simultala class 6 notes in hindi | सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2020 प्रारंभिक परीक्षा

simultala class 6 notes in hindi | सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2020 प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा
खण्ड-क : गणित | खण्ड-ख : विज्ञान | खण्ड-ग : समाज विज्ञान | खण्ड-घ : हिन्दी | खण्ड-ङ : अंग्रेजी
          खण्ड-क: गणित (प्रश्न क्रमांक 1 से 40)
1. एक आयताकार दरी का क्षेत्रफल 120 वर्ग मीटर है तथा उसका परिमाप 46 मीटर है तो उसके विकर्ण की लम्बाई होगी :
(1) 15 मीटर
(2) 16 मीटर
(3) 17 मीटर
(4) 20 मीटर
2. एक दौड़ में रघु 5 किमी. की दूरी 20 मिनट में तय करता है, तो 50 मिनट में कितनी दूरी तय करेगा ?
(1) 10.5 किमी.
(2) 12 किमी.ó
(3) 12.5 किमी.
(4) 13.5 किमी.
3. 36 ÷ (-9) = ?
(1) 4
(2) -4
(3) 6
(4) इनमें से काई नहीं
4. यदि A का 15% = B का 20% तब A : B = ?
(1) 3 : 4
(2) 4 : 3
(3) 17 : 16
(4) 16 : 17
5. अगर a, b, c समानुपाती हैं, तब :
(1) a² = b
(2) b² = ac
(3) c² = ab
(4) इनमें से कोई नहीं
6. (-12) – (-5) = ?
(1) -17
(2) -7
(3) 7
(4) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से सबसे बड़ा भिन्न कौन-सा है ?
(1) 5/7
(2) 5/6
(3) 5/9
(4) 5/8
8. दो पूर्णांकों का योग 20 है। अगर एक पूर्णांक -5 हो, तो दूसरा क्या होगा ?
(1) 25
(2) -25
(3) 15
(4) -15
9. एक 6 मीटर लम्बा पेड़ 4 मीटर लम्बी छाया बनाता है, उसी समय एक झंडा स्तंभ 50 मीटर लम्बी छाया बनाता है, तो झंडा स्तंभ की लम्बाई क्या होगी ?
(1) 50 मीटर
(2) 75 मीटर
(3) 33-1/2 मीटर
(4) इनमें से कोई नहीं
10. 90 का ? % = 60
(1) 66-2/3
(2) 66-6/9
(3) 200/3
(4) इनमें से सभी
11. तीन संख्याएँ जो एक-दूसरे की सह-अभाज्य हैं, में से प्रथम दो संख्याओं का गुणनफल 551 है, तथा अंतिम दो संख्याओं का गुणनफल 1073 है, तो तीनों संख्याओं का योगफल होगा :
(1) 75
(2) 81
(3) 85
(4) 89
12. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 11 है तथा लघुत्तम समापवर्त्य 7700 है। अगर उनमें से एक संख्या 275 है, तो दूसरी संख्या है :
(1) 318
(2) 283
(3) 279
(4) 308
13. -5 से 4 अधिक है :
(1) -9
(2) 9
(3) -1
(4) 1
14. एक व्यक्ति का वार्षिक वेतन 7500 रुपये है. 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के बाद उसका नया वार्षिक वेतन ( रुपये में ) क्या होगा ?
(1) 8000
(2) 8100
(3) 8500
(4) इनमें से कोई नहीं
15. 12 पेंसिल का क्रय मूल्य, 15 पेंसिल के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो हानि प्रतिशत होगा—
(1) 22%
(2) 25%
(3) 30%
(4) 16-2/3%
16. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
(1) -4 > -3
(2) -4 <-3
(3) -4 और 3 तुलनात्मक नहीं है।
(4) इनमें से कोई नहीं
17. (y का x% + x का y%) होगा :
(1) y का x%
(2) 3 का xy%
(3) x का y%
(4) xy का 2%
18. किसी संख्या का 37%, 990.86 है। उसी संख्या के 19% का मान लगभग क्या होगा ?
(1) 400
(2) 599
(3) 0.078
(4) 700
19. 0.07 + 0.008 बराबर है :
(1) 0.15
(2) 0.016
(3) 0.078
(4) 0.78
20. (-9) × 6+ (-9) × 4 = ?
(1) -90
(2) 90
(3) -18
(4) 18
21. -16 का परवर्तक है—
(1) -15
(2) -17
(3) 15
(4) 17
22. एक समबाहु त्रिभुज की भुजा की माप 8 सेमी. है। त्रिभुज का क्षेत्रफल होगा :
(1) 4√3 वर्ग सेमी.
(2) 16√3 वर्ग सेमी.
(3) 21.3 वर्ग सेमी.
(4) 64 वर्ग सेमी.
23. एक बराबर परिमाप वाले वर्ग तथा आयत का परिमाप 48 मीटर है तथा उनके क्षेत्रफल का अन्तर 4 वर्ग मीटर है, तो आयत की चौड़ाई होगी :
(1) 10 मीटर
(2) 12 मीटर
(3) 14 मीटर
(4) 20 मीटर
24. इनमें से कौन सबसे बड़ी संख्या है ?
(1) 0.182
(2) 0.0925
(3) 0.29
(4) 0.038
25. किसी शहर की आबादी 5% प्रतिवर्ष की दर से बढ़ती है। यदि शहर की वर्तमान आबादी 1,85220 है, तो एक वर्ष पहले क्या होगी ?
(1) 1,75,500
(2) 1,76,400
(3) 1,75,000
(4) इनमें से कोई नहीं
26. 11/7 कर सकते हैं :
(1) 7-1/4
(2) 4-1/7
(3) 1-4/7
(4) इनमें से कोई नहीं
27. एक आयत का क्षेत्रफल 650 वर्ग सेमी. है तथा उसकी चौड़ाई 13 सेमी. है, तो आयत का परिमाप होगा :
(1) 63 सेमी.
(2) 130 सेमी.
(3) 100 सेमी.
(4) 126 सेमी.
28. किसी समानुपात का पहला, दूसरा एवं चौथा पद क्रमशः 12, 21 एवं 14 है, तब तीसरा पद होगा :
(1) 16
(2) 18
(3) 21
(4) 8
29. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे बड़ा भिन्न है ?
(1) 13/16
(2) 31/40
(3) 63/80
(4) 7/8
30. किसी शून्येत्तर संख्या एवं उसके वर्ग का औसत उस संख्या का पाँच गुना है, तो संख्या क्या है ?
(1) 17
(2) 9
(3) 29.5
(4) 29
31. (-42) + (-35) = ?
(1) -7
(2) 7
(3) -77
(4) इनमें से कोई नहीं
32. 6 दर्जन अंडों की कीमत 108 रुपये है। 132 अंडों की कीमत क्या होगी ?
(1) 204 रुपये
(2) 264 रुपये
(3) 184 रुपये
(4) 198 रुपये
33. वह कम से कम संख्या क्या है, जो 2497 में जोड़ने पर उसका योगफल 5, 6, 4 तथा 3 से विभाज्य हो जाए?
(1) 33
(2) 2
(3) 23
(4) 13
34. चार संख्याओं में पहली संख्या दूसरे की दुगुनी है, दूसरी संख्या तीसरे की एक तिहाई है, तथा तीसरी संख्या चौथे की पाँच गुनी है। संख्याओं का औसत 24.75 है, तो चारों में से सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
(1) 25
(2) 30
(3) 9
(4) इनमें से कोई नहीं
35. 19/9 से -5/9 को घटाने पर प्राप्त होगा
(1) 24/9
(2) 14/9
(3) 14/18
(4) 14/0
36. -5 का योज्य प्रतिलोम है—
(1) 5
(2) 0
(3) -4
(4) -6
37. 29 छात्रों का औसत वजन 28 किलोग्राम है। एक नए छात्र के नामांकन के बाद छात्रों का औसत वजन घटकर 27.8 किलोग्राम हो जाता है, तो नए छात्र का वजन क्या है ?
(1) 21.6 किलोग्राम
(2) 21 किलोग्राम
(3) 22 किलोग्राम
(4) 22.4 किलोग्राम
38. -6 में से 9 को घटाने पर हम पाते हैं :
(1) -15
(2) -3
(3) 3
(4) इनमें से कोई नहीं
39. किसी आयत की लम्बाई उसकी चौड़ाई से तीन गुनी है तथा विकर्ण की लम्बाई 6√10 सेमी. है। उस आयत का परिमाप होगा—
(1) 48 सेमी.
(2) 36 सेमी.
(3) 24 सेमी.
(4) 24√10 सेमी.
40. 36 और 84 का महत्तम समापवर्तक क्या है ?
(1) 6
(2) 4
(3) 12
(4) 18
      खण्ड-ख : विज्ञान ( प्रश्न क्रमांक 41 से 65 )
41. वस्तु पर घर्षण बल सदैव कार्य करता है—
(1) आरोपित बल की दिशा में ।
(2) आरोपित बल की विपरीत दिशा में
(3) संपर्क तल की लम्ब दिशा में।
(4) क्षैतिज से कुछ कोण बनाते हुए।
42. जंगल कटाई का कुप्रभाव पड़ता है—
(1) केवल जंगली जन्तुओं पर
(2) केवल मनुष्यों पर
(3) केवल मौसम पर
(4) उपर्युक्त सभी
43. सभी प्रकार की ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है—
(1) लकड़ी
(2) सूर्य
(3) कोयला
(4) पेट्रोल
44. निम्न में से कौन भारत का राष्ट्रीय पशु है ?
(1) बाघ
(2) शेर
(3) हाथी
(4) घोड़ा
45. एक ही बिंदु से एक कागज के टुकड़े एवं एक लोहे के टुकड़े को एक साथ गिराया जाए, तो वे दोनों एक साथ जमीन पर पहुँचेंगे अगर—
(1) उनका भार समान हो
(2) काफी अधिक ऊँचाई से गिरें
(3) उनका घनत्व समान हो
(4) वे निर्वात में हो
46. निम्नलिखित में से कौन पानी के साथ घोल बनाता है ?
(1) चॉक पाउडर
(2) तेल
(3) नमक
(4) बालू
47. ठेला गाड़ी को चलाना आसान है—
(1) खींच कर
(2) ढकेल कर
(3) खींचना एवं ढकेलना बराबर
(4) ठेला पीछे से उठाकर
48. फूली हुई पूड़ी तेल में तैरती है, क्योंकि—
(1) आटा तेल से हल्का होता है।
(2) पूड़ी में हवा भरी होती है।
(3) पूड़ी में वाष्प भरा होता है।
(4) पूड़ी में तेल भर जाता है।
49. लम्बी कूद के लिए एक एथलीट को कुछ दूर पीछे से दौड़ कर आना पड़ता है—
(1) अधिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए
(2) विशाल बल लगाने के लिए
(3) ज्यादा जड़त्व आघूर्ण उत्पन्न करने के लिए
(4) प्रतिक्रियात्मक बल को बढ़ाने के लिए
50. खेती में उर्वरक का उपयोग
(1) बिल्कुल नहीं करना चाहिए ।
(2) ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए ।
(3) आवश्यकतानुसार करना चाहिए।
(4) कम से कम करना चाहिए।
51. पृथ्वी का कौन-सा गुण मौसम में बदलाव लाता है ?
(1) गोल आकार
(2) अक्ष पर घूमना
(3) परिक्रमण और तिरछा अक्ष
(4) केवल परिक्रमण
52. निम्नलिखित में कौन सरल मशीन नहीं है ?
(1) पेंच
(2) घिरनी
(3) पच्चर
(4) सिलाई मशीन
53. किस प्रकार की मिट्टी पानी ज्यादा रोक सकती है ?
(1) दोमट
(2) केवाल
(3) बलुआही
(4) बलुआही दोमट
54. एक मनुष्य दीवार पर बल लगाकर उसे विस्थापित करने में असमर्थ होता है, तब वह –
(1) ऋणात्मक कार्य करता है।
(2) न्यूनतम धनात्मक कार्य करता है।
(3) कोई कार्य नहीं करता है।
(4) महत्तम धनात्मक कार्य करता है।
55. जैक से गाड़ी उठाना आसान है, क्योंकि—
(1) हाथ से उठाना कठिन है।
(2) कार्य टुकड़ों में बँट जाता है।
(3) कार्य सरल मशीन द्वारा होता है।
(4) जैक में हाथ की ऊर्जा लगती है।
56. निम्न में से कौन सी बीमारी मच्छर से नहीं फैलती है ?
(1) डेंगू
(2) मलेरिया
(3) फाइलेरिया
(4) फ्लू
57. कौन-सा घर्षण लाभप्रद है ?
(1) मशीन के पुर्जों का घर्षण
(2) रेल की पटरी का घर्षण
(3) फर्श पर चलने का घर्षण
(4) चक्का और धुरी का घर्षण
58. निम्न में से कौन टायफाइड का रोगाणु है ?
(1) मच्छर
(2) मक्खी
(3) जीवाणु
(4) कीटाणु
59. एड्स दिवस कब मनाया जाता है ?
(1) 5 जून
(2) 8 अक्टूबर
(3) 11 जुलाई
(4) 1 दिसम्बर
60. निम्नलिखित में से कौन अंडा देने वाला स्तनधारी प्राणी है ?
(1) प्लैटिपस
(2) कंगारु
(3) हाथी
(4) बिल्ली
61. मकान की छत पर दौड़ते हुए बालक में—
(1) गतिज ऊर्जा होती है।
(2) स्थितिज ऊर्जा होती है।
(3) गतिज और स्थितिज ऊर्जा दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं
62. भोजन में विटामिन ‘सी’ की कमी से होता है—
(1) अंधापन
(2) कमजोरी
(3) स्कर्वी
(4) उपर्युक्त सभी
63. टी.बी. से बचने हेतु कौन – सा टीका सही है ?
(1) पोलियो टीका
(2) बी.सी.जी.
(3) डी.पी.टी.
(4) डी.टी.
64. एक हल्की एवं एक भारी वस्तु का संवेग समान है, तो किसकी गतिज ऊर्जा अधिक होगी ?
(1) हल्की वस्तु की
(2) भारी वस्तु की
(3) दोनों की समान होगी
(4) इनमें से कोई नहीं
65. जल विद्युत श्रेष्ठ है क्योंकि—
(1) यह प्रदूषण रहित है।
(2) यह खत्म होने वाला नहीं है।
(3) यह प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग है।
(4) उपर्युक्त सभी
  खण्ड-ग: समाज विज्ञान ( प्रश्न क्रमांक 66 से 90 )
66. सभी ग्राम पंचायत विभाजित होते हैं—
(1) खंड में
(2) वार्ड में
(3) भाग में
(4) इनमें से कोई नहीं
67. ‘नेत्रहीन’ बच्चों को किस लिपि में शिक्षा दी जाती है ?
(1) ब्राह्मी लिपि
(2) रोमन लिपि
(3) खरोष्ठी लिपि
(4) ब्रेल लिपि
68. ‘इंडिया गेट’ किस शहर में अवस्थित है ?
(1) नई दिल्ली
(2) कोलकाता
(3) पटना
(4) मुम्बई
69. बिहार में कितने जिले हैं ?
(1) 36
(2) 38
(3) 40
(4) 42
70. बिहार राज्य की सीमा से किस देश की सीमा सटी हुई है ?
(1) नेपाल
(2) भूटान
(3) तिब्बत
(4) बांग्लादेश
71. वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं ?
(1) राजनाथ सिंह
(2) अरुण जेटली
(3) नरेन्द्र मोदी
(4) नीतीश कुमार
72. भारत में कितने राज्य हैं ?
(1) 26
(2) 27
(3) 28
(4) 29
73. बरसात में लगाई जाने वाली फसलों को क्या नाम दिया गया है ?
(1) खरीफ फसलें
(2) रबी फसलें
(3) जायद फसलें
(4) नकदी फसलें
74. ‘बिश्नोई’ जनजाति भारत के किस राज्य में निवास करती है ?
(1) गुजरात
(2) पंजाब
(3) राजस्थान
(4) हरियाणा
75. ग्राम पंचायत के सचिव की नियुक्ति कौन करता है?
(1) ग्राम सभा
(2) ग्रामीण
(3) सरकार
(4) इनमें से कोई नहीं
76. सम्राट अशोक किसके पुत्र थे ?
(1) चन्द्रगुप्त मौर्य
(2) बिन्दुसार
(3) बिम्बिसार
(4) इनमें से कोई नहीं
77. बिहार के राज्यपाल कौन हैं ?
(1) श्री राम नाथ कोविन्द
(2) श्री सत्यपाल मलिक
(3) श्री केशरी नाथ त्रिपाठी
(4) श्री डी.वाई. पाटिल
78. ‘बिहार का शोक’ किस नदी को कहा जाता है ?
(1) किऊल
(2) गंगा
(3) गंडक
(4) कोसी
79. भारत के किस राज्य में सर्वाधिक वर्षा होती है ?
(1) सिक्किम
(2) महाराष्ट्र
(3) असम
(4) मेघालय
80. पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है—
(1) काराकोरम (K2)
(2) किलिमंजारो
(3) माउण्ट एवरेस्ट
(4) नीलगिरी
81. विश्व विकलांग दिवस कब मनाया जाता है ?
(1) 2 दिसम्बर
(2) 3 दिसम्बर
(3) 4 दिसम्बर
(4) 5 दिसम्बर
82. दरभंगा जिले के दक्षिण में कौन-सा जिला है ?
(1) मधुबनी
(2) सहरसा
(3) मुजफ्फरपुर
(4) समस्तीपुर
83. वेद कितने हैं ?
(1) 2 (दो)
(3) 4 (चार)
(2) 3 (तीन)
(4) 5 (पाँच)
84. ‘मादा एनाफिलीज’ मच्छर के काटने से कौन-सी बीमारी होती है ?
(1) चेचक
(2) डेंगू
(3) मलेरिया
(4) खसरा
85. दक्कन का पठार कहाँ स्थित है ?
(1) केन्या
(2) आस्ट्रेलिया
(3) भारत
(4) अमेरिका
86. ‘वाल्मीकि वन्य जीव अभयारण्य’ किस राज्य में अवस्थित है ?
(1) उत्तर प्रदेश
(2) बिहार
(3) झारखंड
(4) पश्चिम बंगाल
87. विश्व में सर्वाधिक वर्षा किस स्थान पर होती है ?
(1) मुम्बई
(2) आसनसोल
(3) मासिनराम
(4) दिल्ली
88. ‘भारत का स्विट्जरलैण्ड’ किस राज्य को कहा जाता है?
(1) केरल
(2) उत्तराखंड
(3) जम्मू कश्मीर
(4) हिमाचल प्रदेश
89. पृथ्वी पर स्थित सबसे गहरे स्थान को कहते हैं—
(1) मेरियाना गर्त
(2) कच्छ की खाड़ी
(3) बंगाल की खाड़ी
(4) इनमें से कोई नहीं
90. बिहार का लोकनृत्य निम्न में से कौन-सा है ?
(1) झिझिया
(2) तमाशा
(3) कत्थक
(4) छऊ
       खण्ड-घ : हिन्दी ( प्रश्न क्रमांक 91 से 120 )
91. ‘कृश’ का विलोम है—
(1) स्थूल
(2) दृढ़
(3) हृष्ट-पुष्ट
(4) कठोर
92. ‘विनय पत्रिका’ किनकी रचना है ?
(1) सूरदास
(2) नंददास
(3) जायसी
(4) तुलसीदास
93. स्वर वर्ण के कितने भेद हैं ?
(1) दो
(2) चार
(3) तीन
(4) छः
94. ‘अम्मा’ का तत्सम रूप होगा—
(1) अंबा
(2) अंब
(3) आंब
(4) आंबा
95. पदक्रम की दृष्टि से सही वाक्य है—
(1) कैसे तुमने कपड़े पहने हैं ?
(2) तुमने कैसे कपड़े पहने हैं ?
(3) तुमने कपड़े कैसे पहने हैं ?
(4) तुमने कपड़े पहने कैसे हैं ?
96. भाववाचक संज्ञा के कितने भेद हैं ?
(1) तीन
(2) दो
(3) पाँच
(4) चार
97. ‘एक आँख से देखना’ मुहावरे का अर्थ है—
(1) एक समान मानना
(2) कट्टर होना
(3) भैंगा होना
(4) एक विचार धारा से तोलना
98. विष्णु पोट्टि को क्या कहलाने का शौक था ?
(1) कंजूस
(2) दानी
(3) महात्मा
(4) देशभक्त
99. ‘रेलगाड़ी’ शब्द है—
(1) तत्सम
(2) रूढ़
(3) संकर
(4) तद्भव
100. ‘ऋ’ का प्रयोग होता है—
(1) केवल हिन्दी के तद्भव शब्दों में
(2) केवल संस्कृत से लिए गए तत्सम शब्दों में
(3) हिन्दी के तत्सम् शब्दों में
(4) हिन्दी और संस्कृत दोनों के शब्दों में
101. रहीम किस काल के कवि हैं ?
(1) रीतिकाल
(2) भक्तिकाल
(3) आदिकाल
(4) आधुनिक काल
102. ‘दृष्टि’ का पर्यायवाची शब्द है—
(1) आँख
(2) निगाह
(3) नजर
(4) टकटकी
103. संज्ञा का तात्पर्य है—
(1) धर्म
(2) स्वभाव
(3) नाम
(4) कर्म
104. ‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ है—
(1) थोड़े में बहुत कहना
(2) असंभव कार्य
(3) चमत्कार उत्पन्न करना
(4) अधिक सुनाना
105. हलन्त का प्रयोग किया जाता है—
(1) व्यंजन को द्वित्व रूप में लिखने के लिए
(2) स्वर- व्यंजन को अलग करने के लिए
(3) व्यंजन और स्वर को जोड़ने के लिए
(4) व्यंजन को स्वर रहित लिखने के लिए
106. निर्गुण धारा के कवि हैं—
(1) रहीम
(2) नंददास
(3) कबीरदास
(4) सूरदास
107. पर्यायवाची शब्दों की श्रृंखला से संबद्ध शब्द नहीं है—
(1) अभ्यागत
(2) अतिथि
(3) आगंतुक
(4) अंतर्गत
108. वर्णमाला कहा जाता है—
(1) ऊष्म व्यंजन समूह को
(2) अंतस्थ व्यंजन समूह को
(3) वर्गों के क्रमबद्ध समूह को
(4) स्वरों के क्रमबद्ध समूह को
109. ‘पड़ोसिन’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है? 
(1) इन
(2) अ
(3) न
(4) आइन
110. ‘ऐतिहासिक’ शब्द है—
(1) भावात्मक संज्ञा
(2) विशेषण
(3) क्रिया-विशेषण
(4) अव्यय
111. गवारा का अर्थ है—
(1) स्वीकार
(2) अस्वीकार
(3) सहमति
(4) असहमति
112. परसर्ग ‘ने’ के कारण क्रिया सदा किस काल में होती है ?
(1) वर्तमान काल
(2) भूतकाल
(3) भविष्यत् काल
(4) किसी में नहीं
113. भाषा का मूल रूप है—
(1) मौखिक
(2) लिखित
(3) सांकेतिक
(4) कोई नहीं
114. ‘तद्धित’ किसका भेद है—
(1) क्रिया विशेषण
(2) उपसर्ग
(3) प्रत्यय
(4) क्रिया
115. ‘महात्मा’ शब्द संज्ञा के किस भेद के अंतर्गत आता है ?
(1) व्यक्तिवाचक
(2) जातिवाचक
(3) द्रव्यवाचक
(4) भाववाचक
116. अव्ययीभाव समास का उदाहरण है—
(1) आजन्म
(2) अनश्वर
(3) गोपाल
(4) दानवीर
117. किस शब्द में ‘वि’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है? 
(1) विधायक
(2) विधर्मी
(3) व्यायाम
(4) विशुद्ध
118. अयोगवाद कितने हैं ?
(1) तीन
(2) दो
(3) चार
(4) पाँच
119. गणना के आधार पर संज्ञा के कितने भेद हैं ?
(1) दो
(2) चार
(3) तीन
(4) सात
120. ‘नेपाली’ भाषा की लिपि है—
(1) रोमन
(2) देवनागरी
(3) गुरुमुखी
(4) नेपाली
खण्ड-ङ : अंग्रेजी  ( प्रश्न क्रमांक 121 से 150 )
121. The act of moving permanently from one place to another is called—
(1) Inspiration
(2) Transformation
(3) Migration
(4) Generation
122. In the story ‘An Act of Bravery’ Shankar saw two men putting a heavy bag into the ______
(1) bus
(2) jeep
(3) car
(4) truck
123. Find the correctly spelt word—
(1) Autocrasy
(2) Autocrashy
(3) Autocracy
(4) Autocrsy
124. In the story “The smell of Bread and the Sound of Money” the poor man had only—
(1) two small coins
(2) two big coins
(3) two small notes
(4) two big notes
125. His great lust _____ power put him in trouble.
(1) on
(2) with
(3) for
(4) at
126. Find the only mis-spelt word from the following—
(1) Prominent
(2) Ancient
(3) Dominant
(4) Complaint
127. The person who books your ticket on a bus is—
(1) Driver
(2) Conductor
(3) Inspector
(4) Passenger
128. ‘Lots of stands for—
(1) A small number
(2) A medium number
(3) A large number
(4) A valuable number
 129. One who lives on herbs and plants are called—
(1) Carnivorous
(2) Herbivorous
(3) Omnivorous
(4) Cannibal
130. The Child is very fond of floating ______  in a river as per the poem, ‘Day by Day I float my Paper Boats’. 
(1) papers
(2) clothes
(3) paper-boats
(4) ships
131. One who looks at the dark side of things is—
(1) Baptist
(2) Optimist
(3) Pessimist
(4) Sadist
132. ‘Rebuff means—
(1) simple refusal
(2) kind refusal
(3) unkind refusal
(4) loving refusal
133. Find the word meaning same as ‘elevated’—
(1) Deep
(2) High
(3) Shallow
(4) Plain
134. A ‘glutton’ is the one who—
(1) eats too much
(2) eats enough
(3) eats too little
(4) eats less
135. Theist’ is the one who—
(1) believes in god
(2) does-not believe in god
(3) believes in human
(4) does-not believe in human
136. The opposite of ‘foolish’ is—
(1) Stupid
(2) Steady
(3) Intelligent
(4) Lazy
137. ‘Day by Day I Float my Paper Boats’ has been written by :
(1) Rabindranath Tagore
(2) R.K. Narayan
(3) Toru Dutt
(4) Keki N Daruwalla
138. Which of the following pairs is rhyming perfectly ?
(1) good-better
(2) tall-taller
(3) bread-butter
(4) crime-prime
139. In the story ‘An Act of Bravery’ Shankar saw two men putting a heavy ____  into the jeep. 
(1) thing
(2) box
(3) bag
(4) cartoon
140. The opposite of ‘lend’ is—
(1) Sorrow
(2) Narrow
(3) Borrow
(4) Follow
141. In the story ‘An Act of Bravery’ Shankar saw ______  men putting a heavy bag into the jeep. 
(1) three
(2) four
(3) two
(4) five
142. Something which cannot be seen is-
(1) Invincible
(2) Invisible
(3) Inaudible
(4) Impossible
143. One who looks at the bright side of things in life is—
(1) Baptist
(2) Optimist
(3) Pessimist
(4) Sadist
144. The opposite of ‘floating’ is 
(1) Swimming
(2) Sinking
(3) Surfing
(4) Stinking
145. As per the story “The Smell of Bread and the Sound of Money” the poor man every-day enjoyed ______
(1) the cakes
(2) the biscuits
(3) the bread
(4) the smell
Directions (146-150): Read the passage and answer the questions that follow :
Long ago in Mongolia there lived an emperor who feared growing old. One day he saw an old man in the street. Upset at being reminded that someday he, too, would age, he ordered all the old people to leave his land.
One day a violent storm swept the kingdom. Nothing was safe from its fury. It roared into the palace and below away the emperor’s belongings, including his priceless golden pitcher. When the storm ended the emperor ordered that the pitcher be found and brought back to him.
People went in search of the pitcher. They saw it in a lake nearby. But no matter who tried, no one could get a grip on the pitcher. All they got was a handful of water.
146. Where did the emperor see the old man ?
(1) In the palace
(2) In the lake
(3) In the street
(4) In the river
147. Nothing was safe from—
(1) the emperor
(2) the violent storm
(3) the old man
(4) the pitcher
148. The golden pitcher was seen—
(1) in a pit nearby
(2) in the lake
(3) in the street
(4) in the river
149. The Mongolian emperor feared
(1) growing black
(2) growing aged
(3) growing tall
(4) growing weak
150. The emperor commanded all the old men to—
(1) live in the land
(2) serve the land
(3) leave the land
(4) dig the land
                     उत्तर व्याख्यासहित
1. (3) माना कि दरी की लम्बाई = x मीटर
चौड़ाई  = y मीटर
प्रश्न से,
क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= xy = 120 वर्ग मीटर
परिमाप = 2 (लंबाई + चौड़ाई)
= 2 (x + y) = 46 मीटर x + y = 23 मीटर
अब,
(x – y)² = (x +y)² – 4xy
= (x – y)² = (23)² – 4 × 120
= (x – y)² = 49
= (x – y) = √49
:: x – y = 7
लम्बाई = 23 + 7/2 = 30/2 = 15 मीटर
चौड़ाई = 23 – 7/2 = 16/2 = 8 मीटर
विकर्ण = √(लं.)² + (चौ.)²
= √(15)² + (8)² = √225 + 64 = √289
= 17 मीटर
2. (3) :: रघु 20 मिनट में 5 किमी. दौड़ता है।
:: रघु 1 मिनट में = 5/20 किमी. दौड़ता है।
:: रघु 50 मिनट में = 5/20 × 50
= 25/2 = 12.5 किमी. दौड़ेगा।
3. (2) 36/-9 = 4
4. (2) प्रश्न से,
A का 15% = B का 20%
= A × 15/100 = B × 20/100
= 15 A = 20 B
= A/B = 20/15 = 4/3
:: A : B = 4 : 3
5. (2) प्रश्न से = a/b = b/c
= ac = b²
:: b² = ac
6. (2) (-12) – (-5) = -12 + 5 = -7
7. (2) सबसे बड़ा भिन्न = 5/6
जब अंश समान हो तो सबसे छोटे हर वाला भिन्न सबसे बड़ा होगा।
8. (1) दूसरा पूर्णांक = 20 – (-5) = 20 + 5 = 25
9. (2) :: 4 मीटर लम्बी छाया 6 मीटर लम्बा पेड़ बनाता है।
:: 1 मीटर लम्बी छाया = 6/4 मीटर लम्बा पेड़ बनाएगा।
:: 50 मीटर लम्बी छाया = 6/4 × 50 = 300/4 = 75 मीटर
लम्बा झण्डा स्तम्भ बनाएगा।
10. (4) प्रश्न से,
90 का x% = 60
= 90 × x/100 = 60 = x = 60 × 100/90
= x = 6000/90 = 200/3 = 66-2/3 = 66-6/9
11. (3) माना कि तीन संख्याएँ I, II तथा III हैं |
प्रश्न से,
I × II = 551
II × III = 1073
ll = 551 और 1073 का म.स. (H.C.F.) = 29
l = 551/29 = 19, ll = 1073/29 = 37
योग = 29 + 19 + 37 = 85
12. (4) दूसरी संख्या = ल. स. × म.स./पहली संख्या
= 7700 × 11/275
= 308
दूसरी संख्या = 308
13. (3) –5 से 4 अधिक कितना होगा।
-5 + 4 = -1
14 (2) नया वेतन = 7500 × 108/100
= 8100 रुपये
15. (*) माना कि 12 पेंसिल का क्रय मूल्य 12 रुपये है।
:: 12 पेंसिल का क्रय मूल्य 12 रुपये है।
:: 1 पेंसिल का क्रय मूल्य 12/12 = 1 रुपये है।
:: 15 पेंसिल का विक्रय मूल्य 12 रुपये है।
:: 1 पेंसिल का विक्रय मूल्य = 12/15 = 4/5 रुपये
हानि = 1/1 – 4/5 – 1/5 रुपये
हानि% = 1 × 100/5 × 1 = 20%
16. (2)
:: – 4 < – 3
17. (4) y का x% + x का y%
= y × x/100 + x × y/100 = xy/100 + xy/100 = 2xy/100 = xy/50
प्रतिशत = xy/50 × 100 = xy
का 2%
18. (2) :: 37% = 990.86
:: 1% = 990.86/37
:: 19% 990.86/37 × 19 = 518.82 = 500 लगभग
19. (3) 0.07 + 0.008 = 0.078
20. (1) (–9) × 6 + (–9) × 4
= (-54) + (-36) = -54 – 36 = -90
21. (1) -16 + 1 = -15
22. (2) समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = √3/4 × ( भुजा)²
√3/4 × (8)² = √3/4 × 64
16√3  सेमी.²
23. (1) वर्ग की भुजा = 48/4 = मीटर
वर्ग का क्षेत्रफल = (12)² = 144 वर्ग मीटर
आयत का क्षेत्रफल = 144 – 4 = 140 वर्ग मीटर
माना कि लम्बाई = x है l
चौड़ाई = y
परिमाप = 48
2( x + y) = 48
x + y = 24
xy = 140
(x – y)² = (24)² -4 × 140
(x – y)² = 576 – 560
x – y = √16 = 4
चौड़ाई = 24 – 4/2 = 20/2 = 10 मीटर
24. (3) 0.2900
O.1820
0.0925
0.0380
25. (2) n वर्ष पूर्व जनसंख्या = वर्तमान जनसंख्या
{100 /100 + दर}n
= 185,220{100/ 100 + 5}¹ = 185,220 × 100/105
= 185,220 × 20/21 = 176,400
26. (3) 11/7 = 1-4/7
27. (4) लम्बाई = क्षेत्रफल/चौड़ाई = 650/13 = 50
परिमाप = 2 ( लंबाई + चौड़ाई) = 2 (50 + 13)
= 2 × 63 = 126 सेमी.
28. (2) तीसरा पद = 12 × 14/21 = 8
29. (4) 16, 40, 80 और 8 का लघुत्तम समापवर्त्य
लघुत्तम समापवर्त्य = 2 × 2 × 2 × 2 × 5 = 80
13/16 × 80 = 65; 31/40 × 80 = 62; 63/80 × 80 = 63;
7/8 × 80 = 70
:: सबसे बड़ा भिन्न = 7/8
30 (2) माना कि संख्या x है ।
वर्ग = x²
प्रश्न से,
x + x²/2 = x + 5
= x + x² = 10x = x² = 9x
= x × x/x = 9 = x = 9
31. (3) (-42) + (-35) = -42 – 35 = -77
32. (4) 1 दर्जन = 12
:: 132 अंडे = 132/12 = 11 दर्जन
:: 6 दर्जन अंडों की कीमत = 108 रुपये
:: 1 दर्जन अंडों की कीमत = 108/6 रुपये
:: 11 दर्जन अंडों की कीमत = 108/6 × 11 रुपये
= 18 × 11 रुपये = 198 रुपये
33. (3) 5, 6, 4, 3 का ल.स. = 60
जोड़ी गई संख्या 60 – 37 = 23
34. (4) माना कि दूसरी संख्या = x
पहली संख्या = 2x
तीसरी संख्या = 3x
चौथी संख्या = 3x/5
प्रश्न से,
2x + x + 3x + 3x/5/4 = 24.75
= 5x + 10x + 15x + 3x / 5 = 24.75 × 4
= 33x = 99 × 5
= x = 99 × 5 / 33 = 15
बड़ी संख्या = 15 × 3 = 45
35. (1) 19/9 – {-5/9} = 19/9 + 5/9 = 24/9
36. (1) −5 का योज्य प्रतिलोम = 5
37. (3) नए छात्र का वजन
= (30 × 27.8) – (29 × 28) = 834.0 – 812
= 22 किलोग्राम
38. (3) -6 – (-9) = -6 + 9 = 3
39. (1) माना कि चौड़ाई = x सेमी. है।
लम्बाई = 3x सेमी.
प्रश्न से,
√(3x)² + (x)² = 6√10
= √9x² + x² = 6√10
= √10x² = 6√10
= x √10 = 6√10
x = 6
परिमाप = 2 (6 × 3 + 6) = 2 × 24 = 48 सेमी.
40. (3) 36 = 2 × 2 × 3 × 3
84 = 2 × 2 × 3 × 7 = 12
म.स. = 2 x 2 × 3 = 12
41. (2) वस्तु पर घर्षण बल सदैव आरोपित बल की विपरीत दिशा में कार्य करता है।
● किसी वस्तु का भार बढ़ने पर घर्षण बढ़ जाता है।
● किसी वस्तु के आकार एवं पृष्ठ की चिकनाहट से भी घर्षण बदल जाता है।
42. (4) जंगल कटाई का कुप्रभाव जंगली जन्तुओं मनुष्यों एवं मौसम सभी पर पड़ता है।
● वनों की कटाई होने के कारण वायुमंडल में मीथेन एवं कार्बन डाईऑक्साइड जैसे- जहरीली गैसों की मात्रा में वृद्धि हो जाती है।
43. (2) सभी प्रकार की ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत सूर्य है।
● सूर्य में होने वाली नाभिकीय संलयन अभिक्रिया के फलस्वरूप ऊर्जा प्राप्त होती है।
● सूर्य एक तारा है जो संपूर्ण ब्रह्मांड में ऊर्जा का एकमात्र स्त्रोत है।
44. (1) भारत का राष्ट्रीय पशु – बाघ (पेंथरा टाइग्रिस) है। 1972 तक शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था। प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अन्तर्गत 1973 से बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक 
राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा
राष्ट्रीय गान – जन-गण-मन
राष्ट्रीय चिह्न – अशोक स्तंभ
राष्ट्रीय गीत – वंदे मातरम्
राष्ट्रीय पक्षी – मोर
राष्ट्रीय पंचांग – कैलेण्डर
राष्ट्रीय पुष्प –  कमल
राष्ट्रीय वृक्ष –  बरगद
राष्ट्रीय फल – आम
राष्ट्रीय नदी – गंगा
राष्ट्रीय जलीय जीव – गांगेय डॉल्फिन
45. (4) एक ही बिन्दु से एक कागज के टुकड़े एवं एक लोहे के टुकड़े को एक साथ गिराया जाए, तो वे दोनों एक साथ पृथ्वी पर पहुँचेंगे यदि वे दोनों वस्तुएँ निर्वात में हो।
· यह प्रयोग गैलीलियो ने पीसा की झुकी हुई मीनार (इटली) से किया था।
46. (3) ग्लूकोज, चीनी, नमक आदि जल के साथ घोल बनाते हैं। अर्थात् यह जल में विलेय होता है।
47. (1) ठेला गाड़ी को खींचकर ले जाना आसान होता है क्योंकि उर्ध्वाधर अवयव ऊपर की ओर कार्य करता है और घर्षण बल कम हो जाता है ।
48. (3) फूली हुई पूड़ी तेल में तैरती है, क्योंकि पूड़ी में वाष्प भरा होता है।
● जब पूरी का घनत्व तेल से कम हो जाता है तो वह फूलकर तेल में तैरने लगता है।
49. (3) लम्बी कूद के लिए एक एथलीट को कुछ दूर पीछे से दौड़ कर आना पड़ता है जड़त्व आघूर्ण उत्पन्न करने के लिए।
50. (3) खेतों में आवश्यकतानुसार उर्वरक का उपयोग करना चाहिए।
● खेतों में खाद तथा उर्वरक का उपयोग इसलिए करते हैं क्योंकि मृदा में पोषकों और जैव पदार्थ की कमियों को यह पूरा करता है।
51. (3) पृथ्वी के परिक्रमण एवं तिरछा अक्ष मौसम में बदलाव लाता है।
● पृथ्वी 23-1/2 अपने अक्ष पर झुकी हुई है।
52. (4) जिस मशीन को चलाने के लिए विद्युत मोटर, चेन एवं गियर का उपयोग किया जाता है, जटिल मशीन कहलाता है। जैसे- सिलाई मशीन, साइकिल, मोटर, बड़े-बड़े कल-कारखानें तथा चारा काटने की मशीन आदि।
53. (2) केवाल मिट्टी पानी ज्यादा रोक सकती है।
● केरल में काली मिट्टी को ‘शाली’, दक्षिण भारत में काली मिट्टी को ‘रेगूर’ तथा उत्तर भारत में काली मिट्टी को केवाल के नाम से जाना जाता है।
● नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी को जलोढ़ मिट्टी कहते हैं।
54. (3) एक मनुष्य दीवार पर बल लगाकर उसे विस्थापित करने में असमर्थ होता है, तब वह कोई कार्य नहीं करता है।
● कार्य का S.I मात्रक जूल एवं राशि अदिश है।
55. (3) जैक एक सरल मशीन है। अतः जैक से गाड़ी उठाना आसान होता है। जैक का उद्देश्य है लोड से कम बल लगाना। इससे बल में वृद्धि हो जाती है।
56. (4) मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी :
मादा एनोफिलिज मच्छर – मलेरिया
मादा एडीज मच्छर – डेंगू
मादा क्यूलेक्स मच्छर – फाइलेरिया
57. (3) घर्षण के कारण हम आराम से चल व दौड़ पाते हैं।
● किसी वस्तु पर लगने वाला वह बल जो गति का सदैव विरोध करता है घर्षण बल कहलाता है।
58. (3) टाइफाइड एक जीवाणु जनित रोग है। यह सालमोनेला टाइफी नामक जीवाणु द्वारा होता है।
● विडाल टेस्ट टायफाइड से संबंधित है।
59. (4) 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
● 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है।
● 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
● 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।
60. (1) प्लैटिपस पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक स्तनधारी प्राणी है जो अंडा देती है।
● एकिडना भी एक स्तनधारी प्राणी है, जो अंडे देती है।
61. (3) मकान की छत पर दौड़ते हुए बालक में गतिज ऊर्जा निहित होती है। गति के कारण उत्पन्न होने वाली ऊर्जा को गतिज ऊर्जा कहते हैं ।
62. (3) विटामिनों की कमी से होने वाले रोग इस प्रकार हैं :
विटामिन                        कमी से होने वाला रोग
विटामिन – A                   रतौंधी
विटामिन – B                   बेरी-बेरी
विटामिन – C                   स्कर्वी
विटामिन – D                   रिकेट्स
विटामिन – E                   बाँझपन या नपुंसकता
विटामिन – K                   रक्त का थक्का न जमना
63. (2) BCG (बैसिलस कॉलमेटे गुरिन) एक टीका है जो मुख्यत: टीबी की रोक थाम के लिए उपयोग किया जाता है।
● टेटनस के लिए डी.टी.टी. टीका लगाया जाता है।
● पोलियो रोग के उपचार के लिए पोलियो टीका लगाया जाता है।
● डिप्थीरिया रोग के लिए डी. पी. टी. टीका लगाया जाता है ।
64. (1) माना कि हल्की एवं भारी वस्तु का वजन क्रमश: 10 है। किग्रा. तथा 20 किग्रा है तथा उन दोनों का संवेग 100 है।
10 किग्रा            20 किग्रा.
हल्की वस्तु की गतिज ऊर्जा
= (संवेग)²/ 2 × द्रव्यमान = (100)²/2 × 10
= 100 × 100/20 = 500J
अब
भारी वस्तु की गतिज ऊर्जा
= (संवेग)²/2 × द्रव्यमान = (100)²/2 × 20
= 100 × 100/2 × 20 = 250J
अतः हल्की वस्तु की गतिज ऊर्जा अधिक है।
65. (4) जल विद्युत श्रेष्ठ है क्योंकि—
● यह प्रदूषण रहित है।
● यह खत्म होने वाला नहीं है।
● यह प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग है।
66. (2) सभी ग्राम पंचायत वार्ड में विभाजित होते हैं।
● प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सचिव होता है, जिसकी नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है।
● ग्राम पंचायत का प्रधान मुखिया होता है।
● भारत में प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत है।
● ग्राम पंचायत की न्यायपालिका ग्राम कचहरी होती है।
67. (4) नेत्रहीन बच्चों को ब्रेल लिपि में शिक्षा दी जाती है।
● ब्रेल लिपि का विकास फ्रांसीसी नेत्रहीन लुई ब्रेल ने किया है।
68. (1) ‘इंडिया गेट’ नई दिल्ली में अवस्थित है। गेटवे ऑफ इंडिया मुम्बई में स्थित है।
● इंडिया गेट का वास्तुकार सर एडविन ल्यूटियंस था। यह 1931 ई. में बनकर तैयार हुआ।
69. (2) वर्तमान में बिहार में 38 जिले हैं। बिहार का 38वाँ जिला अरवल है। प्रत्येक जिले की एक प्रशासनिक इकाई होती है। जिसका प्रमुख जिलाधिकारी होता है।
70. (1) नेपाल से सटे बिहार के जिले- पश्चिम चम्पारण, (बेतिया) पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी), सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज हैं।
● बिहार राज्य की सीमा नेपाल से सटी हुई है।
71. (3) वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।
● वर्तमान में भारत के गृह मंत्री अमित शाह हैं।
● वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर हैं।
● वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।
72. (3) भारत में 28 राज्य एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
73. (1) बरसात में लगाई जाने वाली फसल को खरीफ फसल, सर्दी में लगाई जाने वाली फसल को रबी फसल तथा गर्मी के दिनों में लगाई जाने वाली फसल जायद फसल कहते हैं।
74. (3) बिश्नोई जनजाति राजस्थान से संबंधित है।
● बिश्नोई जनजाति के संस्थापक जम्भोजी महाराज हैं।
● यह पर्यावरण प्रेमी जनजाति है।
75. (3) ग्राम पंचायत के सचिव की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है।
● यह एक सरकारी कर्मचारी होता है।
● पंचायत सचिव पंचायत से संबंधित धन का लेखा-जोखा रखता है।
76. (2) मौर्य सम्राट अशोक मौर्य शासक बिन्दुसार (जिसे इतिहास में अमित्रघात कहा जाता है) के पुत्र एवं चन्द्रगुप्त मौर्य के पौत्र थे।
● सम्राट अशोक को इतिहास में बौद्ध धर्म के संरक्षण देने एवं अभिलेख लिखवाने की प्रथा की शुरुआत के लिए जाना जाता है।
77. (*) बिहार के राज्यपाल श्री फागु चौहान है । वह वर्तमान में कार्यरत हैं।
● बिहार के प्रथम राज्यपाल जयरामदास दौलत राम थे।
78. (4) बिहार का शोक कोसी नदी को कहा जाता है। अत्यधिक मार्ग बदलने के कारण कोसी नदी (हिमालयी नदी) बिहार में भीषण बाढ़ लाती है। यह गंगा की सहायक नदी है।
79. (4) भारत में सर्वाधिक वर्षा मेघालय के मासिनराम में होती है।
● यहाँ विश्व में सर्वाधिक वर्षा होती है।
80. (3) माउन्ट एवरेस्ट एक युवा पर्वत है। इसका नाम भारत के सर्वेयर जनरल सर माउन्ट एवरेस्ट के नाम पर रखा गया है।
81. (2) विश्व विकलांगता दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जाता है।
● दिसम्बर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।
● 4 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
● विश्व मृदा दिवस 5 दिसम्बर को मिट्टी के महत्व, स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और मानव कल्याण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
82. (4) दरभंगा जिले के दक्षिण में समस्तीपुर है।
● किशनगंज जिला नेपाल एवं पश्चिम बंगाल दोनों से सटा है।
● रोहतास जिला झारखंड एवं उत्तरप्रदेश दोनों से सटा है।
● कटिहार जिला पश्चिम बंगाल एवं झारखंड दोनों से सटा हुआ है।
● पश्चिम चम्पारण जिला नेपाल एवं उत्तर प्रदेश दोनों से सटा हुआ है।
83. (3) वेदों की संख्या 4 है :
1. ऋग्वेद 2. यजुर्वेद 3. सामवेद 4. अथर्ववेद ऋग्वेद भारत का प्राचीनतम वेद है।
84. (3) मलेरिया मादा एनोफिलीज नामक मच्छर के काटने से होता
● डॉ. रोनाल्ड रॉस ने मलेरिया के टीके की खोज की है।
· यह एक प्रोटोजोआ नामक परजीवी द्वारा फैलता है।
85. (3) दक्कन का पठार आकार में त्रिभुजाकार है।
86. (2) वाल्मीकि वन्यजीव अभ्यारण्य बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण्य है।
87. (3) विश्व में सर्वाधिक वर्षा मासिनराम (मेघालय) में होती है।
88. (3) भारत का स्विट्जरलैंड जम्मू कश्मीर को ठंडी जलवायु होने के कारण कहा जाता है।
89. (1) मेरियाना गर्त या चैलेंजर गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है, जिसकी गहराई 11,022 मीटर है।
90. (1) झिझिया बिहार का लोकनृत्य है।
● कत्थक उत्तर भारत का लोकनृत्य है।
● तमाशा महाराष्ट्र का लोकनृत्य है।
● छऊ, झारखंड राज्य का लोकनृत्य है।
91. (1) कृश का विलोम ‘स्थूल’ होता है।
● दृढ़ का विलोम जर्जर है।
● कठोर शब्द का विलोम ‘कोमल’ है।
92. (4) विनय पत्रिका तुलसीदास की रचना है- कवितावली, दोहावली एवं रामचरितमानस की रचना तुलसीदास ने किया है। सूरसागर, सूरसारावली एवं साहित्य लहरी सूरदास की रचनाएँ है।
93. (3) स्वर वर्ण के तीन भेद ह्रस्व स्वर, दीर्घ स्वर एवं संयुक्त स्वर होते हैं।
94. (2) अम्मा शब्द का तत्सम रूप ‘अंब’ है।
95. (2) पदक्रम की दृष्टि से सही वाक्य तुमने कैसे कपड़े पहने हैं ?
वाक्यों को पदों एवं शब्दों के रखने की विधि को पदक्रम कहते हैं।
96. (2) जिससे किसी व्यक्ति के भाव, गुण, स्वभाव एवं व्यवहार का बोध हो, भाववाचक संज्ञा कहलाता है। जैसे- मिठास, खरास, बचपन, अपनापन, क्रोध, प्यास, भूख आदि। के होते हैं।
● भाववाचक संज्ञा दो प्रकार
97. (1) ‘एक आँख से देखना’ मुहावरे का अर्थ एक समान मानना है।
● मुहावरा एक वाक्यांश होता है। यह वाक्य को प्रभावशाली बनाता है। जैसे—
अंगारे बरसना – बहुत गर्मी होना।
अंगूठा दिखाना – इंकार करना ।
अक्ल का अंधा – मूर्ख होना ।
अपना उल्लू सीधा करना – अपना काम निकालना। ।
98. (2) विष्णु पोट्टि को दानी कहलाने का शौक था
99. (3) रेलगाड़ी दो शब्द रेल एवं गाड़ी से मिलकर बना है जिसका अर्थ रेल होता है।
● वैसे शब्द जो दो भाषाओं से मिलकर बने होते हैं संकर शब्द कहलाते हैं। जैसे- घड़ीसाज, चालबाज, मोमबत्ती, रेलगाड़ी, राजमहल, घुड़सवार आदि।
100. (4) ऋ का प्रयोग हिन्दी एवं संस्कृत दोनों के शब्दों में होता है।
101. (2) रहीम भक्तिकाल के कवि हैं।
● आदिकाल के प्रमुख कवि अब्दुर्रहमान, श्रीधर, अमीर खुसरो तथा विद्यापति है।
● रीतिकाल के कवि चिंतामणि, बिहारी, तथा गुरू गोविन्द सिंह आदि है।
102. (1) दृष्टि का पर्यायवाची : आँख, नयन, लोचन, नेत्र, चक्षु, विलोचन ।
103. (3) किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, नाम के गुण धर्म, स्वभाव का बोध कराने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं। जैसे- घोड़ा, श्याम, पर्वत, गाय आदि।
104. (1) मुहावरा किसी वाक्य में प्रयुक्त होकर उसका विशिष्ट अर्थ देता है। यह वाक्य को प्रभावशाली बनाता है। जैसे—
‘गागर में सागर भरना – थोड़े में बहुत कहना।
गूलर का फूल होना – बहुत प्यारा होना।
कान भरना – किसी के विरुद्ध भड़काना।
अंक भरना – गले लगाना।
अंधे की लकड़ी – एकमात्र सहारा होना।
105. (4) व्यंजन को स्वर रहित लिखने के लिए हलन्त का प्रयोग किया जाता है।
106. (3) निर्गुण धारा के कवि कबीरदास है। इन्होंने बीजक नामक ग्रंथ की रचना की।
● इनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था।
● निर्गुण धारा के कवि ईश्वर की सत्ता में विश्वास नहीं करते हैं।
● कबीर रामानंद के शिष्य थे, जो जाति से जुलाहा थे।
● सूरदास सगुण काव्य धारा के कवि थे।
107. (4) पयार्यवाची शब्दों की श्रृंखला से संबद्ध शब्द ‘अंतर्गत’ नहीं है।
● अभ्यागत, अतिथि, आंगतुक, पर्यायवाची शब्दों की श्रृंखला से संबंधित शब्द हैं।
जैसे- वह शब्द जिनके अर्थ समान हो पर्यायवाची कहलाते हैं।
108. (3) वर्ण उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसका खण्ड न हो। वर्ण और उच्चारण का बड़ा ही गहरा सम्बन्ध है। एक-दूसरे को अलग नहीं किया जा सकता है। मूलतः हिन्दी में 52 वर्ण हैं। वर्णों के उच्चारण समूह को ‘वर्णमाला’ (Alphabet) कहते हैं।
109. (1) वह शब्द जो किसी दूसरे शब्द के अंत में जुड़कर उसका अर्थ अपनी प्रकृति के अनुसार बदल देते हैं, प्रत्यय कहलाते हैं।
जैसे—
पड़ोसिन शब्द में ‘इन’ प्रत्यय है
सुंदरता शब्द में ‘त’ प्रत्यय है।
बुढ़ापा शब्द में ‘प’ प्रत्यय है।
110. (2) जो किसी शब्द के गुण, धर्म, स्वभाव संख्या, मात्रा, परिणाम, बताए विशेषण कहलाता है। उदाहरण: ऐतिहासिक, सुंदर, स्वच्छ, वर्तमान, भविष्य चालीस आदि।
111. (1) गवारा का अर्थ स्वीकार, अंगीकार एवं मान्य होता है। नागवार का अर्थ अप्रिय या अरूचिकर होता है।
112. (2) भूतकाल के सकर्मक क्रिया के साथ परसर्ग ‘ने’ चिह्न का प्रयोग होता है।
113. (1) भाषा का मूल रूप मौखिक है। आरम्भ में हम किसी भी वाक्य को बोलकर प्रस्तुत करते हैं।
● भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा हम अपने विचारों को प्रस्तुत करते हैं ।
● भाषा मनुष्य की सार्थक व्यक्त वाणी को कहते हैं।
114. (3) वह शब्द जो किसी दूसरे शब्द के अंत में लगकर उसका अर्थ अपनी प्रकृति के अनुसार बदल देते हैं, प्रत्यय कहलाता है।
● प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं—
(i) कृत् प्रत्यय (ii) तद्धित प्रत्यय
115. (2) किसी व्यक्ति, स्थान, गुण, धर्म, स्वभाव को बताने वाले शब्द को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- महात्मा, साधू, आचार्य, पर्वत आदि ।
116. (1) जिस समास में पूर्व एवं प्रथम पद प्रधान हो, अव्ययवीभाव समास कहलाता है। जैसे- आजन्य, प्रतिदिन, यथामिति, प्रतिमाह यथारूचि, अनजाने आदि ।
117. (1) वैसे शब्द जो किसी शब्द के आरम्भ में जुड़कर उसका अर्थ अपनी प्रकृति के अनुसार बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाता है। जैसे- विधायक में ‘वि’ उपसर्ग है । प्रहार में ‘प्र’ उपसर्ग है विनाश में ‘वि’ उपसर्ग है।
118. (2) अयोगवाद अं और अः दो हैं।
119. (1) गणना के आधार पर संज्ञा के दो भेद गणनीय एवं अगणनीय हैं।
120. (2) नेपाली/हिन्दी/ मराठी भाषा की लिपि देवनागरी है।
● पंजाबी भाषा की लिपि गुरूमुखी तथा उर्दू भाषा की लिपि फारसी है।
121. (3) एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थायी रूप से जाना Migration (प्रवासन) कहलाता है।
Inspiration (Noun) = प्रेरणा ( arousing to a particular emotion or action)
Transformation (Noun) = बदलाव, रूपांतरण (The act of changing in form or shape or appearance)
Generation (Noun) = पीढ़ी, संतान (the act of producing offspring or multiplying by such production)
122. (2) Story An Act of Bravery’ में शंकर ने दो लोगों को Jeep में बैग डालते देखा।
123 (3) Autocracy (Noun) = तानाशाही (✓)
124. (1) कहानी “The Smell of Bread and the Sound of Money” में गरीब आदमी के पास सिर्फ दो छोटे सिक्के (two small coins) थे।
125. (3) Lust for ( phrasal verb) = उत्कट इच्छा, लालसा के लिए व्याकुल होना (to wa वाक्य के अर्थ के अनुसार होगा। something very much) | preposition ‘for’ का प्रयोग होगा।
● His lust for money is insatiable.
126. (*) दिये गये चारों शब्दों के spelling सही हैं। Prominent (Adjective) : = प्रख्यात, प्रमुख (✓)  Ancient (Noun) = बहुत पुराना (✓)
Dominant (Adjective) = प्रधान, प्रभावशाली (✓)
Complaint (Noun) = शिकायत, अभियोग
127. (2) वह व्यक्ति जो बस में टिकट बुक करता है conductor कहलाता है।
Driver (Noun) = चालक (the operator of a motor vehicle)
Inspector (Noun) = निरीक्षक ( a high ranking police officer)
Passenger (Noun) = यात्री (a traveller riding in a vehicle)
128. (3) Lots of (Adverb) बड़ी मात्रा में बड़ी संख्या में ढेर सारा ( a large number or amount)
129. (2) Herbivorous (Adjective) = शाकाहारी (one who lives on herbs and plants)
Carnivorous (Adjective) = मांसाहारी (one who feeds on other animals)
Omnivorous (Adjective) : सर्वभक्षी, सर्वाहारी (feeding on both plants and animals)
Cannibal (Noun) = नरभक्षी, आदमखोर (a person who – eats human flesh)
130. (3) Poem ‘Day by Day I float my Paper Boats’ में बच्चे को नदी में कागज की नाव (paper-boats) तैराने का बहुत शौक है।
131. (3) Pessimist (Noun) = निराशावादी (one who looks at the dark side of things)
Baptist (Noun) = इसाई दीक्षा गुरु (a person who baptizes someone)
Optimist (Noun) = आशावादी (someone who always believes that good things will happen)
Sadist (Noum) = परपीड़क (someone who obtains pleasure from inflicting pain on others)
132. (3) Rebuff (verb) = दो टूक जवाब देना, झिड़क देना (reject in an abrupt or ungracious manner)
133. (2) Elevated (Adjective) = ऊँचा बुलंद
High (Adjective) = ऊँचा, अधिक
Deep (Adjective) = गहरा
Shallow (Adjective) = कम गहरा, छिछला
Plain (Adjective) = साफ, चिकना, स्पष्ट
134. (1) Glutton (Noun) पेटू, भुक्खड़ (a person who – regularly eats too much)
135. (1) Theist (Noun) आस्तिक, ईश्वरवादी (one who believes in the existence of a God.
136 (3) Foolish (Adjective) = बेवकूफ, मूर्ख। Intelligent (Adjective) = बुद्धिमान, समझदार Stupid (Adjective) = बेअकल, भोंदू
Steady (Adjective) = स्थिर, नियमित संतुलित Lazy (Adjective) = आलसी, काहिल
137. (1) Poem ‘Day by Day I Float my Paper Boats’ कवि Rabindranath Tagore के द्वारा लिखी गई है।
138. (4) वे शब्द जिनके अंत में समान तुक, लय (rhym) वाले शब्द उन्हें तुकांत ( rhyming words) कहते हैं। जैसे—
crime prime (✓)       tall- taller (×)
good food (✓)          good better (×)
tall – fall (✓)                bread butter (×)
139. (3) Story An Act of Bravery’ में शंकर ने दो लोगों को Jeep में एक भारी बैग (bag) को रखते हुए देखा था।
140 ( 3 ) Lend (verb) = उधार देना, किराये पर देना
● I will lend you my car.
Borrow (verb) = उधार लेना, कर्ज देना
He wants to borrow some money.
Sorrow (verb) = शोक करना, दुःखी होना, उदास होना
Narrow (Adjective) = तंग, संकरा
Follow (verb) = पीछे-पीछे चलना, पीछा करना, पालन करना।
141. (3) Story An Act of Bravery’ में शंकर ने दो आदमियों (two men) को jeep में एक भारी बैग को रखते हुए देखा था।
142. (2) Invisible (Adjective) = अदृश्य, जिसे देखा न जा सके (something which cannot be seen)
Invincible (Adjective) = अजय, जिसे हराया न जा सके (too powerful to be defeated)
Inaudible (Adjective) = जो सुनाई न पड़े, न सुनाई देने वाला (impossible to hear )
Impossible (Adjective) = नामुमकिन, असंभव (totally unlikely)
143. (2) Optimist (Noun) = आशावादी (one who looks at the bright side of things in life)
144. (2) Floating (Adjective) = तैरता हुआ
Sinking (Adjective) = डूबता हुआ
Swimming (Noun) = तैराकी
Surfing (Noun) = तख्तों पर खड़े होकर लहरों पर विहार करना (activity of using a surfboat to ride waves toward a beach)
Stinking ( Adjective) = बदबूदार
145. (4) कहानी The Smell of Bread and the Sound of Money’ के अनुसार गरीब आदमी रोज bread और cake की महक ( smell) का आनंद लेता था।
                 (146-150) : Passage
Meaning of difficult words and phrases
1. Long ago (Adverb) = काफी समय पहले, बहुत पहले
2. Emperor (Noun) = सम्राट, महाराजा
3. Feared (verb) = डरता था
4. Growing old = बूढ़ा होने से
5. Street (Noun) = सड़क, गली
6. Upset (Noun) = परेशान, परेशानी, घबड़ाहट
7. Remind (verb) = याद दिलाना, याद करना
8. Someday (Adverb) = किसी दिन, एक दिन
9. Too (Adverb) = भी
10. Violent (Adjective) = तेज, प्रचण्ड
11. Swept (verb) = उड़ा ले गया
12. Storm (Noun) = तूफान, आंधी
13. Kingdom (Noun) = साम्राज्य, राज्य
14. Fury (Noun) = प्रकोप
15. Roar (verb) = दहाड़ना, चीखना, चिल्लाना
16. Palace (Noun) = महल, राजभवन
17. Belongings (Noun) = सामान, सम्पत्ति
18. Pitcher (Noun) = घड़ा, सुराही
19. Nearby (Adverb) = नजदीक पास ही
20. Lake (Noun) = झील
21. Grip (verb) = कसकर पकड़ना, कब्जे में लेना।
146. (3) In the street
147. (2) the violent storm
148. (2) in the lake
149. (2) growing aged
150. (3) leave the land

सिमुलतला आवासीय विद्यालय सभी साल्व्ड पेपर के लिए यहाँ क्लीक करें >>>>

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *