ऐकिक नियम क्या है – ऐकिक नियम की परिभाषा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐकिक नियम क्या है – ऐकिक नियम की परिभाषा

‘ऐकिक नियम’ के बारे में जानने से पूर्व शब्द ‘ऐकिक’ के बारे में जानना आवश्यक है। यदि ‘ऐकिक’ का विच्छेद किया जाए तो एक + एक = ‘एकैक’ होता है। इसी ‘एकैक’ से ही ‘ऐकिक’ शब्द बना है। यहाँ पर ‘ऐकिक’ का आशय “एक से अनेक का मान” या “अनेक से एक का मान” होगा।

ऐकिक नियम की परिभाषा

एक वस्तु का मूल्य दिया हैं तो ऐसी ही एक से अधिक वस्तुओं का मूल्य ज्ञात करने के लिए दिए गए मूल्य में वस्तुओं की संख्या का गुणा करते हैं। इस नियम को ऐकिक नियम कहते हैं।

उदाहरण 1. आरिफ ने एक किताब 8 रुपये में खरीदी तो 5 किताबों के लिए उसे कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे?

हल:- प्रश्नानुसार,
1 किताब की कीमत 5 रुपये हैं।इसलिए 5 किताबों की कीमत = 8 × 5
= 40 रुपए
अतः आरिफ को 40 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

उदाहरण 2. एक चादर का मूल्य 110 रुपये हैं तो 30 चादरों का मूल्य क्या होगा?

हल:- प्रश्नानुसार
1 चादर की कीमत = 110 रुपये
इसलिए 30 चादरों की कीमत = 30 × 110 रुपये
= 3300 रुपये

ऐकिक नियम में एक समान वस्तुओं या सामग्रियों का मान ज्ञात किया जाता है। जैसे उक्त उदाहरणों में यदि एक संतरे का मूल्य दिया गया है तो बहुत सारे संतरों का मूल्य ज्ञात किया जा सकता है, किंतु एक संतरे का मूल्य दिया हो और बहुत सारे अमरूदों का मूल्य ज्ञात करने को कहा जाए तो ऐसा संभव नहीं होता है। अतः एक समान वस्तुओं या सामग्रियों के बारे में ही ऐकिक नियम के प्रश्न दिये होते हैं।

सूत्रों का निर्माण – हम सूत्रों का निर्माण भी ऐकिक नियम में कर सकते हैं।
(i) यदि एक वस्तु का मान दिया गया हो –
वस्तुओं की संख्या × एक वस्तु का मान
(ii) यदि बहुत सी वस्तुओं का मान दिया गया हो –
वस्तुओं की संख्या ÷ एक वस्तु का मान

इस तरह से ऐकिक नियम का पालन करते हुए उक्त तरह के प्रश्नों को आसानी के साथ हल किया जा सकता है।

एकिक विधि द्वारा प्रश्नों को हल करना –

एकिक नियम पर आधारित प्रश्न को हल करने में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है।

  • जिस पद में उत्तर निकालना होता है उसको सदैव दाहिनी ओर रखते हैं।
  • दाहिनी ओर का मान कभी भी हर में नहीं लिखा जाता है।
  • यदि 1 का मान निकालने पर कम आता है, तो दाहिनी और के पद को बाएं पद से भाग देते हैं।
  • यदि एक का मान निकालने पर अधिक आता है, तो दाहिनी ओर के पद को बाई ओर के पद से गुणा करते हैं।

ऐकिक नियम पर आधारित प्रश्न के उदाहरण –

Qu 1. एक रुमाल का मूल्य ₹15 है तो 8 रूमालो का मूल्य क्या होगा।

Solution.

  • 1 रूमाल का मूल्य = 15 ₹
  • तो, 8 रूमालों का मूल्य = 15×8 = 120 ₹
  • Ans. 120 रू

Qu 2. यदि 10 कमीजो का मूल्य 940 रुपए है, तो एक कमीज का मूल्य ज्ञात कीजिए।

Solution.

  • 10 कमीजो का मूल्य = 940
  • तो, 1 कमीज का मूल्य = 940/10 = 94 रू
  • Ans. 94 रू

Qu 3. यदि 5 किलोग्राम चीनी का मूल्य ₹200 है, तो 12 किलोग्राम चीनी का मूल्य क्या होगा।

Solution.

  • 5 किलो चीनी का मूल्य = 200 रू
  • 1 किलो चीनी का मूल्य = 200/5 = 40
  • 12 किलो चीनी का मूल्य = 40 × 12 = 480 रू
  • Ans. 480 रू

Qu 4. 3 मजदूर की किसी कार्य को 10 दिन में पूरा करते हैं एक मजदूर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?

Solution.

  • 3 मजदूर काम पूरा करते हैं = 10 दिनों में
  • 1 मजदूर काम पूरा करेगा = 10×3 = 30 दिन Ans. 30 दिन

Qu 5. 15 लड़के किसी काम को 20 दिन में करते हैं तो कितने मजदूर मिलकर इस काम को 5 दिन में पूरा करेंगे।

Solution.

  • 20 दिन में कार्य पूरा करते हैं = 15 लड़के
  • 1 दिन में कार्य पूरा करेंगे = 15 × 20 = 300 लडके
  • 5 दिन में कार्य पूरा करेंगे = 300 / 5 = 60 लडके Ans. 60 लडके

 

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *