निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
प्रश्न – निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। 
(क) यात्रा वृत्तांत लेखन में राहुल सांकृत्यायन का स्थान अन्यतम है। वह यायावरी वृत्ति और फक्कड़-घुम्मकड़ प्रकृति के व्यक्तित्व रहे, अतः उनके अनेक यात्रा वृत्तांत जीवनानुभव से पूर्ण सत्य का उद्घाटन करते हैं। ‘तिब्बत में सवा वर्ष’, ‘मेरी यूरोप यात्रा’, ‘मेरी तिब्बत यात्रा’ आदि उनके इस युग के महत्त्वपूर्ण यात्रा वृत्तांत हैं। ‘तिब्बत में सवा वर्ष’ में न केवल जनजीवन की सशक्त झाँकी है, वरन् वहाँ रहकर खोजे गए ग्रंथों का भी विस्तृत विवरण मिलता है। ‘मेरी यूरोप यात्रा’ में यूरोप के दर्शनीय स्थानों के अतिरिक्त कैम्ब्रिज तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों के रोचक वृत्त भी प्रस्तुत हैं। अनेक चित्रों से अलंकृत तथा डायरी शैली में लिखी गयी ‘मेरी तिब्बत यात्रा’ में तिब्बत के प्राकृतिक सौन्दर्य का मनोहरी निरूपण मिलता है।
(i) राहुल सांकृत्यायन का व्यक्तित्व कैसा था ?
(ii) उनके महत्त्वपूर्ण यात्रा वृत्तांत कौन-कौन थे ?
(iii) जन-जीवन की झाँकी किस यात्रा वृत्तांत में मिलती है ?
(iv) किस यात्रा वृत्तांत में कैम्ब्रिज तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों के रोचक वृत्त प्रस्तुत हैं ?
(v) ‘मेरी तिब्बत यात्रा’ में किसका निरूपण किया गया है?
(ख) शिवपूजन सहाय का जन्म 9 अगस्त, 1893 ई० को बिहार के शाहाबाद जिले में हुआ था। ये हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार रहे हैं। इन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में 1960 ई॰ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इनके लेखन की शुरुआत गुलाम भारत में होती है। भारत उस समय बाह्य और भीतरी गुलामी से घिरा था। इन्हें ‘भाषा का जादूगर’ भी कहा गया है। इनकी मस्ती और जिंदादिली इनके व्यक्तिगत निबंधों में दिखलाई पड़ती है। इन्हें 1962 ई० में भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा डी. लिट् की मानक उपाधि प्रदान की गयी। स्वतंत्रता के बाद शिवपूजन सहाय बिहार राष्ट्रभाषा परिषद के संचालक तथा बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से प्रकाशित ‘साहित्य’ नामक शोध- समीक्षा-प्रधान त्रैमासिक पत्र के सम्पादक रहे।
(i) शिवपूजन सहाय का जन्म कब हुआ था?
(ii) इन्हें किस क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया?
(iii) इनके लेखन की शुरुआत कब होती है ?
 (iv) ‘भाषा का जादूगर’ किसे कहा गया है ? सम्पादक
(v) स्वतंत्रता के बाद शिवपूजन सहाय किसके रहे?
उत्तर –
(क) (i) राहुल सांकृत्यायन का व्यक्तित्व यायावरी वृत्ति और फक्कड़-घुम्मकड़ प्रकृति का था।
 (ii) ‘तिब्बत में सवा वर्ष’, ‘मेरी यूरोप यात्रा’, ‘मेरी तिब्बत यात्रा’ आदि उनके महत्त्वपूर्ण यात्रा वृत्तांत थे।
(iii) जन-जीवन की झाँकी ‘तिब्बत में सवा वर्ष’ यात्रा वृत्तांत में मिलती है।
 (iv) ‘मेरी यूरोप यात्रा’ यात्रा वृत्तांत में कैम्ब्रिज तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों के रोचक वृत्त प्रस्तुत हैं।
(v) ‘मेरी तिब्बत यात्रा’ में प्राकृतिक सौन्दर्य का मनोहरी निरूपण किया गया है।
 (ख) (i) शिवपूजन सहाय का जन्म 9 अगस्त, 1893 ई० को हुआ था।
(ii) इन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
(iii) इनके लेखन की शुरुआत गुलाम भारत में होती है।
(iv) भाषा का जादूगर’ शिवपूजन सहाय को कहा गया है।
(v) स्वतंत्रता के बाद शिवपूजन सहाय बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् के संचालक तथा बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से प्रकाशित ‘साहित्य’ नामक शोध- समीक्षा – प्रधान त्रैमासिक पत्र के सम्पादक रहे ।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *