निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20-30 शब्दों में दें।
प्रश्न – निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20-30 शब्दों में दें।
(क) कुशल व्यक्ति या सक्षम श्रमिक समाज का निर्माण करने के लिए क्या आवश्यक है ?
(ख) मदन हक्का-बक्का क्यों रह गया ?
(ग) धर्मों की दृष्टि से भारत का क्या महत्त्व है?
(घ) कवि वीरेन डंगवाल किन अत्याचारियों का जिक्र करते हैं?
(ङ) घर, शहर और देश के बाद कवि किन चीजों को बचाने की बात करता है और क्यों?
(च) मनुष्य की छायाएँ कहाँ और क्यों पड़ी हुई हैं ?
(छ) बहू ने सास को मनाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया ?
(ज) नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद मनुष्य वहाँ से क्यों नहीं खिसका?
(झ) कवि वीरेन डंगवाल के अनुसार धमाके से कहाँ ‘देवी जागरण’ हुआ ?
(ञ) देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता कैसे आई?
उत्तर –
(क) कुशल व्यक्ति या सक्षम श्रमिक समाज का निर्माण करने के लिए यह आवश्यक है कि हम जातीय जड़ता को त्यागकर प्रत्येक व्यक्ति को इस सीमा तक विकसित एवं स्वतंत्र करें, जिससे वह अपनी कुशलता के अनुसार कार्य का चुनाव स्वयं करें ।
(ख) मदन अपने पिता के क्रोध का भुक्तभोगी था। वह बराबर अपने पिता से पिटता रहता था। वह अपने पिता के प्यार से वंचित था। पर, उस दिन पिता ने पीटने की जगह प्यार से उसे लपककर हाथों से उठा लिया। पिता के इस अप्रत्याशित व्यवहार से मदन हक्का-बक्का रह गया।
(ग) धर्म की दृष्टि से भारत का विशिष्ट महत्त्व हैं। यहाँ धर्म का वास्तविक उद्भव और स्वाभाविक विकास हुआ। अनेक धर्मों के बीच निर्द्वद्व भाव का होना भारत की धार्मिक दृष्टि की विशेषता है।
(घ) उत्तर के लिए 2017 (A) (द्वितीय पाली) के प्रश्न संख्या 14 देखें।
(ङ) घर, शहर और देश के बाद कवि नदी, हवा, आदि को बचाने की बात करता है। बदलते परिवेश में प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। वातावरण के प्रदूषित होने से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। नदियों का जलस्तर घट रहा है। हवा में जहरीली गैसें घुल-मिल रही हैं। जंगल कटने से मरुस्थल फैलता जा रहा है।
(च) मनुष्य की छायाएँ हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम के कारण पड़ी हुई है। मानव निर्मित बम ने मानव को ही तबाही की गर्त में धकेल दिया आयुधों की होड़ में लगी. दुनिया स्वयं संकट के बादल से घिरने लगी है। तर्क-वितर्क की परिस्थिति में स्वयं फँसती
जा रही है।
(छ) उत्तर के लिए 2017 (A) (प्रथम पाली) के प्रश्न संख्या 18 देखें ।
(ज) नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद मनुष्य वहाँ से नहीं खिसका क्योंकि मनुष्य वहाँ बसा हुआ था।
(झ) कवि वीरेन डंगवाल के अनुसार धमाके से देवी जागरण हुआ।’
(ञ) देवनागरी लिपि के टाइप बन जाने पर इसके अक्षरों में स्थिरता आई।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here