शब्द-विचार किसे कहते हैं: परिभाषा एवं प्रकार

शब्द-विचार किसे कहते हैं: परिभाषा एवं प्रकार

शब्द विचार क्या होते हैं?

शब्द विचार (Shabd Vichar) हिंदी व्याकरण का दूसरा खंड है जिसके अंतर्गत शब्द की परिभाषा, भेद-उपभेद, संधि, विच्छेद, रूपांतरण, निर्माण आदि से संबंधित नियमों पर विचार किया जाता है।

शब्द की परिभाषा

वर्णों या अक्षरों से बना ऐसा स्वतंत्र समूह जिसका कोई अर्थ हो, वह समूह शब्द कहलाता है। जैसे: लड़का, लड़की आदि।

शब्द विचार की परिभाषा

शब्द विचार हिंदी व्याकरण का दूसरा खंड है जिसके अंतर्गत शब्द की परिभाषा, भेद-उपभेद, संधि, विच्छेद, रूपांतरण, निर्माण आदि से संबंधित नियमों पर विचार किया जाता है।

शब्द विचार का वर्गीकरण

1. अर्थ के आधार पर

2.  बनावट या रचना के आधार पर

3.  प्रयोग के आधार पर

4. उत्पत्ति के आधार पर

अर्थ के आधार पर शब्द के भेद

1. सार्थक शब्द किसे कहते हैं ?

वे शब्द जिनसे कोई अर्थ निकलता हो, सार्थक शब्द कहलाते हैं। जैसे: गुलाब, आदमी, विषय आदि।

2. निरर्थक शब्द किसे कहते हैं ?

वे शब्द जिनका कोई अर्थ ना निकल रहा हो या जो शब्द अर्थहीन हो, निरर्थक शब्द कहलाते हैं। जैसे: देना-वेना, मुक्का-वुक्का आदि।

रचना (बनावट) के आधार पर शब्द के भेद

रचना के आधार पर शब्द के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं:

1. रूढ़ शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जो किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं लेकिन अगर उनके टुकड़े कर दिए जाएँ तो निरर्थक हो जाते हैं। ऐसे शब्दों को रूढ़ शब्द कहते हैं। जैसे: जल, कल, जप आदि।

2. यौगिक शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जो किन्हीं दो सार्थक शब्दों के मेल से बनते हों वे शब्द यौगिक शब्द कहलाते हैं। इन शब्दों के खंड भी सार्थक होते हैं। जैसे: स्वदेश : स्व + देश, देवालय : देव + आलय, कुपुत्र : कु + पुत्र आदि।

3. योगरूढ़ शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जो किन्हीं दो शब्द के योग से बने हों एवं बनने पर किसी विशेष अर्थ का बोध कराते हैं, वे शब्द योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं। जैसे: दशानन : दस मुख वाला अर्थात रावण , पंकज : कीचड़ में उत्पन्न होने वाला अर्थात कमल आदि।

बहुब्रिही समास ऐसे शब्दों के अंतर्गत आते हैं।

प्रयोग के आधार पर शब्द के भेद

प्रयोग के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं :

1. विकारी शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक के अनुसार परिवर्तन होते हैं, वे शब्द विकारी शब्द कहलाते हैं। जैसे:

लिंग : बच्चा पढता है। –बच्ची पढ़ती है।

वचन : बच्चा सोता है। – बच्चे सोते हैं।

कारक : बच्चा सोता है। – बच्चे को सोने दो। बच्चा शब्द है यह लिंग, वचन वचन एवं कारक के अनुसार परिवर्तित हो रहा है। अतः यह विकारी शब्दों के अंतर्गत आएगा।

2. अविकारी शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जिन पर लिंग, वचन एवं कारक आदि से कोई फर्क नहीं पड़ता एवं जो अपरिवर्तित रहते हैं। ऐसे शब्द अविकारी शब्द कहलाते हैं। जैसे: तथा, धीरे, किन्तु, परन्तु, तेज़, अधिक आदि।

शब्द लिंग, वचन कारक आदि बदलने पर भी अपरिवर्तित रहेंगे। अतः ये उदाहरण अविकारी शब्दों के अंतर्गत आएँगे।

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेद

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं:

1. तत्सम शब्द किसे कहते हैं ?

तत् (उसके) + सम (समान) यानी ऐसे शब्द जिनकी उत्पत्ति संस्कृत भाषा में हुई ओर वे हिन्दी भाषा में बिना किसी परिवर्तन के प्रयोग में आने लगे, ऐसे शब्द तत्सम शब्द कहलाते हैं। जैसे: पुष्प, पुस्तक, पृथ्वी, क्षेत्र, कार्य, मृत्यु, कवि, माता, विद्या, नदी, फल, अग्नि, पुस्तक आदि।

2. तद्भव शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जिनकी उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई थी लेकिन वो रूप बदलकर हिन्दी में आ गए हों, ऐसे शब्द तद्भव शब्द कहलायेंगे। जैसे:

दुग्ध – दूध

अग्नि – आग

कार्य –काम

कर्पूर–  कपूर

हस्त – हाथ

3. देशज शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जो भारत की विभिन्न स्थानीय बोलियों में से हिंदी में आ गए हैं, वे शब्द देशज शब्द कहलाते हैं। जैसे: पेट, डिबिया, लोटा, पगड़ी, थैला, इडली, डोसा, समोसा, चमचम, गुलाबजामुन, लड्डु, खटखटाना, खिचड़ी आदि।

ऊपर दिए गए सभी उदाहरण भारत की ही विभिन्न स्थानीय बोलियों में से क्षेत्रीय प्रभाव के कारण परिस्थिति व आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित हो गए हैं। ये अब हिन्दी में आ गए हैं। अतः यह शब्द देशज शब्द कहलाएँगे।

4. विदेशी शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जो भारत से बाहर की भाषाओं से हैं लेकिन ज्यों के त्यों हिन्दी में प्रयुक्त हो गए, वे शब्द विदेशी शब्द कहलाते हैं। मुख्यतः यह विदेशी जातियों से हमारे बढ़ते मिलन से हुआ है। ये विदेशी शब्द उर्दू, अरबी, फारसी,अंग्रेजी, पुर्तगाली, तुर्की, फ्रांसीसी, ग्रीक आदि भाषाओं से आए हैं।

विदेशी शब्दों के उदाहरण निम्न हैं :

अंग्रेजी–: कॉलेज, पैंसिल, रेडियो, टेलीविजन, डॉक्टर, लैटरबक्स, पैन, टिकट, मशीन, सिगरेट, साइकिल आदि।

फारसी–: अनार,चश्मा, जमींदार, दुकान, दरबार, नमक, नमूना, बीमार, बरफ, रूमाल, आदमी, चुगलखोर, आदि।

अरबी–:औलाद,अमीर, कत्ल, कलम, कानून, खत, फकीर, रिश्वत, औरत, कैदी, मालिक, गरीब आदि।

 

शब्द विचार संबंधित महत्वपूर्ण MCQs

प्रश्न 01. “विद्वान” विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा हैं?
(अ) विदुषी
(ब) विधाता
(स) विद्वता
(द) वरदान

उत्तर: (स) विद्वता

प्रश्न 02. पशु शब्द का विशेषण है?
(अ) पाशविक
(ब) पशुत्व
(स) पशुता
(द) पशुपति

उत्तर: (अ) पाशविक

प्रश्न 03. संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है?
(अ) सड़कछाप
(ब) दयालु
(स) लिखित
(द) भूखा

उत्तर: (अ) सड़कछाप

प्रश्न 04. संयुक्त क्रिया का उदाहरण कौन सा है?
(अ) रस्सी जल गई।
(ब) सीता पढ़ रही है।
(स) तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो।
(द) बच्चा सोता है।

उत्तर: (स) तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो।

प्रश्न 05. किस वाक्य में पूर्व कालिक क्रिया है?
(अ) ठोकर लगते ही लड़का गिर पड़ा।
(ब) वह चाय पीकर घूमने जाता है
(स) विद्यार्थी आयें तो कक्षा लगे
(द) निरपराध को डांटते शर्म नहीं आती?

उत्तर:(ब) वह चाय पीकर घूमने जाता है

प्रश्न 06. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है?
(अ) नेहा हँसती है
(ब) सुधीर कार चलाता है
(स) पुलिस ने चोर को पकड़ लिया
(द) रामू को दवा पिलाओ

उत्तर: (अ) नेहा हँसती है

 प्रश्न 7. जो क्रिया कर्म का बोध नहीं कराती है, उसे कहते हैं?
(अ) प्रेरणार्थक क्रिया
(ब) संयुक्त क्रिया
(स) अकर्मक क्रिया
(द) सकर्मक क्रिया

उत्तर:(स) अकर्मक क्रिया

प्रश्न 08. पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त हुई है?
(अ) मोहन नहाकर पूजा करने लगा
(ब) उस ने पुस्तक पढ़ी
(स) बालक ने पढ़ाई की
(द) विनीता कल से बीमार है

उत्तर: (अ) मोहन नहाकर पूजा करने लगा

प्रश्न 09. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया कौन सी है?
(अ) हंसना
(ब) रोना
(स) लिखना
(द) उठना

उत्तर: (स) लिखना

प्रश्न 10. कौन सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है?
(अ) फेनिल
(ब) धूमिल
(स) लौकिक
(द) प्राथमिक

उत्तर: (द) प्राथमिक

प्रश्न 11. अग्नि का विशेषण है?
(अ) अग्निकार
(ब) आग्नेय
(स) अग्निकृत
(द) अग्निवेष

उत्तर: (ब) आग्नेय

प्रश्न 12. किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण हैं?
(अ) कुछ चने मेरे लिए छोड़ देना
(ब) यह लड़का बहुत चालाक है
(स) कुछ बच्चे चंदा मांग रहे थे
(द) हिमांशु पाँच केले खा गया

उत्तर: (ब) यह लड़का बहुत चालाक है

प्रश्न 13. माहात्म्य शब्द है?
(अ) क्रिया
(ब) जातिवाचक
(स) व्यक्तिवाचक
(द) भाववाचक

उत्तर: (द) भाववाचक

प्रश्न 14. सर्वनाम के भेद होते हैं?
(अ) 5
(ब) 6
(स) 4
(द) 7

उत्तर: (ब) 6

प्रश्न 15. अवस्था के आधार पर विशेषण कितने प्रकार के होते हैं?
(अ) 5
(ब) 4
(स) 3
(द) 6

उत्तर: (स) 3

प्रश्न 16. निम्न में से कौन अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है?
(अ) उसे
(ब) आप
(स) तुम्हें
(द) हमारा

उत्तर: (अ) उसे

प्रश्न 17. निम्न में से जातिवाचक संज्ञा नहीं है?
(अ) शैशव
(ब) लोहा
(स) लकड़ी
(द) पुस्तक

उत्तर: (अ) शैशव

प्रश्न 18. हमें गरीबों पर दया करनी चाहिए इसमें गरीब शब्द क्या है?
(अ) अवस्था सूचक विशेषण
(ब) संज्ञा
(स) विशेषण
(द) क्रिया

उत्तर: (ब) संज्ञा

प्र.19 निम्न में से रूढ़ शब्द का उदाहरण है?
(अ) दुग्ध
(ब)कार्य
(स)पुस्तक
(द) हाथ

उत्तर: (द) हाथ

प्र.20 निम्न में से तत्सम शब्द का उदाहरण नहीं है?
(अ) कमल
(ब) रावण
(स) जल
(द) देवालय

उत्तर: (स) जल

FAQs

शब्द विचार क्या होते हैं?

शब्द विचार (Shabd Vichar) हिंदी व्याकरण का दूसरा खंड है जिसके अंतर्गत शब्द की परिभाषा, भेद-उपभेद, संधि, विच्छेद, रूपांतरण, निर्माण आदि से संबंधित नियमों पर विचार किया जाता है।

शब्द की परिभाषा क्या है?

वर्णों या अक्षरों से बना ऐसा इंडिपेंडेंट समूह जिसका कोई अर्थ हो, वह समूह शब्द कहलाए जाते हैं।

शब्द और पद क्या हैं?

शब्द और पद ध्वनियों के मेल से शब्द बनते हैं।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *