भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है ?

प्रश्न – भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है ?

उत्तर – भारतीय अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर आधारित है। देश में कुल जनसंख्या का लगभग 70 प्रतिशत लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर आश्रित हैं। भारत में बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्यान्न उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कृषि पर है। भारत की राष्ट्रीय आय का अधिकांश भाग कृषि से ही प्राप्त होती है। भारत में अधिकांश उद्योग कृषि से कच्चे माल प्राप्त करते हैं, जैसे – जूट, गन्ना, कपास, तिलहन, चाय इत्यादि। इन कच्चे पदार्थों की आपूर्ति पर देश के विभिन्न उद्योग टिके हुए हैं। भारतीय कृषि देश के निर्यात एवं विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का भी साधन है। हमारे देश में प्रतिवर्ष कुछ कृषि उपजों का निर्यात किया जाता है जिनमें जूट, चाय, तिलहन, कहवा, तम्बाकू, कपास, लाह, मसाले आदि प्रमुख हैं।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *