सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2019 प्रारंभिक परीक्षा | simultala class 6 notes in hindi

सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2019 प्रारंभिक परीक्षा | simultala class 6 notes in hindi

खण्ड-क: गणित | खण्ड-ख: विज्ञान | खण्ड-ग: समाज विज्ञान | खण्ड-घ: हिन्दी | खण्ड-ङ : अंग्रेजी
प्रारंभिक परीक्षा
           खण्ड-क: गणित ( प्रश्न क्रमांक 1 से 40 )
1. इनमें से कौन साधारण रूप में नहीं है ?
(1) 7/5
(2) 15/20
(3) 13/33
(4) 27/28
2. अगर 5/8 = 20/p  हो, तो P का मान है :
(1) 23
(2) 2
(3) 32
(4) 16
3. इनमें से कौन दूसरों से अलग है ?
(1) 6/8
(2) 12/16
(3) 15/25
(4) 18/24
4. – 16 का पूर्ववर्ती क्या है ?
(1) – 15
(2) – 17
(3) 15
(4) 17
5. (-7) + (−9) + 12 + (−16) = ?
(1) -20
(2) 20
(3) – 12
(4) इनमें से कोई नहीं
6. किसी कार्यशाला में कार्य करने वाले कर्मिकों का औसत वेतन 8,000 रुपये है। 7 तकनीशियनों का औसत वेतन 12000 रुपये है तथा शेष कर्मिकों का औसत वेतन 6,000 रुपये है, तो कार्यशाला में कार्य करने वाले कुल कर्मिकों की संख्या क्या होगी ?
(1) 22
(2) 20
(3) 23
(4) 21
7. किसी कक्षा की औसत आयु 15.8 साल है। उसी कक्षा के लड़कों की औसत आयु 16.4 साल है। जबकि लड़कियों की औसत आयु 15.4 साल है, तो कक्षा के लड़कों तथा लड़कियों का अनुपात क्या है ?
(1) 1:2
(2) 3:4
(3) 3:5
(4) इनमें से कोई नहीं
8. A, B और C का औसत वजन 45 क्रिग्रा है। अगर A और B का औसत वजन 40 किग्रा है और B और C का औसत वजन 43 किग्रा है, तो B का वजन कितना होगा ?
(1) 17 किग्रा.
(2) 31 किग्रा.
(3) 20 किग्रा.
(4) 36 किग्रा.
9. किसी कक्षा के लड़कों की औसत आयु 16 वर्ष है तथा लड़कियों की औसत आयु 15 वर्ष है, तो पूरी कक्षा की औसत आयु कितनी होगी ?
(1) 16 वर्ष
(2) निकाल नहीं सकते
(3) 17 वर्ष
(4) 15.5 वर्ष
10. 6 तथा 34 के बीच आने वाली उन पूर्णांक संख्याओं का औसत मान निकालें, जो 5 से विभाजित हों।
(1) 20
(2) 18
(3) 24
(4) 30
11. यदि 760 रुपये को A तथा B के बीच 8 : 11 में विभाजित किया गया हो, तो B का हिस्सा होगा :
(1) 440 रुपये
(2) 320 रुपये
(3) 430 रुपये
(4) 330 रुपये
12. यदि 12 कलम की कीमत 138 रुपये है, तो 14 कलम की कीमत क्या होगी ?
(1) 164 रुपये
(2) 161 रुपये
(3) 118.30 रुपये
(4) 123.50 रुपये
13. यदि 24 मजदूर 15 दिनों में एक दीवार बनाते हैं, तो 8 मजदूर मिलकर उसी तरह की दीवार को कितने दिनों में पूरा करेंगे ?
(1) 42 दिन
(2) 45 दिन
(3) 48 दिन
(4) इनमें से कोई नहीं
14. 192 निम्नलिखित में से किसका गुणनफल है ?
(1) 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 ×3
(2) 4 × 4 × 4 × 3
(3) 2 × 2 × 2 × 4 × 2 × 3
(4) इनमें से सभी
15. किसी संख्या का 8% 6 है। संख्या क्या है ?
(1) 48
(2) 96
(3) 75
(4) 60
16. किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 36% अंकों की आवश्यकता है। एक छात्र को 145 अंक प्राप्त हुए तथा वह 35 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया। अधिकतम अंक होंगे—
(1) 400
(2) 450
(3) 500
(4) 600
17. एक कारीगर 2/3 घंटे में एक खिलौना बनाता है। अगर वह 7 – 1/3 घंटे काम करता है, तो वह कितने खिलौने बनाएगा ?
(1) 22
(2) 18
(3) 16
(4) 11
18. 12 पेंसिल का क्रय मूल्य, 15 पेंसिल के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो हानि प्रतिशत होगा—
(1) 22%
(2) 25%
(3) 30%
(4) 16 – 2/3%
19. एक व्यक्ति 80 रुपये में एक पुस्तक खरीदता है तथा 100 रुपये में बेच देता है। उसका लाभ % है—
(1) 20%
(2) 25%
(3) 120%
(4) 125%
20. किसी आयत की लम्बाई को दुगुना तथा चौड़ाई को आधा कर दिया जाए, तो उसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत का बदलाव होगा।
(1) 50%
(2) 75%
(3) 62.5%
(4) कोई बदलाव नहीं
 21. एक व्यक्ति किसी आयताकार मैदान को विकर्णतः पार करने के लिए 20 मीटर चलता है। अगर मैदान की लम्बाई 12 मीटर है, तो मैदान की चौड़ाई होगी :
(1) 4 मीटर
(2) 16 मीटर
(3) 12 मीटर
(4) 14 मीटर
22. अगर केवल किसी आयत की लम्बाई को 2/3 कर दिया जाए तो आयत के मूल क्षेत्रफल तथा नये क्षेत्रफल का अनुपात होगा—
(1) 2 : 3
(2) 3 : 2
(3) 1 : 2
(4) 3 : 1
23. किसी वर्ग की भुजा को 4 सेमी. बढ़ाने पर उसका क्षेत्रफल 60 वर्ग सेमी. बढ़ जाता है, तो वर्ग की भुजा क्या होगी ?
(1) 12 सेमी.
(2) 13 सेमी.
(3) 14 सेमी.
(4) 5.5 सेमी.
24. किसी वर्ग की भुजा को 50% बढ़ा दिया जाए, तो उसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी ?
(1) 50%
(2) 100%
(3) 125%
(4) 150%
25. दो वर्गों के क्षेत्रफल का अनुपात 16 : 1 है, तो उसके परिमापों का अनुपात होगा—
(1) 9 : 1
(2) 3 : 4
(3) 4 : 1
(4) 2 : 1
26. यदि 40 पुरुष मिलकर एक काम को 26 दिनों में पूरा करते हैं, तो उसी काम को कितने पुरुष 20 दिनों में पूरा करेंगे ?
(1) 52
(2) 31
(3) 13
(4) 65
27. किसी शहर की आबादी 1,33,575 से बढ़कर 1,38,918 हो गई, तो बढ़ोत्तरी प्रतिशत क्या होगी ?
(1) 2.5%
(2) 3.5%
(3) 3%
(4) 4%
28. किसी आयत का परिमाप 82 मीटर है और उसका क्षेत्रफल 400 वर्ग मीटर है, तो उस आयत की चौड़ाई क्या होगी ?
(1) 14 मीटर
(2) 16 मीटर
(3) 18 मीटर
(4) 12 मीटर
29. एक आयताकार दरी का क्षेत्रफल 120 वर्ग मीटर है तथा उसका परिमाप 46 मीटर है। आयत के विकर्ण की लम्बाई होगी :
(1) 15 मीटर
(2) 16 मीटर
(3) 17 मीटर
(4) 20 मीटर
30. एक कमरे की लम्बाई उसकी चौड़ाई से 6 मीटर अधिक है। अगर कमरे का क्षेत्रफल 72 वर्ग मीटर है, तो कमरे की चौड़ाई होगी :
(1) 12 मीटर
(2) 6 मीटर
(3) 8 मीटर
(4) 10 मीटर
31. एक आयताकार मैदान की लम्बाई 144 मीटर है तथा उसका क्षेत्रफल 86 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के क्षेत्रफल के बराबर है, तो आयताकार मैदान की चौड़ाई होगी—
(1) 12 मीटर
(2) 49 मीटर
(3) 14 मीटर
(4) इनमें से कोई नहीं
32. तीन संख्यायें जो एक-दूसरे के सह-अभाज्य हैं, जिनमें प्रथम दो संख्याओं का गुणनफल 551 है तथा अंतिम दो संख्याओं का गुणनफल 1073 है, तो तीनों संख्याओं का योग है—
(1) 81
(2) 75
(3) 89
(4) 85
33. 24, 36 एवं 40 का लघुत्तम समापवर्त्य निकालें-
(1) 120
(2) 240
(3) 480
(4) 360
34. वह छोटी से छोटी संख्या बताएँ जिसे 6, 7, 8, 9 तथा 12 से भाग देने पर शेषफल 1 प्राप्त हो—
(1) 515
(2) 502
(3) 525
(4) 505
35. तीन संख्या जो एक-दूसरे के सह-अभाज्य हैं जिसमें प्रथम दो संख्याओं का गुणनफल 119 है तथा अंतिम दो संख्याओं का गुणनफल 391 है। तीनों संख्याओं का योग क्या होगा ?
(1) 47
(2) 53
(3) 43
(4) 51
36. -5 का योज्य प्रतिलोम क्या है ?
(1) 5
(2) 0
(3) -4
(4) इनमें से कोई नहीं
37. 36 ÷ (-9) = ?
(1) 4
(2) -4
(3) 6
(4) इनमें से कोई नहीं
38. एक कार 111 किमी. चलने पर 6 लीटर पेट्रोल खपत करती है, तो 10 लीटर पेट्रोल में कार कितनी दूरी तय करेगी ?
(1) 172 किमी.
(2) 185 किमी.
(3) 205 किमी.
(4) 266.4 किमी
39. किसी आयताकार भूमि की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 5 : 4 है। अगर भूमि की चौड़ाई 36 मीटर है, तो उसकी लम्बाई होगी :
(1) 40 मीटर
(2) 45 मीटर
(3) 54 मीटर
(4) 50 मीटर
40. अगर एक बस 3 घंटे में 195 किमी. की दूरी तय करती है तथा एक ट्रेन 4 घंटे में 300 किमी दूरी तय करती है, तो दोनों की चाल का अनुपात होगा :
(1) 13 : 15
(2) 15 : 13
(3) 13 : 12
(4) 12 : 13
खण्ड-ख : विज्ञान (प्रश्न क्रमांक 41 से 65)
41. अगर थोड़ा पानी प्लेट में रखकर धूप में छोड़ दें, तो—
(1) पानी प्लेट की सतह पर जमा रहता है।
(2) चींटी पी जाएगी
(3) वाष्प बनकर उड़ जाएगा
(4) उपर्युक्त कोई नहीं
42. पौधा मिट्टी से क्या प्राप्त करता है ?
(1) ऑक्सीजन
(2) खनिज लवण
(3) कार्बन डाईऑक्साइड
(4) उपर्युक्त कुछ नहीं
43. किस स्रोत का पानी पीने योग्य होता है ?
(1) नदी
(2) तालाब
(3) झरना
(4) हैंड पम्प
44. फुटबॉल पानी में तैरता है, क्योंकि—
(1) चमड़ा और रबर पानी से हल्का होता है।
(2) उसमें हवा भरी है।
(3) उसमें पानी भरा है।
(4) उसका वजन पानी से ज्यादा है।
45. एक सागर का नाम मृत सागर क्यों पड़ा ?
(1) इसमें लाश तैरती रहती हैं।
(2) इसमें आदमी नहीं डूबता ।
(3) इसमें मछली नहीं है।
(4) इसमें पौधा नहीं हैं।
46. निम्न में से कौन विषाणुजनित बीमारी है ?
(1) मलेरिया
(2) डेंगू
(3) इन्फ्लूएन्जा
(4) फाइलेरिया
47. मनुष्य के मूत्र में निकलने वाला विटामिन है—
(1) विटामिन A
(2) विटामिन C
(3) विटामिन K
(4) इनमें से कोई नहीं
48. आप किसी लिफ्ट में खड़े हैं, तो आपके भार के कारण लिफ्ट की सतह पर क्रियाशील बल—
(1) शून्य होगा, अगर लिफ्ट 9.8 मी./ वर्ग से. के त्वरण से ऊपर जा रही हो ।
(2) शून्य होगा, अगर लिफ्ट 9.8 मी. / वर्ग से के त्वरण से नीचे आ रही हो।
(3) शून्य होगा, अगर लिफ्ट 9.8 मी. / वर्ग से. के त्वरण से किसी भी दिशा में जा रही हो ।
(4) अपरिवर्तित रहेगा चाहे लिफ्ट के त्वरण का मान कुछ भी हो।
49. मीथेन गैस, कार्बन डाइऑक्साइड गैस, हाइड्रोजन गैस, हाइड्रोजन सल्फाइड गैस इत्यादि का मिश्रण है_
(1) बायो गैस
(2) जल-गैस
(3) प्रोड्यूसर गैस
(4) एल.पी.जी.
50. हेमाटाइट एक अयस्क है
(1) लोहे का
(2) ताम्बे का
(3) एल्युमीनियम का
(4) उपर्युक्त किसी का नहीं
51. निम्न में से कौन भारत का राष्ट्रीय पक्षी है ?
(1) मोर
(2) उल्लू
(3) तोता
(4) मैना
52. जीवाणु की खोज किसने की थी ?
(1) रॉबर्ट कोच
(2) ए. वी. ल्यूवेनहोक
(3) रॉबर्ट हुक
(4) एन. डी. जिन्दर
53. चिमटा उदाहरण है—
(1) प्रथम श्रेणी लीवर का
(2) द्वितीय श्रेणी लीवर का
(3) तृतीय श्रेणी लीवर का
(4) प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के सम्मिलित रूप का
54. पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है—
(1) पश्चिम से पूरब की ओर
(2) पूरब से पश्चिम की ओर
(3) उत्तर से दक्षिण की ओर
(4) दक्षिण से उत्तर की ओर
55. क्रिसमस किस महीने में मनाया जाता है ?
(1) मार्च
(2) जून
(3) जुलाई
(4) दिसम्बर
56. एनीमियाँ की स्थिति है—
(1) खून की कमी
(2) खून में लोहे की कमी
(3) इंफेक्शन
(4) कमजोरी
57. मलेरिया का कारण किसकी खोज है?
(1) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(2) रॉबर्ट कोच
(3) लुई पैस्चर
(4) रोनाल्ड रौस
58. निम्नलिखित किस कार्य से हृदय की धड़कन तेज होती है ?
(1) सोना
(2) टहलना
(3) दौड़ना
(4) पढ़ना
59. आक के बीज का प्रकीर्णन कैसे होता है ?
(1) पशु द्वारा
(2) हवा द्वारा
(3) जल द्वारा
(4) चिड़िया द्वारा
60. निम्न में से किस क्रिया द्वारा जल रोगाणु मुक्त होता है ?
(1) छानना
(2) निथारना
(3) उबालना
(4) चूना डालना
61. निम्न में से कौन प्रदूषण का मुख्य कारक है ?
(1) जन्तु के साँस छोड़ने से
(2) रसोई के जलावन से
(3) कल-कारखानों और मोटर गाड़ियों से
(4) रात के समय पौधों से
62. हरे पौधे को प्रकाश संश्लेषण हेतु क्या नहीं चाहिए ?
(1) CO2
(2) सूर्य का प्रकाश
(3) खनिज लवण
(4) जल
63. किस जैव क्रिया से ऊर्जा प्राप्त होती है ?
(1) वृद्धि
(2) श्वसन
(3) प्रजनन
(4) गति
64. किस पौधे की पत्ती से नया पौधा निकलता है ?
(1) नींबू
(2) गुलाब
(3) गुलदाउदी
(4) पत्थर चट्टा
65. छाया की लंबाई किस पर निर्भर करती है ?
(1) प्रकाश के स्रोत के आकार पर
(2) प्रकाश स्रोत के चमकीलेपन पर
(3) वस्तु और प्रकाश स्रोत के बीच के कोण पर
(4) वस्तु से प्रकाश स्रोत की दूरी पर
खण्ड-ग : समाज विज्ञान (प्रश्न क्रमांक 66 से 90)
66. सबसे बड़ा महादेश कौन-सा है ?
(1) अफ्रीका
(2) एशिया
(3) ऑस्ट्रेलिया
(4) अमेरिका
67. प्रतिशत के हिसाब से वायुमण्डल का मुख्य घटक कौन-सा है ?
(1) नाइट्रोजन
(2) ऑक्सीजन
(3) कार्बन डाइऑक्साइड
(4) मीथेन
68. ऋग्वेद किस भाषा में हैं ?
(1) हिन्दी
(2) वैदिक संस्कृत
(3) तमिल
(4) मैथिली
69. सिद्धार्थ कौन थे ?
(1) मगध साम्राज्य का शासक
(2) अशोक का पुत्र
(3) बौद्ध धर्म का संस्थापक
(4) इनमें से कोई नहीं
70. बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था ?
(1) झांसी
(2) सारनाथ
(3) बोधगया
(4) लौरिया
71. इनमें से कौन मौर्य वंश का महत्वपूर्ण शासक नहीं है ?
(1) चन्द्रगुप्त मौर्य
(2) पुष्यमित्र शुंग
(3) बिन्दुसार
(4) अशोक
72. बिहार में प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर कहाँ अवस्थित है?
(1) गया
(2) जहानाबाद
(3) नवादा
(4) पटना
73. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
(1) भोला पासवान शास्त्री
(2) दरोगा प्रसाद राय
(3) श्रीकृष्ण सिंह
(4) राम सुन्दर दास
74. किस राज्य का जनसंख्या – घनत्व सर्वाधिक है ?
(1) उत्तर प्रदेश
(2) बिहार
(3) पश्चिम बंगाल
(4) गोवा
75. चीनी यात्री फाह्यान ने भारत की यात्रा किसके शासनकाल में की ?
(1) कुमार गुप्त
(2) अशोक
(3) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(4) बिम्बिसार
76. भारत का “लौह पुरुष” किसे कहा जाता है ?
(1) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(2) लाला लाजपत राय
(3) विपिनचन्द्र पाल
(4) सुभाष चन्द्र बोस
77. भारत में पहली महिला राज्यपाल कौन बनी ?
(1) सुचेता कृपलानी
(2) सरोजिनी नायडू
(3) विजय लक्ष्मी पंडित
(4) इनमें से कोई नहीं
78. सिक्किम की राजधानी क्या है ?
(1) इटानगर
(2) गंगटोक
(3) कोहिमा
(4) दिसपुर
79. ‘माउन्ट एवरेस्ट’ की ऊँचाई कितनी है ?
(1) 6,848 मीटर
(2) 7,888 मीटर
(3) 8,848 मीटर
(4) 7,848 मीटर
80. नाथुला दर्रा का रास्ता प्राचीन काल में किस नाम से जाना जाता था ?
(1) सिल्क मार्ग
(2) ऊनी मार्ग
(3) सूती मार्ग
(4) इनमें से कोई नहीं
81. ‘पाटलीपुत्र’ वर्तमान के किस नगर का प्राचीन नाम था ?
(1) पटना
(2) राजगीर
(3) वैशाली
(4) बोधगया
82. ‘सूमो’ किस देश का खेल है ?
(1) ताइवान
(2) जापान
(3) इण्डोनेशिया
(4) वियतनाम
83. भारत में मुद्रा छपवाने तथा जारी करने का अधिकार किसे है ?
(1) भारतीय रिजर्व बैंक
(2) भारतीय स्टेट बैंक
(3) प्रधानमंत्री
(4) वित्तमंत्री
84. ATM कार्ड” किस प्रकार की मुद्रा है ?
(1) कागजी मुद्रा 66
(2) प्लास्टिक मुद्रा
(3) धातु मुद्रा
(4) साख मुद्रा
85. लोकतंत्र में “सत्ता ” किसके हाथ में रहती है ?
(1) प्रधानमंत्री
(2) जनता
(3) राष्ट्रपति
(4) इनमें से कोई नहीं
86. भारतीय मुद्रा का नाम “रुपया” किसने दिया?
(1) अशोक
(2) लॉर्ड डलहौजी
(3) शेरशाह सूरी
(4) अकबर
87. तम्बाकू चबाने से मुख्यतः कौन-सी बीमारी हो सकती है ?
(1) तपेदिक
(2) दमा
(3) लकवा
(4) कैंसर
88. अधि (लीप) वर्ष में कितने दिन होते हैं ?
(1) 365 दिन
(2) 366 दिन
(3) 364 दिन
(4) 370 दिन
89. भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी कब पड़ती हैं ?
(1) 21 मार्च
(2) 21 जून
(3) 22 दिसम्बर
(4) 28 जनवरी
90. वह पर्वत माला जो यूरोप को एशिया से अलग करता है—
(1) एण्डीज
(2) हिमालय
(3) यूराल
(4) इनमें से कोई नहीं
       खण्ड-घ: हिन्दी ( प्रश्न क्रमांक 91 से 120 )
91. भोला घास में क्या ढूँढ़ रहा था ?
(1) बाघ
(2) गधा
(3) शेर
(4) चीता
92. शेरशाह का जन्म कब हुआ था ?
(1) 1472
(2) 1475
(3) 1476
(4) 1478
93. ‘स्वार्थी दानव’ कहानी के लेखक हैं—
(1) ऑस्कर वाइल्ड
(2) प्रो. राम जी राय
(3) कॉनिस
(4) कोई नहीं
94. दानव अपने मित्र के पास कितने वर्षों तक रुका था ?
(1) छ:
(2) सात
(3) आठ
(4) नौ
95. ‘तुषार’ का अर्थ है—
(1) पाला
(2) सुन्दर
(3) स्वार्थी
(4) ठण्डा
96. स्तंभ ‘क’ की रचना के रचनाकार का नाम स्तंभ ‘ख’ से मिलान कीजिए—
स्तंभ ‘क’
(क) उपकार का बादल
(ख) चतुर चित्रकार
(ग) आजादी में जीवन
(घ) ईद
(ङ) चाँद का कुर्ता
स्तंभ ‘ख’
(i) रामधारी सिंह दिनकर
(ii) श्री मुरलीधर
(iii) रामदेव झा
(iv) भगवती प्रसाद द्विवेदी
(v) राम नरेश त्रिपाठी
(1) (क) – (iii), (ख) – (iv), (ग) – (i),(घ) – (ii),
(ङ) –(ii)
(2) (क) (iii), (ख) – (v), (ग) – (iv), (घ) – (ii), (ङ) – (i)
(3) (क) – (v), (ख) – (i), (ग) – (iii), (घ) – (iv), (ङ) – (ii)
(4) (क) – (ii), (ख ) – (iv), (ग) – (iii), (घ) – (i), (ङ) – (v)
97. उपसर्ग मूल रूप से क्या होते हैं ?
(1) शब्द
(2) शब्दांश
(3) पद
(4) पद्यांश
98. तद्धित प्रत्यय वे होते हैं—
(1) जो क्रिया के अतिरिक्त अन्य शब्दों का निर्माण करते हैं।
(2) जो क्रिया शब्दों का विस्तार करते हैं।
(3) जो क्रिया के धातु रूपों को छोड़कर अन्य शब्दों के साथ लगते हैं।
(4) जो शब्दों का हित निर्माण करते हैं।
99. विशेष्य के पश्चात् प्रयुक्त विशेषण को क्या कहते हैं ?
(1) विधेय विशेषण
(2) उद्देश्य विशेषण
(3) प्रविशेषण
(4) क्रिया-विशेषण
100. ‘जो’ का विशेषण होगा—
(1) जैसा
(2) जिसका
(3) जिसे
(4) जिसमें
101. धातु के कितने भेद हैं ?
(1) दो
(2) तीन
(3) पाँच
(4) छः
102. ‘नमक-मिर्च लगाना’ मुहावरा का अर्थ है—
(1) स्वादिष्ट बनाना
(2) दुखी को और दुखी बनाना
(3) बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन करना
(4) बहुत गुस्सा होना
103. ‘हमें निंदा से बचना चाहिए’ वाक्य में विधेय है—
(1) हमें
(2) निंदा से
(3) हमें निंदा से
(4) निंदा से बचना चाहिए
104. ‘तीर मारना’ का आशय है—
(1) शिकार करना
(2) बड़ा काम करना
(3) तीर चलाना
(4) तीन चलाने में निपुण होना
105. तत्पुरुष समास का उदाहरण है—
(1) त्रिभुज
(2) अन्याय
(3) रात-दिन
(4) भयाकुल
106. संवेदना में कौन-सा उपसर्ग है ?
(1) स
(2) सम्
(3) सम
(4) सन्
107. अकर्मक क्रिया है—
(1) खाया
(2) गया
(3) पिया
(4) पिलवाना
108. ‘मैं यह सामान उठाकर नहीं भाग सकता’ वाक्य में मुख्य क्रिया है-
(1) उठाकर
(2) भाग
(3) उठा-भाग
(4) सकता
109. ‘अचानक’ कौन-सा क्रिया – विशेषण है ?
(1) परिमाणवाचक
(2) कालवाचक
(3) स्थानवाचक
(4) रीतिवाचक
110. पत्र कितने प्रकार के होते हैं ?
(1) तीन
(2) दो
(3) पाँच
(4) चार
111. ‘नमस्कार’ का संधि-विच्छेद है—
(1) नमस + कार
(2) नमो + कार
(3) नमः + कार
(4) नमः + कर
112. ‘हार’ शब्द के साथ कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त नहीं होता है ?
(1) उत्
(2) नि
(3) आ
(4) प्रादुर
113. परसर्ग ‘ने’ से युक्त क्रिया में—
(1) पूर्णता का भाव होता है।
(2) निरंतरता का भाव होता है।
(3) अपूर्णता का भाव होता है।
(4) किसी प्रकार का भाव नहीं होता है।
114. भाववाचक संज्ञा हमेशा किस वचन में होती है ?
(1) एकवचन
(2) बहुवचन
(3) द्विवचन
(4) दोनों वचन में
115. ‘दूरियाँ’ कौन-सी संज्ञा है ?
(1) व्यक्तिवाचक
(2) भाववाचक
(3) द्रव्यवाचक
(4) जातिवाचक
116. ‘पक्षी’ कौन-सा लिंग है ?
(1) पुल्लिंग
(2) स्त्रीलिंग
(3) उभयलिंग
(4) कोई नहीं
117. ‘मैला आँचल’ उपन्यास के रचनाकार हैं—
(1) वृंदालाल वर्मा
(2) नागार्जुन
(3) फणीश्वर नाथ ‘रेणु’
(4) मोहन राकेश
118. ‘कदम्ब का पेड़’ कविता के रचनाकार हैं—
(1) सुभद्रा कुमारी चौहान
(2) रामधारी सिंह दिनकर
(3) महादेवी वर्मा
(4) सुमित्रानंदन पंत
119. ‘भीष्म की प्रतिज्ञा’ कौन-सी विधा है ?
(1) कहानी
(2) निबंध
(3) एकांकी
(4) यात्रा वृतांत
120. भुवन रोज रात को सोने से पहले किससे  कहानी सुनता था ?
(1) दादी
(2) नानी
(3) चाची
(4) मौसी
   खण्ड-ङ : अंग्रेजी ( प्रश्न क्रमांक 121 से 150 )
121. In the story “The Ant and the Grasshopper’, all the creatures were happy because of—
(1) Cold sun
(2) Bright sun
(3) Cold weather
(4) Bright weather
122. As per the story Jesus to Supper’, Jesus visited the poor old man and his wife—
(1) Only once
(2) Thrice
(3) Twice
(4) Four times
123. The sun rises ____ the East.
(1) At
(2) on
(3) in
(4) into
124. Rakesh writes slowly ____ neatly.
(1) for
(2) but
(3) because
(4) or
125. ____ you work hard you will get no success—
(1) Although
(2) Because
(3) Unless
(4) Useless
126. Which of the following pair is not rhyming ?
(1) Cook-Book
(2) Lend-Friend
(3) Coffee-Toffee
(4) Player-Cricket
127. The opposite of ‘nice’ is—
(1) Rude
(2) Kind
(3) Slice
(4) Sweet
128. Which one of the following is wrongly spelt ?
(1) Mathematic
(2) Economics
(3) Geography
(4) Chemistry
129. Find out the mis-spelt word from the following—
(1) Scientist
(2) Dentistt
(3) Chemist
(4) Dramatist
130. I saw him cutting a tree ____ an axe.
(1) from
(2) with
(3) by
(4) for
131. All the four brothers are always quarrelling ______ themselves.
(1) between
(2) in
(3) with
(4) among
132. Raushan is confident ____ his success.
(1) of
(2) by
(3) at
(4) with
133. We should not cry ____ spilt milk.
(1) at
(2) upon
(3) for
(4) over
134. Vikram sadly parted company ____ his friends.
(1) from
(2) with
(3) of
(4) to
135. Prince belongs _____ a rich family.
(1) with
(2) from
(3) to
(4) on
136. Men cannot live _____ bread alone.
(1) to
(2) with
(3) of
(4) by
137. Let it be cooked ____ one hour.
(1) to
(2) for
(3) by
(4) with
138. The pot is six inches _____ diameter.
(1) in
(2) at
(3) with
(4) on
139. The child was very fond _____ singing.
(1) for
(2) at
(3) of
(4) on
140. The thieves again went back ____ bring the third bag.
(1) to
(2) for
(3) with
(4) of
141. As per the story “The Smell of Bread and the Sound of Money”, the baker was—
(1) Generous
(2) Cruel
(3) Stingy
(4) Jealous
142. As per the chapter “The House Sparrow”, the male sparrow has a-
(1) White patch on his throat
(2) Brown patch on his throat
(3) Black patch on his throat
(4) Grey patch on his throat
143. In the story “The Old Man and His Grandson”, the little son was making a little wooden bowl _____
(1) for selling
(2) for himself
(3) for his grandfather
(4) for his parents
144. In the story “The Arab and his camel”, the Arab was crossing _____
(1) Desert
(2) Forest
(3) River
(4) Mountain
145. Akbar, in the story, had given the challenge to find the number of _____ in his kingdom.
(1) Parrots
(2) Crows
(3) Hens
(4) Birds
Directions (146-150): Read the following passage and answer the questions :
                         Passage
Many years ago there lived in India a great king called Jahangir. He ruled over a very big kingdom or empire. So he was called an emperor.
The emperor wanted to be just to all his subjects. He ordered his soldiers to tie a big bell in front of the palace. Then he sent his soldiers to every part of the empire. They announced that anyone having any kind of complain, had the right to ring the bell. The emperor, then, would himself listen to their complaints and give them justice.
146. What was the desire of Jahangir ?
(1) to order his soldiers
(2) to be just to people
(3) to win wars
(4) to give gift to people
147. Jahangir was called an emperor because-
(1) He lived in India
(2) He ruled over a big kingdom
(3) He was a rich king
(4) He lived in big kingdom
148. The soldiers-
(1) Called all the people
(2) Tied a bell in front of the palace
(3) Arrested all the people
(4) Tied a small bell in front of palace.
149. The people would ring the bell if-
(1) They wanted justice
(2) They wanted to meet the king
(3) They wanted wealth
(4) They wanted to gift the king
150. The word “complaint” in the passage means-
(1) Complete
(2) Objection
(3) Complexity
(4) Objective
                      उत्तर व्याख्यासहित
1. (2) 15/20 = 3/4
2. (3) प्रश्न से,
5/8 = 20/P
= 5P = 20 × 8 = 20 × 8/5 = 32
3. (3) 15/25 = 3/5
6/8 = 3/4 ; 12/16 = 3/4 ; 18/24 = 3/4
4. (2) -16 का पूर्ववर्ती = -16 – 1 = -17
5. (1) (-7) + (-9) + 12 + (-16)
= -7 – 9 + 12 – 16
= -32 + 12 = -20
6. (4) माना कि कर्मिकों की संख्या = x
सभी कर्मिकों का कुल वेतन = x × 8000 = 8000 x
7 तकनीशियनों का कुल वेतन = 12000 × 7 = 84000 रुपये
प्रश्न से,
8000x – 84000/(x – 7) = 6000
= 8000x – 84000 = 6000x = 84000 – 42000
= 2000x = 42000
:: x = 21 कर्मिक
7. (4) माना लड़कों की संख्या = x
लड़कियों की संख्या = y
लड़कों की कुल उम्र = x × 16.4 = 16.4x
लड़कियों की कुल उम्र = y × 15.4 = 15.4y
प्रश्न से,
16.4x + 15.4y = 15.8 (x + y)
= 16.4x-15.8x = 15.8y – 15.4y
= 0.6x = 0.4y
= x/y = 0.4/0.6 = x/y = 2/3
:: x : y = 2 : 3
8. (2) (A, B, C) का कुल वजन  = 45 × 3 = 135 किलोग्राम
(A, B) का कुल वजन = 40 × 2 = 80 किलोग्राम
(B, C) का कुल वजन = 43 × 2 = 86 किलोग्राम
B का वजन = (86 + 80) – 135 = 166 – 135 = 31 किलोग्राम
9. (2) माना कि लड़कों की संख्या = x
लड़कियों की संख्या = y
:: लड़कों की कुल आयु = 16x
:: लडकियों की कुल आयु = 15y
विद्यार्थियों की कुल संख्या = x + y
:: सभी विद्यार्थियों की कुल आयु = 16x + 15y
(x + y) विद्यार्थियों की औसत आयु = 16x + 15y/x + y
अतः, औसत आयु निकाला नहीं जा सकता है।
10. (1) 6 से 34 के बीच 5 से विभाजित संख्याएँ
= 10, 15, 20, 25, 30
औसत = 10 + 15 + 20 + 25 + 30/5 = 100/5 = 20
11. (1) माना कि अनुपात में x है।
A का हिस्सा = 8x
B का हिस्सा = 11x
प्रश्न से,
8x + 11x = 760
= 19x = 760
:: x = 40
B का हिस्सा = 11x = 11 × 40 = 440 रुपये
12. (2) :: 12 कलमों की कीमत  = 138 रुपये
:: 1 कलम की कीमत = 138/2
:: 14 कलम की कीमत = 138/12 × 14 = 161 रुपये
13. (2) प्रश्न से,
M1 D1 = M2 D2
= 24 × 15 = 8 × D2 = D2 = 24 × 15/8
:: D2 = 45 दिन
14. (4)
192 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 3
= 4 × 4 × 4 × 3
= 2 × 2 × 2 × 4 × 2 × 3
15. (3) माना कि संख्या x है ।
प्रश्न से,
x का 8/100 = 6 = x = 6 × 100/8
:: x = 75
16. (3) माना कि अधिकतम अंक = x
प्रश्न से,
x × 36/100 = 145 + 35
= x × 180 × 100/36
:: x = 500
17. (4) :: कारीगर 2/3 घंटे में 1 खिलौना बनाता है।
:: कारीगर 1 घंटा में = 1/2 × 3 खिलौना बनाएगा।
:: कारीगर 22/3 घंटे में = 3/2 × 22/3 = 11  खिलौने बनाएगा।
18. (*) माना एक पेंसिल का क्रय मूल्य = x रुपये
:: 12 पेंसिल का क्रय मूल्य = 12x रुपये
15 पेंसिल का विक्रय मूल्य = 12x रुपये
:: 12 पेंसिल का विक्रय मूल्य = 12/15 x × 12 = 48/5 x
:: प्रतिशत हानि = 12x – 48x/5/12x × 100
= 60x – 48x/5/12x × 100
= 12x/5 × 1/12x × 100 = 20%
19. (2) लाभ = 100 – 80 = 20 रुपये
लाभ% = 20 × 100/ 80 = 25%
20. (4) माना लंबाई = l; चौड़ाई = b
:: क्षेत्रफल = lb
नयी लंबाई = 2l; नयी चौड़ाई = b/2
नया क्षेत्रफल = 2l x = b/2 = lb
अतः क्षेत्रफल में कोई बदलाव नहीं होगा।
21. (2)
AD = b = √(विकर्ण )² – (लम्बाई)²
= √(20)² – (12)² = √400 – 144
= √256 = 16 मीटर
22. (2) माना आयत की लम्बाई = 30 मीटर
चौड़ाई = 10 मीटर
क्षेत्रफल = 30 × 10 = 300 मीटर²
नए आयत की लम्बाई
30 × 2/3 = 20 मीटर
चौड़ाई = 10 मीटर
:: क्षेत्रफल = 20 × 10 = 200 मीटर²
अनुपात = 300 : 200 = 3 : 2
23. (4) माना कि वर्ग को भुजा = x मीटर
क्षेत्रफल = x²
नए वर्ग की भुजा = x + 4
क्षेत्रफल (x + 4)² x² + 16 + 8x
प्रश्न से,
x² + 60 = x² + 16 + 8x
= 8x = 60 – 16 = 8x = 44
x = 5.5 सेमी.
24. (3) a = 100 : 150
a² =10000 : 22500
वृद्धि % = 12500 x 100/10000 = 125%
25. (3) क्षेत्रफल = 16 : 1
भुजा = √16 : √1 = 4 : 1
परिमाप = 4 × 4 : 1 × 4 = 16 : 4 = 4 : 1
26. (1) प्रश्न से,
M1D1 = M2D2
⇒ 40 × 26 = M2 × 20 ⇒ M2 = 40 × 26/20
.:. M2 = 52 पुरुष
27. (4) शहर की आबादी में वृद्धि
= 138918 -133575 = 5343
वृद्धि % = 5343 × 100/138918 = 4%
28. (2) माना आयत की लम्बाई = x मीटर
चौड़ाई = y मीटर
प्रश्न से,
2 (x + y) = 82
:: x + y = 41 मीटर
प्रश्न से,
xy = 400
प्रश्न से,
(x – y)² = (x + y )² – 4xy
= (x – y)² = (41)² – 4 × 400
= (x – y)² = 1681 – 1600
:: x – y = 9 मीटर
लम्बाई 41 + 9/2 = 50/2 = 25 मीटर
चौड़ाई = 41 – 9/2 = 32/2 = 16 मीटर
29. (3) माना आयत की लम्बाई = l मीटर
चौड़ाई = b मीटर
प्रश्न से,
2 (l + b) = 46
:: l + b = 23 मीटर
प्रश्न से,
(l – b)² = (l + b)² – 4lb
= (l – b)² = (23)²  -4 × 120
= (1-b)² = 529 – 480
= (l – b)² = 49
:: l – b = 7 मीटर
लम्बाई = 23 + 7/2 = 30/2 = 15 मीटर
चौड़ाई = 23 – 7/2 = 16/2 = 8 मीटर
विकर्ण = √15² + 8² = √225 + 64
= √289 = 17 मीटर
30. (2) माना आयत की चौड़ाई = x
लम्बाई = (x + 6)
प्रश्न से,
x (x + 6) = 72
= x² + 6x = 72
= x² + 6x – 72 = 0
x² + 12x – 6x – 72 = 0
= x(x + 12) -6 (x + 12) = 0
= x + 12 = 0          x – 6 = 0
= x = -12                = x = 6
:: x = – 12 मीटर      :: x = 6 मीटर
(अमान्य)
31. (4) वर्गाकार मैदान का क्षेत्रफल = (86)² = 7396 वर्ग मीटर
वर्गाकार मैदान का क्षेत्रफल = आयताकार मैदान का क्षेत्रफल
= 7396 = l × b
= 7396 = 144 × b
= b = 7396/144 = 51.3612 मीटर
32. (4) माना कि तीन संख्याएँ I II तथा III हैं।
प्रश्न से,
I × ll = 551
प्रश्न से,
II × III = 1073
II = 551 और 1073 का म.स. (H.C.F.) = 29
I = 551/29 = 19, II = 1073/29 = 37
योग = 29 + 19 + 37 = 85
33. (4) 24, 36 और 40 का लघुत्तम समापवर्त्य
ल.स. = 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 5 = 360
34. (4) 6, 7, 8, 9, 12 का ल.स.= 504
अभीष्ट संख्या 504 + 1 = 505
35. (1) माना कि तीन संख्याएँ I, II और III हैं l
प्रश्न से,
I × II = 119
II × III = 391
II = 119 और 391 का महत्तम समापवर्तक (H.C.F) = 17
I = 119/17 = 7
III = 391/17 = 23
योग = 7 + 17 + 23 = 47
36. (1) -5 का योज्य प्रतिलोम = 5
37. (2) 36/-9 = -4
38. (2) :: 6 लीटर पेट्रोल से कार 111 किलोमीटर चलती है।
:: 1 लीटर पेट्रोल से कार = 111/6 किमी.
:: 10 लीटर पेट्रोल से कार = 111/6 × 10 = 185 किमी.
39. (2) माना लंबाई = 5x मीटर
चौड़ाई = 4x = 36 मीटर
:: x 36/4 = 9 मीटर
अब, लंबाई = 5x = 5 × 9 = 45 मीटर
40. (1) बस की चाल = 195/3 = 65 किमी / घंटा
ट्रेन की चाल = 300/4 = 75 किमी/घंटा
चाल का अनुपात = 65 : 75 = 13 : 15
41. (3) अगर थोड़ा पानी प्लेट में रखकर धूप में छोड़ दें, तो वह वाष्प बनकर उड़ जाएगा।
● जल को गर्म करते हैं तो वह वाष्प में बदल जाता है, इस प्रक्रिया को वाष्पन कहते हैं।
42. (2) ऑक्सीजन, खनिज लवण तथा कार्बन डाइऑक्साइड प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक हैं, जिनके द्वारा पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं ।
43. (4) पृथ्वी के अंदर का जल प्रदूषित नहीं होता है इसलिए जब हम हैंडपंप से पानी निकालते हैं तो वह पीने योग्य होता है।
44. (2) आर्किमीडिज के सिद्धांत के अनुसार कोई भी वस्तु जल में तैरती है, यदि किसी वस्तु का घनत्व जल के घनत्व से कम है। उदाहरण- फुटबॉल, बर्फ, जहाज इत्यादि ।
45. (*) अत्यधिक लवणता के कारण मृत सागर में मछली या दूसरे जलीय जीव जीवित नहीं रह सकते। यदि गलती से कोई जीव मृत सागर में आ जाता है तो तुरंत मर जाता है । इसके अलावा यहाँ जलीय पौधे भी नहीं पनप पाते, केवल कुछ बैक्टीरिया और शैवाल ही मिलते हैं। यही कारण है कि इसे मृत सागर कहा जाता है। इस प्रकार, विकल्प (2), (3) और (4) सही हैं ।
46. (*) डेंगू और इन्फ्लूएन्जा विषाणुजनित बीमारी हैं।
● विषाणु (वायरस) की खोज ‘इवानोवास्की’ ने किया था।
● डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है।
47. (2) मनुष्य के मूत्र से निकलने वाले विटामिन B तथा C हैं। ये शरीर में संचित नहीं रहते हैं तथा ये जल में घुलनशील हैं।
● विटामिन– K, E, D, A वसा में घुलनशील हैं तथा यह शरीर में संचित भी रहते हैं।
48. (2) लिफ्ट में ऊपर जाने पर भार में वृद्धि तथा नीचे आने पर भार में आभाषी कमी प्रतीत होता है।
● लिफ्ट का आविष्कार ओटिस ने किया था।
49. (1) मीथेन गैस, कार्बन डाइऑक्साइड गैस, हाइड्रोजन गैस, हाइड्रोजन सल्फाइड गैस इत्यादि का मिश्रण बायो गैस है।
● बायोगैस में मुख्य रूप से मीथेन गैस पाया जाता है।
● पेड़-पौधे एवं जीव-जन्तुओं के मृत होने के फलस्वरूप सड़ने-गलने के पश्चात् जो गैस निकलता है, उसे बायोगैस कहते हैं।
50. (1) लोहे के अयस्क हेमाटाइट एवं मैग्नेटाइट हैं।
● कॉपर पाइराइट्स एवं कॉपर ग्लास, ताँबा के अयस्क हैं।
● एल्युमीनियम का अयस्क बॉक्साइट है।
51. (1) मोर का वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस है। भारत सरकार ने 1963 में मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
52. (2) जीवाणु (बैक्टीरिया) की खोज ए. बी. ल्यूवेनहॉक ने की थी।
● कोशिका का जनक रॉबर्ट हुक को कहा जाता है।
● राबर्ट कोच ने हैजे के टीके की खोज की।
53. (3) तृतीय श्रेणी के उत्तोलक का उदाहरण चिमटा, वंशी तथा मनुष्य का हाथ इत्यादि हैं।
• उत्तोलक एक सरल मशीन है जो तीन प्रकार के होते हैं।
54. (1) शुक्र एवं अरूण पूरब से पश्चिम की ओर सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
55. (4) 25 दिसम्बर को क्रिसमस बनाया जाता है जो कि सर्दी मौसम का समय होता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में गर्मी के दिनों में क्रिसमस मनाया जाता है।
● क्रिसमस इसाइयों का मुख्य त्योहार है।
56. (2) एनीमिया रक्त की कमी से मुख्य रूप से महिलाओं में होने वाली बीमारी है।
57. (4) मलेरिया (परजीवी द्वारा उत्पन्न रोग) रोग के कारण की खोज रोनाल्ड रॉस ने की थी।
● रोनाल्ड रॉस ( 13 मई, 1857-16 सितम्बर, 1932 ब्रिटिश नोबेल पुरस्कार विजेता थे। उनका जन्म भारत के उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ था।
58. (3) दौड़ने से हृदय की धड़कन तेज हो जाती है।
59. (2) आक के बीज का प्रकीर्णन हवा द्वारा होता है।
● गोखरू के बीज का प्रकीर्णन पशु द्वारा होता है।
● कमल एवं कुमुदनी के बीज का प्रकीर्णन जल द्वारा होता है।
60. (3) रासायनिक रूप से क्लोरीन एवं पोटेशियम परमैंगनेट के द्वारा जल शुद्ध किया जाता है ताकि वह पीने योग्य बन सके।
61. (3) कल-कारखानें एवं मोटरगाड़ियों से कार्बन मोनोक्साइड उत्सर्जित होती है, जो वायु को प्रदूषित करती है।
62. (3) प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के द्वारा अंतिम उत्पाद के रूप में जल (H2O) एवं ऑक्सीजन मुक्त होती है।
63. (2) श्वसन प्रक्रिया से ऊर्जा प्राप्त होती है।
● कोई भी जीव-जन्तु अपने जैसे संतान की उत्पत्ति करते हैं जिस प्रक्रिया को प्रजनन कहते हैं।
● प्रजनन सभी जीव-जंतुओं का स्वाभाविक लक्षण है।
64. (4) ब्रायोफिलम एजियोस्पर्म तथा क्रैसुअलएसी (Crassulaceae) के अन्तर्गत आता है।
65. (3) छाया की लम्बाई वस्तु से प्रकाश स्रोत की दूरी तथा वस्तु और प्रकाश स्रोत के बीच के कोण पर निर्भर करती है।
66. (2) विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन (प्रथम) तथा भारत (दूसरा स्थान) एशिया महाद्वीप में स्थित है।
● विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है।
67. (1) वायुमंडल में नाइट्रोजन 78%, ऑक्सजीन 21%, कार्बन डाइऑक्साइड 0.03% तथा आर्गन 0.09% पाया जाता है। ये सभी गैस मिलकर वायुमंडल का निर्माण करते हैं।
68. (2) ऋग्वेद भारत का प्राचीनतम वेद है। इसमें कुल 10 मंडल हैं।
69. (3) सिद्धार्थ के पिता का नाम शुद्धोधन (शाक्य गुरु) एवं माता का नाम महामाया था।
● बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुद्ध ने की थी। गौतम बद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था।
70. (2) गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में पाँच ब्राह्मणों को दिया था।
● बुद्ध ने अपने जीवन काल में सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती में दिया था।
● बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया था।
71. (2) पुष्यमित्र शुंग ने मौर्य वंश के अंतिम शासक वृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की थी।
● मौर्य वंश का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य था।
72. (1) बिहार का प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर गया में स्थित है।
● विष्णुपद मंदिर का निर्माण इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने 1766 ई. में करवाया था।
● विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में 13 इंच लम्बा भगवान विष्णु का चरण चिह्न है। इस मंदिर के ऊपर 40 किलोग्राम सोने का ध्वज कलश लगा है।
73. (3) बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह (बिहार केसरी) थे।
● बिहार के प्रथम हरिजन मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री थे।
● बिहार के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर थे।
74. (2) 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का जनसंख्या घनत्व 1106 प्रति व्यक्ति वर्ग किमी. है जो देश में सर्वाधिक है।
● उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सर्वाधिक (19.98 करोड़) तथा सिक्किम की जनसंख्या (6.10 लाख) सबसे कम है।
75. (3) चीनी यात्री फाह्यान ने भारत की यात्रा गुप्त शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में की।
● चन्द्रगुप्त द्वितीय को ‘विक्रमादित्य’ के नाम से भी जाना जाता है।
● चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के समय को भारत का स्वर्ण युग कहा जाता है।
● चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने गुप्त सम्वत् की शुरुआत की थी।
76. (1) भारत का लौह पुरुष एवं भारत का बिस्मार्क सरदार बल्लभ भाई पटेल को कहा जाता है।
● सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था तथा इनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (31 अक्टूबर) के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 से हुई है।
77. (2) भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश) तथा पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश) थी।
78. (2) सिक्किम की राजधानी गंगटोक है तथा यह समुद्रतल से लगभग 6000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है यहाँ की प्रमुख नदी तिस्ता है जो ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है ।
● सिक्किम में मुख्यतः तीन जनजातियाँ लेप्चा, नेपाली और भूटिया पायी जाती हैं।
● • गंगटोक में बॉटेनिकल गॉर्डन, रूमटेक मोनास्ट्री स्थित है।
● रूमटेक मोनास्ट्री ‘करमापा’ (बौद्ध धर्मगुरू) का निवास स्थल है।
79. (3) माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई 8848 मीटर है। यह विश्व की सबसे ऊँची चोटी है।
● माउण्ट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है।
80. (1) नाथुला दर्रा का रास्ता प्राचीन काल में सिल्क मार्ग के नाम से जाना जाता था।
● नाथुला दर्रा गंगटोक से 52 किमी. दूर समुद्रतल से लगभग 14,500 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यह भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित है।
● सिल्क मार्ग से चीन के यात्री इस कठिन मार्ग से चलकर विक्रमशिला, नालंदा और बोधगया तक आते थे।
81. (1) पाटलिपुत्र वर्तमान में पटना का प्राचीन नाम है, जिसका संस्थापक उदायिन या उदयभद्र था।
● पाटलिपुत्र को पाटलग्राम, कुसुमपुर एवं अजीमाबाद के नाम से भी जाना जाता है।
82. (2) सूमो जापान का राष्ट्रीय खेल है।
● यह एक प्रकार की कुश्ती प्रतियोगिता है।
83. (1) भारत में मुद्रा को छापने तथा जारी करने का अधिकार भारतीय रिजर्व बैंक को है।
● एक रुपये का नोट, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।
● एक रुपये के नोट पर वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है जबकि सभी नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर होता है।
84. (2) ATM कार्ड एक प्लास्टिक मुद्रा है तथा यह ऑटोमेटेड टेलर मशीन का संक्षिप्त रूप है।
● ATM का आविष्कार जॉन शेफंड ने किया था। ATM को हिन्दी में स्वचालित गणक मशीन (Automated Teller Machine) कहते हैं।
85. (2) लोकतंत्र में सत्ता जनता के हाथों में तथा राजतंत्र में सत्ता राजा के हाथों में निहित होती है।
86. (3) भारतीय मुद्रा का नाम रूपया शेरशाह सूरी ने दिया था।
● शेरशाह सूरी ने आधुनिक पटना की स्थापना की थी।
87. (4) तम्बाकू चबाने से कैंसर नामक बीमारी होती है।
● तम्बाकू में निकोटिन पाया जाता है। बीड़ी, सिगरेट, के गुटखा माध्यम से यह रक्त में फेफड़ों तक पहुँचता है।
88. (2) लीप वर्ष में फरवरी 29 दिनों का तथा सामान्य वर्षों में फरवरी 28 दिनों का होता है।
● एक लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं ।
89. (2) भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें 21 मार्च एवं 23 सितम्बर को तथा कर्क रेखा पर 21 जून को तथा मकर रेखा पर 22 दिसम्बर को सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं।
90. (3) यूराल पर्वतमाला यूरोप को एशिया से अलग करता है ।
● यूरोप एवं एशिया के संयुक्त भू-भाग को यूरेशिया कहते हैं।
91. (2) भोला घास में अपना भूला हुआ गधा ढूँढ़ रहा था। भोला ने गधा को बाघ समझकर घर ले आया।
92. (1) शेरशाह का जन्म 1472 ई. में बिहार के सासाराम में हुआ था। उसके बचपन का नाम फरीद खाँ था।
93. (1) स्वार्थी दानव कहानी के लेखक ऑस्कर वाइल्ड हैं।
94. ( 2 ) दानव अपने मित्र के पास 7 वर्षों तक रुका था।
95. (1) तुषार का अर्थ ‘पाला’ है।
96. (2) सही युग्म इस प्रकार हैं :
(क) उपकार का बदला – रामदेव झा
(ख) चतुर चित्रकार – राम नरेश त्रिपाठी
(ग) आजादी में जीवन – भगवती प्रसाद द्विवेदी
(घ) ईद – श्री मुरलीधर
(ङ) चाँद का कुर्ता-रामधारी सिंह दिनकर
97. (2) ‘उपसर्ग’ उस शब्दांश या अव्यय को कहते हैं, जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ प्रकट करता है।
उदाहरणार्थ : उपसर्ग – अति
शब्द – अतिकाल, अत्याचार, अत्यन्त आदि ।
● शब्दों के बाद जो अक्षर या अक्षरसमूह लगाया जाता है, उसे ‘प्रत्यय’ कहते हैं।
उदाहरणार्थ : प्रत्यय – आई
शब्द – लड़ाई ( लड़ + आई ) ।
98. (1) तद्धित प्रत्यय वे होते हैं जो क्रिया के अतिरिक्त अन्य शब्दों का निर्माण करते हैं। संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अंत में लगने वाले प्रत्यय को ‘तद्धित’ कहा जाता है।
● तद्धित प्रत्यय के योग से बने शब्द को तद्धितांत कहते हैं।
99. (1) विशेष्य के पश्चात् प्रयुक्त विशेषण को विधेय विशेषण कहते हैं।
● विशेषण के पश्चात् प्रयुक्त विशेष्य को उद्देश्य विशेषण कहते हैं।
100. (1) जो का विशेषण जितना, जितनी, जितने, जैसा, जैसी, जैसे हैं।
101. (3) धातु के भेद व्युत्पत्ति अथवा शब्द निर्माण की दृष्टि से पाँच प्रकार के होते हैं—
1. मूल धातु 2. यौगिक धातु 3. नाम धातु 4. मिश्र धातु 5. अनुकरणात्मक धातु
102. (3) ‘नमक-मिर्च लगाना’ मुहावरे का अर्थ है किसी चीज का वर्णन बढ़ा-चढ़ाकर करना ।
103. (4) हमें उद्देश्य
निंदा से बचना चाहिए – विधेय।
वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाए उसे ‘उद्देश्य’ और उद्देश्य के विषय में जो कहा जाए उसे ‘विधेय’ कहते हैं ।
104. (2) तीर मारना मुहावरा का आशय बड़ा काम करना है।
105. (4) तत्पुरुष समास का उदाहरण भयाकुल, मूर्तिकार, शाकाहारी, ग्रंथकार, गगनचुंबी, शरारत, मनचाहा, सत्याग्रह इत्यादि है ।
106. (2) संवेदना में ‘सम्’ उपसर्ग है। ‘सम्’ का अर्थ है पूर्णता, संयोग । अन्य उदाहरण: संकल्प, संग्रह, संन्यास, संस्कार आदि।
107 (2) जिन क्रियाओं को कर्म की जरूरत नहीं पड़ती उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे- तैरना, खेलना, सोना, बैठना एवं चमकना ।
108. (1) मैं यह सामान उठाकर नहीं भाग सकता- वाक्य में उठाकर शब्द मुख्य क्रिया है।
109. (4) ‘अचानक’ रीतिवाचक क्रिया-विशेषण है।
● जिस क्रिया – विशेषण से कार्य करने की ढंग या शैली का बोध हो, उसे रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे-धीरे-धीरे, मंद-मंद, तेज, जल्दी इत्यादि।
110. (2) मोटे तौर पर पत्र दो प्रकार के होते हैं। :
1.   औपचारिक पत्र         2. अनौपचारिक पत्र
111 (3) नमस्कार का संधि विच्छेद नमः + कार है। यह विसर्ग संधि का उदाहरण है।
112. (4) उपसर्ग ‘प्रादुर्’ शब्द ‘हार’ के साथ प्रयुक्त नहीं होता है ।
113. (1) परसर्ग ‘ने’ का प्रयोग कर्ता के साथ तभी होता है, जब क्रिया सकर्मक तथा सामान्यभूत, आसन्नभूत, पूर्णभूत, हेतु – हेतुमद्भूत और सन्दिग्ध भूतकालों की और कर्तवाच्य की हो । अपूर्णभूत में ‘ने’ का प्रयोग नहीं होता है।
114. (1) जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा अथवा व्यापार का बोध होता है, उसे ‘भाववाचक संज्ञा’ कहते हैं। जैसे- मिठास, क्रोध, लंबाई, बुढ़ावा, नम्रता, समझ इत्यादि । इस संज्ञा का अनुभव हमारी इन्द्रियों को होता है और प्रायः इसका बहुवचन नहीं होता है।
115 (2) भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण जातिवाचक संज्ञा, विशेषण, क्रिया, सर्वनाम और अव्यय में प्रत्यय लगाकर होता है।
अव्यय ‘दूर’ दूरी ।
116. (1) लिंग तीन प्रकार के होते हैं—
स्त्रीलिंग – दाल, माता, बकरी, किताब
पुल्लिंग – घोड़ा, मोती, घी, लड़का
उभयलिंग – केंचुआ, फीताकृमि, तारा मछली।
117 (3) ‘मैला आँचल’ उपन्यास के रचनाकार फणीश्वर नाथ रेणु हैं।
118. (1) ‘कदम्ब का पेड़’ कविता के रचनाकार सुभद्रा कुमारी चौहान
119. (3) ‘भीष्म की प्रतिज्ञा’ की विधा एकांकी है।
120. (1) भुवन रोज रात को सोने से पहले दादी से कहानी सुनता था।
121. (2) Story The Ant and the Grasshopper’ में सभी जीव तेज धूप (bright sun) के कारण खुश थे।
122. (3) कहानी ‘Jesus to Supper के अनुसार गरीब आदमी और उसकी पत्नी से (Jesus) दो बार (twice) मिलने गये थे।
123.(3) Preposition- in, at, on और into का प्रयोग देखें :
in the east (✓) on the east (×)
in the night (✓) on the night (×)
on Friday (✓)     in Friday (×)
on the table (✓) in the table (×)
Jumped into the river (✓) Jumped in the river (×)
fell into the well (✓) fell in the well (×)
at the top (✓)             in the top (×)
at nine O’clock           on nine O’clock (X)
124. (2) Conjunction ‘but’ का प्रयोग उम्मीदों के विपरीत, इसके विपरीत बताने के लिए ‘किन्तु, परन्तु, लेकिन’ के अर्थ में होता है।
● He was tired, but he kept working.
→ Conjunction ‘for’ का प्रयोग ‘कुछ अतिरिक्त जानकारी’ के लिए होता है।
● They decided to stop the car and drink water for they were feeling thirsty.
125. (3) Conjunction ‘unless’ का प्रयोग if not (यदि नहीं ) के अर्थ में condition बताने के लिए होता है। जैसे—
● Don’t come unless I tell you.
→ Although का प्रयोग हालांकि, यद्यपि के अर्थ में विरोधाभास बताने के लिए होता है।
● Although it is raining, I must go.
→ Because का प्रयोग कारण बताने के लिए होता
है।
● Because she had committed theft, she was sent to jail.
Useless (Adjective) : निर्थक, निकम्मा, व्यर्थ
· It was useless to do that.
126. (4) वे शब्द जिनके अन्त में समान तुक, लय (rhym) वाले शब्द हो उन्हें तुकांत (rhyming words) कहते हैं।
player – cricket (×)
cook – book (✓)
coffee – toffee (✓)
lend friend (✓)
127. (1) Nice (Adjective) = शालीन, विनम्र, अच्छा, प्यारा
Rude (Adjective) = अशिष्ट, असभ्य, उजडु
Kind (Adjective) = नम्र, मेहरबान, दयालु
Slice (Noun) = टुकड़ा, फांक
128. (1) Mathematics (गणित) (✓) Mathematic (×)
129. (2) Dentist (दंत चिकित्सक) (✓)
 Dentistt (×)
130. (2) Preposition ‘with’ का प्रयोग उस वस्तु (thing) या औजार (tool) के लिए होता जिसके द्वारा कोई काम होता है।
● He cut the mango with a knife.
131. (4) Between का प्रयोग ‘के बीच में’ दो व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए होता है जबकि among का प्रयोग दो से अधिक के लिए होता है।
● He sat between Sohan and Mohan.
● She divided the cookies among five children.
132. (1) Confident (Adjective) के बाद preposition ‘of ‘ का प्रयोग होता है।
133. (4) Cry over spilled milk (idiom) = व्यर्थ पछताना (regret for what cannot be done)
134. (2) Part company with (Phrase) = जुदा हो जाना, अलग हो जाना (to end a friendship or association)
135. (3) Belong to somebody / something (phrasal verb) = संबंध होना, संपत्ति होना, किसी का होना
136. (3) Live on (Phrasal verb) = जीवित रहना, पर निर्भर करना, पर गुजारा करना ( to continue to exist) वाक्य के अर्थ अनुसार सिर्फ preposition ‘on’ ही खाली जगह में भरा जा सकता है।
137. (2) Preposition for’ का प्रयोग uncertain period of’time (अनिश्चित अवधि) के लिए होता है।
for one hour (✓)
to one hour (×)
for two years (✓)
by one hours (×)
for several hours (✓)
with several hours (×)
138. (1) Preposition ‘in’ का प्रयोग colour, shape and size को indicate करने के लिए भी होता है।
● This dress comes in four sizes.
139 (3) Adjective ‘fond’ के बाद preposition ‘of ‘ का प्रयोग होता है।
● I become fond of his acting.
140 (1) Go back to (Idiom) = किसी जगह पर वापस जाना (to return to a place)
● went, Verb go का simple past form है।
अतः वाक्य में preposition ‘to’ का प्रयोग होगा।
141. (3) कहानी ‘The Smell of Bread and the Sound of Money’ के अनुसार नानबाई (baker) एक कंजूस (stingy) आदमी था।
142. (3) Chapter The House Sparrow’ के अनुसार नर (male) गौरेया के गले पर काला धब्बा (black patch) होता है।
143. (4) कहानी ‘The Old Man and His Grandson’ में छोटा बेटा अपने माता-पिता (parents) के लिए लकड़ी का एक छोटा कटोरा बना रहा था।
144. (1) कहानी ‘The Arab and his Camel’ में अरबी आदमी रेगिस्तान (desert) पार कर रहा था ।
145. (2) Akbar ने कहानी में अपने राज्य में कौवों की संख्या (the number of crows) ज्ञात करने की चुनौती दी थी।
               Passage (146-150) :
 Meaning of difficult words and phrases
1. Many years ago = बहुत साल पहले कई वर्ष पहले “
2. Ruled over = शासन करता था।
3. Empire (Noun) = साम्राज्य
4. Emperor (Noun) = सम्राट, महाराजा
5. Subjects (Noun) = प्रजा
6. Tie (verb) = बांधना, लटकाना
7. In front of (Phrase) = के सामने के आगे
8. Palace (Noun) = महल
9. Announced (verb) = घोषणा किया (declared publicly)
10. Complain (Noun) = शिकायत, फरियाद
11. Right (Noun) = अधिकार, हक
12. Complaint (Noun) = फरियाद, शिकायत, एतराज
13. Justice (Noun) = इंसाफ, न्याय
146. (2) to be just to people
147. (2) He ruled over a big kingdom
148. (2) Tied a bell in front of the palace
149. (1) They wanted justice
150. (2) Complaint means objection
(एतराज, आपति, शिकायत)
Complexity (Adjective) = जटिलता, पेचीदगी
Objective (Noun) = उद्देश्य, उद्देश्य, लक्ष्य

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *