कोशिका किसे कहते है ?

संसार मे भिन्न-भिन्न प्रकार के जीव पाये जाते हैं जो एक दूसरे से भिन्न दिखाई देते है यह प्रत्येक जीवधारी बहुत छोटी-छोटी इकाइयों से बने होते है जिन्हे कोशिका कहते है|

कोशिका की उत्पत्ति -कोशिका की उत्पत्ति लैटिन भाषा के "शैलुलस"से हुयी है इसका अर्थ होता है छोटा कमरा| वे जीव जो एक कोशका से बने होते है उन्हें एक कोशकीय जीव कहते है जैसे अमीबा पैरामीशियम तथा वे जीव जिनके शरीर का निर्माण अनेक कोशिकाओं के मिलने से होता है उन्हें बहुकोशकीय जन्तु कहते है|

कोशिका की खोज - राबर्ट हुक ने 1665 में सर्वप्रथम कोशिका की खोज की थी इन्होने कार्क(एक पदार्थ जो वृछ की छाल से प्राप्त होता है)की पतली काट का अध्ययन किया उसमे उन्होंने मधुमक्खी के छत्ते जैसी छोटे-छोटे प्रकोष्ढ पाये इन्ही प्रकोष्ढ को राबर्ट हुक ने पहले 'cellula' कहा बाद में इनका नाम बदल कर कोशिका (cell) नाम दिया|

कोशिका का आकर - सामान्य कोशिका का व्यास 0.5-20 माइक्रॉन सबसे छोटी कोशिका-माइकोप्लाज्मा लैडलवाई व्यास 0.1-0.3 माइक्रॉन सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अण्डा व्यास 135-170 मिलीमीटर

कोशिका के प्रकार - आकार के आधार पर एक कोशकीय जीव- अमीबा पैरामीशियम बैक्टीरिया यीस्ट बहु कोशकीय जीव- मनुष्य कुत्ता बिल्ली स्पाइरोगाइरा वॉलवॉक्स वृछ जन्तु

कोशिका की संरचना  Structure of cell संगढन के आधार पर कोशिकाएं दो प्रकार की होती है। 1. प्रोकैरियोटिक कोशिका 2. यूकैरियोटिक कोशिका