सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2020 मुख्य परीक्षा पेपर – 1

सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2020 मुख्य परीक्षा पेपर – 1

2020 सिमुलतला आवासीय विद्यालय

मुख्य परीक्षा
प्रथम प्रश्न-पत्र: PAPER-I खण्ड-क: गणित | खण्ड-ख: बौद्धिक क्षमता
                      खण्ड-क : गणित
1. (क) 7, 8 और 0 से बनने वाली तीन अंकों की सभी संख्याएँ लिखें। इन तीन अंकों से बनने वाली तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या और सबसे छोटी संख्या का अंतर ज्ञात करें।
(ख) निम्नलिखित को विस्तारित रूप में लिखें—
(i) 6709 (ii) 8039
2. (क) दो संख्याओं का अंतर 310925 है। यदि छोटी संख्या 8097538 है, तो बड़ी संख्या ज्ञात करें।
(ख) सत्येन्द्र की मासिक आय 35000 रु. है। वह इसका 1/10 भाग अपने बच्चों की शिक्षा पर तथा
1/5 भाग अपने मकान के किराए पर खर्च करता है। बची हुई धन राशि ज्ञात करें।
3. (क) रतन ने 500 ग्राम वजन वाले शक्कर की 8 थैलियाँ खरीदीं। इस शक्कर से 200 ग्राम वजन वाले कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं ?
(ख) एक दुकानदार के पास 123 लीटर किरोसीन तेल था। उसने तीन विभिन्न ग्राहकों को 3 लीटर 50 मिली लीटर, 15 लीटर तथा 7.250 लीटर तेल बेचा। अब उसके पास कितना तेल बचा है ?
4. (क) एक आयताकार मैदान की लंबाई 125 मीटर है तथा चौड़ाई 100 मीटर है। उस मैदान में घास लगाने का खर्च ज्ञात करें, जब 1 वर्ग मीटर घास लगाने का खर्च 20 रु. है।
(ख) एक प्लास्टिक बॉक्स की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमश: 20 से.मी., 6 से.मी. तथा 4 से.मी. है। उस बक्से में 8 घन सेमी. आयतन वाले कितने रबर रखे जा सकते हैं ?
5. (क) 8 मजदूरों की कुल मजदूरी 2000 रु. प्रतिदिन है। 17 मजदूरों के 20 दिन की कुल मजदूरी ज्ञात करें।
(ख) अरविंद ने 5 कि.ग्रा. चीनी, 4 कि.ग्रा. चावल, 1/4 कि.ग्रा. पनीर तथा 8 कि.ग्रा. आलू खरीदा। यदि चीनी, चावल, पनीर और आलू के दर प्रति कि.ग्रा. 40 रुपये, 60 रुपये, 280 रुपये तथा 20 रुपये क्रमशः हैं, तो अरविंद द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि ज्ञात करें।
                   खण्ड-ख : बौद्धिक क्षमता
सही विकल्प चुनें—
1. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति हैं—
(1) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(2) राजेन्द्र प्रसाद
(3) प्रतिभा पाटिल
(4) रामनाथ कोविन्द
2. हाल ही में भारत ने चन्द्रमा के अध्ययन के लिए एक मिशन भेजा था। उसका नाम है—
(1) चन्द्रयान 1
(2) चन्द्रयान 2
(3) चन्द्रयान 3
(4) अपोलो 1
3. पेंसिल की लीड निम्नलिखित में किस की बनी होती है ?  
(1) ग्रेफाइट
(2) ग्रेनाइट
(3) सोडियम
(4) इनमें से कोई नहीं
4. वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री हैं—
(1) लालू प्रसाद
(2) राबड़ी देवी
(3) सुशील मोदी
(4) नीतीश कुमार
निर्देश : (प्रश्न संख्या 5 से 20 तक): निम्नलिखित में से कौन बाकी तीनों से भिन्न है ?  
5. (1) देवघर          (2) अजमेर
    (3) अमृतसर       (4) नवादा
6. (1) गीता            (2) कुरान
    (3) बाइबिल       (4) पंचतंत्र
7. (1) सूर्य            (2) पृथ्वी
    (3) चंद्रमा         (4) सागर
8. (1) कोलकाता   (2) भोपाल
    (3) लखनऊ      (4) आरा
9. (1) दूध            (2) दही
    (3) घी             (4) सरसों का तेल
10. (1) सेंटीमीटर       (2) मीटर
       (3) किलोमीटर    (4) घंटा
11. (1) पंखा               (2) कूलर
      (3) एयर कंडीशनर  (4) हीटर
12. (1) कलम             (2) पेन्सिल
      (3) पुस्तक            (4) सेब
13. (1) आलू             (2) गाजर
       (3) मूली             (4) बैंगन
14. (1) गंगा             (2) सोन
      (3) कोशी           (4) मन्दार हिल
15. (1) तोता           (2) कबूतर
      (3) मैना             (4) बिल्ली
16. (1) रिक्शा         (2) स्कूटर
(3) मोटर साइकिल   (4) कार
17. (1) टॉर्च           (2) लालटेन
(3) मोमबत्ती           (4) रेफ्रिजरेटर
18. (1) बिहार       (2) महाराष्ट्र
(3) मध्यप्रदेश        (4) लंदन
19. (1) सिंह         (2) बाघ
    (3) तेंदुआ         (4) गाय
20. (1) शिमला     (2) श्रीनगर
   (3) दार्जिलिंग     (4) भागलपुर
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों 21 से 30 तक में कौन सी संख्या अगले स्थान पर आएगी ?
21. 1, 3, 7, 13, ……….
(1) 16
(2) 18
(3) 20
(4) 21
22. 9, 16, 25, 36, 49, ………
(1) 50
(2) 55
(3) 64
(4) 81
23. 1, 8, 27, 64, ………..
(1) 25
(2) 50
(3) 125
(4) 216
24. 2, 6, 12, 20, …………
(1) 25
(2) 28
(3) 30
(4) 35
25. 1, 8, 15, 22, ………..
(1) 26
(2) 28
(3) 29
(4) 30
26. 3, 6, 18, 72, ………
(1) 144
(2) 216
(3) 288
(4) 360
27. 5, 20, 80, 320, ……..
(1) 640
(2) 960
(3) 1280
(4) 1600
28. 12, 10, 8, 6, …………
(1) 4
(2) 5
(3) 6
(4) 3
29. 1, 3, 5, 7, ……………
(1) 8
(2) 9
(3) 10
(4) 11
30. 4, 8, 12, 16, 20, ………
(1) 21
(2) 22
(3) 24
(4) 30
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनें।
31. 16 ÷ 4 – 2 बराबर है—
(1) 8
(2) 4
(3) 2
(4) O
32. एक समकोण =
(1) 60°
(2) 90°
(3) 120°
(4) 45°
33. 3 × 3 – 3 का मान है—
(1) O
(2) 6
(3) 5
(4) 11
34. नीचे दिए गए चित्र में कितने त्रिभुज हैं ?
(1) 4
(2) 6
(3) 8
(4) इनमें से कोई नहीं
35. एक त्रिभुज में सभी कोणों का योग बराबर होता है—
(1) 90°
(2) 120°
(3) 160°
(4) 180°
36. 1 पैसा बराबर है—
(1) 0.1 रुपया
(2) 0.01 रुपया
(3) 0.001 रुपया
(4) इनमें से कोई नहीं
निर्देश : प्रश्न संख्या 37 से 42 में सही युग्म बनाएँ ।
37. विराट कोहली : क्रिकेट : : अमिताभ बच्चन : …..
(1) अभिनय
(2) बॉक्सिंग
(3) फुटबॉल
(4) टेनिस
38 दिन : रात : : सुबह : ………..
(1) शाम
(2) दोपहर
(3) अर्द्ध रात्रि
(4) इनमें से कोई नहीं
39. अमेरिका : डॉलर : : भारत : ……..
(1) रुपया
(2) टका
(3) यूरो
(4) येन
40. विद्यालय : शिक्षक : : अस्पताल : ………… 
(1) रोगी
(2) डॉक्टर
(3) छात्र
(4) दवा
41. मुख : भोजन : : नाक : ……….
(1) अध्ययन
(2) नींद
(3) सांस
(4) इनमें से कोई नहीं
42. मीटर : सेंटीमीटर : : रुपया : ……….
(1) किलोमीटर
(2) सिक्का
(3) लीटर
(4) पैसा
प्रश्न संख्या 43-44 में पैटर्न को विचार कर अगला पद चुनें।
43. AZ, BY, CX, ……..
(1) WD
(2) DV
(3) DW
(4) DU
44. A, D, G, ………….
(1) J
(2) K
(3) M
(4) O
45. पी. वी. सिन्धु किस खेल से संबंधित हैं ?
(1) क्रिकेट
(2) बैडमिंटन
(3) हॉकी
(4) टेनिस
46. निम्नलिखित में किसने कहा था- “स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। ”?
(1) महात्मा गांधी
(2) सुभाष चन्द्र बोस
(3) बाल गंगाधर तिलक
(4) जवाहरलाल नेहरू
47. टेलीफोन के आविष्कारक हैं—
(1) जे. एल. बेयर्ड
(2) माइकल फैराडे
(3) जॉन नेपियर
(4) ग्राहम बेल
48. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ष “लीप इयर” है ? 
(1) 1800
(2) 1900
(3) 2000
(4) इनमें सभी
49. हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसको दिया गया ? 
(1) धर्मेन्द्र
(2) हेमा मालिनी
(3) अमिताभ बच्चन
(4) शाहरुख खान
50. वर्ष 2019 में हुए एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप का विजेता है—
(1) भारत
(2) इंग्लैंड
(3) न्यूजीलैंड
(4) श्रीलंका
                     उत्तर व्याख्यासहित
                      खण्ड-क : गणित
1. (क) दिया हुआ है—
अंक 7, 8 और 0
ज्ञात करना है : तीन अंकों की सभी संख्याओं को लिखना है। इससे बनने वाली तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या और सबसे छोटी संख्या में अंतर
प्रश्न से,
अंक 7, 8 और 0 से बनने वाली सभी संख्याएँ
= 780, 708, 807, 870
तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 870
तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या = 708
अन्तर = तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या – तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या
= 870 – 708 = 162
अतः अंक 7, 8 और 0 से बनने वाली संख्या = 708. 780, 807, 870 तथा सबसे बड़ी और छोटी संख्या का अंतर 162 है।
1. (ख) दिया हुआ है—
संख्या (i) 6709 तथा (ii) 8039
ज्ञात करना है : विस्तारित रूप
प्रश्न से,
संख्या – (i) 6709
6709 का विस्तारित रूप
= 6 × हजार + 7 × सैकड़ा + 0 × दहाई + 9 × इकाई
= 6 × 1000 + 7 × 100 + 0 ×10 + 9 × 1
= 6000 + 700 + 00 + 9
संख्या – (ii) 8039
8039 का विस्तारित रूप
= 8 × हजार + 0 × सैकड़ा + 3 × दहाई + 9 × इकाई
= 8 × 1000 + 000 + 3 × 10 + 9 × 1
= 8000 + 000 + 30 + 9
अतः 6709 का विस्तारित रूप 6000 + 700 + 00 + 9 तथा 8039 का विस्तारित रूप 8000 + 000 + 30 + 9 होगा।
2. (क) दिया हुआ है—
दो संख्याओं का अंतर 310925 है। छोटी संख्या
8097538 है।
ज्ञात करना है : बड़ी संख्या
प्रश्न से,
दो संख्याओं का अन्तर = 310925
छोटी संख्या = 8097538
सूत्र से,
बड़ी संख्या = दो संख्याओं का अन्तर + छोटी संख्या
= 310925 + 8097538 = 8408463
अतः बड़ी संख्या 8408463 होगी।
.:. अभीष्ट संख्या = 8408463
(ख) दिया हुआ है—
सत्येन्द्र की मासिक आय 35000 रुपये है।
बच्चों की शिक्षा पर खर्च = आय का 1/10 भाग
मकान के किराए पर खर्च = आय का 1/5 भाग
ज्ञात करना है : बची हुई धनराशि
प्रश्न से,
सत्येन्द्र की मासिक आय = 35000 रु.
बच्चों की शिक्षा पर खर्च = आय का 1/10 भाग
= 35000 × 1/10
= 3500 रुपये
मकान के किराये पर खर्च = आय का 1/5 भाग
= 35000 × 1/5
= 7000 रुपये
कुल खर्च = 3500 + 7000 = 10500 रुपये बची हुई धनराशि = कुल आय – कुल खर्च
= 35000 – 10500
= 24500 रुपये
अतः 24500 रुपये शेष बचेंगे।
.:. अभीष्ट शेष राशि = 24500 रुपया
3. (क) दिया हुआ है—
रतन ने 500 ग्राम वजन वाली शक्कर की 8 शैलियाँ खरीदीं।
ज्ञात करना है : 200 ग्राम वजन वाले पैकेट की संख्या
प्रश्न से,
शक्कर की मात्रा 1 थैली में = 500 ग्राम
थैली की संख्या = 8
अब,
.:. 1 थैली में शक्कर की मात्रा = 500 ग्राम
.:. 8 थैली में शक्कर की मात्रा = 500 × 8
= 4000 ग्राम
.:. 200 ग्राम शक्कर 1 पैकेट में भरा जाता है।
.:.  1 ग्राम शक्कर 1/200 पैकेट में भरा जाता है।
.:. 4000 ग्राम शक्कर 1/200 × 4000 पैकेट भरे
जाएँगे।
= 20 पैकेट
अतः 200 ग्राम वजन वाले 20 पैकेट बनाए जा सकते
हैं।
.:. अभीष्ट पैकेट = 20
3. (ख) दिया हुआ है—
केरोसीन तेल की मात्रा = 123 लीटर
पहले ग्राहक को मिला तेल = 3 लीटर 50 मिलीलीटर, दूसरे को 15 लीटर तथा तीसरे को 7.250 लीटर तेल बेचा।
ज्ञात करना है : शेष बचा तेल
प्रश्न से,
किरोसीन तेल की मात्रा = 123 लीटर
.:. 1 लीटर = 1000 मिली लीटर
.:. 123 लीटर = 123 × 1000
123000 मिली लीटर
बेचा गया कुल तेल = पहले दूसरे + तीसरे ग्राहक को बेचा गया तेल: =
3 लीटर 50 मिलीलीटर + 15 लीटर + 7 लीटर 250
=  मिलीलीटर 25 लीटर 300 मिलीलीटर
25 लीटर 300 मिलीलीटर
= 25 × 1000 मिलीलीटर + 300 मिलीलीटर
= 25300 मिलीलीटर
शेष बचा तेल = कुल तेल – बेचा गया तेल
123000 – 25300 मिलीलीटर
= 97700 मिलीलीटर
: 1000 मिलीलीटर = 1 लीटर
.:. 97700 मिलीलीटर
= 97 × 1000 + 700
= 97 लीटर 700 मिलीलीटर
अतः दुकानदार के पास 97 लीटर 700 मिलीलीटर तेल बचा।
.:. अभीष्ट बचा तेल = 97 लीटर 700 मिलीलीटर
4. (क) दिया हुआ है—
एक आयताकार मैदान की लम्बाई = 125 मीटर चौड़ाई = 100 मीटर
1 वर्गमीटर घास लगाने का खर्च 20 रुपये है। ज्ञात करना है: मैदान में घास लगाने का कुल खर्च
प्रश्न से.
आयताकार मैदान की लम्बाई = 125 मीटर
चौड़ाई = 100 मीटर
1 वर्ग मीटर घास लगाने का खर्च = 20 रुपये
सूत्र से,
आयताकार मैदान का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 125 × 100
= 12500 वर्गमीटर
.:. 1 वर्गमीटर घास लगाने का खर्च = 20 रुपये
.: 12500 वर्गमीटर घास लगाने का खर्च
= 20 × 12500
= 250000 रुपये
अतः मैदान में घास लगाने का खर्च 250000 रुपये होगा
.:.  अभीष्ट खर्च = 250000 रुपया
4. (ख) दिया हुआ है—
एक प्लास्टिक बॉक्स की लम्बाई = 20 सेंटीमीटर
चौड़ाई = 6 सेंटीमीटर
उँचाई = 4 सेंटीमीटर
एक रबर का आयतन = 8 घन सेंटीमीटर
ज्ञात करना है: रबर की संख्या
प्रश्न से,
बॉक्स की लम्बाई = 20 सेंटीमीटर
चौड़ाई = 4 सेंटीमीटर
उँचाई  = 6 सेंटीमीटर :
1 रबर का आयतन = 8 घन सेंटीमीटर
सूत्र से,
बॉक्स का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × उफैँचाई
= 20 × 6 × 4 = 480 घन सेंटीमीटर
रबर की संख्या = बॉक्स का आयतन/1 रबर की आयतन
= 480/8 = 60 रबर
अतः बॉक्स में 8 घन सेंटीमीटर वाले 60 रबर रखे जाएँगे।
.:. अभीष्ट रबर
5. (क) दिया हुआ है—
8 मजदूरों की कुल मजदूरी 2000 रुपये प्रतिदिन है। ज्ञात करना है : 17 मजदूरों की 20 दिन की कुल मजदूरी
प्रश्न से,
8 मजदूरों की 1 दिन की मजदूरी = 2000 रुपये
कुल मजदूर = 17
कुल दिन = 20
अब,
.:. 8 मजदूरों की 1 दिन की मजदूरी = 2000 रुपये
.:. 1 मजदूरों की 1 दिन की मजदूरी
= 2000/8 रुपये
.:. 17 मजदूरों की 1 दिन की मजदूरी = 2000/8  × 17
.:. 17 मजदूरों की 20 दिन की मजदूरी
= 2000 × 17 × 20/8
= 85000 रु.
अतः 17 मजदूरों की 20 दिन की मजदूरी 85000 रुपये होगा।
.:. अभीष्ट मजदूरी = 85000 रुपये
5. (ख) दिया हुआ है—
अरविन्द ने 5 किलोग्राम चीनी, 4 किलोग्राम चावल, 1/4 किलोग्राम पनीर तथा 8 किलोग्राम आलू खरीदा।
चीनी, चावल, पनीर तथा आलू की दर प्रति किलोग्राम 40 रु,60रु., 280 रु. तथा 20 रु. क्रमशः है।
ज्ञात करना है : अरविन्द द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि
प्रश्न से,
.:. 1 किलोग्राम चीनी का मूल्य 40 रुपये है।
.:. 5 किलोग्राम चीनी का मूल्य = 40 × 5 रुपये होगा।
= 200 रुपये
.:. 1 किलोग्राम चावल का मूल्य 60 रुपये है।
.:. 4 किलोग्राम चावल का मूल्य
= 60 × 4 रुपये होगा।
= 240 रुपये
.:. 1 किलोग्राम पनीर का मूल्य 280 रुपये है।
.:. 1/4 किलोग्राम पनीर का मूल्य = 280 × 1/4 रुपये होगा।
= 70 रुपये
.:. 1 किलोग्राम आलू का मूल्य 20 रुपये है।
.:. 8 किलोग्राम आलू का मूल्य 8×20 रुपये होगा।
= 160 रुपये
अब,
अरविन्द द्वारा खर्च की गयी कुल धनराशि
5 किलोग्राम चीनी का मूल्य +
4 किलोग्राम चावल का मूल्य +
1/4 किलोग्राम चीनी का मूल्य +
8 किलोग्राम आलू का मूल्य
200 रुपये + 240 रुपये + 70 रुपये + 160 रुपये
= 670 रुपये
अतः अरविन्द द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि 670 रुपये होगी।
.:. अभीष्ट खर्च = 670 रुपये
                 खण्ड-ख : बौद्धिक क्षमता
                     उत्तर व्याख्यासहित
1. (1) भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं।
♦ भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
♦ भारत के प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थी।
♦ भारत के प्रथम अविवाहित राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम थे, जिन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।
♦ जूलाई 2022 में द्रौपदी मुर्मु भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं।
2. (2) हाल ही में भारत ने चन्द्रमा के अध्ययन के लिए चंद्रयान-2 को भेजा था।
3. (1) पेंसिल का लेड ग्रेफाइट का बना होता है।
4. (4) वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
5. (4) नवादा को छोड़कर अन्य सभी प्रसिद्ध धर्मस्थली हैं। फिर, नवादा को छोड़कर अन्य सभी बिहार राज्य के बाहर स्थित हैं। नवादा बिहार का एक जिला है। देवघर झारखण्ड राज्य में है और यहाँ प्रसिद्ध वैद्यनाथ धाम मंदिर है।
♦ अजमेर राजस्थान राज्य में है और यह सूफी संत के दरगाह के लिए प्रसिद्ध है।
♦ अमृतसर पंजाब में है और यहाँ प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर तथा जालियाँवाला बाग है।
6. (4) पंचतंत्र को छोड़कर अन्य सभी धार्मिक ग्रन्थ है।
♦ पंचतंत्र एक शिक्षाप्रद पुस्तक है।
7. (4) सागर को छोड़कर अन्य सभी आकाशीय पिण्ड हैं।
♦ जिसमें पृथ्वी सौर मंडल के 8 ग्रहों में से एक ग्रह है और चंद्रमा, पृथ्वी का एक उपग्रह है।
8. (4) आरा को छोड़कर अन्य सभी किसी राज्य की राजधानी हैं।
♦ आरा बिहार में स्थित एक शहर है।
♦ कोलकाता, भोपाल, लखनऊ क्रमशः पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की राजधानियाँ हैं।
9. (4) सरसों के तेल को छोड़कर अन्य सभी दूध के उत्पाद हैं।
10. (4) घंटा को छोड़कर अन्य सभी दूरी मापने की ईकाइयाँ हैं।
♦ घंटा से समय का पता चलता है।
11. (4) हीटर को छोड़कर अन्य सभी ठंडा करने वाले मशीन हैं।
♦ हीटर गर्म करने वाला मशीन है।
12. (4) सेब के अतिरिक्त सभी लेखन सामग्री हैं।
♦ सेब एक प्रकार का फल है।
13. (4) बैंगन के अतिरिक्त अन्य सभी जमीन के नीचे उपजते है।
♦ बैंगन जमीन के ऊपर उगते हैं। फिर आलू, गाजर और मूली रूपांतरित तना या जड़ हैं।
14. (4) मन्दार हिल को छोड़कर अन्य सभी नदियाँ हैं।
♦ मन्दार हिल विहार के बांका जिले में स्थित एक छोटा पर्वत है जहाँ हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म के तीर्थस्थल हैं।
15. (4) बिल्ली को छोड़कर अन्य सभी पक्षी हैं।
16. (1) रिक्शा को छोड़कर अन्य सभी पेट्रोल / डीजल से चलने वाले वाहन हैं।
17. (4) रेफ्रिजरेटर को छोड़कर अन्य सभी प्रकाश देने वाली युक्तियाँ हैं।
18. (4) लंदन को छोड़कर अन्य सभी भारत के राज्य हैं।
♦ लंदन, इंग्लैंड की राजधानी है।
19. (4) गाय को छोड़कर अन्य सभी मांसाहारी जानवर हैं।
♦ गाय एक शाकाहारी जानवर है । फिर, गाय एक पालतू जानवर है जबकि अन्य तीन जंगली जानवर हैं।
20. (4) भागलपुर को छोड़कर अन्य सभी बिहार के बाहर के क्षेत्र हैं और पहाड़ी क्षेत्र हैं।
♦ भागलपुर बिहार का एक जिला है।
21. (4)
22. (3)
23. (3)
24. (3)
25. (3) 1 + 7 = 8
8 + 7 = 15
15 + 7 = 22
22 + 7 = 29
26. (4) 3 × 2 = 6
6 × 6 = 18
18 × 4 = 72
72 × 5 = 360
27. (3) 5 × 4 = 20
20 × 4 = 80
80 × 4 = 320
320 × 4 = 1280
28. (1) 12 – 2 = 10
10 – 2 = 8
8 – 2 = 6
6 – 2 = 4
29. (2) 1 + 2 = 3
3 + 2 = 5
5 + 2 = 7
7 + 2 = 9
सतत् विषम संख्याएँ दी गयी हैं।
30. (3) 4 + 4 = 8
8 + 4 = 12
12 + 4 = 16
16 + 4 = 20
20 + 4 = 24
31. (3) 16 ÷ 4 – 2 = 16 × 1/4 – 2
= 4 – 2 = 2
32 (2) एक समकोण = 90°
33. (2) 3 × 3 – 3 = 9 – 3 =6
34. (3)
चित्र में त्रिभुज हैं = DBA, ADC, ABC AED, BEC, CED, AEB, DBC,
.:. चित्र में त्रिभुजों की संख्या = 8
 35. (4) किसी भी त्रिभुज के सभी (तीनों) कोणों का योग 180° होता है।
त्रिभुज ABC में,
∆ABC + ∆BCA + ∆CAB = 180°
36. (2) .:.  100 पैसा = 1 रुपया
.:. 1 पैसा = 100 = 0.01 रुपया
37. (1) जिस प्रकार विराट कोहली क्रिकेट से संबंधित है। उसी प्रकार अमिताभ बच्चन अभिनय (Acting) से संबंधित है।
38. (1) जिस प्रकार दिन का विपरीत शब्द रात है, उसी प्रकार सुबह का विपरीत शब्द शाम होगा।
39. (1) जिस प्रकार अमेरिका की मुद्रा डॉलर है, उसी प्रकार भारत की मुद्रा रुपया है।
40. (2) जिस प्रकार विद्यालय में शिक्षक छात्र को पढ़ाते हैं, उसी प्रकार अस्पताल में डॉक्टर रोगी को देखते हैं।
41. (3) जिस प्रकार मुख से भोजन खाया जाता है, उसी प्रकार नाक से सांस लिया और छोड़ा जाता है।
42. (4) जिस प्रकार मीटर का सौंवा भाग सेंटीमीटर है, उसी प्रकार रुपया का सौंवा भाग पैसा है।
43. (3)
44. (1)
45. (2) पी. वी. सिंधु भारत की प्रसिद्ध महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
46. (3) “स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है”, बाल गंगाधर तिलक ने कहा था।
47. (4) टेलीफोन के आविष्कारक ग्राहम बेल हैं।
48. (3) जिस वर्ष को 4 से पूर्णतः विभाजित किया जा सकता है, वह लीप इयर होता है। जैसे— 2016, 2020 आदि। परंतु शताब्दी वर्षों के मामले में वही शताब्दी वर्ष लीप इयर होता है जो 400 से पूर्णतः विभाजित होता है।
2000/400 = 5
49. (3) प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को वर्ष 2018 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था।
50. (2) 14 जुलाई, 2019 को इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया और इंग्लैंड विजेता बना।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *