
133. In the story ‘The Crow’, the father was—
(1) 70 year old
(2) 80 year old
(3) 90 year old
(4) 60 year old
134. In the story “The Crow’, the son was-
(1) 30 year old
(2) 35 year old
(3) 40 year old
(4) 45 year old
135. Does he have _____ money to spend ?
(1) many
(2) any
(3) none
(4) indeed
136. Today I saw _____ European in the market.
(1) an
(2) a
(3) the
(4) no
137. Mr. Mukherjee was ____ honest man.
(1) an
(2) a
(3) the
(4) no
138. _____ youngest of them is very smart.
(1) a
(2) an
(3) the
(4) that
139. One who is not generous with his money is—
(1) kind
(2) strong
(3) stingy
(4) cruel
140. Something that is tasty is—
(1) desirous
(2) delicious
(3) dangerous
(4) delirious
141. Choose the correctly spelt word—
(1) sparow
(2) sparrow
(3) spaarow
(4) spparow
142. Choose the rightly spelt word—
(1) nuisance
(2) niusance
(3) nuisanse
(4) nuiscence
143. Choose the correct spelling—
(1) curtains
(2) curtens
(3) curtans
(4) curtons
144. Never jump off a _____ vehicle.
(1) run
(2) runs
(3) running
(4) ran
145. He fell down while he was—
(1) walk
(2) walking
(3) walks
(4) walked
146. The correct combination of alphabet to fill in the following blanks is-
‘st__i_n’
(1) ato
(2) o at
(3) to a
(4) ot a
147. The right combination of alphabet to fill in the following blanks is—
‘In _p_c__r’.
(1) toes
(2) stoe
(3) seto
(4) tose
148. The right combination of alphabet to fill in the following blanks is—
‘__h_v__ u _’
(1) aeboir
(2) beaior
(3) oirbae
(4) riboae
149. One word for looking at someone with fixed eyes
(1) crazy
(2) gazing
(3) grazing
(4) looking
150. Complete the collocation for slow and
(1) fast
(2) steady
(3) hurry
(4) running

                     उत्तर व्याख्यासहित

1. (4) नया औसत 7 × 12 = 84
2. (1) शेष दो संख्याओं का योग
= (14 × 8) – (6 × 16)
= 112 – 96 = 16
औसत = 16/2 = 8
3. (4) तीन साल पहले पिता की उम्र
= (27 × 3) – (20 × 2) = 81 – 40 = 41 साल
पिता की वर्तमान उम्र 41 + 3 =  44 साल
4. (4) शेष दो संख्याओं का योग
= (6 × 3.95) – (3.4 × 2) – (3.85 × 2)
= 23.7 – 6.8 – 7.7 = 9.2
औसत = 9.2/2 = 4.6
5. (3) 1 तारीख को रविवार है।
अन्य रविवार = 8, 15, 22,291
5 रविवार को आने वाले लोगों की कुल संख्या
= 510 × 5 = 2550
महीने के शेष दिन = 30 – 5 = 25
अन्य दिन आने वाले लोगों की कुल संख्या
= 240 × 25 = 6000
औसत = 2550 + 6000/30 = 8550/30 = 285
6. (2) :: 20% = 20/100 = 1/5 = 35
:: 100% = 5 × 35 = 175 आम
7. (3) 5/2 × 245.76 = 614.4
अभीष्ट प्रतिशत = 614.4/6144 × 100 = 10%
8. (3) उत्तीर्ण होने का अंक = 178 + 22 = 200 अंक
:: 40% = 40/100 = 2/5 = 200
:: 100% = 5/2 × 200 = 500
अधिकतम अंक = 500
9.(4) x/100 × y = 80 × 4/5
= xy/100 = 64 = xy = 6400
10. (1) ? × 45/100 + 90 × 30/100 = 210 × 30/100
= ? × 45/100 = 63 – 27
= ? × 45/100 = 36
:: ? = 36 × 100/45 = 80
11. (1)
आयत की दूसरी भुजा = √(विकर्ण )² – (भुजा)²
=√(5)² – (4)² = 25 – 16 = √9 = 3 मीटर
आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 4 × 3 = 12 वर्ग मीटर
12. ( 1 ) चौड़ाई में प्रतिशत कमी ताकि क्षेत्रफल अपरिवर्तित रहे
b = – {100x/ 100 + x } %
[ जहाँ x = लंबाई में प्रतिशत वृद्धि]
b = {100 × 60/100 + 60}% = 6000/160 = 37-1/2%
13 (2) माना कि आयत की लंबाई = l मीटर
चौड़ाई = b मीटर
प्रश्न से,
2 (l + b) = 82
= l + b = 41
lb = 400
(l – b)² = (l + b)² – 4 lb
(l – b)² = (41)² – 4 × 400
(l – b)² = 1681 – 1600
l – b = √81 = 9
चौड़ाई = 41- 9/2 = 32/2 = 16 मीटर
14 (3) माना की आयताकार कमरे की लंबाई = x मीटर
चौड़ाई = 3x/4 मीटर
प्रश्न से,
x × 3x/4 = 300
= 3x² = 300 × 4
= x² = 1200/3
= x = √400 = 20 मीटर
अंतर = 20 – 20 × 3/4 = 20 – 15 = 5 मीटर
15. (2) रास्ते का क्षेत्रफल
= [(80+ 10) (40 + 10) – 80 × 40]
= [90 × 50 – 3200]
= 4500 – 3200 = 1300 वर्ग मीटर –
16. (2)
लघुत्तम समापवर्त्य = 7 ×7 × 8 × 23 = 9016
17 (1) 252 का अभाज्य गुणनखंड = 2 × 2 × 3 × 3 × 7
18 (2) 176 = 2 × 2 × 2 × 2 × 11
99 = 3 × 3 × 11
182 = 2 × 7 × 13
101 = 10
: : सबसे अधिक भाजक 176 के हैं।
19. (4) माना कि अनुपात में x शामिल है।
= 3x, 4x
महत्तम समापवर्तक = x
प्रश्न से, x = 4
लघुत्तम समापवर्त्य 12x =
लघुत्तम समापवर्त्य 12 × 4 = 48
20. (3) माना कि अनुपात में x शामिल है।
= 2x, 3x
लघुत्तम समापवर्त्य = 6x,
योग = 2x + 3x = 5x
प्रश्न से,
6x = 48
= x = 48/6
= x = 8
योग = 5 × 8 = 40
21. ( 2 ) माना कि पहली पूर्ण संख्या = x
दूसरी पूर्ण संख्या = x + 1
प्रश्न से,
x + x + 1 = 53
= 2x = 53 – 1
= 2x = 52
:: x = 26
22. (1) 2x – 1/3 = x – 2/3 + 1
= 2x – 1/3 = x – 2 + 3/3
= 3(2x – 1) = 3 (x + 1)
= 6x – 3x = 3 + 3
= 3x = 6
:: x = 6/3 = 2
23. (2) माना संख्या x है ।
प्रश्न से,
x × 5 = x + 80
= 5x – x = 80
= 4 x = 80
:: x = 20
24. (1) माना संख्या x है ।
प्रश्न से,
x × 2/3 = x – 10 = x – 2x/3 = 10 = x/3 = 10
= x = 30
25. (2) माना एक कोण x है ।
दूसरा कोण ( 180° – x)
प्रश्न से,
(180° – x) – x = 20°
= 180° – x – x = 20°
= -2x = 20° – 180°
= -2x = – 160°
= x = 160°/2
= x = 80
26. (3) प्रतिशत = 2/5 × 100 = 40%
27. (2) :: 30% = 240
:: 1% = 240/30
:: 70% = 8 × 70 = 560
28 (2) 1 दिन = 24 घंटे = 1440 मिनट
:: अभीष्ट प्रतिशत = 36/1440 × 100 = 2.5%
29. (3) :: 60% = 420
:: 1% = 420/60 = 7
:: 100% = 7 × 100 = 700
30. (1) :: 120% = 42
:: 1% = 52/120
:: 100% = 42/120 × 100 = 35
31. (2) 12, 18, 21 तथा 30 का लघुत्तम समापवर्त्य =1260
:: संख्या = 1260/2 = 630
32. (3) 700, 385 तथा 1995 का महत्तम समापवर्तक = 35 सेमी.
700 = 2 × 2 × 5 × 5 × 7
385 = 5 × 7 × 11
1995 = 3 × 5 × 7 × 19
महत्तम समापवर्तक = 5 x 7 = 35
33. (2) माना कि अनुपात में x शामिल है।
.: संख्याएँ = 3x, 4x, 5x
लघुत्तम समापवर्त्य = 60x, महत्तम समापवर्तक = X प्रश्न से,
60x = 2400
= x = 2400/60 = 40
महत्तम समापवर्तक = 40
34. (1) 12, 16, 18, 21 तथा 28 का लघुत्तम समावर्त्य = 1008
लघुत्तम समापवर्त्य = 2 × 2 × 3 × 3 × 4 × 7 = 1008
अभीष्ट संख्या = 1008 + 7 = 1015
 35. (4) 12, 15, 20 तथा 54 का लघुत्तम समापवर्त्य = 540
लघुत्तम समापवर्त्य = 2 × 2 × 3 × 5 × 9 = 540 अभीष्ट संख्या = 540 + 8 = 548
36. (3) दूसरा पूर्णांक = 25 – 30 = -55
37. (2) 0 – (-8) = 0 + 8 = 8
38. (3) (-6) + 4 – (-3) = -6 + 4 + 3 = 7 – 6 = 1
39. (4) 9/15, 4/5 ; के बराबर नहीं है।
40/50 = 4/5 ; 12/15 = 4/5 ; 16/20 = 4/5
परंतु, 9/5 = 3/5
40. (2) संख्या = 12/1/4 = 12 × 4/1 = 48
41. (2) चींटी के शरीर से एक प्रकार का रासायनिक पदार्थ निकलता है, जिसे फीरोमोन कहते हैं। फीरोमोन की गंध दिशा संबंधी सूचना प्रदान करती है।
♦ चींटी के शरीर में फार्मिक या मेथेनोइक अम्ल पाया जाता है। जब चींटी काटती है तो शरीर में फार्मिक अम्ल फैल जाता है। जिससे वह स्थान फूल जाता है, एवं दर्द महसूस होता है।
42. (3) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम में स्थित है जो एक सिंग वाला गैंडा के लिए प्रसिद्ध है।
कुछ राज्यों के नेशनल पार्क इस प्रकार हैं—
असम – काजीरंगा मानस नेशनल पार्क
उत्तर प्रदेश – दुधवा, चन्द्रप्रभा नेशनल पार्क
मध्य प्रदेश – कान्हा किसली, बांधवगढ़
राजस्थान – रणथंभौर, सरिस्का, केवलादेव
43. (4) बाघ (वैज्ञानिक नाम पेंथरा टिगरिस) अपना क्षेत्र अपने मूत्र की गंध छोड़कर निर्धारित करता है।
♦ 1973 ई. से बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया, जबकि इससे पूर्व 1972 तक शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था।
44. (2) मुँह में जीभ का कार्य भोजन का स्वाद बताना है। जीभ में स्वाद कलिकाएँ पाई जाती है, जिससे स्वाद का पता चलता है।
45. (3) बारिश का पानी बावड़ी, आहर, तालाब, पोखर आदि में जमा कर सकते है लेकिन बोरिंग में नहीं
♦ बारिश का पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली (वर्षा जल को खोदे गए गड्ढ़ों में एकत्र करना) के द्वारा भी संरक्षित किया जा सकता है।
46. (2) गुरुत्व बल वह आकर्षण बल है जिससे पृथ्वी किसी वस्तु को अपने केन्द्र की ओर आकर्षित करती हैं। इसी बल के कारण मुक्त रूप से फेंकी गई वस्तुएँ अन्त में लौटकर पृथ्वी के तल पर गिरती है। जैसे-सूखी पत्ती एवं पेड़ के फल का नीचे गिरना।
47. (3) बल का प्रभाव निम्नलिखित हैं—
♦ बल किसी वस्तु की दिशा बदलता है।
♦ बल एक पिण्ड को विराम की अवस्था से गति में कर सकता है।
♦ बल किसी वस्तु की गति को बढ़ा या घटा या बदल सकता है।
♦ बल एक गतिशील पिण्ड को रोक सकता है।
♦ बल किसी वस्तु के आकृति या आकार को बदल सकता है।
48. (4) वायु के संघटक इस प्रकार हैं—
जलवाष्प, ऑक्सीजन ( 21%), नाइट्रोजन (78%), कार्बन डाईऑक्साइड (0.03% ) धूल और धुआँ है ।
● वायु विभिन्न गैसों का मिश्रण है।
49. (4) मशीन कार्य को आसान, तेज एवं सुविधाजनक बना देती है। मशीन के द्वारा किसी वस्तु के उत्पादन में समय, मजदूरी एवं धन की बचत होती है।
50. (2) डिब्बा के ढक्कन को चम्मच से खोलते हैं तो यह एक प्रथम श्रेणी का उत्तोलक है।
♦ चाकू, कुल्हाड़ी तथा छेनी पच्चड़ के उदाहरण है।
♦ घरों में काम आने वाली सीढ़ी नतसमतल का उदाहरण है।
51. (2) कृत्रिम कायिक प्रवर्धन मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं :
1. कलम लगाना ( Cutting)
2. दाब लगाना (Layering)
3. रोपण (Grafting) या साटा बाँधना
4. ऊतक संवर्धन (Tissue culture)
♦ ऊतक संवर्धन कायिक जनन का आधुनिक तरीका है।
52. (3) तितली बच्चे को जन्म नहीं देती है। तितली अंडे देती है।
♦ चूहा, चमगादड़ एवं हिरण स्तनधारी प्राणी हैं, अतः ये सभी बच्चे को जन्म देती हैं।
53. (2) प्रकाश संश्लेषण पेड़-पौधों के भोजन बनाने की प्रक्रिया है। इसलिए यह जन्तुओं में नहीं पाया जाता है।
♦ बाह्य वातावरण में होने वाले परिवर्तनों के प्रति अनुक्रिया को उद्दीपन कहते हैं। जब हमारे पैर में काँटा चुभता है (उद्दीपन) तो हम अपना पैर खींच लेते हैं। (अनुक्रिया)
♦ ऊर्जा प्राप्त करने के लिए जीवों द्वारा ऑक्सीजन लेने का तथा CO2 बाहर निकालने की क्रिया को श्वसन कहते हैं।
♦ जीवों द्वारा अपने जैसा संतान उत्पन्न करना प्रजनन कहलाता है।
54. (4) हाथी और मेढ़क दोनों सजीव हैं।
♦ हाथी पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे विशाल प्राणी है। यह एक स्तनपायी प्राणी है।
♦ मेढ़क पृथ्वी तथा जल दोनों में आसानी से रह सकता है, इसलिए यह उभयचर श्रेणी में आता है।
55. (3) अनाज की क्षति को कम करने के लिए हवा रहित डिब्बा उपयुक्त है। अनाज वाले डिब्बे में नमी रहने से वह खराब हो जाता है। अनाज भंडारण हेतु 14% से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए।
56. (2) छिड़काव बीज प्रकीर्णन का साधन नहीं है।
पौधे के बीज को पौधे से दूर-दूर तक फैल जाने को बीज प्रकीर्णन (Seed disperal) कहते हैं।
57. (3) हम गर्म चार्य को फूंक कर ठंडा करते है क्योंकि इससे ज्यादा हवा जाती है।
58. (4) बीज अंकुरण के लिए हवा, पानी या नमी तथा ताप (18.C से 30°C के बीच) की आवश्यकता उचित मात्रा में होती है।
59. (2) जो हम पानी पीते हैं, उसका अधिकतम भाग पाचन के काम में आता है। मानव शरीर में लगभग 60% जल होता है। भोजन को पचाने में जल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
60. (4) हरी पत्तियों वाली सब्जी में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
♦ विटामिन रासायनिक रूप से कार्बनिक यौगिक होता है। यह मानव भोजन का प्रमुख अवयव है। गाजर, पालक, बादाम, टमाटर, चुकंदर, प्याज तथा लहसून विटामिन के प्रमुख स्रोत हैं।
61. (1) पृथ्वी के घूर्णन गति के कारण दिन-रात होती है।
♦ पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर 24 घंटे में एक बार घूमती है।
♦ पृथ्वी के परिक्रमण गति के कारण मौसम परिवर्तन होता है।
62. (1) 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
• 5 जनवरी को विश्व पक्षी दिवस
• 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस
63. (4) वायु प्रदूषण से तात्पर्य वायु में किसी भी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक परिवर्तन से है। वायु प्रदूषण निम्नलिखित कारणों से होता है—
(i) जीव-जंतुओं द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने से।
(ii) ईंधन के जलने पर निकलने वाले धुएँ से ।
(iii) कारखानों एवं गाड़ियों से निकालने वाले धुएँ से ।
64. (4) एक वस्तु किसी सरल रेखा पर समान चाल से चल रही है, इस पर हमें बल आरोपित करने की आवश्यकता नहीं होती है उसे समान वेग से गतिशील रखने के लिए।
वस्तु पर बल आरोपित करने की आवश्यकता तभी होगी जब
(i) इसके संवेग को कम करना हो ।
(ii) दिशा बदलना हो ।
(iii) चाल बढ़ाना हो ।
65. (4) पेड़-पौधे की पत्तियों पर छोटी-छोटी छिद्र पाई जाती है जिसे स्टोमेटा (रन्ध्र) कहा जाता है तथा इन्हीं रन्ध्रों के द्वारा गैसों का आदान-प्रदान होता है।
66. (4) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक पत्रकार भी थे। उन्होंने इंडियन ओपिनियन, नवजीवन, यंग इंडिया, हरिजन जैसे अखबारों और पत्रिकाओं का संपादन और प्रकाशन किया।
67. (2) स्थानीय स्तर की सरकार को स्थानीय सरकार कहा जाता है। ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगरपालिका आदि स्थानीय सरकार के उदाहरण हैं।
68. (3) पटना नगर निगम की स्थापना 15 अगस्त, 1952 को हुई।
♦  बिहार के आरा में सर्वप्रथम नगरपालिका की स्थापना हुई थी।
69. (3) शुक्र ग्रह को पृथ्वी के जुड़वा बहन के रूप में जाना जाता है, इस ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है।
♦  शुक्र को भोर का तारा एवं सांझ का तारा भी कहा जाता है।
70. (2) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक वाला ग्रह पृथ्वी है।
● सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम इस प्रकार है:
बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण तथा वरुण ।
71 . (1) देशान्तर रेखा की कुल संख्या 360 है। जिसमें 0 डिग्री देशान्तर रेखा को मानक समय रेखा तथा 180 डिग्री देशान्तर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है।
72. (1) जिस दिन चन्द्रमा पूर्ण आकार में दिखाई देता है, उसे पूर्णिमा तथा जिस दिन चन्द्रमा दिखाई नहीं देता है उस रात को अमावस्या की रात कहा जाता है।
73. (2) सूर्य का एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को लगभग 365 दिन का समय लगता है तथा पृथ्वी को अपने अक्ष पर घूमने में 23 घंटा 56 मिनट का समय लगता है।
74. (4) सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध एवं सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है।
♦ सौरमंडल में कुल ग्रहों की संख्या 8 है।
♦ सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिण्ड को ग्रह कहते हैं। ग्रहों के पास अपना प्रकाश नहीं होता है।
75. (2) 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है।
• 1 मार्च – विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस ।
• 10 अप्रैल – विश्व होम्योपैथिक दिवस ।
• 22 अप्रैल – पृथ्वी दिवस ।
76. (1) भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं प्रथम उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे ।
लगातार दो बार राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने वाले प्रथम व्यक्ति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हैं। इन्हें 1962 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
77. (1) एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला सोनपुर (बिहार) में लगता है। सोनपुर बिहार के सारण जिले में गंगा नदी के किनारे अवस्थित है।
78. (2) बिहार की राजभाषा हिन्दी है । मैथिली और उर्दू राज्य की मान्यता प्राप्त अन्य भाषाएँ हैं।
79. (3) बिहार का राजकीय पक्षी गौरैया तथा राजकीय पशु बैल है। गौरैया एक संकटापन्न पक्षी है। 20 मार्च को प्रत्येक वर्ष विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।
80. (3) कुँवर सिंह ने 1857 की लड़ाई 80 वर्ष की आयु में लड़ी थी। 23 अप्रैल, 1858 को जगदीशपुर (भोजपुर) के लोगों ने उनको सिंहासन पर बैठाया और राजा घोषित किया था।
81. (3) मगध की प्रारंभिक राजधानी राजगृह (गिरिब्रज) थी। बाद में पाटलिपुत्र को मगध की राजधानी उदायिन या उदयभद्र ने बनाया था।
82. (3) बिहार विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या 243 है तथा इसके वर्तमान अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा हैं।
♦ बिहार विधान सभा में 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए तथा 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
83. (3) बिहार में 38 जिले, 101 अनुमण्डल, 534 प्रखण्ड, 8471 पंचायत और 95, 103 गाँव हैं।
84. (3) बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी थी। इनका संबंध राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से है।
♦ मुख्यमंत्री के रूप में इनका कार्यकाल 1998 से 2005 तक रहा।
85. (1) संसार का प्रथम आवासीय विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय था। इसे गुप्तवंश के शासक कुमारगुप्त प्रथम के द्वारा पाँचवीं शताब्दी में बनवाया गया था।
86. (3) भगवान महावीर की जन्मस्थली वैशाली जिले के वासुकुंड में अवस्थित है। इनकी मृत्यु पावापुरी (नालन्दा) में हुई थी ।
♦  महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें एवं अंतिम तीर्थंकर थे। इन्हें जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।
87. (1) सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु, गुरु गोविन्द सिंह का जन्म पटना साहिब (बिहार) में 1666 ई. में हुआ था।
♦  गुरु गोविन्द सिंह ने 1699 ई. में खालसा पंथ की स्थापना की थी।
88. (4) विश्व का सबसे ऊँचा तथा बड़ा बौद्ध स्तूप केसरिया, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) में स्थित है।
♦ भगवान बुद्ध के अवशेषों के ऊपर बनाए गए स्मारक को स्तूप कहते हैं। बौद्ध धर्म में स्तूप एक पवित्र स्थल है।
89. (1) बिहार के नालंदा जिला के पावापुरी में जल मंदिर अवस्थित है।
♦  पावापुरी स्थित जल मंदिर जैन धर्म का पवित्र तीर्थस्थल है।
♦  भगवान महावीर को 527 ई. पू. में पावापुरी (मल्लो की राजधानी) में निर्वाण की प्राप्ति हुई थी।
90. (1) जिस प्रदेश पर केन्द्र सरकार का सीधा शासन एवं नियंत्रण होता है उसे केन्द्र शासित प्रदेश कहते हैं।
♦ वर्तमान में भारत में केन्द्रशासित प्रदेशों की संख्या 8 है : दिल्ली, लक्षद्वीप, दादर एवं नागर हवेली, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, पुदुचेरी, जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख ।
91. (2) अंधकूप का अर्थ अंधा है जो कूप होता है । यह कर्मधारय समास का उदाहरण है।
♦ जिस समास का प्रथम पद विशेषण तथा दूसरा पद विशेष्य होता है, कर्मधारय समास कहलाता है। जैसे- नीलकमल (नील के समान कमल), सूरजमुख (सूरज के समान मुख), महारत्न (महान है जो रत्न), महाराज (महान है जो राजा) एवं अंधकूप।
92. (1) बाघ भोला के घर के बाहर खूँटे से बँधा था।
93. (1) मधुबनी चित्रकला दो प्रकार की होती है :
1. भित्ति चित्र         2. अरिपन
♦ मधुबनी या मिथिला चित्रकला बिहार की पहचान
विशेषता है। सर्वप्रथम यह चित्रकला रंगोली के रूप में बनाया जाता था और बाद में कपड़ा, दीवारों एवं कागज पर बनाया जाने लगा।
94. (1) मिथिला चित्रकला को पहली बार दुनिया के सामने डब्ल्यू सी. आर्चर ने 1934 ई. में रखा था।
♦ मिथिला चित्रकला को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। महासुंदरी देवी एवं सीता देवी जैसे चित्रकारों ने इसे विदेशों में पहुँचाया।
95. (2) ईद इस्लाम धर्म का पर्व है, जिसे रमजान के महीने में मनाया जाता है।
♦ ईद को ईद -उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है। चाँद दिखने के साथ ही ईद आरंभ हो जाता है। यह त्योहार मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देता है ।
96. (1) असलम की माँ ने रात-दिन एक करके 200 रुपये इकट्ठे किये थे।
97. (2) असलम ने मोहन को ढाढस बँधाया तथा अपना दो सौ रुपये उसे दे दिया था क्योंकि मोहन के पिता बीमार थे।
98. (1) परहित सरिस धरम नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई, तुलसीदास की प्रमुख रचना है।
♦ तुलसीदास हिन्दी साहित्य के कवि थे। इन्होंने अवधी भाषा में रामचरितमानस नामक ग्रंथ की रचना की है। इन्होंने विनयपत्रिका, कवितावली एवं दोहावली की रचना की।
99. (2) हुमायूँ को शेरशाह सूरी ने चौसा के युद्ध (1539 ई.) में हराया था। पुनः शेरशाह ने विलग्रामी के युद्ध (1540 ई.) में हुमायूँ को हराकर दिल्ली का शासक बना।
100. (1) भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 ई. को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महु में हुआ था। भीमराव अम्बेडकर महार जाति से संबंधित थे। इन्हें भारतीय संविधान का निर्माता माना जाता है।
101. (2) बहिष्कृत भारत नामक समाचार पत्र का प्रकाशन 3 अप्रैल, 1927 को भीमराव अम्बेडकर ने किया था। इन्होंने मूकनायक नामक समाचार पत्र का भी प्रकाशन किया था।
♦ अपने जीवन के अंतिम दिनों में इन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था।
102. (4) नायक-नायिका विपरीतार्थक शब्द के उदाहरण हैं।
♦  विपरीत अर्थ रखने वाले शब्द को विपरीतार्थक शब्द कहते हैं।
जैसे-
मोटा—पतला
कवि—कवयित्री
अमीर—गरीब
लड़का—लड़की
आशा—निराशा
103. (1) संबंध दर्शाने वाला संज्ञा शब्द एकवचन और बहुवचन में एक समान होते हैं। जैसे- नाना, नानी, चाचा, चाची, मामा, मामी इत्यादि ।
104 (1) डरने के अर्थ में अपादान कारक ‘से’ का प्रयोग होता है। दो वस्तुएँ अलग होती है, वह अपादान कारक के अन्तर्गत रखी जाती है। जैसे- पेड़ से फल का गिरना, पेड़ से डाली टूटकर अलग होना आदि।
105. (3) प्रयोग के अनुसार सर्वनाम के छः भेद होते हैं जो इस प्रकार हैं :
1. पुरुषवाचक 2. निश्चयवाचक 3. अनिश्चयवाचक 4. प्रश्नवाचक 5. संबंधवाचक 6. निजवाचक
 106 (1)  जैसे, जिसका, जो कि, जो-सो, जितना उतना, जिसको उसको जैसे युग्म संबंधवाचक सर्वनाम होते हैं।
♦  जिस सर्वनाम का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का संबंध बताने के लिए किया जाता है, वह संबंधवाचक सर्वनाम कहलाता है।
107 (1) खुद, स्वयं तथा आप निजवाचक सर्वनाम हैं।
♦  वह सर्वनाम जो स्वयं के लिए प्रयोग होता है, निजवाचक सर्वनाम कहलाता है।
108 (1) समास का अर्थ-संक्षेप या संक्षिप्तीकरण है।
दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नवीन शब्द को समास कहते हैं। समास के छः भेद होते हैं—
(i) अव्ययीभाव
(ii) तत्पुरुष
(iii) द्विगु
(iv) बहुव्रीहि
(v) द्वन्द्व
(vi) कर्मधारय
109. (1) अव्ययीभाव समास में पूर्वपद प्रधान होता है, जैसे- आजीवन, यथासामर्थ्य, यथाशक्ति, भरपेट, रातोरात, प्रतिवर्ष, बेशक अव्ययीभाव समास के उदाहरण हैं।
110. (2) कृष्ण सर्प का अर्थ काला है जो साँप तथा यह कर्मधारय समास का उदाहरण है। जिस समास का उत्तर पद प्रधान हो कर्मधारय समास कहलाता है। जैसे- नीलकमल, चंद्रमुख, सज्जन, देहलता आदि।
111. (4) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रकार हैं :
1. सरल या साधारण वाक्य
2. मिश्र वाक्य
3. संयुक्त वाक्य
अर्थ के अनुसार वाक्य के आठ भेद हैं :
1. विधिवाचक
2. निषेधवाचक
3. आज्ञावाचक
4. प्रश्नवाचक
5. विस्मयवाचक
6. सन्देहवाचक
7. इच्छावाचक
8. संकेतवाचक
112. (4) मैं पहूँगा भविष्यत्काल का वाक्य है। भविष्य में होने वाली घटना को भविष्यत् काल कहते हैं। जैसे- मैं पहूँगा, मैं जाऊँगा, मैं खाऊंगा आदि।
113. (3) लम्बोदर का अर्थ है लम्बा है उदर जिसका अर्थात् गणेश बहुव्रीहि समास का उदाहरण है। जिस समास का दोनों पद अप्रधान ( कोई पद प्रधान न हो) हो, बहुव्रीहि समास कहलाता दशानन, नीलकंठ, सुलोचना, पीतांबर, लंबोदर, श्वेताबर आदि ।
114. (3) ससुराल में ‘आल’ प्रत्यय है और ससुर मूल शब्द है।
115. (1) हमारे शिक्षक प्रश्न पूछते हैं।
♦ है का प्रयोग एकवचन के साथ तथा हैं का प्रयोग बहुवचन के साथ किया जाता है।
116. (2) उच्छ्वास शुद्ध शब्द है।
117. (3) प्राण, हस्ताक्षर, दर्शन और आँसू सदैव बहुवचन में प्रयोग किए जाते हैं।
118. (2) धातुओं का बोध कराने वाली जातिवाचक संज्ञा हमेशा एकवचन में प्रयोग की जाती है।
119. (4) जिसके लिए क्रिया किया जाए या कुछ दिया जाए उसे सम्प्रदान कारक कहते हैं। संप्रदान कारक का चिह्न ‘के लिए’ होता है।
120. (4) कुछ, किसी तथा कोई अनिश्चयवाचक सर्वनाम हैं।
121. (3) Hue and cry (Noun) = शोरगुल, हल्ला (uproar, outcry)
♦ They raised a great hue and cry against the new rule.
122. (4) Irritation means annoyance (क्रोध, गुस्सा, चिड़, चिड़चिड़ाहट)
123. (3) Tattered (Adjective) = फटा-पुराना, तार-तार (old and torn; in poor condition )
                   (124-128) : Passage
Meaning of difficult words and phrases
1. Bee (Noun) = मधुमक्खी
2. Hive (Noun) = मधुमक्खी का छत्ता
3. Drone (Noun) = नर मधुमक्खी
4. Creature (Noun) = जीव, प्राणी
5. Cell (Noun) = मधुकोष
6. Wax (Noun) = मोम
7. Inside (Adverb) = के भीतर
8. Handle (Verb) = हाथ से छूना, नियंत्रण करना
9. Painful (Adjective) = कष्टदायक, दर्दनाक
10. Sting (Noun) = डंक
11. Defence (Noun) = रक्षा बचाव
124. (2) stop their work
125. (2) cells
126. (2) very clever
127. (2) painful sting
128 (3) busy
129 (4) Story ‘Day Dream’ में पति एक गाय खरीदने की योजना बना रहा था।
130. (4) कहानी Three Little Pigs’ के अनुसार दूसरे छोटे सूअर ने अपना घर बेंत (sticks) से बनाया।
131. (3) कहानी Three Little Pigs’ के अनुसार पहले छोटे सूअर ने अपना घर पुआल (straws) से बनाया ।
132. (1) कहानी Three Little Pigs’ के अनुसार तीसरा छोटा सूअर ने अपना घर ईंटों (bricks) से बनाया ।
133. (2) कहानी The Crow’ में पिता की उम्र 80 वर्ष थी।
134. (4) कहानी ‘The Crow’ में पुत्र की उम्र 45 वर्ष थी।
135. (2) Any का प्रयोग प्रश्नवाचक या नकारात्मक वाक्य (Interrogative or Negative Sentence) में ‘कुछ, कोई या थोड़ा’ के अर्थ में करते हैं। जैसे—
• Do you have any problems ? (✓)
• I do not have any problem. (✓)
136. (2) Article ‘A / An’ का प्रयोग किसी word के first letter के sound पर निर्भर होता है। अगर किसी word के first letter का sound Consonant हो इसके बावजूद कि वह word Vowel letter से शुरू हो तो भी उस word के पहले Article ‘a’ का प्रयोग होता है। जैसे—
a European (✓)      an European (×)
a unique star (✓)   an unique star (×)
लेकिन,
an elephant (✓)      a elephant (×)
an apple (✓)            a apple (×)
137. (1) अगर किसी word का first letter का sound Vowel हो इसके बावजूद के वह word Consonant letter से शुरू हो तो भी उस word के पहले Article an’ का प्रयोग होता है। जैसे—
an honest man (✓)       a honest man (×)
an hour (✓)                    a hour (X)
138. (3) Superlative degree के Adjective or Adverb के पहले article ‘the’ का प्रयोग होता है। जैसे—
the youngest (✓)   a strongest (×)
the oldest (✓)        an oldest (×)
139 (3) वह व्यक्ति जो अपने धन के प्रति उदार नहीं होता है वह कंजूस ( stingy) होता है।
Kind (Adjective) = दयालु, कृपालु, मेहरबान
Cruel (Adjective) = निर्दय, बेरहम, जालिम, क्रूर
140. ( 2 ) वह चीज जो स्वादपूर्ण है वह स्वादिष्ट (delicious) होता है।
Desirous (Adjective) = इच्छुक, अभिलाषी Dangerous (Adjective) = खतरनाक, असुरक्षित Delirious (Adjective) = अचेत, बेहोश, बेसुध
141. ( 2 ) Sparrow (✓)
142. (1) Nuisance (Noun) = उत्पात, क्लेशकारी परेशानी (✓)
143 (1) Curtains (Noun) = परदा, आवरण (✓)
144. (3) Base form of Verb (V¹) में ‘ing’ (V¹ + ing) जोड़कर Present Participle बनाया जाता है जो Verb तथा Adjective के रूप में कार्य करता है।
running horse = दौड़ता हुआ घोड़ा
running vehicle = चलता हुआ वाहन
145. (2) वाक्य का दूसरा clause Past Continuous Tense में है। Past Continuous Tense की संरचना :
subject + was / were + V⁴ + ow
♦ He fell down while he was walking.
146 (1) st  ,a,t,i,o,n
147 (3) In, s, p, e, c, t, o, r
148. (2) b, e, h, a, v, i, o, u, r
149. ( 2 ) किसी को टकाटक देखना या टकटकी लगाकर देखना gazing कहलाता है।
Crazy (Adjective) = उन्मादी, सनकी
Grazing (Noun) = घास खाना, चरना
Looking (Noun) = एक नजर देखना
150 (2) Slow and steady (Phrase) = धीमा और नियमित
♦ Slow and steady wins the race.

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *