simultala class 6 model question paper | सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2022 प्रारंभिक परीक्षा

simultala class 6 model question paper | सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2022 प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा
खण्ड-क : गणित | खण्ड-ख : विज्ञान | खण्ड-ग : समाज विज्ञान | खण्ड-घ : हिन्दी | खण्ड-ङ : अंग्रेजी
        खण्ड-क: गणित ( प्रश्न क्रमांक 1 से 40 )
1. 1100234 – 869901 =
(1) 230233
(2) 232333
(3) 231333
(4) 230333
2. एक घन में किनारों की कुल संख्या है—
(1) 6
(2) 8
(3) 10
(4) 12
3. एक घन के सतहों तथा शीर्षों की संख्याओं का गुणनफल है—
(1) 48
(2) 96
(3) 72
(4) 24
4. 1 से 30 के बीच अभाज्य संख्याओं की कुल संख्या है—
(1) 8
(2) 9
(3) 10
(4) 11
5. 235.523 =
(1) 235 + 523/100
(2) 235 + 5/10 + 2/100  + 3/10
(3) 235 + 5/10 + 2/1000 + 3/100
(4) 235 + 5/10 + 2/100 + 3/1000
6. 8-4/10000 =
(1) 8.4
(2) 8.04
(3) 8.004
(4) 8.0004
7. 1 मीटर 10 सेमी =
(1) 0.110 किलोमीटर
(2) 0.011 किलोमीटर
(3) 0.0011 किलोमीटर
(4) 0.00011 किलोमीटर
8. 100 लीटर 1 मिलीलीटर =
(1) 100.1 लीटर
(2) 100.01 लीटर
(3) 100.001 लीटर
(4) इनमें से कोई नहीं
9. 145 डिग्री में न्यूनतम कितना कोण घटाया जाएगा कि परिणामी कोण न्यूनकोण हो जाए ?
(1) 54 डिग्री
(2) 55 डिग्री
(3) 56 डिग्री
(4) 60 डिग्री
10. 12 लीटर 75 मिलीलीटर दूध 75 मिलीलीटर धारिता वाली कितनी बोतलों में भरा जा सकता है ?
(1) 17
(2) 170
(3) 161
(4) इनमें से कोई नहीं
11. 4.7 किलोग्राम – 70 ग्राम =
(1) 4 किलोग्राम
(2) 3.37 किलोग्राम
(3) 4.63 किलोग्राम
(4) 4.063 किलोग्राम
12. 100 रुपये 1 पैसा = …….. रुपये।
(1) 100.1
(2) 100.01
(3) 100.001
(4) 100.0001
13. छ: बजे घड़ी की मिनट तथा घंटे की सूईयों के बीच का कोण है—
(1) 60°
(2) 90°
(3) 120°
(4) 180°
14. अंग्रेजी के T अक्षर में कितने समकोण हैं?
(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 5
15. 24 घंटे के प्रारूप में 9:25pm है।
(1) 21 : 15
(2) 20 : 25
(3) 21 : 30
(4) 21 : 25
16. छ: अंकों की सबसे बड़ी संख्या तथा पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या के बीच का अंतर है।
(1) 9000
(2) 90000
(3) 900000
(4) 1
17. निम्नलिखित में कौन भिन्न 4/7 के समतुल्य है?
(1) 60/98
(2) 44/70
(3) 64/105
(4) 52/91
18. 16 सेमी. भुजा वाले वर्ग की प्रत्येक भुजा दुगुनी करने पर क्षेत्रफल में परिवर्तन है।
(1) 768 सेमी.²
(2) 64 सेमी.²
(3) 128 सेमी.²
(4) 192 सेमी.²
19. निम्नलिखित में कौन अधिक कोण है ?
(1) 46 डिग्री.
(2) 90 डिग्री.
(3) 180 डिग्री.
(4) 126 डिग्री.
20. निम्नलिखित में कौन न्यूनकोण नहीं है ?
(1) 52 डिग्री.
(2) 78 डिग्री.
(3) 8 डिग्री.
(4) 90 डिग्री.
21. संख्या 12.6543 में अंक 6 का स्थानीय मान है।
(1) 6/10
(2) 6/100
(3) 6/1000
(4) 6/10000
22. 8.5 सेमी. लम्बाई तथा 5.25 सेमी. चौड़ाई वाले आयत का परिमाप है।
(1) 26.6 सेमी.
(2) 13.75 सेमी.
(3) 27.5 सेमी.
(4) 52 सेमी.
23. 51, 85 और 136 का महत्तम समापवर्तक है—
(1) 34
(2) 51
(3) 17
(4) 1
24. (260 मीटर + 640 मीटर) × 25 सेमी =
(1) 22500 मीटर²
(2) 22500 सेमी²
(3) 225 मीटर²
(4) 925 सेमी²
25. दो संख्याओं का अंतर 68947 है। यदि छोटी संख्या 948359 है तो बड़ी संख्या है—
(1) 879412
(2) 878412
(3) 1016306
(4) 1017306
26. संख्या 1389468 में अंक 8 के स्थानीय मानों का अंतर है।
(1) 799992
(2) 7992
(3) 792
(4) 79992
27. यदि एक संख्या को 68 से भाग देने पर भागफल 125 तथा शेषफल 67 प्राप्त होता है तो वह संख्या है।
(1) 8367
(2) 8467
(3) 8667
(4) 8567
28. निम्नलिखित भिन्नों में कौन सबसे छोटा है ?
(1) 11/36
(2) 7/24
(3) 5/48
(4) 19/72
29. 36, 60, 84 और 90 का लघुत्तम समापवर्त्य है-
(1) 2520
(2) 5040
(3) 1260
(4) 630
30. 5 किलोग्राम 8 ग्राम × 5 =
(1) 29 किलोग्राम
(2) 25.4 किलोग्राम
(3) 25.04 किलोग्राम
(4) 25.004 किलोग्राम
31. एक वर्ग की परिमिति 1 मीटर है। वर्ग का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी.में) है।
(1) 10000
(2) 62500
(3) 2500
(4) 625
32. 0.35 किलोमीटर = ……… मीटर।
(1) 3500
(2) 350
(3) 35
(4) 35000
33. 4.25 × 4 =
(1) 16
(2) 17
(3) 18
(4) 16.1
34. निम्नलिखित में कौन सत्य है ?
(1) 1/2 > 1/3 > 1/4
(2) 1/2 > 1/4 > 1/3
(3) 1/3 > 1/4 > 1/2
(4) 1/4 > 1/3 > 1/2
35. एक त्रिभुज के सभी कोणों का योगफल है—
(1) 1 समकोण
(2) 2 समकोण
(3) 3 समकोण
(4) 4 समकोण
36. एक मजदूर का दैनिक पारिश्रमिक 400 रु. है। 4 मजदूरों के 5 दिनों की मजदूरी है।
(1) 6,000 रु.
(2) 8,000 रु.
(3) 10,000 रु.
(4) 12,000 रु.
37. 3.5 किलोग्राम -50 ग्राम =
(1) 3 किलोग्राम
(2) 2.55 किलोग्राम
(3) 3.45 किलोग्राम
(4) 3.455 किलोग्राम
38. 2 मीटर लंबाई तथा 50 सेमी. चौड़ाई वाले आयत का क्षेत्रफल है—
(1) 1000 सेमी²
(2) 1 मीटर²
(3) 10 मीटर²
(4) इनमें से कोई नहीं
39. 25 सेमी. × 40 सेमी. × 2 मीटर विमा वाले एक घनाभ का आयतन है।
(1) 2000 सेमी³
(2) 2000 मीटर³
(3) 2 मीटर³
(4) 200000 सेमी³
40. 5 सेमी. भुजा वाले एक घन का आयतन है—
(1) 25 सेमी.³
(2) 125 सेमी.³
(3) 625 सेमी.³
(4) 3125 सेमी.³
      खण्ड-ख : विज्ञान (प्रश्न क्रमांक 41 से 65)
41. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी है ?
(1) थाइरॉएड
(2) एड्रीनल
(3) पैन्क्रियाज
(4) यकृत
42. निम्नांकित में कौन-सा पेट्रोलियम उत्पाद नहीं है?
(1) मधुमोम
(2) पाराफिन मोम
(3) गैसोलीन
(4) नैफ्था
43. एपीकल्चर निम्नांकित किससे संबंधित है ?
(1) कुक्कुट पालन
(2) मत्स्य पालन
(3) मधुमक्खी पालन
(4) इनमें से कोई नहीं
44. लोहे को जंग लगने से कौन बचाता है ?
(1) एल्युमिनियम
(2) सीसा
(3) जस्ता
(4) टीन
45. घर्षण को निम्न में से किनके द्वारा कम किया जा सकता है ?
(1) स्नेहक का उपयोग करके
(2) पालिश करके
(3) महीन पाउडर का उपयोग कर
(4) इनमें से सभी
46. मानव रक्त किस प्रकार का ऊतक है ?
(1) तरल संयोजी ऊतक
(2) ढीले संयोजी ऊतक
(3) एपीथीलियल ऊतक
(4) मास्ट ऊतक
47. चुम्बक उत्तर दक्षिण की दिशा में क्यों स्थिर हो जाता है ?
(1) पृथ्वी के चुम्बकत्व के कारण
(2) गुरुत्वाकर्षण बल के कारण
(3) विद्युत बल के कारण
(4) घर्षण बल के कारण
48. विटामिन डी का मुख्य स्रोत है,
(1) लाल प्रकाश
(2) सूर्य प्रकाश
(3) हरा प्रकाश
(4) अवरक्त किरणें
49. नीला ग्रह है।
(1) बुध
(2) पृथ्वी
(3) बृहस्पति
(4) वरूण
50. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने किया ?
(1) जेम्स चैडविक
(2) गोल्डस्टीन
(3) जे. जे. थॉम्सन
(4) रदरफोर्ड
51. व्हेल है—
(1) मछली
(2) सरीसृप
(3) स्तनधारी
(4) इनमें से सभी
52. पेशियों में थकान किस कारण होती है ?
(1) CO2 के कारण कारण
(2) मायोसीन के कारण
(3) लैक्टिक अम्ल के
(4) इनमें से सभी
53. सौरमण्डल में कितने ग्रह हैं ?
(1) 2
(2) 4
(3) 8
(4) 10
54. हीरा निम्नांकित में से किसका अपररूप है ?
(1) सल्फर
(2) कार्बन
(3) मैग्नेशियम
(4) फॉस्फोरस
55. नींबू में मुख्यतः कौन-सा जैव अम्ल होता है ?
(1) एसीटिक अम्ल
(2) नाइट्रिक अम्ल
(3) साइट्रिक अम्ल
(4) लैक्टिक अम्ल
56. भौतिक परिवर्तन होता है—
(1) स्थिर
(2) स्थायी
(3) अस्थायी
(4) (1) और (2) दोनों
57. निम्न में से कौन औषधीय पौधा है ?
(1) तुलसी
(2) हल्दी
(3) घृतकुमारी
(4) इनमें से सभी
58. क्षय रोग से बचाव के लिए कौन-सा टीका लगवाया जाता है ?
(1) बीसीजी
(2) डीपीटी
(3) डीटी
(4) इनमें से कोई नहीं
59. हीमोग्लोबिन में कौन-सा धातु होता है ?
(1) Fe
(2) Mn
(3) Mg
(4) Cu
60. डॉक्टरी थर्मोमीटर में कौन-सा द्रव भरा रहता है?
(1) जस्ता
(2) टीन
(3) मैग्नेशियम
(4) पारा
61. इंद्रधनुष बनता है—
(1) सूर्य की दिशा में
(2) सूर्य की विपरीत दिशा में
(3) कोहरे में
(4) सूर्य ढलते समय
62. ध्वनि आवृत्ति का मात्रक क्या है ?
(1) न्यूटन
(2) जूल
(3) हर्ट्ज
(4) एम्पियर
63. उदासीन विलयन का pH मान कितना होता है ?
(1) O
(2) 7
(3) 7 से कम
(4) 7 से अधिक
64. निम्नलिखित में कौन-सा पारदर्शी है ?
(1) शीशा
(2) कागज
(3) सीसा (Lead)
(4) तुषाराच्छादित शीशा
65. वाट एस. आई. मात्रक है।
(1) कार्य का
(2) ऊर्जा का
(3) शक्ति का
(4) बल का
खण्ड-ग: सामाजिक विज्ञान ( प्रश्न क्रमांक 66 से 90)
66. राज्य सभा के सदस्य कितने वर्षों के लिए चुने जाते हैं ?
(1) 5 वर्ष
(2) 6 वर्ष
(3) 4 वर्ष
(4) 2 वर्ष
67. भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहाँ स्थित है ?
(1) मुम्बई
(2) कोलकाता
(3) चेन्नई
(4) नई दिल्ली
68. ग्रीनविच से गुजरने वाली देशांतर रेखा कहलाती है।
(1) प्रधान मध्याहन रेखा
(2) कर्क रेखा
(3) मकर रेखा
(4) आर्कटिक वृत्त
69. यदि आपका मुख उत्तर दिशा की ओर है तो आपकी दाहिनी ओर कौन दिशा है ?
(1) पश्चिम
(2) उत्तर
(3) पूर्व
(4) दक्षिण
70. प्राचीन काल में कौन चीनी यात्री नालन्दा विश्वविद्यालय में पढ़ने एवं पढ़ाने आए थे ?
(1) वेन सांग
(2) मार्को पोलो
(3) निकोलो कोंटी
(4) इब्न बतूता
71. बिहार में जल मंदिर कहाँ स्थित है ?
(1) मोतिहारी
(2) पावापुरी
(3) पटना साहिब
(4) औरंगाबाद
72. लॉयड बॉटनिकल गार्डेन कहाँ है ?
(1) गंगटोक
(2) देहरादून
(3) दार्जिलिंग
(4) नैनीताल
73. प्राचीनतम वेद कौन है ?
(1) ऋग्वेद
(2) सामवेद
(3) यजुर्वेद
(4) अथर्ववेद
74. नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम कहाँ है ?
(1) दार्जिलिंग में
(2) शिमला में
(3) मसूरी में
(4) कोडईकनाल में
75. नालन्दा विश्वविद्यालय में ‘धर्मगंज’ किसे कहा जाता था ?
(1) कक्षा को
(2) कार्यालय को
(3) पुस्तकालय को
(4) सभागार को
76. शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार के किस जिले में स्थित है ?
(1) रोहतास
(2) पटना
(3) नालंदा
(4) वैशाली
77. निम्न में से कौन जीवाश्म ईंधन है ?
(1) कोयला
(2) पेट्रोलियम
(3) प्राकृतिक गैस
(4) इनमें से सभी
78. विश्व में सर्वाधिक वर्षा किस स्थान पर होती है ?
(1) मुम्बई
(2) आसनसोल
(3) मौसिनराम
(4) दिल्ली
79. हिमालय पर्वतारोहण संस्थान कब स्थापित हुआ ?
(1) 1950
(2) 1952
(3) 1954
(4) 1965
80. बिहार में तेल शोधक कारखाना कहाँ है ?
(1) पटना
(2) आरा
(3) बरौनी
(4) बाढ़
81. बिहार से लोकसभा के लिए कितने सदस्य चुने जाते हैं ?
(1) 80
(2) 78
(3) 40
(4) 36
82. बिश्नोई जनजाति का सम्बन्ध किस राज्य से है ?
(1) बिहार
(2) झारखण्ड
(3) असम
(4) राजस्थान
83. बिहार बंगाल से किस वर्ष पृथक हुआ ?
(1) 1911
(2) 1912
(3) 1905
(4) 1947
84. पनामा नहर जोड़ती है।
(1) अटलांटिक महासागर और हिन्द महासागर को
(2) अटलांटिक महासागर और प्रशान्त महासागर को
(3) हिन्द महासागर और प्रशान्त महासागर को
(4) प्रशान्त महासागर और आर्कटिक महासागर को ।
85. ‘बिहार का शोक’ किस नदी को कहा जाता है ?
(1) किऊल
(2) गंगा
(3) गंडक
(4) कोसी
86. वेद कितने हैं ?
(1) दो
(2) तीन
(3) चार
(4) पाँच
87. पृथ्वी का कितना क्षेत्र जल से ढका है ?
(1) लगभग 29%
(2) लगभग 79%
(3) लगभग 60%
(4) लगभग 71%
88. कौन त्योहार फसल कटाई से संबंधित है ?
(1) होली
(2) दशहरा
(3) पोंगल
(4) दिवाली
89. निम्न में से कौन अक्षांश रेखा भारत से होकर गुजरती है ?
(1) विषुवत रेखा
(2) कर्क रेखा
(3) मकर रेखा
(4) आर्कटिक वृत्त
90. माउण्ट एवरेस्ट अवस्थित है—
(1) भारत में
(2) भूटान में
(3) नेपाल में
(4) चीन में
       खण्ड-घ: हिन्दी ( प्रश्न क्रमांक 91 से 120 )
91. अनुस्वार की ध्वनि प्रकट करने के लिए लिपि – चिह्न के ऊपर क्या लगाया जाता है ?
(1) चंद्रबिंदु
(2) बिंदु
(3) विसर्ग
(4) हलन्त
92. ‘ड़’ और ‘ढ़’ हैं
(1) संयुक्त व्यंजन
(2) ऊष्म व्यंजन
(3) द्विगुण व्यंजन
(4) अंत:स्थ व्यंजन
93. ‘हुआ यूँ कि ……’ शीर्षक पाठ में बोधराज को किसकी भूमिका निभाने में परेशानी हो रही थी ?
(1) माँ की
(2) चाची की
(3) बहन की
(4) दादी की
94. ‘कृत’ किसका भेद है ?
(1) क्रिया का
(2) प्रत्यय का
(3) वर्ण का
(4) क्रिया विशेषण का
95. ‘घर बसाना’ मुहावरे का अर्थ क्या है ?
(1) खत्म होना
(2) बेफिक्र होना
(3) विवाह करना
(4) खूब याद रखना
96. ‘तत्पुरुष समास’ का उदाहरण कौन है ?
(1) भरपेट
(2) घर – द्वार
(3) धनहीन
(4) वज्रदेह
97. निम्न में से कौन ऊष्म व्यंजन नहीं है ?
(1) श
(2) म
(3) ष
(4) स
98. ‘टिपटिपवा’ शीर्षक लोककथा में भोला का क्या गायब था ?
(1) घोड़ा
(2) बैल
(3) गदहा
(4) भैंस
99. प्रत्येक व्यंजन के उच्चारण में किसकी ध्वनि छिपी होती है ?
(1) न
(2) म
(3) क
(4) अ
100. ‘शब्द’ कितने प्रकार के होते हैं ?
(1) पाँच
(2) दो
(3) चार
(4) तीन
101. ‘नासिका’ शब्द है।
(1) तद्भव
(2) देशज
(3) तत्सम
(4) विदेशज
102. पूर्ण अनुनासिक ध्वनि कौन है ?
(1) विसर्ग
(2) ह्रस्व स्वर
(3) दीर्घ स्वर
(4) अनुस्वार
103. प्रयोग के अनुसार सर्वनाम के कितने भेद हैं ?
(1) छह
(2) सात
(3) पाँच
(4) आठ
104. निम्नलिखित किस शब्द में ‘प्र’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(1) प्रकाश
(2) प्रचार
(3) पराजय
(4) प्रगति
105. संत कबीर हिन्दी के किस काल के कवि हैं ?
(1) भक्तिकाल
(2) रीतिकाल
(3) आदिकाल
(4) आधुनिक काल
106. निम्नलिखित में द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण कौन है ?
(1) घोड़ा
(2) बहन
(3) चाँदी
(4) हिमालय
107. वर्ण के आधार पर संधि के कितने भेद होते हैं ?
(1) पाँच
(2) चार
(3) तीन
(4) छह
108. ‘मुक्ताक्षर’ की अंतिम ध्वनि क्या होती है ?
(1) विसर्ग
(2) व्यंजन
(3) युग्मक
(4) स्वर
109. पदक्रम की दृष्टि से सही वाक्य कौन है ?
(1) जल्द से यह काम करना है ?
(2) यह काम जल्दी करना है।
(3) यह काम जल्दी से करना है।
(4) यह काम जल्दी-जल्दी करना है।
110. पर्यायवाची शब्दों की श्रृंखला से संबद्ध शब्द नहीं है।
(1) वस्त्र
(2) वसन
(3) चीर
(4) कामना
111. परसर्ग ‘को’ का प्रयोग प्रायः किसके साथ नहीं होता है ?
(1) अचेतन पदार्थों के साथ
(2) चेतन पदार्थों के साथ
(3) संधि के साथ
(4) लिंग के साथ
112. ‘भूखा’ शब्द में किस प्रत्यय कर प्रयोग हुआ है ?
(1) अ
(2) ख
(3) खा
(4) आ
113. ‘मूर्तिवत’ शब्द का अर्थ है—
(1) अत्याचारी
(2) अभिनय
(3) मूर्ति के जैसा
(4) अचेत
114. ‘भारतीय’ शब्द कौन संज्ञा है ?
(1) जातिवाचक संज्ञा
(2) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(3) भाववाचक संज्ञा
(4) द्रव्यवाचक संज्ञा
115. ‘कलम’ शब्द संज्ञा के किस भेद के अंतर्गत आता है ?
(1) जातिवाचक
(2) व्यक्तिवाचक
(3) भाववाचक
(4) समूहवाचक
116. ‘आजादी में जीवन’ शीर्षक कविता के रचयिता कौन हैं ?
(1) अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी
(2) भगवती प्रसाद द्विवेदी
(3) सुभद्रा कुमारी चौहान
(4) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
117. मदर टेरेसा के बचपन का नाम क्या था ?
(1) एग्नेस गोजा बोजाक्यू
(2) काल्वो
(3) प्रीटो
(4) सेंज
118. ‘किरण’ शब्द का पर्यायवाची है।
(1) सहकार
(2) घोटक
(3) स्तर
(4) मयूख
119. ‘विशिष्ट’ शब्द का विलोम है।
(1) वियोग
(2) सामान्य
(3) संपद
(4) संपत्ति
120. ‘अंधेरखाता’ मुहावरे का अर्थ क्या है ?
(1) अन्याय
(2) धोखा देना
(3) चाल चलना
(4) अकेला
   खण्ड-ङ : अंग्रेजी ( प्रश्न क्रमांक 121 से 150 )
121. ‘Sparrows’ eggs are
(1) reddish
(2) pale greenish white
(3) whitish
(4) brownish
122. The island is so small that there are only five houses _____ it.
(1) on
(2) in
(3) over
(4) out
123. Find the mis-spelt word :
(1) Passenger
(2) Foreign
(3) Exampel
(4) Committee
124. Who sing lullabies at night in ‘Lovely Moon’ ?
(1) Mothers
(2) Dogs
(3) Brother
(4) Uncles
125. A disease affecting many persons at the same time and place is
(1) Elocution
(2) Drought
(3) Panacea
(4) Epidemic
126. What is the meaning of ‘stingy’ ?
(1) Generous
(2) Miserly
(3) Extravagant
(4) Wasteful
127. The opposite of ‘Former’ is
(1) Subsequent
(2) Later
(3) Latter
(4) Result
128. In Jesus to Supper’ the poor old couple went to market to buy some
(1) fruits
(2) rice
(3) wheat
(4) vegetables
129. Which of the following pairs of words does not have ‘special’ meaning ?
(1) Bread and butter
(2) Bag and baggage
(3) Slow and steady
(4) Car and motor
130. They ______ not know me.
(1) are
(2) does
(3) is
(4) do
131. A _____ of birds.
(1) fleet
(2) flock
(3) mob
(4) crowd
Directions (132-136): Read the passage and answer the questions that follow :
The crow is the most prominent bird in the world. Crows are found everywhere in the world except Antarctica. There are about forty types of crows, but we are familiar with only two or three types. We often see the crows on the top of our buildings, but they like open spaces where there are dense trees. By the way, the crows live alone but whenever one of them dies, the other crows gather around it to mourn. Dead animals are the favourite food of the crows. Crows are neither vegetarian nor non-vegetarian; they eat anything. The average lifespan of a crow is 14 to 15 years. A crow can lay four eggs at a time.
132. How many eggs can a crow lay at a time ?
(1) Three
(2) Five
(3) Seven
(4) Four
133. When do other crows hover ?
(1) When they are thirsty
(2) When they see a dead animal
(3) When a crow dies
(4) When they are happy
134. Crows are not found in
(1) Pakistan
(2) Antarctica
(3) Atlantic
(4) India
135. The favourite food of the crows is
(1) Vegetables
(2) Fruits
(3) Dead animals
(4) Sea-food
136. Where do crows like to live ?
(1) In open spaces
(2) In jungle
(3) On the top of the building
(4) On roof
137. Who enjoyed the sweet smelling bread in The Smell of Bread and the Sound of Money’ ?
(1) A poor man
(2) A young woman
(3) The cow
(4) The dog
138. The one who loves mankind is called
(1) Optimist
(2) Philanthropist
(3) Pessimist
(4) Atheist
139. Find the correctly spelt word :
(1) Acquaintence
(2) Acquaintance
(3) Acquentance
(4) Acquentence
140. An instrument for viewing objects at a distance is
(1) Kaleidoscope
(2) Periscope
(3) Microscope
(4) Telescope
141. ‘Bag and baggage’ stands for
(1) without any belonging
(2) leave
(3) shout
(4) with all belongings
142. She will ____ you a new pair of clothes on your birthday.
(1) got
(2) gotten
(3) get
(4) getting
143. Find the word meaning ‘foe’ :
(1) fool
(2) logic
(3) enemy
(4) friendl
144. One who believes in God is
(1) Pessimist
(2) Theist
(3) Atheist
(4) Omniscient
145. ‘Crew’ means
(1) a cluster of houses
(2) a number of sheep
(3) a collection of flags
(4) the sailors working on a ship
146. In ‘Three Little Pigs’, the first pig built his house out of
(1) sticks
(2) bricks
(3) stones
(4) straw
147. We _____ better consult a doctor.
(1) have
(2) has
(3) had
(4) may
148. Nayan enjoys
(1) to swim
(2) having swam
(3) swimming
(4) swim
149. The prisoner was
(1) hung
(2) hang
(3) hanged
(4) hanging
150. There is a temple _____ the house.
(1) over
(2) above
(3) on
(4) across
                      उत्तर व्याख्यासहित
1. (4) 1100234 – 869901 = 230333
2. (4) घन / घनाभ की किनारों की संख्या – 12
घन-घनाभ की शीर्ष की संख्या-8
घन / घनाभ की फलक की संख्या – 6
किनारा, शीर्ष एवं फलक में संबंध
Eular formula F + V – E = 2
3. (1) घन की सतहों की संख्या = 6
घन की शीर्षों की संख्या = 8
:: गुणनफल = 6 × 8 = 48
4. (3) 1 से 30 के बीच अभाज्य संख्याएँ
2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29
1 से 30 के बीच अभाज्य संख्याओं की कुल संख्या = 10
5. (4) 235.523 = 235 + 5/10 + 2/100 + 3/1000
6. (4) 8- 4/10000 = 8 + 4/10000 = 8 + 0.0004 = 8.0004
7. (3) 1 मीटर 10 सेमी.
= 100 + 10 = 110 सेमी. = 110 × 1/1000
8. (3) 100 लीटर + 1 मिलीलीटर
100 × 1000 + 1 = 100001 मिलीलीटर
= 100001/1000 लीटर
= 100.001 लीटर
9. (3) न्यूनकोण का मान 90° से कम होता है।
145° – 89° = 56°
:: अभीष्ट कोण = 56°
10. (3) बोतलों की संख्या = 12 × 1000 + 75/75
= 12075/75 = 161
11. (3) 4.7 किग्रा. – 70 ग्रा.
4.7 × 1000 ग्रा. – 70 ग्रा.
= 4700 – 70 = 4630 ग्रा.
= 4630/1000 किग्रा. = 4.63 किग्रा.
12. (2) 100 रुपये 1 पैसा 100 × 100 + 1
= 10001 पैसा = 10001/100 = 100.01 रुपये
13. (4) छ: बजे घड़ी की मिनट तथा घंटे की सुईयाँ एक सीधी रेखा में होती हैं। अतः, उन दोनों के बीच का कोण 180° होगा। विकल्पतः, छ: बजे घड़ी की मिनट तथा घंटे की सुईयों के बीच 30 मिनट स्थान का अंतराल होता है।
1 मिनट स्थान = 6°
:: 30 मिनट स्थान = 6° × 30 = 180°
14. (1)
अतः, अंग्रेजी के T अक्षर में दो समकोण हैं ।
15. (4) समय = 12 : 00 + 9 : 25 PM = 21:25
16. (3) छह अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 999999
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 99999
अंतर = 999999 – 99999 = 900000
17. (4) 4/7 का समतुल्य भिन्न = 4 × 13/7 × 13 = 52/91
18.(1)
16 सेमी. भुजा वाले वर्ग का क्षेत्रफल = (16 सेमी.)² = 256 सेमी.²
अब 32 सेमी. भुजा वाले वर्ग का क्षेत्रफल (32 सेमी.)² = 1024 सेमी²
अंतर (1024 – 256) सेमी.² = 768 सेमी²
19. (4) 90° से अधिक तथा 180° से कम मान वाले कोण अधिककोण कहलाते हैं।
:: 126° अधिक कोण है।
20. (4) न्यूनकोण का मान 90° से कम होता है।
:: 90°, न्यूनकोण नहीं है।
21. (1)
22. (3) परिमाप = 2 (लंबाई + चौड़ाई)
परिमाप 2 (8.5 + 5.25) सेमी. = 2 × 13.75 सेमी. = 27.5 सेमी.
23. (3)
अतः म.स. = 17
24. (3) (260 मीटर + 640 मीटर) × 25 सेमी.
= 900 मीटर × 25/100 मीटर = 225 मी.²
25. (4) बड़ी संख्या = 948359 + 68947
= 1,017,306
26. (4)
अंतर = 80000 – 8 = 79,992
27. (4) संख्या = भाजक × भागफल + शेष
= 68 × 125 + 67 = 8500 + 67 8567
28. (3) हरों का लघुत्तम समापवर्त्य = 144
11/36 = 11 × 4/36 × 4 = 44/144
7/24 = 7 × 6/24 × 6 = 42/144
5/48 = 5 × 3/48 × 3 = 15/144
19/72 = 19 × 2/72 × 2 = 38/144
::  सबसे छोटा भिन्न = 5/48
29. (3)
लघुत्तम समापवर्त्य 2 × 2 × 3 × 3 × 5 × 7
= 1260
30. (3) (5 किलोग्राम 8 ग्राम ) × 5
= 5.008 किलोग्राम × 5 = 25.04 किलोग्राम
31. (4) वर्ग की परिमिति = 1 मीटर = 100 सेमी.
वर्ग की भुजा = 100/4  = 25 सेमी.
वर्ग का क्षेत्रफल = (25 सेमी.)² = 625 सेमी.²
32. (2) 0.35 किमी. = 0.35 × 1000 मीटर = 350 मीटर
33. (2) 4.25 × 4 = 17
34. (1) यदि दिए गए भिन्नों के अंश समान हो तो सबसे छोटी संख्या वाला हर सबसे बड़ा भिन्न होगा।
अतः, 1/2 > 1/3 > 1/4
35. (2) एक त्रिभुज के सभी कोणों का योगफल 180° अर्थात् दो समकोण के बराबर होता है।
36. (2) :: 1 मजदूर के 1 दिन की मजदूरी = 400 रुपये
:: 4 मजदूरों के 5 दिनों की मजदूरी = 400 × 4 × 5 = 8000 रुपये
37. (3) 3.5 किग्रा. – 50 ग्राम
= (3.5 × 1000 – 50) ग्राम = (3500 – 50) ग्राम
= 3450 ग्राम =  3450/1000 = 3.450 किग्रा.
38. (2) आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 2 मीटर × 50/100 मीटर = 1 मीटर²
39. (4) घनाभ का आयतन = l × b × h
= 25 × 40 × 200 = 200000 सेमी.³
40. (2) घन का आयतन = भुजा³
= (5 सेमी.)³ = 125 सेमी.³
42. (1) पेट्रोलियम उत्पाद डीजल, पेट्रॉल गैसोलीन, पाराफिन मोम, नैप्था तथा पेट्रोलियम गैस हैं।
43. (3) मधुमक्खी पालन को एपीकल्चर कहा जाता है। मत्स्य पालन को पीसीकल्चर कहा जाता है।
● कुक्कुट पालन मुर्गी पालन को कहा जाता है।
44. (3) लोहे को जंग लगने से पेंट, जस्ता आदि बचाता है।
● लोहे के सतह पर जस्ता के परत चढ़ाने की प्रक्रिया जस्तीकरण कहलाता है।
● लोहे पर भूरे रंग का जंग लगता है।
45. (4) घर्षण को कम करने के लिए पॉलिश, स्नेहक, पाउडर, ग्रीस, मोबिल इत्यादि का उपयोग किया जाता है।
● घर्षण हमेशा गति के विपरीत दिशा में कार्य करता है।
● घर्षण के कारण ही पृथ्वी पर मनुष्य या कोई भी जीव-जन्तु चल पाता है।
46. (1) मानव रक्त एक तरल संयोजी उत्तक है। यह प्लाज्मा और रूधिर कणों से मिलकर बना होता है।
● मानव रक्त में तीन अवयव होते हैं :
1. (RBC)      2. (WBC)     3. प्लेटलेट्स
● सामान्यतः मनुष्य के शरीर में रक्त की मात्रा 5 – 6 लीटर होती है।
● रक्त के स्कंदन के लिए विटामिन – K आवश्यक है।
● मानव रक्त का (pH) मान 7.4 ( क्षारीय) होता है।
● रक्त में पाई जाने वाली धातु लोहा है।
47. (1) चुम्बक पृथ्वी के चुम्बकत्व के कारण उत्तर-दक्षिण की दिशा में स्थिर रहता है।
● घर्षण बल के कारण श्यामपट्ट या कागज पर लिखने में आसानी होती है।
गुरुत्वाकर्षण बल के कारण—
(i) कोई भी वस्तु पृथ्वी की ओर आकर्षित होते हैं।
(ii) ज्वार-भाटा होता है।
(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।
48. (2) विटामिन D का प्रमुख स्रोत सूर्य का प्रकाश है। इसके अतिरिक्त अंडा, पनीर, मछली का तेल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ भी विटामिन D के प्रमुख स्रोत हैं।
● विटामिन – D के कमी से बच्चों के अंगों की अस्थियाँ मुड़ जाती है।
● विटामिन – D के कमी के कारण होने वाला रोग रिकेट्स है।
● विटामिन – D का रासायनिक नाम- कैल्सिफेरॉल है।
49. (2) पृथ्वी को नीला ग्रह, मंगल को लाल ग्रह तथा बृहस्पति को लाल धब्बे वाला ग्रह कहा जाता है।
● सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह बुध है।
● पृथ्वी के सर्वाधिक निकट ग्रह शुक्र है ।
● वरूण ग्रह की खोज जॉन गाले ने की थी।
● बृहस्पति अपने अक्ष पर सर्वाधिक तेज घूमने वाला ग्रह है।
50. (3) इलेक्ट्रॉन की खोज- जे. जे. थॉमसन
● प्रोटॉन की खोज-गोल्डस्टीन
● न्यूट्रॉन की खोज- जेम्स चैडविक
● नाभिक की खोज-रदरफोर्ड
51. (3) डॉल्फिन एवं व्हेल स्तनधारी प्राणी हैं।
● सरीसृप वर्ग के जीवित सदस्यों में साँप, छिपकली, घड़ियाल, मगरमच्छ, कछुआ हैं।
● स्टार फिश, जेली फिश, कटल फिश आदि जीव वास्तव में मछली नहीं हैं।
● समुद्री घोड़ा वास्तव में मछली है।
52. (3) पेशियों में थकान लैक्टिक अम्ल के कारण होती है।
● CO2 के कारण ही पेड़-पौधे अपना भोजन बना पाते हैं।
53. (3) सौरमंडल में 8 ग्रह हैं: बुध (मर्करी), शुक्र (वीनस), पृथ्वी (अर्थ), मंगल (मार्श) बृहस्पति (जुपिटर), शनि (सैटर्न), अरूण (यूरेनस) तथा वरूण (नेप्चयून)
54. (2) हीरा और ग्रेफाइट कार्बन के अपरूप हैं।
● कार्बन का शुद्धत्तम रूप हीरा है।
● हीरा संसार का सबसे कठोर पदार्थ है।
● हीरा विद्युत का कुचालक जबकि ग्रेफाइट ( एकमात्र अधातु) विद्युत का सुचालक होता है।
● क्लोरोफिल में मैग्नेशियम धातु उपस्थित होता है।
55. (3) नींबू में मुख्यतः साइट्रिक अम्ल पाया जाता है।
● दूध एवं दही में लैक्टिक अम्ल पाया जाता है।
● सिरका में एसीटिक अम्ल पाया जाता है।
56. (3) भौतिक परिवर्तन अस्थायी होता है।
● भौतिक परिवर्तन के उदाहरण- बर्फ बनना, मोम का पिघलना आदि।
57. (4) तुलसी, हल्दी, घृतकुमारी, सिनकोना, नीम इत्यादि औषधीय पौधे हैं।
● सिनकोना एक सदाबहार पादप है। इसकी छाल से कुनैन नामक औषधि प्राप्त की जाती है जो मलेरिया ज्वर की दवा है।
58. (1) क्षय रोग से बचाव के लिए B.C.G (बैसिलस कैलमेटे गुरिन) टीका लगाया जाता है।
● क्षय रोग (TB) जीवाणु जनित रोग है।
● डिप्थीरिया, काली खांसी, और टेटनस जीवाणु जनित रोग हैं।
59. (1) हीमोग्लोबीन में आयरन (Fe) धातु उपस्थित होता है।
● रक्त में RBC, RBC में हीमोग्लोबीन तथा हीमोग्लोबीन में आयरन (Fe) पाया जाता है तथा इनकी कमी से महिलाओं में एनीमिया (Anaemia) रोग होती है।
60. (4) डॉक्टरी थर्मामीटर में पारा का उपयोग किया जाता है।
● पारा द्रव अवस्था में पाई जाने वाली एकमात्र धातु तत्व है ।
● पारा (मर्करी) को क्विक सिल्वर भी कहा जाता है।
61. (2) इन्द्रधनुष (Rainbow) सदैव सूर्य के विपरीत दिशा में बनता है।
● इन्द्रधनुष में सात रंग होते हैं।
● लाल रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक एवं विचलन सबसे कम होता है।
● बैगनी रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे कम एवं विचलन सबसे अधिक होता है।
62. (3) ध्वनि की आवृत्ति का मात्रक हर्ट्ज है।
● ध्वनि की तीव्रता को डेसीबल में मापा जाता है।
● मानव कान 80-90 डेसीबल तक की ध्वनि को सुन सकता है।
● हवा में ध्वनि की चाल 332 मी./से. होता है।
● ध्वनि की चाल सबसे अधिक ठोस में तथा सबसे कम गैस में होती है।
63. (2) उदासीन विलयन का pH मान 7 बराबर होता है।
● अम्लीय विलयन का pH मान 7 से कम तथा क्षारीय विलयन का pH मान 7 से अधिक होता है।
● जल का pH मान 7 होता है।
● जो पदार्थ स्वाद में खट्टा लगे उसे अम्ल एवं जो स्वाद में कड़वा लगे उसे क्षार कहते हैं ।
64. (1) शीशा एक (Glass) पारदर्शी पदार्थ है।
● जिस पदार्थ से किसी वस्तु को आर-पार देखा जा सकता है, उसे पारदर्शी पदार्थ कहते हैं। जैसे-जल, शीशा, हवा आदि ।
65. (3) शक्ति का SI मात्रक वाट है।
● कार्य का SI मात्रक-जूल है।
● ऊर्जा का SI मात्रक-जूल ही है।
● भोजन से प्राप्त ऊर्जा को कैलोरी में मापा जाता है।
● बल का SI मात्रक न्यूटन है।
66. (2) राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है। प्रत्येक दो वर्ष के पश्चात् राज्य सभा के एक-तिहाई सदस्य सेवा निवृत्त हो जाते हैं।
● लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।
● विधानसभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।
67. (4) भारत का सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में स्थित है। इसकी स्थापना 28 जनवरी, 1950 ई. को हुई।
● पटना उच्च न्यायालय की स्थापना 1916 ई. में हुई।
● सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम फातिमा बीबी थीं ।
● सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीशों का कार्यकाल 65 वर्ष की आयु तक होता है।
68. (1) ग्रीनवीच से गुजरने वाली देशान्तर रेखा को प्रधान मध्यान रेखा या 0° का देशान्तर रेखा कहते हैं।
● 180° देशान्तर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है।
● देशान्तर रेखाओं की कुल संख्या 360 है।
69.(3)
70. (1) ह्वेनसांग हर्षवर्द्धन के शासनकाल में भारत आया था। इसने नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ने एवं पढ़ाने का कार्य किया।
● नालंदा विश्वविद्यालय के संस्थापक कुमारगुप्त प्रथम थे।
● प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय स्थापत्य कला का एक अद्भुत नमूना है।
● नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 450-470 ई. (5वी.) शताब्दी में हुई थी।
71. (2) बिहार के पावापुरी में जलमंदिर है। यह जैन धर्म का पवित्र तीर्थ स्थल है।
● भगवान महावीर ने 527 ई. पूर्व, 72 वर्ष की आयु में बिहार के पावापुरी में निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त किया था।
● सिखों के दसवें गुरू गोविन्द सिंह का जन्म पटना साहिब में 1666 ई. में हुआ था।
72. (3) लॉयड बॉटनिकल गार्डेन दार्जिलिंग में है तथा इसकी स्थापना 1878 में हुई थी।
● सिक्किम की राजधानी गंगटोक है तथा सिक्किम की प्रमुख जनजातियाँ लेप्चा, नेपाली एवं भुटिया हैं।
73. (1) भारत का प्राचीनतम वेद ऋग्वेद है तथा इसमें 10 मंडल, 1028 सूक्त एवं 10,600 ऋचाओं (मंत्रों) की संख्या है।
● वेद की संख्या चार है- ऋग्वेद, यजुर्वेद सामवेद तथा अथर्ववेद ।
● यजुर्वेद में कर्मकाण्ड, सामवेद में संगीत तथा अथर्ववेद में रोग निवारण एवं जादू-टोना का उल्लेख किया गया है ।
74. (1) नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम दार्जिलिंग में है। इसकी स्थापना 1903 ई. में हुई थी।
75. (3) नालंदा विश्वविद्यालय में पुस्तकालय को धर्मगंज के नाम से जाना जाता था।
● नालंदा विश्वविद्यालय में तीन पुस्तकालय रत्नरंजक, रत्नोदधि तथा रत्नसागर थे।
76. (1) शेरशाह का मकबरा सासाराम (रोहतास) में स्थित है।
● शेरशाह का बचपन का नाम फरीद खाँ था ।
● शेरशाह ने सोने, चांदी एवं ताम्बे के सिक्के चलाया।
● शेरशाह सूरी ने डाकप्रथा को पुनर्गठित किया।
77. (4) कोयला, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस जीवाश्म ईंधन हैं।
● जीवाश्म ईंधन एक प्रकार का कई वर्षों पहले बना प्राकृतिक ईंधन होता है।
● जीवाश्म ईंधन मुख्य रूप से कार्बन का बना होता है।
78. (3) विश्व में सर्वाधिक वर्षा मौसिनराम (मेघालय) में होती है।
● मेघालय की प्रमुख जनजातियाँ गारो, खासी और जयंतिया हैं।
79. (3) हिमालय पर्वतारोहन संस्थान की स्थापना 1954 ई. में हुई थी।
● हिमालय पर्वतरोहन संस्थान दार्जिलिंग (पं. बंगाल) में स्थित है।
● हिमालय पर्वतरोहन संस्थान में तेनजिंग नोरगे की आदमकद मूर्ति स्थापित है।
● हिमालय पर्वतारोहण संस्थान के प्रथम अध्यक्ष, तेनजिंग नोरगे थे।
80. (3) बिहार में तेल शोधक कारखाना बेगुसराय के बरौनी में स्थित है जो सोवियत संघ की मदद से स्थापित किया गया था।
● भारत का पहला तेल शोधक कारखाना डिगबोई रिफाइनरी असम था, जो 1901 में शुरू किया गया था।
81. (3) बिहार से लोकसभा के लिए 40 सदस्य चुने जाते हैं।
● वर्तमान (2022 ) में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हैं।
● भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे ।
● भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार थी ।
82. (4) बिश्नोई जनजाति का संबंध राजस्थान से है।
● बिश्नोई संप्रदाय के संस्थापक जम्भोजी महाराज थे।
● यह पर्यावरण संरक्षक जनजाति है।
83. (2) 22 मार्च, 1912 को बिहार और उड़ीसा बंगाल से अलग होकर एक नए प्रान्त के रूप में गठित हुआ। 1 अप्रैल, 1912 को बिहार और उड़ीसा नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आए।
● बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा 19 जुलाई, 1905 को भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन के द्वारा किया गया था।
● बंगाल विभाजन 1911 ई. में (लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय द्वारा) रद्द कर दिया गया था।
84. (2) पनामा नहर प्रशांत महासागर एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
● स्वेज नहर भू-मध्य सागर एवं लाल सागर को जोड़ती है।
85. (4) बिहार का शोक कोसी नदी को कहा जाता है तथा बंगाल का शोक दामोदर नदी को कहा जाता है।
● कोसी नदी का उद्गम स्थल हिमालय है।
86. (3) वेद का अर्थ ज्ञान होता है।
● इसकी कुल संख्या चार हैं: ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद ।
87. (4) पृथ्वी का लगभग 71% हिस्सा जल से ढका है तथा शेष 29% स्थल है।
● पृथ्वी पर कुल जल का 97% जल महासागर में है जो नमकीन और पीने के काम नहीं आता है।
● लगभग 2 से 3 प्रतिशत पानी पीने योग्य है।
88. (3) तमिलनाडु में पोंगल त्योहार धान की कटाई के बाद होती है तथा उसी दिन बिहार में मकर संक्रांति त्योहार मनाया जाता है।
89. (2) कर्क रेखा भारत से होकर गुजरती है।
● कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है – मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात।
● कर्क रेखा ग्लोब पर पश्चिम से पूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है।
● 23-1/2 उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा कहा जाता है।
● 23-1/2 दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा कहा जाता है।
90. (3) माउण्ट एवरेस्ट नेपाल में अवस्थित है तथा यह विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है जिसकी ऊँचाई लगभग 8848 मीटर है।
● एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे 1953 ई. में माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति बने ।
● बछेंद्रीपाल एवरेस्ट चोटी पर पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनी। वह 1984 में एवरेस्ट की चोटी पर पहुँची थीं।
● जुंको तवई (जापान) एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली (1975) विश्व की पहली महिला बनी थीं।
91. (2) अनुस्वार की ध्वनि प्रकट करने के लिए लिपि – चिह्न के ऊपर बिन्दु लगाया जाता है।
● जिस ध्वनि के उच्चारण में ‘ह’ की तरह होता है उसे विसर्ग कहते हैं।
● हलंत किसी वर्ण के आधे होने का एक सूचक चिह्न है जो उस वर्ण के नीचे लगाया जाता है।
● तत्सम शब्दों में चन्द्र बिन्दु का प्रयोग नहीं होता है।
92. (3) ड़ और ढ़ को द्विगुण व्यंजन कहते हैं।
क्ष, त्र, ज्ञ, श्र को संयुक्त व्यंजन कहते हैं ।
● श, ष, स, ह ऊष्म व्यंजन हैं।
● य, र, ल, व अंतः स्थ व्यंजन हैं।
93. (1) हुआ यूँ कि शीर्षक पाठ में बोधराज को माँ की भूमिका निभाने में परेशानी हो रही थी। इस पाठ के लेखक श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे थे।
● हुआँ यूँ कि शीर्षक पाठ के लेखक भीष्म साहनी हैं।
94. (2) प्रत्यय के दो भेद होते हैं—
1. कृत प्रत्यय                         2. तद्धित प्रत्यय
क्रिया को छोड़कर अन्य शब्दों के साथ लगने वाले प्रत्यय को तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
● कृत प्रत्यय के योग से बने शब्द को कृदन्त कहते हैं।
● तद्धित प्रत्यय के योग से बने प्रत्यय को तद्धितांत कहते हैं।
95. (3) घर बसाना मुहावरे का अर्थ – विवाह करना है।
● घोड़े बेचकर सोना मुहावरे का अर्थ बेफिक्र होना है।
96. (3) जिस समास का दूसरा पद प्रधान हो तत्पुरुष समास कहलाता है। जैसे—
धनहीन – धन से हीन
राजपुत्र – राजा का पुत्र
राजमहल – राजा का महल
राहखर्च – राह के लिए खर्च
● भरपेट अव्ययीभाव समास है।
97. (2) ‘म’ ऊष्म व्यंजन नहीं हैं बल्कि स्पर्श व्यंजन है।
● क से म तक स्पर्श व्यंजन हैं।
98. (3) टिपटिपवा शीर्षक लोक कथा में भोला का गदहा गायब था।
● टिपटिपवा लोककथा की लेखिका मृदुला सिन्हा हैं।
99. (4) प्रत्येक व्यंजन के उच्चारण में ‘अ’ की ध्वनि छिपी हुई होती है। शिवा
● ‘अ’ एक उदासीन स्वर है क्योंकि इसकी कोई मात्रा नहीं होती
100. (2) सामान्यत:, शब्द दो प्रकार के होते हैं सार्थक और निरर्थक | सार्थक शब्दों के अर्थ होते हैं और निरर्थक शब्दों के अर्थ नहीं होते हैं।
● उत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों के चार भेद हैं : (1) तत्सम, (2) तद्भव, (3) देशज और (4) विदेशी शब्द
● रचना की दृष्टि से शब्दों के तीन प्रकार हैं- (1) रूढ़,
(2) यौगिक और, (3) योगरूढ़।
101. (3) ‘नासिक’ तत्सम शब्द है। इसका तद्भव रूप ‘नाक’ है।
102. (4) पूर्ण अनुनासिक ध्वनि अनुस्वार है।
● जिन स्वरों के उच्चारण में मुख और नाक दोनों की सहायता की आवश्यकता होती है। उसे अनुनासिक कहते हैं।
● इन स्वरों को लिखते समय इनके ऊपर अनुनासिक के चिह्न चन्द्र बिन्दु ( ँ ) का प्रयोग किया जाता है।
● इ, ई, ए, ऐ, ओ, और औ के मात्राओं के साथ अनुनासिक ( ँ ) के स्थान पर अनुस्वार (.) लगाया जाता है।
● शिरो रेखा से ऊपर लगी मात्राओं वाले शब्दों में अनुनासिक के स्थान पर अनुस्वार अर्थात् बिन्दु का प्रयोग ही होता है।
103 (1) प्रयोग के अनुसार सर्वनाम के छः भेद हैं :
(1) पुरुषवाचक (2) निजवाचक (3) निश्चयवाचक, (4) अनिश्चयवाचक (5) सम्बन्धवाचक और
(6) प्रश्नवाचक ।
● हिन्दी में कुल सर्वनाम 11 हैं- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई, कुछ।
104. (3) पराजय में ‘प्र’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है।
● पराजय (परा + जय) में ‘परा’ उपसर्ग है
105 (1) संत कबीर दास हिन्दी साहित्य के भक्तिकाल के एकमात्र कवि हैं।
● रीतिकाल के प्रमुख कवि केशवदास, चिंतामणि एवं भिखारीदास
● आदिकाल के प्रमुख कवि विद्यापति, अब्दुर्रहमान, श्रीधर एवं अमीर खुसरो हैं।
● आधुनिक काल के प्रमुख कवि श्रीधर पाठक, भीष्म साहनी, दिनकर, महादेवी वर्मा, रामवृक्ष बेनीपुरी एवं प्रेमचन्द्र इत्यादि हैं।
106. (3) द्रव्यवाचक संज्ञा वह है, जो किसी वस्तु के तरल होने का बोध कराता है। जैसे- पानी, घी, तेल, चाँदी, सोना, लोहा, चीनी आदि ।
107. (3) वर्ण के आधार पर संधि के तीन भेद
1. स्वर संधि, 2. व्यंजन संधि तथा 3. विसर्ग संधि हैं।
108. (4) मुक्ताक्षर की अंतिम ध्वनि ‘अ’ है, जो कि स्वर है।
109. (3) यह काम जल्दी से करना है। पदक्रम की दृष्टि से सही है।
110. (4) वस्त्र, वसन, चीर सभी कपड़ा के पर्यायवाची हैं लेकिन कामना अभिलाषा का पर्यायवाची है।
111. (*) परसर्ग ‘को’ का प्रयोग प्रायः अचेतन पदार्थों एवं संधि के साथ नहीं होता है।
112. (4) भूखा में ‘आ’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ ।
113. (3) मूर्तिवत शब्द का अर्थ मूर्ति के जैसा है।
114. (2) व्यक्तिवाचक संज्ञा से किसी व्यक्ति, स्थान एवं वस्तु का बोध होता है— जैसे- भारतीय अमेरिकी, गंगा नदी, हिमालय पर्वत आदि ।
115. (1) कलम, गाय, घोड़ा, कुर्सी, टेबल, वृक्ष, नदी, सागर, महासागर जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
● किसी प्राणी, वस्तु या स्थान विशेष की जाति का बोध कराने वाले को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं ।
116. (2) आजादी में जीवन शीर्षक कविता के रचयिता भगवती प्रसाद द्विवेदी हैं।
117. (1) मदर टेरेसा के बचपन का नाम एग्नेस गोजा बोजाक्यू था। मदर टेरेसा मूलत: अलबानिया की थी। 1950 ई. में मदर टेरेसा ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी नामक संस्था की स्थापना की।
118. (4) वैसे शब्द जो किसी समान अर्थ के कारण दूसरे का स्थान लेते हैं, पयार्यवाची कहलाते हैं ।
● किरण का पयार्यवाची शब्द – मयूख, अंशु, रश्मि, मरीचि एवं प्रभा होता है।
119. (2) एक-दूसरे के विपरीत अर्थ रखने वाले शब्द को विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं। जैसे
विशिष्ट – सामान्य
आधुनिक – प्राचीन
मोटा – पतला
गुण – अवगुण
120. (1) अंधेरखाता मुहावरे का अर्थ अन्याय है।
मुहावरा स्वयं में पूर्ण वाक्य नहीं होता है। इसे किसी वाक्य के साथ प्रयोग किया जाता है।
121. (2) Sparrows के eggs हल्के हरित श्वेत रंग (pale greenish white) के होते हैं।
122. (1) Preposition ‘on’ का प्रयोग ‘पर’ के अर्थ में होता है। वाक्य में Island पर पाँच घर होने की बात कही गई है।
123. (3) Example Exampel
                    (✓)         (×)
124. (1) Poem ‘Lovely Moon’ में रात में mother लोरियाँ (lullabies) गाती हैं।
125 (4) एक ही समय और स्थान पर कई लोगों को प्रभावित करने वाली बीमारी को Epidemic कहते हैं।
Elocution (Noun) स्पष्ट और अर्थपूर्ण भाषण का कौशल (the skill of clear and expressive speech)
Drought (Noun) : अकाल, सूखा ( a shortage of rainfall)
Panacea (Noun) : रामबाण, सब रोगों को अच्छा करने वाली औषधि (a remedy for all diseases)
126 (2) Stingy (Adjective) = कंजूस, लोभी (unwilling to spend money)
Miserly (Adjective) : कंजूस, लालची (unwilling to spend any money)
Extravagent (Adjective) : अनावश्यक खर्च करने वाला (free-spending)
Wasteful (Adjective) : अनावश्यक, अपव्ययी, उड़ाऊ, (using or expending something of value carelessly)
127. (3) Former (Adjective) : दो में से पहला, भूतपूर्व (referring to the first of two things or persons).
Latter (Adjective) = बाद वाला, पिछला (referring to the second of two things or persons).
Subsequent (Adjective) पीछे आने वाले (following).
Later (Adverb) : के बाद, बाद में ( later on, after)
Result (Noun): परिणाम, नतीजा (outcome)
128. (4) Chapter ‘Jesus to Supper’ में गरीब बूढ़ा जोड़ा सब्जी ( vegetables) लेने बाजार गए थे।
129. (4) Car and motor का कोई special meaning नहीं है।
Bread and butter (Idiom) = मूलभूत जरूरत, जीविका (a person’s livelihood)
Bag and baggage (Idiom) : बोरिया बिस्तर समेत (with all belongings)
Slow and steady ( phrase) : धीमी और स्थिर
130. (4) वाक्य present indefinte tense में है और यह एक Negative sentence है । Negative sentence की संरचना :
● They do not play cricket
● He does not play cricket.
131. (2) Flock (Noun) (चिड़ियों का) झुंड
Fleet (Noun) जहाजों का बेड़ा
Mob (Noun) उपद्रवी आदमी की भीड़
Crowd (Noun) जनसमूह, भीड़
                (132-136) Passage
       Meanings of difficult words
1. Prominent (Adjective) : प्रसिद्ध, प्रख्यात, प्रमुख
2. Everywhere (Adverb) : हर जगह, सब जगह 3. Except (verb) : को छोड़कर के सिवा
4. Familiar (Adjective) : परिचित, जाना-पहचाना
5. Dense (Adjective) : धना
6. Alone (Adjective) : अकेला, एकमात्र
7. Whenever (Adverb) : जिस, समय, जब कभी
8. Gather (Verb) : इकट्ठा, होना, एकत्र हो जाना
9. Mourn (Verb) : शोक माना, विलाप करना
10. Neither… nor (Conjunction) : दोनों में से कोई भी नहीं
11. Lifespan (Noun) : जीवनकाल, उम्र
12. Lay (Verb) : अंडा देना
13. Hover (Verb) : मँडराना, हवा में एक ही चक्कर काटना ।
132. (4) Four
133. (3) When a crow dies
134. (2) Antarctica
135. (2) Dead animals
136. (1) In open spaces
137. (1) Chapter The small of Bread and the Sound Money’ में गरीब आदमी ने मीठी गंध की रोटी का आनंद लिया था।
138. (2) जो मानव जाति से प्यार करता है उसे philanthropist कहते हैं।
Optimist (Noun) = आशावादी (someone who always believes that good things will happen)
Pessimist (Noun) : निराशावादी (someone thinking worst thing will always happen)
Atheist (Noun) : नास्तिक (someone who does not belive in the existence of God)
139. (2) Acquaintance (Noun) = जान-पहचान, परिचय
140. (4) किसी दूर की वस्तु को देखने की उपकरण को Telescope कहते हैं।
Kaleidoscope (Noun): एक खिलौना जिसमें कई प्रकार के रंग व रूप दिखाई पड़ते हैं। (an optical toy in a tube)
Periscope (Noun): पेरिस्कोप (a long, vertical tube containing a set of mirror by which an observer obtains an otherwise obstructed field of view)
Microscope (Noun) : सूक्ष्मदर्शी, खुर्दबीन ( a scientific instrument which makes very small objects look bigger)
141. (4) Bag and baggage (Idiom): बोरिया-बिस्तर के साथ ( with all belongings)
142. (3) वाक्य Future indefinite tense में है। Future indefinite tense में shall / will के बाद V¹ का प्रयोग होता है। संरचना देंखे।
Subject + Shall/will + v¹ + ow.
143 (3) Foe (Noun): शत्रु, दुश्मन ( enemy, opponent) Logic (Noun) तर्क (argumentation),
144. ( 2 ) जो ईश्वर में विश्वास करता है उसे Theist कहते हैं ।
Omniscient (Adjective) : सर्वदर्शी (all-knowing).
145. (4) जो लोग जहाज को संचालित करते हैं उन्हें crew कहा जाता है।
Crew (Noun) : the sailors working on a ship.
146. (4) कहानी Three Little pigs’ में पहले सूअर ने पुआल (straw) से अपना घर बनाया ।
147. (3) Expression ‘had better’ का प्रयोग सलाह advice/ suggestion) के लिए प्रयोग किया जाता है।
● You had better sleep now.
‘had better’ को हिन्दी में अच्छा होगा, ठीक होगा कहते हैं।
148. (3) Verb ‘enjoy के बाद gerund (v¹ + ing) का प्रयोग होता है। अत: swimming का प्रयोग सही है।
Enjoy + gerund (v¹ + ing)
149. (3) “The prisoner was hanged’ अर्थात् कैदी को फाँसी दी गयी थी।
V¹                  V²                V³
Hang       hanged       hanged
फाँसी देना
Hang         hung           hung
(लटकाना, टाँगना)
वाक्य passive voice में है अत: v³ (hanged) का प्रयोग होगा।
150. (2) Preposition ‘above’ का प्रयोग ‘के उपर’ के अर्थ में अधिक ऊँचाई के लिए होता है। जैसे-
● The cloud was above the mountains.

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *