इटली के एकीकरण में मेजिनी, काबूर और गैरीबाल्डी के योगदानों को बतायें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रश्न – इटली के एकीकरण में मेजिनी, काबूर और गैरीबाल्डी के योगदानों को बतायें।

उत्तर – इटली के एकीकरण में मेजिनी, काबूर और गौरीबाल्डी की भूमिका महत्त्वपूर्ण हैं
मेजिनी (1805-72) : मेजिनी को इटली के एकीकरण का मसीहा कहा जाता है। वह गणतांत्रिक विचारों का समर्थक था। 1831 में उसने ‘यंग इटली’ और 1834 में ‘यंग यूरोप’ तथा 1851 में फ्रेंडस ऑफ इटली’ नामक गुप्त क्रांतिकारी संगठनों की स्थापना की। इनके माध्यम से उसने गणतंत्रात्मक भावना का प्रसार किया। उसका उद्देश्य आस्ट्रिया के प्रभाव से इटली को मुक्त कुरा कर एक गणतंत्र बनाना था। चालर्स एलवर्ट और पोप के स्वार्थों के कारण मेजिनी का प्रयास विफल हो गया। हताश होकर मेजिनी इटली से बाहर चला गया।
काबूर (1810-61) : मेजिनी के विपरीत काबूर का मानना था कि सार्डिनिया के नेतृत्व में ही इटली का एकीकरण संभव है। अतः इसके लिए उसने प्रयास आरंभ कर दिया। सर्वप्रथम कृषि, व्यापार तथा नौशक्ति के मंत्री तथा विक्टर एमौनुएल के प्रधानमंत्री के रूप में उसने इटली की आर्थिक एवं सैनिक शक्ति सुदृढ़ की। क्रीमिया के युद्ध में उसने आस्ट्रियों के विरुद्ध फ्रांस का साथ दिया। पेरिस-शांति सम्मेलन में उसने इटली की समस्या को यूरोप का प्रश्न बना दिया। 1859 में फ्रांस की सहायता से आस्ट्रियों को पराजित कर उसने लोम्बार्डी पर अधिकार कर लिया। मध्य इटली स्थित अनेक सालों को भी सार्डिनिया में मिला लिया गया।
गैरीबाल्डी (1807-82) : गैरीबाल्डी का मानना था कि युद्ध के बिना इटली का एकीकरण नहीं होगा। इसलिए, उसने आक्रामक नीति अपनाई। अपनी ‘लाल कुर्ती’ की टुकड़ी और स्थानीय किसानों की सहायता से उसने सिसली और नेपलस पर अधिकार कर लिया। उसके सटे क्षेत्र को सार्डिनिया में मिला लिया। विक्टर इमैनुएल को संयुक्त इटली का राजा बनाया गया। सार्डिनिया-पिडमौंट का नाम बदलकर इटली रखा गया।
इस तरहं इटली का एकीकरण मेजिनी, काबूर एवं गैरीबाल्डी के सहयोग से पूरा हुआ।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *